Showing posts with label AISF. Show all posts
Showing posts with label AISF. Show all posts

Saturday, 20 July 2019

चुनाव न लड़ने से पार्टी का नाम ,पार्टी का ऑफिस और पार्टी के नेता बचेंगे, बस पार्टी नहीं बचेगी। ------पीयूष रंजन झा



Piyush Ranjan Jha
16 hrs (20-07-2019 )
सीपीआई के नवनिर्वाचित महासचिव कॉमरेड डी.राजा को अग्रिम बधाई। हालाँकि अभी औपचारिक घोषणा सीपीआई की राष्ट्रीय परिषद् की बैठक की समाप्ति के बाद आज से २ दिन बाद होगी। यह कम्युनिस्ट पार्टी के लिए भी ऎतिहासिक क्षण होगा जब पार्टी पे आरोप लगती रही है कि कोई दलित अभी तक पार्टी के सर्वोच्य पद पर अभी तक नहीं पहुंच पाया था। पार्टी को बधाई।
कॉमरेड डी.राजा एक ऐसे समय में पार्टी की कमान संभालने जा रहे है जब पार्टी अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। यहाँ तक की सीपीआई पर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म होने का भी खतरा मंडरा रहा है। केरला जैसे राज्य को छोड़ दे तो किसी और राज्य में पार्टी की विधानमंडलों और लोकसभा में भी कोई निर्णायक भूमिका नहीं बची है। सांगठनिक तौर पर भी पार्टी क्षरण की ओर अग्रसर है। कॉमरेड डी.राजा के लिए इस वक़्त यह भूमिका ग्रहण करना काटों भरा ताज पहनने से कम नहीं है और अगर वे पार्टी को इससे उबार पाए तो निश्चित ही वे चैंपियन होंगे। नए नेतृत्व को एक दिशाहीन पार्टी में नयी ऊर्जा ,जूनून और लक्ष्य निर्धारण करके आगे बढ़ने की गंभीर चुनौती है। 
पार्टी के पिछले महाधिवेशन में कन्हैया कुमार ने जब कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया को कन्फ्यूज्ड पार्टी ऑफ़ इंडिया कहा तब बड़ा बवाल मचा था. लेकिन मैं समझता हूँ की उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा था। आज लगभग हर राज्यों में पार्टी का संगठन होने के बावजूद पार्टी अपने दम पर हर सीट पर कैंडिडेट नहीं उतार पाती है। राष्ट्रीय नेता ऑफिसों में बैठकर, देश भर में घूम घूम कर भाषण देकर और पार्टी की मीटिंग अटेंड करके आत्ममुग्ध रहते है,और इसी का अनुसरण राज्यों के नेता भी करते है। और जब इन नेताओ से पार्टी की चुनावी हार पर बात कीजिये तब ये कहेंगे की " हम चुनावी (संसदीय ) राजनीति के लिए नहीं बने है ".यह जवाब निश्चित ही "संशोधनवादी होने " के आरोप का प्रतिउत्तर लगता है. यही से साबित होता है की पार्टी पूरी तरह कन्फ्यूज्ड है। क्योँकि इस जवाब से फिर यह सवाल भी उठता है कि तब आप चुनाव लड़ते ही क्योँ है? क्या सिर्फ इसलिए की आपकी पार्टी का राष्ट्रीय दर्जा बचा रहे और आप आराम से नेता बने रहे। लेकिन उनका क्या जो जमीन पर हर दुःख दर्द जुल्म सहकर पार्टी का झंडा उठाये हुए है। इस शुद्धतावादी सोच से आगे बढ़ना होगा। सोवियत संघ के विघसीपीआई के नवनिर्वाचित महासचिव कॉमरेड डी.राजा को अग्रिम बधाई। हालाँकि अभी औपचारिक घोषणा सीपीआई की राष्ट्रीय परिषद् की बैठक की समाप्ति के बाद आज से २ दिन बाद होगी। यह कम्युनिस्ट पार्टी के लिए भी ऎतिहासिक क्षण होगा जब पार्टी पे आरोप लगती रही है कि कोई दलित अभी तक पार्टी के सर्वोच्य पद पर अभी तक नहीं पहुंच पाया था। पार्टी को बधाई।
कॉमरेड डी.राजा एक ऐसे समय में पार्टी की कमान संभालने जा रहे है जब पार्टी अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। यहाँ तक की सीपीआई पर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म होने का भी खतरा मंडरा रहा है। केरला जैसे राज्य को छोड़ दे तो किसी और राज्य में पार्टी की विधानमंडलों और लोकसभा में भी कोई निर्णायक भूमिका नहीं बची है। सांगठनिक तौर पर भी पार्टी क्षरण की ओर अग्रसर है। कॉमरेड डी.राजा के लिए इस वक़्त यह भूमिका ग्रहण करना काटों भरा ताज पहनने से कम नहीं है और अगर वे पार्टी को इससे उबार पाए तो निश्चित ही वे चैंपियन होंगे। नए नेतृत्व को एक दिशाहीन पार्टी में नयी ऊर्जा ,जूनून और लक्ष्य निर्धारण करके आगे बढ़ने की गंभीर चुनौती है। 
पार्टी के पिछले महाधिवेशन में कन्हैया कुमार ने जब कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया को कन्फ्यूज्ड पार्टी ऑफ़ इंडिया कहा तब बड़ा बवाल मचा था. लेकिन मैं समझता हूँ की उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा था। आज लगभग हर राज्यों में पार्टी का संगठन होने के बावजूद पार्टी अपने दम पर हर सीट पर कैंडिडेट नहीं उतार पाती है। राष्ट्रीय नेता ऑफिसों में बैठकर, देश भर में घूम घूम कर भाषण देकर और पार्टी की मीटिंग अटेंड करके आत्ममुग्ध रहते है,और इसी का अनुसरण राज्यों के नेता भी करते है। और जब इन नेताओ से पार्टी की चुनावी हार पर बात कीजिये तब ये कहेंगे की " हम चुनावी (संसदीय ) राजनीति के लिए नहीं बने है ".यह जवाब निश्चित ही "संशोधनवादी होने " के आरोप का प्रतिउत्तर लगता है. यही से साबित होता है की पार्टी पूरी तरह कन्फ्यूज्ड है। क्योँकि इस जवाब से फिर यह सवाल भी उठता है कि तब आप चुनाव लड़ते ही क्योँ है? क्या सिर्फ इसलिए की आपकी पार्टी का राष्ट्रीय दर्जा बचा रहे और आप आराम से नेता बने रहे। लेकिन उनका क्या जो जमीन पर हर दुःख दर्द जुल्म सहकर पार्टी का झंडा उठाये हुए है। इस शुद्धतावादी सोच से आगे बढ़ना होगा। सोवियत संघ के विघटन के 'शॉक' से बाहर निकलना होगा। कॉमरेड इस 'शॉक' ने न जाने कितने प्रतिभाशाली पार्टी कार्यकर्ताओ की ज़िंदगी ख़राब कर दी है। 
पार्टी को एक सर्जरी की अत्यंत जरुरत है। असक्षम और निक्कम्मे नेताओ से पार्टी को किनारा करना होगा। पार्टी और जन संगठनो में सदस्यता की जाँच होनी चाहिए। आज फर्जी सदस्यता के कारण ही नाकाम और असक्षम नेतृत्व कुर्सी जमा कर बैठे हुए है। यह न सिर्फ पार्टी बल्कि आंदोलन के साथ भी गद्दारी है। क्या कारण है कि महिला संगठन, शिक्षक संगठन, कर्मचारी संगठन ,इप्टा, प्रलेस इत्यादि में पार्टी सदस्य जनरल सेक्रेटरी तो है लेकिन संगठन खंड खंड बिखरा हुआ है? न तो इन संगठनो पर पार्टी के नेता का कोई प्रभाव होता है न ही इसके अधिकतर सदस्यों का पार्टी और विचारधारा से कोई लगाव होता है। मुझे याद आता है की २०११ -१२ में बिहार में असक्षम नेतृत्व के कारण कॉलेज का एडमिनिस्ट्रेशन कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी संगठन पर हावी हो जाता है और पार्टी का शिक्षक और कर्मचारी संघ AISF को असामाजिक तत्व बताते हुए एडमिनिस्ट्रेशन को समर्थन पत्र लिखता है। पार्टी को आज इस बात पर भी मंथन करना चाहिए की क्या अपने जन संगठनो को पार्टी का जन संगठन बताने से परहेज करना और सभी के लिए जन संगठन का दरवाजा खुला रखना, कही पार्टी और आंदोलन को नुकसान तो नहीं पंहुचा रहा है। उदाहरण के लिए मजदूरों के संगठन AITUC में भाजपा का विधायक नेता कैसे बना हुआ है ?

आज पार्टी के कार्यकर्ताओं में घोर निराशा है जिसको ख़त्म करने की चुनौती नए नेतृत्व की है। वरना गोवा की आज़ादी के लिए लड़ने वाली सीपीआई अब गोवा में चुनाव नहीं लड़ती वही हाल देश भर में हो जायेगा, और कुछ समय बाद सीपीआई गोवा की तरह सिर्फ पार्टी का नाम ,पार्टी का ऑफिस और पार्टी के नेता बचेंगे, बस पार्टी नहीं बचेगी।
--पीयूष रंजन झा
https://www.facebook.com/piyushranjan.jha.5/posts/2299620040159042

*************************************************************************



Thursday, 7 September 2017

"बचाओ भारत " - " बदलो भारत '' लाँग मार्च का लखनऊ में स्वागत देख सरकार भयभीत ------ विजय राजबली माथुर








"बचाओ भारत  " - " बदलो भारत '' लाँग मार्च का लखनऊ में स्वागत  :
===================================
लखनऊ , दिनांक 05 सितंबर 2017 को 15 जूलाई से प्रारम्भ लाँग मार्च 53 वें दिवस पर अपरान्ह साढ़े तीन बजे 22, क़ैसर बाग कार्यालय पहुंचा जिसका जोरदार नारों के साथ  अगवानी करके कानपुर, फैजाबाद आदि से आए हुये छात्रों - नौजवानों ने तहे दिल से स्वागत किया। सभा की अध्यक्षता व संचालन यू पी AIYF के अध्यक्ष विनय पाठक ने किया। 
नन्ही बालिका आन्या ने आगंतुक छात्रों - नौजवानों को पुष्प देकर सम्मानित किया उसने जोशपूर्ण शब्दों में ' ज़िंदा हैं तो ........' काव्य पाठ किया एवं ' इंकलाब ज़िंदाबाद ' का आह्वान किया। 
झारखंड से आए छात्र ने ढपली के साथ ओजस्वी गीत ' .... कबीर, रहीम, रसखान चाहिए ....... हिंदुस्तान चाहिए .... इंसान चाहिए ....'  प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कुछ स्थानीय छात्रों - नौजवानों ने भी अपना स्वर मिला कर उनका साथ दिया। प्रारम्भ में उन्होने डॉ गिरीश द्वारा प्रदत्त संरक्षक दायित्व के लिए धन्यवाद ज्ञापन भी किया। 
AIYF के महासचिव तापस सिन्हा ने विस्तार से इस लाँग मार्च और इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। तेलंगाना से पधारे छात्र ने हिन्दी में अपना वक्तव्य देकर श्रोताओं को मोंह लिया। AIYF के राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब आलम ने कहा कि, 12 सितंबर को हुसैनीवाला में यात्रा का समापन है लेकिन लेकिन लाँग मार्च अपना उद्देश्य पूरा होने तक चलता रहेगा । उनके द्वारा वरिष्ठों से सहयोग देने की अपेक्षा की गई। 
इस लाँग मार्च की  प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं : 
* सबको रोजगार उपलब्ध कराओ ! ( भगत सिंह राष्ट्रीय रोजगार गारंटी एक्ट लागू करो )
* निशुल्क, अनिवार्य व बिना भेदभाव के वैज्ञानिक शिक्षा उपलब्ध कराओ ! 
* निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू करो ! 
* चुनाव सुधार लागू करो ! 
* सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा करो !
* दलितों, मुस्लिम अल्पसंख्यकों, जन जातियों और महिलाओं पर हमले बंद करो !
* धर्म निरपेक्षता की रक्षा करो !
लाँग मार्च के पहुँचने से पूर्व वयोवृद्ध ( 84 वर्षीय )  कामरेड शिव प्रताप तिवारी ने छात्रों - नौजवानों को देश का भविष्य बताते हुये उनके प्रयासों की सराहना की व उनको सफलता हेतु आशीर्वाद दिया। उनके बाद कामरेड विजय माथुर ने 1951 में ' नया जमाना ', सहारनपुर के संस्थापक संपादक कन्हैया लाल मिश्र ' प्रभाकर ' द्वारा आर एस एस प्रचारक लिमये को बताए शब्दों से परिचित कराया कि, शीघ्र ही दिल्ली की सड़कों पर कम्युनिस्टों और आर एस एस के मध्य सत्ता के लिए निर्णायक संघर्ष होगा। सड़कों पर संघर्ष बुजुर्ग और बूढ़े कामरेड्स नहीं कर सकेंगे इसलिए हमें छात्रों - नौजवानों को आशीर्वाद देकर उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए। 
इसके बाद कामरेड परमानंद दिवेदी एवं  कई युवा व छात्र भी अपने विचार रखने सामने आए जो ध्यान देने लायक थे। 





Monday, 26 September 2016

ब्राह्मण वादी निंदनीय दुष्कृत्य ------ विजय राजबली माथुर

24 सितंबर 2016 


हमारे ब्लाग में पोस्ट देख कर मयंक द्वारा कापी करके अपने नाम से छ्पवाना  क्या कम्युनिस्ट नैतिकता के विरुद्ध नहीं है? दोनों के प्रकाशन समय देखें -ब्लाग में 08 :20 (20 : 20 )pm पर मैंने पब्लिश किया है और मयंक ने 10 :24 pm पर उसको अपने नाम से निकाल डाला है। यू पी में मोदीईस्ट बाजारवादी कामरेड्स इसी प्रकार की हरकतों से पार्टी को कमजोर कर रहे हैं।

यों तो छोटों की गलतियों को नज़रअंदाज़ कर देना मेरी  आदत का हिस्सा है। 18 सितंबर को छात्र नेता कन्हैया कुमार यहाँ लखनऊ सम्बोधन हेतु आए थे उनके सम्बोधन के अपने को खास लगे अंशों को अपने ब्लाग 'साम्यवाद COMMUNISM ' पर रात्रि 08 : 20 (20 : 20 ) pm पर प्रकाशित किया था। कानपुर के एक छात्र 'मयंक चकरोबरती ने उसे 10 :24 pm पर अपने नाम से कापी पेस्ट करके पब्लिश कर दिया। चूंकि यह छात्र हमारी पार्टी भाकपा का भी सदस्य है अतः कानपुर के ही एक बड़े प्रभावशाली कामरेड नेता के संज्ञान में सम्पूर्ण तथ्यों को डाला। ऊपरी दबाव में वह बड़े नेता भी इस छात्र के दुष्कृत्य को निंदनीय न ठहरा सके। वस्तुतः यू पी में भाकपा  अब एक ऐसे परिवार की पाकेट पार्टी है जिसमें पति,पत्नी,साली व दत्तक पुत्र की मर्ज़ी ही पार्टी नीति है और वैधानिक पदाधिकारी भी खुद को असहाय पाते हैं। अतः उनके प्रश्रय की प्रबल संभावना के मद्देनज़र उस छात्र को अपनी फेसबुक फ्रेंडशिप से हटाना पड़ा। यह पहला मौका है जब  उम्र में बेहद छोटे व्यक्ति पर बेमन से ही अनफ्रेंड करने की  कारवाई करनी पड़ी है।

जितने भी लोगों ने कन्हैया से संबन्धित अथवा किसी भी पोस्ट को जब भी शेयर किया है ब्लाग पोस्ट के रेफरेंस के साथ ही और इसी प्रकार मैं खुद भी दूसरों की अच्छी पोस्ट्स को शेयर करता रहता हूँ। स्वयं कामरेड अरविंद राज स्वरूप जी  ने भी रेफरेंस सहित ही शेयर किया है । 



विचारणीय  प्रश्न यह है कि, जबकि अतीत में मयंक भी रेफरेंस सहित ही पोस्ट्स शेयर करते रहे हैं तब कन्हैया से संबन्धित पोस्ट को ही अपने नाम से चुराने की क्या ज़रूरत थी ? वजह साफ है कि मयंक नौजवान छात्र हैं और आसानी से कन्हैया से प्रभावित हो सकते हैं। अतः मोदीईस्ट /बाजरवादी/ब्राह्मण वादी कामरेड्स जिनके केंद्रीय मंत्रियों से मधुर संबंध हैं नहीं चाहते थे कि कन्हैया की लखनऊ यात्रा के बाद यू पी में कन्हैया के समर्थक बढ़ें और फासिस्ट सरकार की चूलें हिलें । ऐसे लोगों को मयंक साफ्ट टार्गेट के रूप में मिल गए और उनसे गलत कदम उठवा कर उनको बदनाम कर दिया गया। तोड़- फोड़ और पार्टी संकुचन में संलग्न ब्राह्मण वादी कामरेड्स ने कन्हैया के प्रयासों पर पानी फेरने के लिए  जिस प्रकार मयंक के सिर बदनामी का ठीकरा फोड़ा है वह दुष्कृत्य निंदनीय है। 












Friday, 12 August 2016

देश को आज़ाद कराने वाला संगठन ए आई एस एफ ------ रोशन सुचान





Roshan Suchan
गंगा राम मेमोरियल हाल लखनऊ की ये तस्वीरें 12-13 अगस्त 1936 की हैं जिस दिन AISF की स्थापना हुई थी। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने समारोह का उद्घाटन किया और मुहम्मद अली जिन्नाह ने समापन भाषण दिया जो बाद में हिंदुस्तान  के प्रधानमंत्री   और पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने। महात्मा गांधी, रवीन्द्र नाथ टैगोर, सर तेज बहादुर सप्रू और श्रीनिवास शास्त्री सरीखे गणमान्य व्यक्तियों के बधाई संदेश भी प्राप्त हुए। सम्मेलन में 11 प्रांतीय संगठनों और विश्वविद्यालयों से चुने हुए 936 प्रतिनिधि पहुंचे थे। AISF के इस स्थापना सम्मेलन में पी0एन0 भार्गव पहले महासचिव निर्वाचित हुए। पहली तस्वीर में चुने गए AISF के राष्ट्रीय नेता और दूसरी में उद्घाटन भाषण देते नेहरू और तीसरी में मुहम्मद अली जिन्नाह नज़र आ रहे है। याद रहे देश का पहला और एकमात्र राष्ट्रीय छात्र संगठन AISF था जिसने देश को आज़ाद करवाने के लिए विद्यार्थियों और नौजवानों को लामबंद किया ....
https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=1188791331185712&id=100001645680180

Wednesday, 6 July 2016

हम छात्र एकजुटता का आह्वान करते हैं ------ राजेन्द्र प्रसाद सिंह

Rajendra Prasad Singh
प्रगतिशील विचार रोकने से नही रुकते, ये समय की आवश्यकता है, जिन हालात से देश गुज़र रहा है, ऐसे में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फ़ेडरेशन (A.I.S.F) के विचार छात्रों को अपनी तरफ आकर्षित करता रहेगा.
छात्रों में आपसी प्रेम और एक दूसरे के लिए सहयोग का जज़्बा पैदा करने के लिए ये संगठन लगातार कोशिश करता रहा है, देश की आज़ादी से पहले इसकी स्थापना इसी मकसद के लिए हुई थी, की देश का छात्र वैज्ञानिक विचारों से लैस हो कर देश के निर्माण में अहम भूमिका अदा करेगा. 
देश की आज़ादी से लकर आज तक ये संगठन ये काम बड़े ही ईमानदारी से निभाता आ रहा है. ऐसे में छात्रों की एकता एकजुटता को तोड़ने वालों को ये बर्दाश्त नही हो रहा है. 
हम छात्र एकजुटता का आह्वान करते हैं.
https://www.facebook.com/photo.php?fbid=278381382519919&set=a.102878133403579.1073741828.100010441772957&type=3
आने वाला समय देश हो या विदश हो, वामपंथी विचारों का होगा, क्योंकि पूंजीवाद से सारी दुनिया बुरी तरह टूट चुकी है, दुनिया में आज ख़तरे के बादल इस लिए मंडरा रहे हैं, क्योंकि पूंजीवाद बहुत बेरहम हो चुका है. 
ऐसे में भारत के सभी वामपंथी लोगों को एकजुट होकर देश में अपनी ताक़त और अपने विचारों को बढ़ाने में लग जाना चाहिए.....
 राजनीती के फसल के लुटेरे संसद की शोभा नही बढ़ा सकते इसलिए देश को जरुरत है वामपंथियों की.....
हम "नस्लीय व जातीय भेदभाव" रखने वाली पार्टी की घृणित सामाजिक-व्यवस्था" का डटकर विरोध करते है और उनके रूढ़िवादी दकियानूसी, और अंध-विश्वास पर आधारित हर तरह की सड़ी-गली सामंती-पूंजीवादी रीति-रिवाज, ढोंग, और संस्कृति को खारिज करते है. 
यह हमारी बदकिस्मती है कि हमने इस देश को धर्मो, रंगों और नस्लों में बाँट दिया है और उसी को आधार बना के सत्ता पे कब्जा करने की कोशिश होती रहती है. मैं केवल हिदुओं के हक में काम करूँगा या मैं केवल दलितों के हक में काम करूँगा या मैं केवल मुसलमानों के हक में काम करूँगा या मैं हिदुत्वावादी हूँ ,मैं सेल्कुलर हूँ जैसी बातें केवल छलावा मात्र हैं. 
हम एक बहुजातीय, बहुभाषीय, बहुधर्मीय देश भारत के नागरिक हैं और यह हमरा धर्म है की अपनी एकता और अखंडता को शांति और प्रेम सन्देश से बचाएं. साम्यवाद इंसान को विवेकवान बनता है, जनता की कीमत पर हम विचारधारा से समझौता नहीं करते क्योकि जनता ही जनतंत्र रचती है। 

जनकल्याण के लिए वामपंथियों की दरकार है....
https://www.facebook.com/photo.php?fbid=278381582519899&set=a.102878133403579.1073741828.100010441772957&type=3









Monty Singh
वीर कन्हैया अपने माँ बाबू और बड़े एवम् छोटे भाई के साथ!
कन्हैया अपने घर बीहट मसनदपुर आ के सभी बड़े छोटे से मिला! सभी बड़ो से आशीर्वाद लिया ...
जो नहीं मिले उसका भी हाल चाल जाना और उनसे फ़ोन पर भी बात किया!
धन्य हैं कन्हैया के पिता "जयशंकर सिंह", माता "मीणा देवी"
बड़ा भाई " मणिकान्त",छोटा भाई"प्रिंस", बहन " जूही" और बीहट के "मसनदपुर" एवं बिहार के"बेगूसराय" की धरती जिसने ऐसे वीर सपूत देश को दिया! और धन्य है ये देश "भारत" जिसने एक सच्चा देशभक्त पैदा किया!
https://www.facebook.com/photo.php?fbid=259095827790587&set=a.241139962919507.1073741829.100010705148562&type=3












(उत्तर प्रदेश और बिहार के ब्राह्मण वादी कामरेड्स भीतर ही भीतर कन्हैया कुमार के प्रयासों को पलीता लगाने का कार्य कर रहे हैं जिससे फासिस्ट शक्तियों को बल मिल रहा है। इस ओर से सतर्क रहने की बेहद ज़रूरत है क्योंकि भीतरघात काफी भयानक होती है )
--- विजय राजबली माथुर 

Sunday, 1 May 2016

पटना : "मुझे फंसाने के चक्कर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ही फंस गए" ------ कन्हैया कुमार

उन्होंने कहा कि अब विकल्प की राजनीति की शुरूआत हो चुकी है। एेसे में तमाम दलों को एककजुट होकर इस विचारधारा की लड़ाई में एक-दूसरे का साथ देना चाहिए।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताते हुए कन्हैया ने कहा, “उन्होंने (नीतीश कुमार ने) मेरा समर्थन किया और मेरी बातों को समझा।”

30 अप्रैल 16 को बिहार भाकपा के राज्यसचिव कामरेड सत्यनारायन सिंह के साथ पटना में


https://specialcoveragenews.in/state-news/jnusu-president-kanhaiya-kumar-arrives-in-patna-on-a-two-day-visit-hindi-news/?fb_action_ids=1072456862816289&fb_action_types=og.shares#.VySpMlnae3w.facebook

पटना। जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने शनिवार को पटना पहुंचे। उन्होंने पटना में घूम-घूमकर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। दोपहर बाद उन्होंने संवाददाताओ से बातचीत की। शाम में वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी से मिले।
सुबह पहुंचे पटना, हुआ भव्य स्वागत
सुबह 7.55 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे कन्हैया कुमार का स्वागत जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने किया। उन्होंने माला पहनाकर उनका अभिवादन किया। कन्हैया का स्वागत करने के लिए युवाओं की खासी भीड़ पटना एयरपोर्ट के बाहर खड़ी थी।
प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
पटना आने के बाद कन्हैया ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद वे महात्मा गांधी, जयप्रकाश नारायण, सुभाष चंद्र बोस आदि विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने गए। उन्होंने बिहार विधानसभा परिसर में स्थित वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।
जूता उतारना भूले सीपीआइ सेवादल कार्यकर्ता
शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान सीपीआइ सेवादल के कार्यकर्ता जूता पहने नजर आए। बाद में उन्होंने कहा कि वे जूता उतारना भूल गए थे। विरोधियों ने इसकी शहीदों का अपमान बताकर आलोचना की।
दोपहर में संवाददाता सम्मेलन
कन्हैया कुमार ने दोपहर में जनशक्ति भवन में चंद्रशेखर सिंह की स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित की तथा इसके बाद संवाददाताओं को संबोधित किया।
संवाददाता सम्मेलन में कन्हैया ने कहा कि देश में लोकतंत्र है। इसपर कोई अपनी विचारधारा नहीं थोप सकता। आज लोकतंत्र को बचाना जरूरी है। देश में जबरन एक विचारधारा को थोपने की कोशिश की जा रही है। कहा, "मेैं लोकतांत्रिक हक की लड़ाई के लिए आंदोलन कर रहा हूं और इसीलिए यहां आया हूं।"
कन्हैया ने कहा कि देश अभी गंभीर संकट के जिस दौर से गुजर रहा है, उसमें कथनी की बात हो रही, करनी की बात नहीं। कथनी और करनी में अंतर है। हम एेसी विचारधारा के खिलाफ उठ खड़े हुए हैं जिसमें व्यक्ति विशेष की बात कही जाती है।
उन्होंने कहा कि अब विकल्प की राजनीति की शुरूआत हो चुकी है। एेसे में तमाम दलों को एककजुट होकर इस विचारधारा की लड़ाई में एक-दूसरे का साथ देना चाहिए।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताते हुए कन्हैया ने कहा, “उन्होंने (नीतीश कुमार ने) मेरा समर्थन किया और मेरी बातों को समझा।”
बिहार में शराबबंदी कानून पर कन्हैया ने कहा कि पहले शराब नीति का मूल्यांकन होना चाहिए था, तब शराबबंदी करानी चाहिेए थी। उन्होंने कहा कि एक हिसाब से शराबबंदी ठीक है, लेकिन पूर्ण शराबबंदी ठीक नहीं।
कन्हैया ने कहा कि यहां की यूनिवर्सिटीज में स्टूडेंट्स युनियन का चुनाव होना चाहिए और यहां भी यूनिवर्सिटीज कैंपस में लोकतांत्रिक सिस्टम बहाल होना चाहिए।
में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी लड़ाई एेसी विचारधारा के खिलाफ है जिसमें व्यक्तिगत करिश्मा से उपर उठकर देश हित के बारे में नहीं सोचा जा रहा। उन्होंने कहा कि हम विचारधारा की लड़ाई लड़ रहे हैं।
सियासी दिग्गजों से मुलाकात
देर शाम में कन्हैया कुमार बिहार के सियासी दिग्गजों के साथ शिष्टाचार मुलाकात की। उनकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राजद प्रमुख लालू प्रसाद से मुलाकात हुई।
नीतीश से डेढ़ घंटे हुई चर्चा :
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कन्हैया कुमार की करीब डेढ़ घंटे मुलाकात हुई। इस दौरान कई मुद्दों पर बात हुई। इस दौरान जदयू प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह, एआइएसएफ के राष्ट्रीय जेनरल सेक्रेटरी विश्वजीत समेत कई लोग मौजूद थे।
लालू से बंद कमरे में हुई बात :
देर शाम कन्हैया राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिलने पहुंचे। दोनों की बंद कमरे में बात हुई। इसके बाद लालू ने बताया कन्हैया देश का सपूत है, ब्रह्मर्षि समाज में पैदा लेकर भी हमारी बोली बोल रहा है। लालू से मुलाकात के बाद कन्हैया ने कहा कि दोनों की देश के मौजूदा हालात पर बात हुई। लालू ने सामाजिक न्याय की लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाया है।
रविवार को सेमिनार में करेंगे शिरकत
रविवार को सुबह दस बजे कन्हैया राजधानी के एसके मेमोरियल हॉल में एक पब्लिक मीटिंग को संबोधित करेंगे। इस मीटिंग में आजादी के मुद्दे पर बात की जाएगी। इस मीटिंग को AISF और AIYF (ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन) ने संयुक्त रूप से आयोजित किया है। AIYF वामपंथी दल कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) का यूथ विंग है।
कन्हैया पर मेहरबान बिहार सरकार
बिहार पहुंचे जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को राज्य सरकार ने विशेष सुरक्षा मुहैया कराई है। उनकी सुरक्षा के लिए दो डीएसपी सहित कई इंस्पेक्टर और सौ की संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। एयरपोर्ट से उनके काफिले के साथ वज्र वाहन और एंबुलेंस को भी शामिल किया गया।
इस सुरक्षा प्रबंध पर भाजपा ने कहा कि कन्हैया जैसे नेता को जिसपर देशद्रोह का आरोप लगा उसे वीवीआइपी सुरक्षा देना नीतीश सरकार की मानसिक संकीर्णता को दिखाता है। कन्हैया ने देश का अपमान किया है और आज भी उन लोगों ने शहीदों का अपमान किया।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व  राज्य के  सह-शिक्षामंत्री अशोक चौधरी ने कन्हैया को वीवीआइपी सुरक्षा देने के मामले पर सरकार का बचाव करते हुए कहा कि उनपर पहले भी जानलेवा हमले हो चुके हैं। उनकी सुरक्षा की जिम्मेवारी हमारी है।
कन्हैया बोले, बिहार मेरा घर, अपने घर आया हूं :
पटना पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि हमारी जड़ें बिहार से जुड़ी हैं, मैं बिहार का बेटा हूं, बिहार में जन्मा हूं, बिहार को जानता हूं। कन्हैया ने कहा कि जेएनयू में हुए विवाद व आगे के घटनाक्रम के बाद वे पहली बार बिहार आए हैं। यहां आकर अच्छा लग रहा है। कहा, "मैं यहां किसी राजनीतिक बातचीत या राजनीतिक बैठक में नहीं आया हूं, बल्कि अपनी बात को लोगों के बीच पहुंचाना चाहता हूं। बिहार के लोग भी मेरी बात को समझें, जानें मैं यही चाहता हूं।"
कन्हैया ने कहा, "मुझे फंसाने के चक्कर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ही फंस गए। कन्हैया ने बिहार के मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने मेरा समर्थन किया, मेरी बातों को समझा इसके लिए मैं उनका आभारी हूं।"
जदयू प्रवक्ता बोले, कन्हैया छात्रों के नेता
आज सुबह पटना एयरपोर्ट पर कन्हैया कुमार का स्वागत करने पहुंचे जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि कन्हैया के खिलाफ प्रधानमंत्री ने कार्रवाई की थी, लेकिन उसके खिलाफ एक साक्ष्य तक नहीं जुटा सके, क्योंकि कन्हैया निर्दोष था। उसके उपर देशद्रोह का मुकदमा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद को ही नंगा कर लिया।:
जेएनयू विवाद से चर्चा में आए कन्हैया: :
विदित हो कि जेएनयू में बीते नौ फरवरी को एक कार्यक्रम के दौरान देशविरोधी नारे लगाए गए थे। पुलिस ने इसके लिए कन्हैया सहित विवि के कुछ अन्य छात्रों को गिरफ्तार किया था। कन्हैया ने इस मामले में खुद को बेकसूर बताते हुए केंद्र सरकार पर अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला करने का आरोप लगाया था। वे फिलहाल उस मामले में बेल पर हैं। घटना के बाद शनिवार को वे पहली बार बिहार आए हैं।
http://m.jagran.com/bihar/patna-city-13947425.html

Wednesday, 23 March 2016

कन्हैया के विरुद्ध बाजरवादी वामपंथियों का प्रहार किसको लाभ पहुंचाने के लिए ? ------ विजय राजबली माथुर

23 मार्च 2016 को  हैदराबाद में रोहित वेमुला की माँ से AISF महासचिव के साथ कन्हैया कुमार 


******JNUSU अध्यक्ष कन्हैया कुमार AISF महासचिव सैयद वलीउल्लाह खादरी के साथ हैदराबाद यूनिवर्सिटी के दिवंगत छात्र रोहित वेमुला की माँ व परिवारीजनों से मिलने गए। उनको वहाँ यूनिवर्सिटी में जा कर आज सभा को संबोधित करना था किन्तु कल ही छात्रों पर पुलिस द्वारा बर्बर लाठी चार्ज के बाद 28 तारीख तक के लिए यूनिवर्सिटी को बंद कर दिया गया था। 
कन्हैया और साथियों ने जे एन यू में रोहित को न्याय दिलाने के लिए मुहिम चला रखी है। अपनी गिरफ्तारी से पूर्व व पश्चात भी कई बार कन्हैया ने वामपंथ (लाल ) व आंबेडकर पंथ ( नीला ) के सहयोग तथा समन्वय से साम्राज्यवादी/संप्रदायवादी शक्तियों से आज़ादी की बात उठाई है। इसीलिए उनके भाषण के वीडियोज़ में ओवरलेपिंग करके उनको झूठे आरोपों पर गिरफ्तार कराया गया व उन पर शारीरिक हमले कराये गए। उनकी हत्या के लिए इनाम घोषित कराये गए। उन पर सेना को बदनाम करने के मन गढ़ंत आरोप लगाए गए। जस्टिस वर्मा की रिपोर्ट एवं रेलमंत्री को ट्वीट किए गए समाचारों से कन्हैया द्वारा व्यक्त तथ्यों की पुष्टि ही होती है। फिर भी उनका चरित्र हनन अभियान जारी है। 
ऐसे में प्रश्न उठता है कि अति वामपंथ अथवा क्रांति के नाम पर कन्हैया विरोधी अभियान चलाने वाले आखिर किसका भला कर रहे हैं। इसे समझने के लिए 1964 के सी पी आई के विभाजन को याद करना होगा। तब पार्टी में दलित व पिछड़ा वर्ग के लोग प्रभावी होने की स्थिति में आ रहे थे अतः ब्राह्मण वादियों ने सिद्धांतों का जामा पहना कर सी पी एम का गठन करके पार्टी को विभाजित कर दिया जिससे दोनों दलों में ब्राह्मण वर्चस्व बना रहा। सी पी एम से अनेक और विभाजन हुये परिणाम स्वरूप वामपंथ जनता से और दूर हो गया। केंद्र में दक्षिण पंथी तानाशाही चाहने वाला दल सत्ता में आ गया जो पुलिस,सेना,प्रशासन और न्यायपालिका तक को प्रभावित करने को प्रयत्नशील है।   इन परिस्थितियों की भयावत: के बीच उन कन्हैया  पर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रहार किया जा रहा है जो दक्षिण पंथ विरोधी व्यापक एकता की बात की पहल कर रहे हैं। तब मतलब साफ है कि यह एक ब्राह्मण वादी साजिश है जो दक्षिण पंथ की ही सहायता का अभियान है। 

23



*******************
फेसबुक पर प्राप्त  टिप्पणी ::

वस्तुतः आज भी मार्क्स की जय बोलते हुये मास्को/पेकिंग रिटर्ण्ड ब्राह्मण वादी कामरेड्स सामंतवादी/साम्राज्य वादी/सांप्रदायिक मानसिकता से ग्रस्त हैं परंतु विभिन्न दलों में ये ही नियंत्रक बने हुये हैं। अन्य लोगों को दबा/कुचल कर रखना इनका शगल है और विभिन्न विभाजनों के लिए ये ही जिम्मेदार हैं। इनका कहना है ओ बी सी व दलित से काम तो लो लेकिन उनको पद न दो । यह व्यवहार खुद में शोषण-उत्पीड़न ही है। कन्हैया ने सबको समान महत्व देने की बात उठाई है इसलिए दक्षिण पंथी और वामपंथी ब्राह्मण एक साथ उनका विरोध कर रहे हैं। 
हालांकि 'नौजवान भारत सभा' के कार्यालय पर भी रात को छापा डाला गया है। किन्तु दलित छात्रों जिनमें डॉ आंबेडकर के पौत्र भी शामिल हैं देशद्रोही बताया जा रहा है। 

जैसा आलोकतांत्रिक वातावरण व्याप्त हो रहा है उसमें सभी लोकतान्त्रिक लोगों को एकजुट होने की ज़रूरत है और यही प्रयास कन्हैया का है। जब लोकतन्त्र ही नहीं रहेगा तब जनता तो बस गुलाम ही होगी। इसलिए वामपंथ में घुसे आलोकतांत्रिक लोगों से सतर्क रहने की प्रबल आवश्यकता है। 

Saturday, 19 March 2016

Drop Sedition Charge Against JNU Students ------ Mahesh Rathi



Mahesh Rathi


Massive People’s March to Parliament
Drop Sedition Charge Against JNU Students 
Mahesh Rathi


New Delhi: AISF, along with other student organisations, took out an impressive March to Parliament on March 15, 2016 demanding an end to the misuse of the sedition laws and an end to such laws. They demanded unconditional release of Kanhaiya Kumar, the AISF leader and president of JNUSU along with others and withdrawal of cases against them. 
It was an impressive march, in which students from different universities of the country also took part, mainly from the neighbouring states. The presence of Kanhaiya Kumar enthused and galvanised the students. They shouted slogans on ‘azadi’ from various social and educational problems. Students of JNU led by AISF and other student organizations were in large numbers.
Thousands of students began their march from the Mandi House and reached Jantar Mantar. At Jantar Mantar, the procession turned into a big meeting.
Several student leaders addressed the rally including those of AISF. Besides, writer Arundhati Roy also delivered a speech.
AISF general secretary Vishwajeet Kumar said that AISF has always stood for the autonomy and democratisation of the universities and would continue to do so. The AISF will fight out any oppression in the educational institutions, he added.
Kanhaiya Kumar, addressing the rally, said that the struggle was not only regarding him and a few other students who have been charged for sedition. The struggle was much broader. “We are trying to save democracy and freedom of expression.” He said that some people are trying to teach us ‘nationalism’ but they are creating communal disruption in the whole country. These people themselves never took part in the freedom movement.
Kanhaiya also criticised human resource minister Smriti Irani. He said she also is a mother and we all are her sons and daughters. So, why did she not meet the mother of Rohit Vemula or my mother? Smriti Irani thinks that by declaring me as an ‘anti-national’, my mother becomes anti-national. ABVP declares Rohit as ‘anti-national’, so for them, his mother is also anti-national.
Kanhaiya and other AISF leaders challenged the outdated colonial rules and laws of sedition, which were framed to falsely implicate the revolutionaries and freedom fighters in the socalled ‘anti-state’ activities to ‘overthrow’ the British rule and to declare them as the enemy of the state. The ‘Rajdroh’ of British times has today become ‘Deshdroh’!
The meeting was also addressed by national council secretary D Raja MP and general secretary of CPI(M) Sitaram Yechury.
Raja said the CPI was fighting to get Kanhaiya and others justice. He has done no wrong and was not involved in any slogan shouting and anti-national activities. He and others did not get opportunity to put up their own version before the enquiry committee of JNU.
In the meantime, there were some attempts to physically attack and abuse Kanhaiya, but these attempts were foiled promptly by the students and the police together.

https://www.facebook.com/mahesh.rathi.33/posts/10204220560312550

Friday, 19 February 2016

निर्दोष कन्हैया कुमार को बेवजह की सजा क्यों? ------ विजय राजबली माथुर


(This song has been written and composed by Sylvie, a JNU student from Germany, in support of the protest movement in JNU.

We are JNU)





*****Either way, views held, by any section or class of people, by itself, cannot be characterized as anti-national activities…


N.d. Pancholi

'Anti-national'? :Delhi High court searches the meaning of 'anti-national' in Priya Pillai's case (WP(C) 775/2015) and says
:“…15.2 The difficulty in accepting this argument (that Ms. Pillai could be categorized as an “anti-national element” in the larger national interest) is three-fold. First, reasonable restrictions spoken of in clause (2) of Article 19 do not advert to anti-national activities. Pertinently, the word anti-national does not find a place in most dictionaries; it is in effect a combination of two words. If one were to deconstruct the meaning of the word anti-national, one would perhaps have to look to the meaning of the word, “Nationalism”. The nearest equivalent to the word ‘Nationalism’ would be patriotism. Patriotism as a concept would be linked to nationhood. Nationhood has several attributes which are, inter alia, inextricably connected with symbols, such as : the National Flag; the National Anthem; the National Song; and perhaps, the common history, culture, tradition and heritage that people of an organized State share amongst themselves.
15.3 In respect of each of these attributes of nationhood, there may be disparate views amongst persons who form the nation. The diversity of WP(C)774/2015 Page 35 of 39 views may relate to, not only, the static symbols, such as, the National Flag and National anthem, etc. but may also pertain to the tradition and heritage of the Nation and the manner in which they are to be taken forward. Contrarian views held by a section of people on these aspects cannot be used to describe such section or class of people as anti-national. Belligerence of views on nationalism can often lead to jingoism. There is a fine but distinct line dividing the two. Either way, views held, by any section or class of people, by itself, cannot be characterized as anti-national activities….”







**************************************************************************************
https://www.facebook.com/photo.php?fbid=1069083319823181&set=a.112008495530673.14864.100001645680180&type=3

'anti-national' in Priya Pillai's case (WP(C) 775/2015) के संदर्भ में दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा पूर्व में दिये गए निर्णय के आधार पर भी जे एन यू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार निर्दोष ही सिद्ध होते हैं। फासिस्ट सरकार के हमदर्द  चेनलों  द्वारा वीडियो में गड़बड़ी करके बेगुनाह कन्हैया को फंसाया गया था। कानूनी फैसले में विलंब कराने के उद्देश्य से फासिस्ट अराजक तत्वों ने वकीलों की आड़ में कोर्ट परिसर में दो बार कन्हैया पर प्राण घातक हमले किए  पहली बार वह बच गए क्योंकि कामरेड अमीक पर  भाजपा विधायक द्वारा प्रहार हो गया। किन्तु दूसरी बार केंद्रीय गृहमंत्री के खासमखास लोगों द्वारा कन्हैया पर जो हमला किया गया उससे कोर्ट में ही हुये मेडिकल से खुलासा हुआ कि, उनके सिर व पैरों में चोट लगी है तब भी पुलिस कमीशनर ने कह दिया कि हमला ही नहीं हुआ है। कन्हैया को बेवजह गिरफ्तार रख कर देश में तनाव व विग्रह बढ़ाया जा रहा है जिसका लाभ फासिस्ट दल आसन्न चुनावों में उठाने का मंसूबा बांधे हुये है। 

साजिश के लिए कन्हैया  ही को क्यों फंसाया ? ::
साजिशकर्ताओं द्वारा कन्हैया को फँसाने से जे एन यू के विरुद्ध अपने पूर्वाग्रह के आधार पर विश्वविद्यालय को नाहक बदनाम करने का एक झूठा मुद्दा मिल गया। साथ ही साथ उनका छात्र संगठन जिस भाकपा से सम्बद्ध है उसके पूर्व सांसद कामरेड गुरुदास दासगुप्ता जी द्वारा रिलाईंस के विरुद्ध किए गए अदालती मुकदमे से खिन्न उसके मालिक और आम जनता की  समान तुलना करके कन्हैया व्यक्तिगत रूप से उनके कोपभाजक बन गए थे। कारपोरेट शक्तियाँ एक गरीब मजदूर के बेटे को उसकी हैसियत बताने को उसे प्रताड़ित करवा रही हैं। कन्हैया ने अपने भाषण में 'पूंजीवाद - ब्राह्मण वाद' गठजोड़ की भी कड़ी आलोचना की थी जो सामाजिक असमानता के लिए जिम्मेदार है। इससे न केवल फासिस्ट दलों के ब्राह्मण बल्कि वामपंथ पर हावी  अश्लीलता समर्थक बाजारवादी ब्राह्मण और ब्राह्मण वादी भी भीतर -भीतर कन्हैया से कुपित थे इन सबने मिल कर षड्यंत्र पूर्वक कन्हैया पर एक ऐसा झूठा आरोप गढ़ा जिससे जनता को उनके विरुद्ध व्यक्तिगत रूप से भड़काया जा सके। जिसके परिणाम स्वरूप तथाकथित सन्यासी तक  भ्रष्ट चेनलों  के स्वर में स्वर मिला कर उनको फांसी देने का शोर मचाने लगे और अदालत में उन पर कातिलाना प्रहार किए गए। सांसद कामरेड डी राजा  ( जो गैर ब्राह्मण हैं )के अतिरिक्त  कामरेड सुधाकर रेड्डी को छोड़ कर किसी भी बड़े नेता ने कन्हैया के पक्ष में आवाज़ बुलंद नहीं की है। 

फिर भी पूरे देश में छात्रों, युवाओं और जनतंत्र समर्थकों ने कन्हैया के पक्ष में आवाज़ बुलंद की है। दूसरे दलों के बड़े नेताओं ने कन्हैया का पुरजोर समर्थन किया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल तो राष्ट्रपति महोदय तक कन्हैया पर हमले के मामले को लेकर गए हैं  भाजपा का विकल्प बनने को आतुर दिल्ली के मुख्यमंत्री भी इस दौड़ में शामिल हुये हैं। यदि भाकपा समेत सम्पूर्ण वामपंथ ने ब्राह्मण वाद के चंगुल से निकल कर कन्हैया के समर्थन में जन-सहयोग अपने पक्ष में नहीं खड़ा किया तो निश्चय ही उसका श्रेय व लाभ कांग्रेस समेत अन्य दलों  को ही मिल जाएगा।