नरेन्द्र मोदी और कन्हैया कुमार में अंतर है !
नरेन्द्र मोदी हम जानते हैं आप फेसबुक शौकीन हो,यहां जो लिखा जा रहा है,उसको पढ़ते हो।हमने सबसे पहले आगाह किया था और कहा था यह कंस की तरह काम मत करो।सच सामने है जनता पर हमले हो रहे हैं। अंतत: तुमने कन्हैया कुमार आदि पर मुकदमा चलवा ही दिया! अब आएगा मजा! कन्हैया के भाषणों से आप बहुत आहत हैं! इसी प्रसंग में धूमिल की ये पंक्तियां पढ़ो ," मैं तीन बार संसद कहूँगा/ और चार बार संविधानः/हिन्दुस्तानी लुकमें की आदती जुबान/दाँतों की दलबंदी तोड़कर बाहर आ जाएगी।"
क्या राजनीतिक साख रह गयी तुम्हारी। पहली बार जब कन्हैया बोल रहा था तुम घर में बैठे उसके एक एक अक्षर को सुन रहे थे,तुम्हारे मंत्री सुन रहे थे,बटुक सुन रहे थे।यही ताकत है कन्हैया की कि उसने तुमको तुम्हारे ड्राईंगरूम में जाकर घेर लिया,तुम उसे सुन रहे थे और बड़बड़ा रहे थे,यही ताकत है मार्क्सवादी नेता की कि उसकी विचारधारात्मक मार सीधे दुश्मन के हृदय पर चोट करती है,हम जानते हैं कन्हैया ने तुमको बुरी तरह घायल किया है।
हिन्दी के बागी कवि हैं धूमिल उन्होंने भारत के बारे में लिखा है,"न कोई प्रजा है/न कोई तंत्र है/यह आदमी के खिलाफ/आदमी का खुलासा /षडयंत्र है।"
कन्हैया सामान्य नागरिक है,वह तुम्हारी तरह प्रायोजित नायक नहीं है।वह रीयलसेंस में छात्रों का नायक है।नरेन्द्र मोदी जान लो भारत में लोकतंत्र है,तुम इसे भडुआतंत्र बनाने में लगे हो,भडुआतंत्र प्रायोजित तंत्र है,तुम उसके वैध नायक हो,जबकि कन्हैया तो इस तंत्र के खिलाफ लड़कर ही बड़ा हुआ है,वह छात्र है,आज उसके साथ देश का सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय खड़ा है,सारा देश उसे सुन रहा है,सारे चैनल उसे दिखा रहे हैं,इसके लिए उसने एक पैसा खर्च नहीं किया,बिना पैसा खर्च किए इतना विशाल कवरेज,इतनी प्रशंसा और लाखों छात्रों का नायक बनने में उसने क्या खर्च किया ? उसने प्रेम खर्च किया और बदले में प्रेम पाया।तुमको तो प्रेम से ही चिढ़ है।
संघी लोग उसके खिलाफ हीनताग्रंथी से ग्रस्त राग अलाप रहे हैं।संघियो कन्हैया के सामने रखकर देखो अपने को।सच कहो हीनताग्रंथी के शिकार हो या नहीं? सच कहो रात में ठीक से नींद आती है या सपने में भी कन्हैया कन्हैया जपते हो!
नरेन्द्र मोदी यह जान लो जेएनयू के हाथों जो नेता पिटता है उसको स्वर्ग-नरक कहीं पर जगह नहीं मिलती,आज तुम त्रिशंकु हो! जेएनयू के भावबोध को धूमिल ने सही व्यक्त किया है,लिखा है-" मेरा जानना/और तुम्हारा नकारना/हमें इस काबिल बनाते हैं/ कि हम/ चेहरे को चेहरा और चाकू को चाकू कह सकें।"
मोदी के ज़रिए जो लोग आधुनिक भारत का सपना देख रहे थे उनके सपनों पर मोदी ने सीएए-एनआरसी-नोटबंदी नामक तेज़ाब फेंक दिया है। इससे मोदी का आधुनिक नहीं मध्यकालीन रुप सामने आया है ।
धूमिल ने कहा है- "पेट और प्रजातंत्र के बीच का संबंध/ उसके पाठ्यक्रम में नहीं है।"
नरेन्द्र मोदी सोचो तुम आज कन्हैया के सामने बौने क्यों लग रहे हो? मोदी ,तुमने छात्रों की ललकार और प्रतिवाद को नहीं देखा !तुम हमेशा चाटुकारों में रहे,चाटुकार विचारधारा का आनंद लिया,तुम क्या जानो भारत क्या है ? भारत के छात्र का दर्द क्या है? तुमको तो कभी ठीक से किसान- मजदूर से बात करते हुए भी नहीं देखा किसी ने ! तुमने वही बोला जो सत्ता के लुटेरों ने बुलवाया,तुमने कभी भारत के मन को जानने का प्रयास नहीं किया।तुम सत्ता,अमीर और विज्ञापन कंपनियों की बैसाखियों पर सवार होकर पीएम बने हो,तुम क्या जानो आम आदमी का दर्द !देखो कन्हैया कहां से खड़े होकर देश को देख रहा है और तुम कहां से खड़े होकर देख रहो !तुम्हारी जमीन और कन्हैया की जमीन अलग है,तुम्हारे सपनों का भारत और कन्हैया के सपनों का भारत अलग है,तुम्हारे राजनीतिक सरोकार और कन्हैया के सामाजिक सरोकार अलग हैं,तुम्हारी भाषा और उसकी भाषा अलग है,तुम्हारी घृणा और उसकी घृणा अलग है,तुम्हारे दोस्त और कन्हैया के दोस्त अलग हैं,तुम्हारा देशप्रेम और कन्हैया का देशप्रेम अलग है।कन्हैया में देश बोल रहा है तुममें संघी बोल रहा है,तुम सारे देश में उन्माद के नायक बनकर आए लेकिन कन्हैया देशप्रेम और संघर्ष का नायक बनकर उभरा है।यही वजह है नरेन्द्र मोदी तुम कन्हैया के सामने बौने लग रहे हो।
धूमिल ने लिखा- "यौवन एक ऐसा सिक्का है/जिसके एक ओर प्यार/और दूसरी ओर गुस्सा छपा है।"
नरेन्द्र मोदी तुम भय और सत्ता का आतंक पैदा करके बुद्धिजीवियों और जनता को चुप कराना चाहते थे,लेकिन तुम्हारी सारी रणनीति जेएनयूवालों ने पंक्चर कर दी है।अब आगे सोचो क्या करोगे? बुद्धिजीवियों पर धूमिल ने लिखा है- "वह एक दुधमुँही दिलचस्पी है/कुलबुल जिज्ञासा है/जिसे मारने के लिए इस पृथ्वी पर/ अभी कोई गोली नहीं बनी।"
असल में भाड़े के टट्टुओं के बल पर राजनीति करने वाले और जनबल के आधार पर राजनीति करने वाले का फर्क देखना हो तो नरेन्द्र मोदी और कन्हैया में अंतर देखो,मोदी ने अरबों रूपये खर्च करके जितनी जनप्रियता हासिल की उससे कहीं ज्यादा जनप्रियता कन्हैया ने फूटी कौड़ी खर्च किए बिना हासिल कर ली ।
जिस समय कहा जा रहा था वाम का अंत हो गया ठीक उसी समय जेएनयू की राख से कन्हैया का जन्म हुआ और आज यह वाम का नायक हर शिक्षित की जुबान पर है।मीडिया की सुर्खियों में है,इसे कहते हैं धूल का फूल। कन्हैया का मार्ग वह है जिसका
धूमिल ने जिक्र किया है, लिखा, "आज की भूख से भूख के अगले पड़ाव तक/लिख दें/यह रास्ता लोकतंत्र को जाता है।"
पीएम मोदी की बड़ी उपलब्धि है कि उनके सत्तारूढ होते ही भाजपा हेट स्पीच पार्टी में रूपान्तरित हो गयी ।मीडिया इन घृणा प्रचारकों की भक्ति में डूबा है।
कन्हैया को मोदी की तरह किसी विज्ञापन एजेंसी ने प्रमोट नहीं किया,कन्हैया को किसी अदानी-अम्बानी ने मुखौटे के रूप में खड़ा नहीं किया,कन्हैया तो विलोम है पूंजीवादी शोषण का।आज कन्हैया करोडो़ं भारतीयों के घर में पहुंच गया है,प्रत्येक छात्र उसका नाम जानता है,हर बुद्धिजीवी उसे सुन रहा है,उसके बारे में पढ़ रहा है,वह संसद से साइबर तक आम भारतीय का कण्ठहार बन गया है ,जानते हो ऐसा क्यों हुआ ? क्योंकि कन्हैया सच्चा देशप्रेमी है।सच्चा कम्युनिस्ट है।कम्युनिस्ट सारी दुनिया में अपने विचारों और आदर्शों के कारण जनप्रिय रहे हैं,कन्हैया की जनप्रियता और देशप्रेम की धुरी है उसका मार्क्सवादी नजरिया।
धूमिल ने लिखा है-" मैं ...ज...हूँ...ज/और तुम ...न ...हो/ हम दोनों मिलकर "जन" बनाते हैं/तुम मुझे कहीं भी देख सकते हो।"
कन्हैया ने अपने लाइव टीवी प्रसारणों के जरिए "आजादी" और इंकलाब के नारे को भारत की जनता का जनप्रिय नारा बना दिया ।आज आज़ादी और इंकलाब एक विचार हैं, जनांदोलन हैं। अंत में
धूमिल के ही शब्दों में "न मैं पेट हूँ/न दीवार हूँ/न पीठ हूँ/अब मैं विचार हूँ।"
साभार :
https://www.facebook.com/jagadishwar9/posts/3235359559826062
जो पार्टियाँ या कार्यकर्ता यह मानते हैं कि उनकी पार्टी को सत्ता प्राप्त करना है चाहे वह बुलेट से चाहते हों या बैलॉट से, वह क्रांतिकारी या मार्क्सवादी नहीं हो सकते हैं.
कम्युनिस्ट या सर्वहारा! :
कम्युनिस्ट पार्टियाँ एवं उनके नेता एवं कार्यकर्ता मुगालते में हैं कि वह कम्युनिस्ट क्रांति का कार्य कर रहे हैं. जो पार्टियाँ या कार्यकर्ता यह मानते हैं कि उनकी पार्टी को सत्ता प्राप्त करना है चाहे वह बुलेट से चाहते हों या बैलॉट से, वह क्रांतिकारी या मार्क्सवादी नहीं हो सकते हैं. कम्युनिस्ट क्रांति का एक ही कार्य होता है जिसे किसी ने नहीं किया और जो कर रहे थे उन्होंने छोड़ दिया. वह कार्य था सर्वहारा आंदोलन (सर्वहारा के संघर्ष) को आगे ले जाना.
अगर वो ऐसा करते तो सर्वहारा लगातार बड़ी से बड़ी संख्या में संगठित होती जाती और संगठन एवं संघर्षों (वर्ग-हित के संघर्षों) के कारण उनमें राजनीतिक चेतना का विकास होता जाता और वर्गीय चेतना के कारण वह एक विशाल वर्ग में तब्दील हो जाते. तब वह चुनावों में जीत कर अपनी सत्ता कायम करते और अपने को शासक वर्ग के रूप में तब्दील कर देते. जो नहीं हो सका. जैसा मैने समझा है मार्क्सवाद के मुताबिक क्रांति का सारांश लोगों को सर्वहारा के वर्ग-हित के आधार पर संगठित करने में निहित है.
सारे के सारे कम्युनिस्ट भूल गये कि कम्युनिस्ट मैनिफेस्टो में राज्य के बारे में क्या लिखा है. वहाँ सर्वहारा के प्रतिनिधि के रूप में कम्युनिस्ट पार्टी की सत्ता नहीं लिखा है बल्कि लिखा है - 'शासक वर्ग के रूप में संगठित सर्वहारा'. मार्क्सवाद तो मानता है कि प्रतिनिधियों की सत्ता, चाहे जिस किसी रूप में हो, उसका चरित्र बुर्जुआ ही होता है. सर्वहारा क्रांति के बाद, बुर्जुआ से छीन कर, उत्पादन के सारे साधन राज्य यानि संगठित सर्वहारा के हाथों में केंद्रित करना है न कि राज्य यानि सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के हाथों में.
अगर ऐसा हुआ तो क्या होगा? कम्युनिस्ट मैनिफेस्टो के मुताबिक वर्गों एवं वर्ग शत्रुता वाले पुराने बुर्जुआ समाज की जगह होगा - एक अशोसिएशन जिसमें सबों के विकास की शर्त होगी प्रत्येक का विकास.
आप सभी जानते हैं कि ऐसा हुआ या नहीं या क्या हुआ, सत्ता कम्युनिस्ट पार्टियों के हाथों गई या सर्वहारा के हाथों में, संगठन कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं का किया गया या कि सर्वहारा का. मेरी आलोचना तीखी है, बहुतों को बुरा लग सकता है. किंतु मैंने उनकी नियत पर चोट नहीं किया है. वह काफ़ी अच्छे लोग हैं. उनमें सच्चाई (भूल) स्वीकार करने का साहस होना चाहिए.
Excerpts from Communist Manifesto:
… … …
“We have seen above, that the first step in the revolution by the working class is to raise the proletariat to the position of ruling class to win the battle of democracy.”
“The proletariat will use its political supremacy to wrest, by degree, all capital from the bourgeoisie, to centralise all instruments of production in the hands of the State, i.e., of the proletariat organised as the ruling class; and to increase the total productive forces as rapidly as possible.”
… … …
“When, in the course of development, class distinctions have disappeared, and all production has been concentrated in the hands of a vast association of the whole nation, the public power will lose its political character. Political power, properly so called, is merely the organised power of one class for oppressing another. If the proletariat during its contest with the bourgeoisie is compelled, by the force of circumstances, to organise itself as a class, if, by means of a revolution, it makes itself the ruling class, and, as such, sweeps away by force the old conditions of production, then it will, along with these
conditions, have swept away the conditions for the existence of class antagonisms and of classes generally, and will thereby have abolished its own supremacy as a class.”
“In place of the old bourgeois society, with its classes and class antagonisms, we shall have an association, in which the free development of each is the condition for the free development of all.”
https://www.facebook.com/virendra.kumar.9003/posts/1801206513224789
यदि सत्ता या समाज की संरचना में हिंसा का तत्व निहित हो तो उसका प्रतिरोध करनेवाली शक्तियों के लिए भी हिंसा या बल प्रयोग एक ऐतिहासिक अनिवार्यता बन जाती है।
12-08-2017
समाज में परिवर्तन लाकर उसे बेहतर बनाने के लिए जी जान से जुटे लोगों के रूप में हमें अक्सर समाज में सराहना मिलती है परन्तु हमारे कई मानवतावादी शुभचिन्तक और सहयोगी पूर्वाग्रह के चलते सामाजिक परिवर्तन में हिंसा की जरूरत से कतई सहमत नहीं होते। क्रान्तिकारियों पर यह आरोप बहुधा लगता ही रहा है कि वे हिंसा की अनिवार्यता पर गैरजरूरी जोर देते हैं। विचारवान वामपंथी और प्रगतिशील खेमे की ओर से भी इस प्रश्न पर या तो षडयंत्रकारी चुप्पी रखी जाती है या हिंसा की अनिवार्यता को मौजूदा दौर में अप्रासंगिक बनाने के लिए सिद्धान्त प्रतिपादित किये जाते हैं। स्वयं इतिहास इस बात का गवाह रहा है कि कोई भी आमूलगामी व्यवस्थागत या आर्थिक-सामाजिक परिवर्तन हिंसा या बलप्रयोग के बिना संभव नहीं हुआ है। फ्रांसीसी क्रान्ति जैसी पूंजीवादी जनवादी क्रान्तियां या विभिन्न देशों के राष्ट्रीय मुक्ति संघर्ष जो पूंजीपति वर्ग के नेतृत्व में सम्पन्न हुए थे, उसमें भी हिंसा या हिंसा का तथ्य मौजूद था। भारत का मुक्ति संघर्ष भी ब्रिटिश शासकों के हृदय परिवर्तन से नहीं बल्कि बल प्रयोग के जरिये हासिल हुआ था। दबाव बनाकर और अहिंसात्मक दिखने वाली सामूहिक कार्रवाइयों की बदौलत यदि शासन करनेवालों को अपने पक्ष में सहमति के लिए बाध्य कर दिया जाता है तो वह हिंसा या बलप्रयोग ही होता है। इस रूप में धरना, आन्दोलन, जुलूस, भूख-हड़ताल इन सभी दबाव बनाने वाले तरीकों का गांधी ने राष्ट्रीय मुक्ति संघर्ष के दौरान भरपूर इस्तेमाल किया था। गोलमेज जैसी वार्ताओं की पृष्ठभूमि कभी तैयार ही न हो पाती यदि जनता की संगठित कार्रवाइयों के रूप में बलप्रयोग नहीं किया गया होता। यथास्थिति के परिवर्तन में हमेशा ही बलप्रयोग होता रहा है। यह वैज्ञानिक सूत्रीकरण है। और मार्क्सवाद भी एक क्रान्तिकारी सामाजिक परिवर्तन का विज्ञान है, जो शासक वर्ग के संगठित बलप्रयोग के केन्द्रीय उपकरण के रूप में मूर्त राज्यसत्ता के खिलाफ प्रतिरोधी क्रान्तिकारी संगठित हिंसा के राजनीतिक संगठन की अनिवार्यता के सिद्धान्त को सूत्रबद्ध करता है। भारत की पूंजीवादी राज्यसत्ता द्वारा आम जनता के न्यायपूर्ण आन्दोलनों, जायज मांगों को लेकर किये गये प्रदर्शनों धरनों को किस प्रकार पुलिस फौज की लाठी गोली से कुचल दिया जाता है, सैनिकों द्वारा जनसंघर्षों पर बलप्रयोग के लिए किसप्रकार विशेषाधिकार कानून बनाये जाते हैं, यह साफ देखा जा सकता है। यह समझना बहुत कठिन नहीं कि यदि सत्ता या समाज की संरचना में हिंसा का तत्व निहित हो तो उसका प्रतिरोध करनेवाली शक्तियों के लिए भी हिंसा या बल प्रयोग एक ऐतिहासिक अनिवार्यता बन जाती है। परन्तु मार्क्सवादी क्रान्तिकारियों पर हिंसा की अनिवार्यता पर बल देने का आरोप इस प्रकार मढ़ दिया जाता है मानो वे हिंसा को ग्लोारिफाई करना चाहते हों।
साभार:
https://www.facebook.com/meenakshy.dehlvi/posts/1407080076047643
Facebook Comments :