Showing posts with label पटना. Show all posts
Showing posts with label पटना. Show all posts

Saturday, 11 August 2018

स्वाधीनता आंदोलन में छात्रों का योगदान एवं वर्तमान ------ विजय राजबली माथुर

 09 अगस्त 1925 : 
1922 ई .मे गांधी जी द्वारा चौरी-चौरा कांड के नाम पर असहयोग आंदोलन वापिस लेने पर युवा / छात्र क्रान्ति की ओर मुड़े । क्रांतिकारी आंदोलन को चलाने और बम आदि बनाने हेतु काफी धन की आवश्यकता थी। अतः राम प्रसाद ' बिस्मिल '/ चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व मे क्रांतिकारियों ने सरकारी खजाना कब्जे मे लेने की योजना बनाई। 09 अगस्त 1925 की रात्रि लखनऊ के ' काकोरी 'रेलवे स्टेशन पर पेसेंजर गाड़ी के गार्ड से खजाने को हस्तगत किया गया। अब  इस घटना को हुये 93  वर्ष पूर्ण हो चुके  हैं।


इस क्रांतिकारी घटना मे भाग लेने वाले स्वातंत्र्य योद्धाओं मे राम प्रसाद ' बिस्मिल ', अशफाक़ उल्ला खान, रोशन सिंह तथा राजेन्द्र सिंह लाहिड़ी को 17 एवं 19 दिसंबर 1927 को ब्रिटिश सरकार ने फांसी दे दी। बिस्मिल उस समय शाहजहाँपुर के मिशन स्कूल मे नौवी कक्षा के छात्र थे। वह पढ़ाई कम और आंदोलनों मे अधिक भाग लेते थे। गोरा ईसाई हेड मास्टर भी उनका बचाव करता था। एक बार जब वह कक्षा मे थे तो ब्रिटिश पुलिस उन्हें पकड़ने पहुँच गई। उस हेड मास्टर ने पुलिस को उलझा कर कक्षा अध्यापक से राम प्रसाद ' बिस्मिल ' को रेजिस्टर  मे गैर-हाजिर करवाया और भागने का संदेश दिया। बिस्मिल दूसरी मंजिल से खिड़की के सहारे कूद कर भाग गए और पुलिस चेकिंग करके बैरंग लौट गई। लेकिन खजाना कांड मे फांसी की सजा ने हमारा यह होनहार क्रांतिकारी छीन लिया। 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क मे पुलिस से घिरने पर चंद्रशेखर 'आजाद 'ने भी खुद को अपनी ही पिस्तौल की गोली से  शहीद कर लिया। 

11 अगस्त 1942 : 


(Shaheed Smarak-Patna)

होनहार युवा / छात्रों ने आजादी की मशाल को थामे रखा जब 08 अगस्त 1942 को गांधी जी के आह्वान पर 'अंग्रेजों भारत छोड़ो ' का प्रस्ताव पास किया गया था। लगभग सभी बड़े नेता ब्रिटिश सरकार द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए थे। इस दशा मे सम्पूर्ण आंदोलन युवाओं और छात्रों द्वारा संचालित किया गया था। 11 अगस्त 1942 को पटना सचिवालय से यूनियन जेक को उतार कर तिरंगा छात्रों ने फहरा दिया था किन्तु सभी सातों छात्र ब्रिटिश पुलिस की गोलियों से शहीद हो गए थे। उनकी स्मृति मे वहाँ उनकी प्रतिमाएँ स्थापित की गई हैं। इस अभियान का नेतृत्व राजेन्द्र सिंह जी ने किया था और सबसे आगे उन्हीं की मूर्ती है। इस अभियान के संबंध मे श्री अजय प्रकाश ने एक लेख  लिखा था जो 18 जनवरी 1987 को प्रकाशित -' पटना हाईस्कूल भूतपूर्व छात्र संघ ' की ' स्मारिका ' मे छ्पा था, आप भी उसकी स्कैन कापी देख सकते हैं-
(बड़े अक्षरों मे पढ़ने हेतु डबल क्लिक करें)






उसी स्मारिका मे छपा यह लेख आज भी छात्रों / युवाओं के महत्व को रेखांकित करता है-










'लोकसंघर्ष ' मे प्रकाशित महेश राठी साहब के एक महत्वपूर्ण लेख द्वारा बताया गया है कि,"आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन भारतीय स्वतन्त्रता आंदोलन का बेहद गौरवमयी और प्रेरणापरद हिस्सा है। ए .आई .एस .एफ . भारतीय स्वाधीनता संग्राम का वह भाग है जिसके माध्यम से देश के छात्र समुदाय ने आजादी की लड़ाई मे अपने संघर्षों और योगदान की अविस्मरणीय कथा लिखी "। 


राठी साहब ने बताया है कि, भारतीय छात्र आंदोलन का संगठित रूप 1828 मे सबसे पहले कलकत्ता मे 'एकेडेमिक एसोसिएशन 'के नाम से दिखाई दिया जिसकी स्थापना एक पुर्तगाली छात्र विवियन डेरोजियो द्वारा की गई । 1840 से 1860 के मध्य ' यंग बंगाल मूवमेंट 'के रूप मे दूसरा संगठित प्रयास हुआ। 1848 मे दादा भाई नौरोजी की पहल पर मुंबई मे ' स्टूडेंट्स लिटरेरी और सायींटिफ़िक सोसाइटी '
की स्थापना हुयी। कलकत्ता के आनंद मोहन बोस और सुरेन्द्र नाथ बनर्जी द्वारा 1876 मे ' स्टूडेंट्स एसोसिएशन 'की स्थापना हुयी जिसने 1885 मे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना मे महती भूमिका अदा की। 16 अक्तूबर 1905 मे बंगाल विभाजन के बाद छात्रों एवं युवाओं ने जबर्दस्त आंदोलन चलाया जिसमे आम जनता का भी सहयोग रहा।


1906 मे राजेन्द्र प्रसाद जी (जो पहले राष्ट्रपति बने थे) की पहल पर ' बिहारी स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन 'की स्थापना हुयी जिसने बनारस से कलकत्ता तक अपनी शाखाएँ खोली और 1908 मे बिहार मे इसी संगठन के बल पर कांग्रेस की स्थापना हुयी। श्रीमती एनी बेसेंट ने 1908 मे 'सेंट्रल हिन्दू कालेज 'नामक पत्रिका मे एक अखिल भारतीय छात्र संगठन बनाने का विचार प्रस्तुत किया।


25-12-1920 को नागपूर मे आल इंडिया कालेज स्टूडेंट्स कान्फरेंस का आरंभ हुआ जिसकी स्वागत समिति के अध्यक्ष आर .जे .गोखले थे। इसका उदघाटन लाला लाजपत राय ने किया था। 1920 से 1935 तक देश मे बड़े स्तर पर विद्यालयों  और महा विद्यालयों की स्थापना हुयी। आजादी के संघर्ष मे छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका दिखाई दे रही थी।


26 मार्च 1931 को कराची मे जवाहर लाल नेहरू की अध्यक्षता मे एक अखिल भारतीय छात्र सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमे देश भर से 700 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 23 जनवरी 1936 को यू .पी .विश्वविद्यालय छात्र फेडरेशन ने अपनी कार्यकारिणी मे अखिल भारतीय छात्र सम्मेलन बुलाने का निर्णय लिया। पी .एन .भार्गव की अध्यक्षता मे एक स्वागत समिति का गठन किया गया जिसने देश के सभी छात्र संगठनों तथा कांग्रेस,सोशलिस्ट पार्टी और भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी सहित सभी राजनीतिक धड़ों से संपर्क बनाया।


12-13 अगस्त 1936 को लखनऊ मे - सर गंगा प्रसाद मेमोरियल हाल मे A I S F का स्थापना सम्मेलन सम्पन्न हुआ जिसमे 936 प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिसमे से 200 स्थानीय और शेष 11 प्रांतीय संगठनों के प्रतिनिधि थे। सम्मेलन मे महात्मा गांधी, रवीन्द्रनाथ टैगोर, सर तेज बहादुर सप्रू और श्री निवास शास्त्री सरीखे गणमान्य व्यक्तियों के बधाई संदेश भी प्राप्त हुये। सम्मेलन का उदघाटन जवाहर लाल नेहरू ने किया।


A I S F के स्थापना सम्मेलन मे पी .एन .भार्गव पहले महा सचिव निर्वाचित हुये । ' स्टूडेंट्स ट्रिब्यून ' इसका पहला आधिकारिक मुख पत्र था। 22-11-1936 को लाहौर मे दूसरा सम्मेलन हुआ जिसकी अध्यक्षता शरत चंद बोस ने की और उसमे 150 लोगों ने भाग लिया। इसमे छात्रों का एक मांग पत्र भी तैयार हुआ।
वर्तमान छात्र आंदोलन : 
स्वाधीनता के बाद भी छात्रों ने विभिन्न आंदोलनों में सफल सक्रिय योगदान दिया है। एक प्रकार से जनतंत्र की मशाल को छात्रों द्वारा ही प्रज्वलित रखा गया है। इसीलिए कुछ शासकों ने छात्रों को नियंत्रित करने के लिए उनकी यूनियनों पर प्रतिबंध भी लगाया है। 1970 में जब चौधरी चरण सिंह ने उत्तर प्रदेश में छात्र संघों की सदस्यता को ऐच्छिक कर दिया था तब मेरठ कालेज, मेरठ के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ( वर्तमान में बिहार के राज्यपाल ) सत्यपाल मलिक साहब ने उसका प्रबल विरोध किया था और सरकार को प्रस्ताव वापिस लेना पड़ा था। 
किन्तु 2014 के बाद केंद्र में सत्तारूढ़ फासिस्ट प्रवृति की सरकार निरंतर छात्रों को कुचलने हेतु इसके नेताओं का उत्पीड़न कर रही है। जे एन यू छात्रसंघ अध्यक्ष की गिरफ्तारी, हैदराबाद, इलाहाबाद,बनारस,जाधवपुर,अलीगढ़,लखनऊ विश्वविद्यालयों के छात्रों का उत्पीड़न जनतंत्र को कुचलने के उद्देश्य से ही किया जा रहा है। 
लखनऊ विश्वविद्यालय की उत्पीड़ित छात्र नेता पूजा शुक्ला का यह साक्षात्कार आज भी छात्र शक्ति के महत्व तथा आशा की किरण को इंगित कर रहा है  : 

Sunday, 1 May 2016

पटना : "मुझे फंसाने के चक्कर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ही फंस गए" ------ कन्हैया कुमार

उन्होंने कहा कि अब विकल्प की राजनीति की शुरूआत हो चुकी है। एेसे में तमाम दलों को एककजुट होकर इस विचारधारा की लड़ाई में एक-दूसरे का साथ देना चाहिए।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताते हुए कन्हैया ने कहा, “उन्होंने (नीतीश कुमार ने) मेरा समर्थन किया और मेरी बातों को समझा।”

30 अप्रैल 16 को बिहार भाकपा के राज्यसचिव कामरेड सत्यनारायन सिंह के साथ पटना में


https://specialcoveragenews.in/state-news/jnusu-president-kanhaiya-kumar-arrives-in-patna-on-a-two-day-visit-hindi-news/?fb_action_ids=1072456862816289&fb_action_types=og.shares#.VySpMlnae3w.facebook

पटना। जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने शनिवार को पटना पहुंचे। उन्होंने पटना में घूम-घूमकर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। दोपहर बाद उन्होंने संवाददाताओ से बातचीत की। शाम में वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी से मिले।
सुबह पहुंचे पटना, हुआ भव्य स्वागत
सुबह 7.55 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे कन्हैया कुमार का स्वागत जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने किया। उन्होंने माला पहनाकर उनका अभिवादन किया। कन्हैया का स्वागत करने के लिए युवाओं की खासी भीड़ पटना एयरपोर्ट के बाहर खड़ी थी।
प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
पटना आने के बाद कन्हैया ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद वे महात्मा गांधी, जयप्रकाश नारायण, सुभाष चंद्र बोस आदि विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने गए। उन्होंने बिहार विधानसभा परिसर में स्थित वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।
जूता उतारना भूले सीपीआइ सेवादल कार्यकर्ता
शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के दौरान सीपीआइ सेवादल के कार्यकर्ता जूता पहने नजर आए। बाद में उन्होंने कहा कि वे जूता उतारना भूल गए थे। विरोधियों ने इसकी शहीदों का अपमान बताकर आलोचना की।
दोपहर में संवाददाता सम्मेलन
कन्हैया कुमार ने दोपहर में जनशक्ति भवन में चंद्रशेखर सिंह की स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित की तथा इसके बाद संवाददाताओं को संबोधित किया।
संवाददाता सम्मेलन में कन्हैया ने कहा कि देश में लोकतंत्र है। इसपर कोई अपनी विचारधारा नहीं थोप सकता। आज लोकतंत्र को बचाना जरूरी है। देश में जबरन एक विचारधारा को थोपने की कोशिश की जा रही है। कहा, "मेैं लोकतांत्रिक हक की लड़ाई के लिए आंदोलन कर रहा हूं और इसीलिए यहां आया हूं।"
कन्हैया ने कहा कि देश अभी गंभीर संकट के जिस दौर से गुजर रहा है, उसमें कथनी की बात हो रही, करनी की बात नहीं। कथनी और करनी में अंतर है। हम एेसी विचारधारा के खिलाफ उठ खड़े हुए हैं जिसमें व्यक्ति विशेष की बात कही जाती है।
उन्होंने कहा कि अब विकल्प की राजनीति की शुरूआत हो चुकी है। एेसे में तमाम दलों को एककजुट होकर इस विचारधारा की लड़ाई में एक-दूसरे का साथ देना चाहिए।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताते हुए कन्हैया ने कहा, “उन्होंने (नीतीश कुमार ने) मेरा समर्थन किया और मेरी बातों को समझा।”
बिहार में शराबबंदी कानून पर कन्हैया ने कहा कि पहले शराब नीति का मूल्यांकन होना चाहिए था, तब शराबबंदी करानी चाहिेए थी। उन्होंने कहा कि एक हिसाब से शराबबंदी ठीक है, लेकिन पूर्ण शराबबंदी ठीक नहीं।
कन्हैया ने कहा कि यहां की यूनिवर्सिटीज में स्टूडेंट्स युनियन का चुनाव होना चाहिए और यहां भी यूनिवर्सिटीज कैंपस में लोकतांत्रिक सिस्टम बहाल होना चाहिए।
में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी लड़ाई एेसी विचारधारा के खिलाफ है जिसमें व्यक्तिगत करिश्मा से उपर उठकर देश हित के बारे में नहीं सोचा जा रहा। उन्होंने कहा कि हम विचारधारा की लड़ाई लड़ रहे हैं।
सियासी दिग्गजों से मुलाकात
देर शाम में कन्हैया कुमार बिहार के सियासी दिग्गजों के साथ शिष्टाचार मुलाकात की। उनकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राजद प्रमुख लालू प्रसाद से मुलाकात हुई।
नीतीश से डेढ़ घंटे हुई चर्चा :
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कन्हैया कुमार की करीब डेढ़ घंटे मुलाकात हुई। इस दौरान कई मुद्दों पर बात हुई। इस दौरान जदयू प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह, एआइएसएफ के राष्ट्रीय जेनरल सेक्रेटरी विश्वजीत समेत कई लोग मौजूद थे।
लालू से बंद कमरे में हुई बात :
देर शाम कन्हैया राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिलने पहुंचे। दोनों की बंद कमरे में बात हुई। इसके बाद लालू ने बताया कन्हैया देश का सपूत है, ब्रह्मर्षि समाज में पैदा लेकर भी हमारी बोली बोल रहा है। लालू से मुलाकात के बाद कन्हैया ने कहा कि दोनों की देश के मौजूदा हालात पर बात हुई। लालू ने सामाजिक न्याय की लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाया है।
रविवार को सेमिनार में करेंगे शिरकत
रविवार को सुबह दस बजे कन्हैया राजधानी के एसके मेमोरियल हॉल में एक पब्लिक मीटिंग को संबोधित करेंगे। इस मीटिंग में आजादी के मुद्दे पर बात की जाएगी। इस मीटिंग को AISF और AIYF (ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन) ने संयुक्त रूप से आयोजित किया है। AIYF वामपंथी दल कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) का यूथ विंग है।
कन्हैया पर मेहरबान बिहार सरकार
बिहार पहुंचे जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को राज्य सरकार ने विशेष सुरक्षा मुहैया कराई है। उनकी सुरक्षा के लिए दो डीएसपी सहित कई इंस्पेक्टर और सौ की संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। एयरपोर्ट से उनके काफिले के साथ वज्र वाहन और एंबुलेंस को भी शामिल किया गया।
इस सुरक्षा प्रबंध पर भाजपा ने कहा कि कन्हैया जैसे नेता को जिसपर देशद्रोह का आरोप लगा उसे वीवीआइपी सुरक्षा देना नीतीश सरकार की मानसिक संकीर्णता को दिखाता है। कन्हैया ने देश का अपमान किया है और आज भी उन लोगों ने शहीदों का अपमान किया।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व  राज्य के  सह-शिक्षामंत्री अशोक चौधरी ने कन्हैया को वीवीआइपी सुरक्षा देने के मामले पर सरकार का बचाव करते हुए कहा कि उनपर पहले भी जानलेवा हमले हो चुके हैं। उनकी सुरक्षा की जिम्मेवारी हमारी है।
कन्हैया बोले, बिहार मेरा घर, अपने घर आया हूं :
पटना पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि हमारी जड़ें बिहार से जुड़ी हैं, मैं बिहार का बेटा हूं, बिहार में जन्मा हूं, बिहार को जानता हूं। कन्हैया ने कहा कि जेएनयू में हुए विवाद व आगे के घटनाक्रम के बाद वे पहली बार बिहार आए हैं। यहां आकर अच्छा लग रहा है। कहा, "मैं यहां किसी राजनीतिक बातचीत या राजनीतिक बैठक में नहीं आया हूं, बल्कि अपनी बात को लोगों के बीच पहुंचाना चाहता हूं। बिहार के लोग भी मेरी बात को समझें, जानें मैं यही चाहता हूं।"
कन्हैया ने कहा, "मुझे फंसाने के चक्कर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ही फंस गए। कन्हैया ने बिहार के मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने मेरा समर्थन किया, मेरी बातों को समझा इसके लिए मैं उनका आभारी हूं।"
जदयू प्रवक्ता बोले, कन्हैया छात्रों के नेता
आज सुबह पटना एयरपोर्ट पर कन्हैया कुमार का स्वागत करने पहुंचे जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि कन्हैया के खिलाफ प्रधानमंत्री ने कार्रवाई की थी, लेकिन उसके खिलाफ एक साक्ष्य तक नहीं जुटा सके, क्योंकि कन्हैया निर्दोष था। उसके उपर देशद्रोह का मुकदमा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद को ही नंगा कर लिया।:
जेएनयू विवाद से चर्चा में आए कन्हैया: :
विदित हो कि जेएनयू में बीते नौ फरवरी को एक कार्यक्रम के दौरान देशविरोधी नारे लगाए गए थे। पुलिस ने इसके लिए कन्हैया सहित विवि के कुछ अन्य छात्रों को गिरफ्तार किया था। कन्हैया ने इस मामले में खुद को बेकसूर बताते हुए केंद्र सरकार पर अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला करने का आरोप लगाया था। वे फिलहाल उस मामले में बेल पर हैं। घटना के बाद शनिवार को वे पहली बार बिहार आए हैं।
http://m.jagran.com/bihar/patna-city-13947425.html

Friday, 15 May 2015

भाकपा का प्रतिरोध मार्च : पटना --- आनंद झा


भूमी अर्धिग्रहण बिल के खिलाफ मे आर ब्लाक चौराहा पर गरजते पूर्व सासंद गुरूदास दास गुप्ता
**
डॉ हेमचन्द झा 




https://www.facebook.com/photo.php?fbid=868229266582224&set=pcb.290809297709457&type=1&theater


    केन्द्र सरकार के द्वारा किसान विरोधी काला भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का प्रतिरोध मार्च पटना मे सम्पन्न हुआ । प्रतिरोध मार्च गाॅधी मैदान से डाकबंगला चौराहा , स्टेशन गोलम्बर होते हुए आर ब्लाक पहुची जहाँ राज्य सचिव काॅ0 सत्यनारायण सिंह की अध्यक्षता मे सभा हुई । सभा को भाकपा के राष्ट्रीय उप महासचिव काॅ0 गुरुदास दासगुप्ता, बीकेएमयू के राष्ट्रीय महासचिव काॅ0 नगेन्द्र नाथ ओझा ने सम्बोधित किया ।भीषण गर्मी और देह जला देने वाली धूप के बावजूद लगभग पचास हजार लोगों ने प्रतिरोध मार्च में भाग लिया। इस मार्च में ग्रामीण महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
    गुरूदास दास गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आज समूचे देष में केन्द्र सरकार के भूमि अधिग्रहण विधेयक तथा अध्यादेष के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी विरोध दिवस का आयोजन कर रही है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी इस विधेयक का इसलिए विरोध कर रही है, क्योंकि नरेन्द्र मोदी की सरकार कानून बनाकर किसानों की जमीन बलपूर्वक छीनना चाहती है। जमीन पर न सिर्फ किसानों; बल्कि समाज के अन्य तबके के लोगों का जीवन यापन निर्भर है। इसलिए इस विधेयक के खिलाफ की लड़ाई सिर्फ किसानों की लड़ाई नहीं है; बल्कि समाज के अन्य लोगों की भी यह लड़ाई है। जमीन छीन जाने का मतलब है, करोड़ों लोगेां को जीवन यापन का जरिया छीन जाना है। जमीन का सवाल देष के करोड़ों लोगों की जिन्दगी का महत्वपूर्ण सवाल है। इसीलिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बार-बार यह संकल्प दोहराती है कि हम लोग खून देंगे, जान देंगे, लेकिन जमीन नहीं देंगे। श्री दासगुप्ता ने देष के लोगों से इस विधेयक के खिलाफ बड़ी और दीर्घकालीन लड़ाई के तैयार रहने की अपील की। आज का यह प्रतिरोध मार्च उस बड़ी लड़ाई का आरंभ है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आगे भी अपनी इस लड़ाई को जारी रखेगी। इस बड़ी लड़ाई को हम सभी वामदलों और लोकतांत्रिक दलों के साथ मिलकर लड़ेंगे।
    गाँधी मैदान से जुलुस निकल जाने के बाद भी शहर के विभिन्न सड़कों से लाल झंडे लिए हुए हजारों लोग बस से, जीप से मिनी बस से और पैदल लोग आते रहे। शहर में जिधर भी देखे लाल झंडों का जनसैलाब दिखलाई पड़ रहा था।
    इस दुःखद पहलू यह था कि उत्तर बिहार में आये भूकंप के कारण जैसी तैयारी थी उसके अनुकूल मार्च में भाग लेने वालों की संख्या नहीं हुई। यदि भूंकप का प्रकोप नहीं होता तो लगभग एक लाख लोग सभी जिलों से प्रतिरोध मार्च में भाग लेते। भूकंप के असर, भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को झेलते हुए लगभग पंचास हजार लोग मार्च में शामिल हुए। इससे स्पष्ट है कि भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ व्यापक जन आक्रोष है।
    संध्या 5 बजे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिहार राज्य परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल बिहार के राज्यपाल से मिला और एक ज्ञापन पत्र उन्हें दिया। ज्ञापन पत्र में मांग की गई है कि केन्द्र सरकार जनहित का ख्याल करते हुए और जन भावना का सम्मान करते हुए भूमि अधिग्रहण संषोधन विधेयक को वापस ले, क्योंकि यह विधेयक जनविरोधी, अमानवीय; क्रूर और लोकतांत्रिक कल्याणकारी राज्य के मूल तत्वों के विरूद्ध हैं ।

Monday, 28 October 2013

लखनऊ/पटना रैलियों का संदेश:अपनी लाश पर औरों को नहीं करने देंगे ऐश---आनंद प्रकाश तिवारी


 
JANAKROSH RALLY ,PATNA--नेतृत्व की माँ
कन्फ्यूज़्ड केंद्रीय नेतृत्व ने  आत्मसमर्पण की राजनीति करके सर्वनाश कर दिया सी पी आई  का । समय  आ गया है  नेतृत्व से भी विद्रोह करने  का। संगठन मे विकास और मज़बूती के लिए सहयोग के साथ ही दबाव भी बनाना होगा । कुछ लोग सी पी आई  का विकास नही चाहते, उन्हे चिन्हित कर बेनकाब करना  होगा ।  सभी वाम ज़नवादी लोगो को एकजुट  करना समय की  माँग है।

ज़नता हमारी  माँ है इसकी गोंद मे हम सुरक्षित  रहते हैं। दूर होने पर न बच्चा सुरक्षित रहताहै न ही माँ । 
भारतीय लोकतंत्र  के लिए इसके  अंदर  सी पी आई  का मज़बूत होना ज़रूरी है। एक मात्र यही पार्टी है  जो कि लोकतान्त्रिक मान्यताओ को संरक्षित रख सकी है । बाकी तो सभी व्यक्तिगत स्वार्थ मे अंधे हो चुके हैं। विडंबना ही है की सी पी आई  का नेतृत्व दूसरो के हितसाधन मे आँख  मूँद कर जुट जाता  है।
लेकिन अब ऐसा हुआ तो विद्रोह हो जाएगा ??

अब तो  कार्यकर्ता शहादत की राजनीति संमझने को तैयार नही है।
हम अपनी लाश पर औरों  को ऐश करने  नही देंगे।  30 अक्टोबर देल्ही कन्वेन्षन की रणनीति का खुलासा किया जाये । 
पार्टनर तुम्हारी पॉलिटिक्स क्या है???
 
Anand Prakash Tiwari shared Kamlesh Verma's status.

Confused kendriy netritwa aatmsamarpan ki Rajniti karke sarwnash kar diya CPI ka .samay asgaya hai Netritwa se bhi vidroh Karene ka.sang than me vikas aur mazbpoti ke liye sahyog ke sath hi dabav bhi banana hoga .kuchh log CPI ka vikas nahi chahte, unhe chinhit kar benakab karma hogs .sabhi Bam zanwadi logo ko ekzoot karma samay kind manga hai.

Zanta hamari maa hai .Iski gond me hum suraxot rate hain.Door hone par n bachcha suraxit rahatahai n hi maa
https://www.facebook.com/anandprakash.tiwari.7/posts/491148407659818 
Anand Prakash Tiwari shared Ashoo Gupta's photo.
ये हैं तीसरे मोर्चा के हीरो । सभी हैं पी एम इन वेटिंग। 

मदारी बन पाएगा सी पी एम ?? 
Yehi hain TeesreMorcha ke hero .sabhi hain PM in waiting.
Madari bun payega CPM ??

Bhartiya Loktantra ke liye is khandhar CPI ka mazboot hona zaroori hai.Ek matra yahi party hai zoLoktantrik manytao ko sangrakxit rakh Saki hai .Baki to sabhi vyktigat swarth me andhe ho Chuke hain.vidambana hi hai ki CPI ka netritwa doosro ke hitsadhan me aankh moodkar zoot zata hai.
Lekin ab aisa huaa to vidroh ho jayega ??
About karykarta shahadat ki Rajniti samzhne ko taiyar nahi hai.
Hum apni lash par auto ko aissh Karen nahi denge. 30 October Delhi convention ki RANANITI ka khulasa kiya jay .
PARTNER tumhari POLITICS kya hai???

Saturday, 26 October 2013

क्या 30 अक्तूबर का दिल्ली सम्मेलन लखनऊ की 30 सितंबर रैली की सफलता पर पानी फेर देगा ?---विजय राजबली माथुर

रैली मार्च 30 सितंबर,लखनऊ

30 सितंबर ,ज्योतिबा फुले पार्क,लखनऊ
"जहां तक रैली की भौतिक सफलता का प्रश्न है रैली पूर्ण रूप से सफल रही है और कार्यकर्ताओं में जोश का नव संचार करते हुये जनता के मध्य आशा की किरण बिखेर सकी है। लेकिन क्या वास्तव में इस सफलता का कोई लाभ प्रदेश पार्टी को या राष्ट्रीय स्तर पर मिल सकेगा?यह संदेहास्पद है क्योंकि प्रदेश में एक जाति विशेष के लोग आपस में ही 'टांग-खिचाई' के खेल में व्यस्त रहते हैं। यही वजह है कि प्रदेश में पार्टी का जो रुतबा हुआ करता था वह अब नहीं बन पा रहा है। ईमानदार और कर्मठ कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न एक पदाधिकारी विशेष द्वारा निर्लज्ज तौर पर किया जाता है और उसको सार्वजनिक रूप से वाह-वाही प्रदान की जाती है। एक तरफ ईमानदार IAS अधिकारी 'दुर्गा शक्ती नागपाल'के अवैध निलंबन के विरुद्ध पार्टी सार्वजनिक प्रदर्शन करती है और दूसरी तरफ उत्पीड़क पदाधिकारी का महिमामंडन भी। यह द्वंदात्मक स्थिति पार्टी को अनुकूल परिस्थितियों का भी लाभ मिलने से वंचित ही रखेगी। तब इस प्रदर्शन और इसकी कामयाबी का मतलब ही क्या होगा?"  --- http://vidrohiswar.blogspot.in/2013/09/3-30.html

लखनऊ में सम्पन्न 30 सितंबर 2013 की सफल रैली के संबंध में मैंने यह विवरण लिखा था। इस रैली में हमारे प्रदेश व केंद्रीय पदाधिकारियों ने एक स्वर से 'केंद्र सरकार'के साथ-साथ 'उ प्र की सपा सरकार 'की कटु आलोचना की थी। उसी 'सपा' के मुखिया को 30 अक्तूबर 2013 के दिल्ली सम्मेलन में  ससम्मान बुलाया गया है। प्रदेश के सुदूर कोने-कोने से आए प्रदेश की सपा सरकार के सताये हजारों कार्यकर्ताओं को लखनऊ में यह आशा बंधी थी कि अब हमारा पार्टी नेतृत्व सही दिशा में कदम बढ़ाएगा। किन्तु पार्टी के वरिष्ठ नेता द्वारा जब दिल्ली सम्मेलन में सपाध्यक्ष मुलायम सिंह को ससम्मान बुलाये जाने की घोषणा की गई तो प्रदेश पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने उस पर तीखी प्रतिक्रिया  (पिछली पोस्ट)दी जो साधारण कार्यकर्ताओं की ही आवाज़ है । लोकसभा चुनावों में भाकपा द्वारा सपा का समर्थन करने से पार्टी कार्यकर्ताओं में निराशा व हताशा का घनघोर संचार होगा जो उनको उदासीन ही बनाएगा। तब मेरे द्वारा व्यक्त उपरोक्त आशंका ही सच होगी। 

सी पी आई की स्थापना 1925 में हुई थी जो आज सबसे पुरानी पार्टी है क्योंकि 1885 में स्थापित कांग्रेस तो 1977 में'जनता पार्टी' में विलय कर चुकी है,सोनिया जी की अध्यक्षता वाली कांग्रेस की स्थापना 1969 में इन्दिरा गांधी ने की थी जो कि 'कांग्रेस (आई)'है । लेकिन दुर्भाग्य है कि जिस पार्टी को आज जन-समर्थन से सत्ता में होना चाहिए था उसके शीर्ष नेता गण शोषकों-उतपीडकों की पार्टी और उसके नेताओं की परिक्रमा कर रहे हैं। 

जिस सपा को समर्थन की बात की जाती है और जो खुद को डॉ लोहिया का वारिस बताती है उसके इतिहास से बड़े नेता गण नावाकिफ कैसे हैं?डॉ राम मनोहर लोहिया की पहल पर कांग्रेस के भीतर ही 'कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी' की स्थापना 1930 में सिर्फ सी पी आई की बढ़त को रोकने हेतु ही की गई थी जो आज़ादी के बाद कांग्रेस से स्वतंत्र हो गई। डॉ लोहिया का साहित्य इन घोषणाओं से भरा हुआ है कि भारत के लिए 'पूंजीवाद' और 'साम्यवाद' दोनों ही अनुपयुक्त हैं। डॉ लोहिया की पहल पर 'चित्रकूट' में 'रामायण मेला' की शुरुआत हुई थी जिसके सहारे उ प्र में 'जनसंघ' ने बढ़त हासिल की और 1967 में पहली बार प्रदेश की सत्ता में भागीदारी भी हासिल की। डॉ लोहिया की इच्छा के मुताबिक ही 'जे पी' सर्वोदय को त्याग कर 'सम्पूर्ण क्रांति' का विचार लेकर आगे आए और उनके आंदोलन के बल पर 'जनसंघ' 1977 में 'जनता पार्टी 'में विलीन होकर केंद्र की सत्ता में पहली बार भागीदारी कर सका । जनता पार्टी के सत्ताच्युत होने के बाद जनसंघ 'भाजपा' के रूप में अवतरित हो गया। 1989 की वी पी सरकार भाजपा की बैसाखी के हटने से ही गिर गई और चंद्रशेखर ने आडवाणी से गले मिल कर इसके लिए धन्यवाद अदा किया था। 

1991 में राजीव गांधी की हत्या से उत्पन्न परिस्थियों ने पुनः इन्दिरा कांग्रेस को सत्तारूढ़ कर दिया। सत्ता वापिसी के बाद जिस प्रकार इन्दिरा जी ने 1980 में जन-विरोधी नीतियों का वरण किया था  उसी प्रकार नरसिंघा राव जी ने मनमोहन जी के परामर्श से 'उदारीकरण' के नाम से पूंजीवाद की शरण ली जिस पर छह वर्षों तक भाजपा सरकार भी चली मनमोहन सरकार के तो कहने ही क्या?मनमोहन सरकार को जब परमाणु समझौते के विरोध में सी पी आई ने भी हटाना चाहा था तो 'सपा' और 'मुलायम सिंह'ने ही उसे बैसाखी सा सहारा दिया था और आज भी 'सपा' की बैसाखी पर ही मनमोहन सरकार टिकी हुई है। 

इन परिस्थितियों में मनमोहन सरकार के विकल्प हेतु 'सपा' के सहयोग व समर्थन का मतलब क्या है?क्या 30 सितंबर की लखनऊ रैली और कल  25 अक्तूबर की पटना रैली 



तीनों चित्र :25 अक्तूबर,गांधी मैदान,पटना


से उ प्र व बिहार में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्पन्न जोशो-खरोश को  सपा -मुलायम सहयोग से समाप्त करने का ही कोई हेतु तो 30 अक्टोबर का दिल्ली सम्मेलन नहीं बनने जा रहा है?

Monday, 16 September 2013

नरेन्द्र मोदी गुजरात दंगे के लिए देश का अपराधी : गुरुदास दासगुप्ता

 
Aisf Aurangabad:
पटना : भाकपा, माकपा, फारवर्ड ब्लाक एवं आरएसपी द्वारा रविवार को भारतीय नृत्य कला मंदिर में आयोजित राजनैतिक कन्वेंशन में कांग्रेस और भाजपा के नीतियों से अलग वैकल्पिक नीतियों का साझा मंच तैयार करने की घोषणा की गई। वहीं वाम एकता की कीमत पर जदयू से कोई चुनावी समझौता नहीं करने का ऐलान किया गया।
माकपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश करात ने कहा कि बिहार में वाम एकता को मजबूत करना है। वैकल्पिक नीतियों के बूते देश में वाम-जनवादी एकता को खड़ा करने का प्रयास जारी है। इस राज्य में जदयू और भाजपा का अवसरवादी गठबंधन था। वाम दल अवसरवादी राजनीति के खिलाफ है। मगर यहां गठबंधन टूटने के बाद सांप्रदायिक दंगे बढ़े हैं। भाजपा और आरएसएस द्वारा सांप्रदायिकता उन्माद को बढ़ा रहा है। जम्मू कश्मीर, बिहार और उत्तर प्रदेश में हुए दंगे इसके उदाहरण है।
भाजपा कांग्रेस का विकल्प नहीं बन सकती है। दोनों की नीतियों में कोई अंतर नहीं है। निजीकरण एवं बाजारीकरण की नीतियों को लागू करने में दोनों की नीति एकसमान है। उनके मुताबिक केन्द्र में धर्मनिरपेक्ष दलों की सरकार बनेगी पर वह कांग्रेस और भाजपा के नेतृत्व में नहीं बनेगी। देश में न नरेन्द्र मोदी की लहर है और नहीं राहुल गांधी की। वाम दलों ने फैसला लिया है कि कांग्रेस एवं भाजपा के विकल्प के लिए वैकल्पिक नीतियों को सामने लाएंगे। इन नीतियों के बूते केन्द्र की सत्ता से कांग्रेस और भाजपा से अलग वैकल्पिक सरकार देंगे।
प्रकाश करात ने भाजपा को आरएसएस की कठपुतली करार देते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी को आरएसएस ने पीएम प्रत्याशी घोषित किया है। गुजरात में नरेन्द्र मोदी ने अंबानी, बिड़ला एवं टाटा जैसे कारपोरेट घरानों को एक लाख एकड़ जमीन दिया। ये घराने ही नरेन्द्र मोदी को पीएम बनाने की बात कर रहे हैं।
एक सवाल पर भाकपा के राष्ट्रीय सचिव गुरुदास दासगुप्ता ने दो टूक लहजे में बताया कि वाम एकता की कीमत पर जदयू से कोई समझौता नहीं होगा। विधानसभा में नीतीश सरकार को समर्थन केवल भाजपा को अलग रखने पर दिया है। इससे चुनावी तालमेल का कयास नहीं लगाना चाहिए। वाम एकता में भाकपा (माले) भी साथ है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। महंगाई, भ्रष्टाचार, विदेशी ताकतों के हमले, फासीवादी एवं सांप्रदायिकता शक्तियों की बढ़ते हौसले से देश की एकता-अखंडता खतरे में पड़ती जा रही है। मनमोहन सरकार जनविरोधी और पूंजीपतियों की पोषक है। मनरेगा में लूट मची है। मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी तक नहीं मिल रहा है। प्राकृतिक संसाधनों को कारपोरेट घरानों को सौंपा जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा पूंजीपतियों के हित में कार्य कर रही है जो चुनाव में खर्च के लिए पैसे उगाही करती है।
उन्होंने नरेन्द्र मोदी को गुजरात दंगे के लिए देश का अपराधी बताया। कहा कि ऐसे क्रिमिनल को पीएम उम्मीदवार बनाकर भाजपा एवं आरएसएस ने अपना एजेंडा थोप दिया है। हिन्दू-मुस्लिम एकता को तोड़ने की साजिश रची जा रही है।

भाकपा के राज्य सचिव राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने 15 सूत्री प्रस्ताव को पेश किया। इसमें भूमि सुधार कानून को लागू करने, मनरेगा से मजदूरों को सौ दिन काम दिलाने, शिक्षा, स्वास्थ्य, खुदरा व्यापार और विदेशी पूंजी निवेश को रोकने आदि मुद्दों को लेकर जनसंघर्ष तेज करने का संकल्प है। सीपीआई (एम) के सचिव विजयकांत ठाकुर, फारवर्ड ब्लाक के सचिव वकील ठाकुर एवं आरएसपी के सचिव महेश सिन्हा ने भी कन्वेंशन को संबोधित किया। जब्बार आलम, सर्वोदय शर्मा और अमेरिका महतो ने संयुक्त रूप से कन्वेंशन की अध्यक्षता की।