Showing posts with label Drigvindu Mani Singh. Show all posts
Showing posts with label Drigvindu Mani Singh. Show all posts

Tuesday, 14 January 2014

." कस्में वादें प्यार वफा सब वादे हैं वादों का क्या........."--- Drigvindu Mani Singh



कलई खुल रही है और आम आदमी मीडीया की चकाचौंध में भ्रमित हैं। आम आदमी को बदनाम कर रही है आम आदमी पार्टी। मैने ऐसा आम आदमी नही देखा जो अपने ही देश को आम आदमी पार्टी के प्रशान्त भूषन की तरह तोडने की बात करता हो, और कश्मीर को पाकिस्तान को सौंपने की बात करता हो।मैने ऐसा आम आदमी नही देखा जो आम आदमी पार्टी की मंत्री राखी बिडला की तरह गेंद को बम बनाने पर तुली हुई थीं।मैने ऐसा आम आदमी नही देखा जो चने खा कर गुजारा करता है और आन्दोलन करता है लेकिन आम आदमी पार्टी के कुमार विश्वास की तरह लग्जरी गाडियों के काफिले में चलता है और पाँच सितारा होटलों में रहता है।मैने ऐसा भी आम आदमी नही देखा जो आम आदमी पार्टी के मंत्री और कानून के जानकार सोमनाथ भारती की तरह भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिये सबूतों से छेडछाड करता है और जिसके रवैये पर न्यायपालिका गंभीर टिप्प्णी करती है।मैने ऐसा भी आम आदमी नही देखा जो अपने ही बच्चों की झूठी कसम खाता है और आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अर्विन्द केजरीवाल की तरह जिसका भ्रष्टाचार के विरुद्ध विरोध किया उसी के साथ गलबहिया कर लिया सत्ता के लोभ में।ऐसा भी आम आदमी नही देखा जो कि केजरीवाल की तरह खुद ही एफ आई आर लिखाता है शीला के खिलाफ और मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद आम आदमी पार्टी कहती है की शीला के खिलाफ राष्ट्रमंण्डल घोटालों में सबूत ही नही है।ऐसा भी आम आदमी नही देखा जो आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अर्विन्द केजरीवाल की तरह जनता दरबार लगाने की बात करता है और पहले दिन के कुछ ही मिनटों में जनता दरबार छोडकर भाग जाता है और एलान करता है कि अब दिल्ली में जनता दरबार नही लगेगा।मैने ऐसा भी आम आदमी नही देखा जो आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अर्विन्द केजरीवाल की तरह मुख्यमंत्री बनने के पहले पानी के मीटरों को "फाल्टी" बताता था और अब मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्ही "फाल्टी" मीटरों को आम आदमी के घरों में लगवा रहा है जबकि वह स्वयं भी मुख्यमंत्री होने के साथ ही साथ दिल्ली जल बोर्ड का अध्यक्ष भी है। किसी भी तरह की सरकारी सुविधा न लेने का वादा और दावा करने वाले आम आदमी पार्टी के आम आदमियों ने सभी तरह की सुविधायें लीं। लग्जरी गाडियां लीं, बंगले लिये, सुरक्षा ली। वाह रे आम आदमी !!! आम आदमी को बदनाम कर रही है आम आदमी पार्टी!!! मलंग का गीत याद आ गया...." कस्में वादें प्यार वफा सब वादे हैं वादों का क्या........."