Showing posts with label मुंबई. Show all posts
Showing posts with label मुंबई. Show all posts

Wednesday, 20 July 2016

वे साज़िश करेंगे और हम संघर्ष: लड़ेंगे, जीतेंगे ------ कन्हैया कुमार







Kanhaiya Kumar
आंबेडकर के विचारों की हत्या करने वाले लोग दलितों को गौरक्षा के नाम पर मार रहे हैं, महिलाओं के साथ बलात्कार किया जा रहा है।दलितों के लिए उनके मन में कितनी नफ़रत है यह बात आंबेडकर भवन को गिराने की उनकी कोशिश से भी समझ में आती है। जिस भवन के लिए इंजीनियरों ने मामूली मरम्मत का सुझाव दिया है, उसे गिराकर 17 मज़िलों वाली इमारत बनाने की बात कहना असल में आंबेडकर के कई आंदोलनों का गवाह रहे भवन को जनता की स्मृति से मिटाने की साज़िश के अलावा और कुछ नहीं है। 25 जून को जब कायरों की तरह रात के अँधेरे में आंबेडकर भवन को गिराने की कोशिश की गई तो आंबेडकर की कई पांडुलिपियाँ बारिश में बाहर फेंक दिए जाने के कारण भीग गईं और कुछ बुरी तरह फट गईं। आंबेडकर की यादों से जुड़ी प्रिंटिंग मशीन को भी नहीं छोड़ा गया। आंबेडकर से जुड़ी चीज़ों की ऐसी दुर्दशा देखकर करोड़ों भारतीयों को दुख हुआ है। संघियों को उनके ग़ुस्से का अंदाज़ा नहीं है।
संघियों का इतिहास साज़िशों का इतिहास है। जो संघर्ष नहीं कर सकता, वह साज़िश ही करेगा। पहले महाराष्ट्र के सूचना आयुक्त रत्नाकर गायकवाड़ को तमाम नियम-कायदों को ताक पर रखकर पीपुल्स इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में शामिल करके आंबेडकर भवन को हड़पने की कोशिश की गई। जब बात नहीं बनी तो इस भवन को गिराने का षड्यंत्र रचा गया।
आंबेडकर भवन को बचाने की लड़ाई लड़ रहे प्रकाश आंबेडकर को जिस तरह घेरा जा रहा है उससे साफ़ पता चलता है कि संघियों के असली इरादे क्या हैं। जो लोग आंबेडकर की राह पर चलने की बात करते हैं लेकिन अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए भाजपा का दामन थाम लिया है, उनलोगों ने न केवल शोषितों के आंदोलन को कमज़ोर किया बल्कि प्रकाश आंबेडकर जैसे लोगों के संघर्ष को और ज़्यादा जटिल बना दिया। जिस समय संगठित होकर संघियों का मुकाबला करना था, उस समय वे संघियों को ही मज़बूत बना रहे हैं।
आज जो लोग आंबेडकर भवन को बचाने की लड़ाई में शामिल होने के लिए सड़कों पर निकले हैं वे जानते हैं कि इस भवन की भारत के इतिहास में क्या अहमियत है। जहाँ आंबेडकर ने बहिष्कृत भारत जैसा अख़बार निकाला, जहाँ रोहित वेमुला की माँ और भाई ने बौद्ध धर्म स्वीकार किया, जहाँ दलितों ने मनुवाद से लड़ने के लिए न जाने कितने आंदोलनों की शुरुआत की, वहाँ संघियों का कब्ज़ा होने की बात से ही हमें कितनी परेशानी हो सकती है यह जानना मुश्किल नहीं है। वे साज़िश करेंगे और हम संघर्ष। लड़ेंगे, जीतेंगे।
https://www.facebook.com/kanhaiya.kumar.14289/posts/1158300530859278

कन्हैया कुमार की जमानत रद्द कराने की साजिश क्यों ? ------ रोशन सुचान

*****

Tuesday, 19 Jul, 7.24 pm 
राजद्रोह के मामले की जांच में बाधा पैदा नहीं कर रहे कन्हैया : दिल्‍ली हाई कोर्ट :
नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज कहा कि ऐसा नहीं लगता कि जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) अध्यक्ष कन्हैया कुमार राजद्रोह के मामले की छानबीन में बाधा पैदा कर रहे हैं. अदालत ने पुलसि से जानना चाहा कि क्या ऐसे हालात हैं कि कन्हैया को मिली अंतरिम जमानत रद्द करने की जरुरत है.
इस मामले में दिल्ली पुलसि की पैरवी के लिए विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) नियुक्त किए गए वकील शैलेंद्र बब्बर से न्यायमूर्ति पी एस तेजी ने पूछा, ''जब आपकी जांच सही से चल रही है, तो ऐसा क्या है कि (कन्हैया की) जमानत रद्द कराने की जरुरत है ? वह चल रही जांच में कोई बाधा पैदा नहीं कर रहे.' अदालत के सवाल का जवाब देते हुए बब्बर ने कहा कि जमानत रद्द करने के लिए पुलसि की ओर से कोई अर्जी दाखिल नहीं की गई है.
सुनवाई के दौरान बब्बर ने कहा, ''हम इसकी (जमानत रद्द करने की) मांग नहीं कर रहे.' कुछ निजी व्यक्तियों ने कन्हैया को दी गई छह महीने की अंतरिम जमानत रद्द करने की मांग की है. अर्जी दाखिल करने वालों ने इस आधार पर जमानत रद्द करने की मांग की है कि मार्च में तिहाड जेल से रिहा होने के बाद उन्होंने जो भाषण दिया वह ''राष्ट्र विरोधी' था और उन्होंने जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया है.
उच्च न्यायालय ने दो मार्च को कन्हैया को अंतरिम जमानत दी थी. बीते नौ फरवरी को जेएनयू परसिर में हुए एक विवादित कार्यक्रम में कथित तौर पर देश विरोधी नारेबाजी के मामले में कन्हैया पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया था. सुनवाई के दौरान अदालत ने अर्जियों पर जवाब दाखिल न करने पर उस वक्त पुलसि की खिंचाई भी की जब बब्बर ने बताया कि उन्होंने मामले में स्थिति रिपोर्ट दाखिल की है.
बब्बर ने कहा, ''स्थिति रिपोर्ट के रुप में यह एक जवाब है.' इस पर न्यायाधीश ने कहा, ''मुझे जवाब चाहिए, स्थिति रिपोर्ट नहीं. पिछली बार साफ कर दिया गया था कि आपको जवाब देना है, स्थिति रिपोर्ट नहीं.' अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तिथि नौ अगस्त तय की.
http://m.dailyhunt.in/news/india/hindi/prabhat-khabar-epaper-prabhatkhabar/rajadroh-ke-mamale-ki-janch-me-badha-paida-nahi-kar-rahe-kanhaiya--dilli-hai-kort-newsid-55703591
******************************



मुंबई में लाखों लोगों के प्रदर्शन में AISF नेता और JNU छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया 
____________________________________________________
Roshan Suchan
19 जुलाई 2016 
अंबेडकर भवन को गिराए जाने के विरोध में मुंबई में आज लाखों दलित लोग सड़कों पे उतर आए और जोरदार प्रदर्शन किया जिससे सड़कें जाम हो गईं.कन्हैया कुमार ने प्रदर्शन में शामिल हो रहे लोगों को संबोधित किया. भारी बारिश के बीच रैली को सीताराम येचुरी और बाबा साहेब के पोते प्रकाश आंबेडकर ने भी सम्बोधित किया | इस दौरान कन्हैया के ‘आजादी’ वाले नारे गूंजते रहे ......
मोदी और संघ का दलितों पे अत्याचार नहीं सहेंगे 
बाबा साहब का अपमान नहीं सहेंगे 

जय भीम ! लाल सलाम !!
https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=1171622322902613&id=100001645680180
****************************************************
दिल्ली हाई कोर्ट से जे एन यू एस यू के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की अन्तरिम जमानत रद्द करने हेतु दी गई पिटीशन्स पर दिल्ली हाई कोर्ट को दिल्ली पुलिस के SPP ने बताया कि उनकी ओर से ऐसी कोई मांग नहीं है। वस्तुतः कन्हैया को फर्जी तौर पर केंद्र सरकार ने फंसाया था तो पुलिस सबूत कहाँ से लाये? अतः अपने संगठनों की ओर से पिटीशन इसलिए दिलवाई है क्योंकि जनता में निरंतर कन्हैया की लोकप्रियता में वृद्धि हो रही है। जब दिल्ली हाई कोर्ट में जमानत रद्द करने की पिटीशन पर चर्चा हो रही थी वह मुंबई में लाखों लोगों को संबोधित कर रहे थे जिनके चित्र रोशन सुचान जी के सौजन्य से उपलब्ध हैं। कन्हैया को यह जन-समर्थन ही षड्यंत्रकारियों को साल रहा है। 
(विजय राजबली माथुर )
*********************************************************
Comments on Facebook :


Tuesday, 26 April 2016

छात्रों, मजदूरों,किसानों व साधारण जनता की एकजुटता का शहला राशिद का आह्वान



ग्यारह छात्र-युवा संगठनों की एक सम्मिलित गोष्ठी में 23 अप्रैल 2016 को मुंबई में जे एन यू , दिल्ली छात्र यूनियन की उपाध्यक्ष शहला राशिद ने बेहद तर्क-संगत व गंभीर उद्गारों की अभिव्यक्ति की। हालांकि एक छात्र नेता की हैसियत बताते हुये शहला ने अपनी बातों को रखा है परंतु वीडियो सुनने से लगता है कि, वह शिक्षात्मक दृष्टिकोण के साथ बोल रही थीं जो कि एक सराहनीय बात है। उन्होने अपने प्रदेश, महिला छात्राओं, किसानों,मजदूरों सभी की समस्याओं का उल्लेख करते हुये  कहा कि उन पर हस्तक्षेप करना छात्रों का कर्तव्य है और वही कर्तव्य - पालन वह तथा उनके साथी कर रहे हैं। उन्होने यह भी कहा कि जिन  विश्व विद्यालयों में छात्र संगठन नहीं हैं उनकी समस्याओं को भी उठाना उन सब का ही कर्तव्य है जिसको भी उन्हें मिल कर पूरा करना है। बंगलौर की महिला कपड़ा श्रमिकों की संघर्ष गाथा का उल्लेख करते हुये केंद्र सरकार को झुकाने के लिए उन्होने उनकी तारीफ की व उनसे प्रेरणा लेकर संघर्ष को बढ़ाने की बात कही।बंगलौर की एक भावुक घटना का उल्लेख करते हुये शहला ने बताया कि वहाँ जाने पर एक लड़की रोते हुये आकर उनके गले मिली और अपना दुखड़ा यह बताया कि उसका भाई और परिवार भाजपा का समर्थक है लेकिन उसको इन छात्रों की बात में सच्चाई लगती है इसीलिए वह परिवार से बगावत करके उनसे मिलने आई है। उन्होने एक दिन पूर्व की दिल्ली की घटना का उल्लेख करते हुये कहा कि जब वह अपनी पढ़ाई करके सोने जा रही थीं तभी उनको एक पूर्व आर एस एस कार्यकर्ता ने फोन करके सूचित किया कि वह कन्हैया , उमर , अनीबार्न के वीडियों देख सुन कर सच्चाई जान गया है और और लोगों को भी सच्चाई मानने के लिए प्रेरित कर रहा है। 

शहला ने यह भी कहा कि कन्हैया के हाल में प्रवेश करते समय लोगों में जो उत्साह था वह केवल AISF के ही नहीं थे बल्कि विभिन्न संगठनों से सम्बद्ध थे लेकिन न्याय की लड़ाई में वे सब साथ हैं। उन्होने लोगों से लंबे संघर्ष के लिए व्यापक एकजुटता की अपील के साथ अपनी बात का समापन किया।