Showing posts with label अतुल अंजान. Show all posts
Showing posts with label अतुल अंजान. Show all posts

Wednesday, 13 January 2021

कैफ़ी आजमी का स्मरण किसान आंदोलन के संदर्भ में


 




लखनऊ , 13 जनवरी 2021 

आज 22 कैसर बाग स्थित ipta कार्यालय पर ipta ,प्रलेस,जलेस और साझी दुनिया के संयुक्त तत्वावधान में लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व उप कुलपति रूप रेखा वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसका संचालन कौशल किशोर ने किया। 

अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड अतुल अंजान ने किसान आंदोलनों के इतिहास का विस्तृत विवेचन करते हुए तीन कृषि कानून किस प्रकार किसान विरोधी हैं इस बात पर स्पष्ट प्रकाश डाला। उनके अनुसार किसान सिर्फ भूमिधर नहीं है बल्कि वे सब लोग जो खेत मजदूर हैं, गो पालन, कुक्कुट पालन, मतस्य पालन या वे कार्य करते हैं जो कृषि से संबंधित हैं किसान हैं। इन नए कानूनों का इन सब पर ही असर नहीं पड़ रहा है बल्कि साधारण जनता पर भी पड़ रहा है। इसलिए यह लड़ाई कारपोरेट और पेट के बीच की लड़ाई है। जमीन का कारपोरेटीकरण रोकना देश , संविधान, गाँव,किसान और खेती को बचाने का जन - अभियान है। उत्तर - प्रदेश के किसान भी 23 जनवरी और 26 जनवरी के आंदोलन में बढ़ - चढ़ कर भाग लेंगे। कैफ़ी आजमी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर हुए इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए अंजान साहब ने किसानों के संदर्भ में उनकी सक्रियता पर भी वृहद प्रकाश डाला। 

कामरेड अतुल कुमार सिंह 'अंजान ' ने यह भी खुलासा किया कि, स्वामीनाथन कमेटी के सदस्य के रूप में उन्होंने किस प्रकार डॉ स्वामीनाथन को कांट्रेक्ट खेती के विरुद्ध राजी किया था ।   कांट्रेक्ट खेती कंपनी राज की स्थापना और देश की जनता की गुलामी का दस्तावेज है जिसे लागू नहीं होने दिया जाएगा। 

आलोचक वीरेंद्र यादव ने प्रलेस के गठन के साथ ही स्वामी सहजानंद सरस्वती की अध्यक्षता में किसान सभा की लखनऊ में स्थापना का भी जिक्र किया। अपने समापन भाषण में वीरेंद्र यादव ने भी जनता का आह्वान किया कि देश व अपने हित में किसान आंदोलन का समर्थन करें। 

अन्य वक्ताओं में सूरज बहादुर थापा, राकेश, राजेन्द्र वर्मा आदि प्रमुख थे। प्रारंभ में कैफ़ी आजमी व गौहर रजा की गजल का पाठ किया गया।

अंत में  लोहिडी पर्व  तीनों कृषि कानूनों की प्रतियों का दहन  कर किसान, कलाकार,लेखक एकता ज़िन्दाबाद के गगन भेदी नारों के साथ मनाया गया।  

Thursday, 29 November 2018

अतुल अंजान साहब को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनायें





*अतुल अंजान साहब का स्पष्ट कहना है कि, 2014 के लोकसभा चुनाव में 35 हजार करोड़ रुपए खर्च करके सत्तारूढ मोदी सरकार कारपोरेट घरानों की सरकार है। 
** जब मोहन भागवत बन्छ आफ थाट  को गुजरे जमाने की किताब बता सकते हैं तब गांधी जी की हत्या के लिए देश से माफी क्यों नहीं मांगते ? 
*** सबरीमाला पर भाजपा की रक्तपात यात्रा जन विरोधी और देश विरोधी और संविधान विरोधी है। 
**** यह देश जितना हिंदुओं का है उतना ही मुसलमानों,सिखों,बौद्धों,जैनियों,पारसियों आदि - आदि का भी है। 
***** इस सरकार के कार्यकाल को यों समझें कि, ''बड़ी - बड़ी बातों के चक्कर में छोटी भी गयी । पतलून की चाहत में लंगोटी भी गई। । "
****** जनता से अनुरोध है कि, जाति, मजहब,धर्म को देख कर वोट न दें बल्कि, बेरोजगारी,मंहगाई,किसान और मजदूरों की समस्याओं को ध्यान में रख कर वोट दें वरना अगली पीढ़ियाँ तबाह हो जाएंगी। 

Thursday, 5 July 2018

मोदी सरकार ने एमएसपी में वृद्धि के नाम पर किसानों को दिया ऐतिहास धोखा ------ अतुल अंजान


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 4 जुलाई को 2018-19 में अधिसूचित खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 50 फीसदी वृद्धि को ऐतिहासिक बताया है। वहीं, अखिल भारतीय किसान सभा ने इसे किसानों के साथ ऐतिहासिक धोखा करार दिया है।अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव अतुल अंजान  ने खरीफ फसलों के एमएसपी में वृद्धि के केंद्र सरकार के इस फैसले को किसानों के साथ धोखा बताया है। अंजान  ने कहा, "धान के एमएसपी में 200 रुपये की बढ़ोतरी किसानों के साथ ऐतिहासिक धोखा है।" 

अतुल अंजान  ने कहा कि उन्हें स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार, सी2 स्तर पर 50 फीसदी लाभ के साथ एमएसपी देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। अनजान जनशक्ति समाचार से कहा कि मोदी और बीजेपी से किसानों को बड़ी उम्मीद थी, इसलिए उन्होंने 2014 में भाजपा का साथ दिया था, लेकिन बीजेपी सरकार ने उनकी उम्मीदें पूरी नहीं की। गौरतलब है कि बुधवार को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने फसल वर्ष 2018-19 (जुलाई-जून) की खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में उत्पादन लागत पर 50 फीसदी लाभ के साथ वृद्धि की घोषणा की थी। 

साभार : 
http://www.janshakti.co.in/category/national/akhil-bharatiya-kisan-sabha-general-secretary-atul-anjan-said-the-modi-government-gave-historic-hoax-to-farmers-in-the-name-of-increase-in-msp-499070?utm_campaign=pubshare&utm_source=facebook&utm_medium=636576523205237&utm_content=auto-link&utm_id=8171

Friday, 22 June 2018

चुनाव में बहुमत प्राप्त करना प्राथमिक लक्ष्य ------ अतुल अंजान



संबित पात्रा ने जब पंडित नेहरु का अपमानजनक शब्दों से उल्लेख किया तब कामरेड  अतुल अनजान ने उनकी  बखियाउखेडते हुये कहा कि, आखिरकार पंडित जवाहर लाल नेहरू आज़ाद भारत के पहले प्रधामन्त्री थे और उनका इस प्रकार अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। बाद में संबित पात्रा  को नेहरू जी कहना पड़ा। 
इसी प्रकार कामरेड अंजान ने पंडित मोतीलाल नेहरू के स्वतन्त्रता आंदोलन में योगदान का ज़िक्र करते हुये बताया कि उन्होने क्रांतिकारियों के मुकदमे ब्रिटिश सरकार के खिलाफ लड़े थे जिनमें सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद आदि के साथ उनके अपने पिताजी भी शामिल थे। 
कामरेड अंजान ने भाजपा की इस मांग को ठुकराते हुये कि, विपक्ष पहले अपने संभावित पी एम का नाम घोषित करे कहा कि चुनाव में बहुमत प्राप्त करना प्राथमिक लक्ष्य है उसके बाद निर्वाचित सांसद अपना नेता चुन लेंगे जो प्रधानमंत्री बनेगा। 



Sunday, 22 April 2018

देश की परेशानी की वजह : नागपूर की नारंगी व हैदराबाद की बिरयानी ------ अतुल अंजान






भाकपा के राष्ट्रीय सचिव कामरेड अतुल अंजान साहब की बेबाक बयानी वक्त की ज़रूरत है। लेकिन भाकपा में जिस ब्राह्मण वादी सोच के लोग नियंत्रक स्थिति में बढ़ रहे हैं जैसे कि, उपरोक्त टिप्पणीकार जो कि, लेख को पढे - समझे बगैर गलत व्याख्या कर रहे हैं। असहमत होना तो एक अलग बात है लेकिन जो लिखा नहीं गया है उसे रेखांकित किया जा रहा है कि, सोवियत क्रांति की कोई उपलब्धि नहीं है --- यह विचार खुद टिप्पणीकार कामरेड का है न कि, कामरेड लेनिन संबंधी लेख के लेखक का। 
ऐसे टिप्पणीकार कामरेड तो अतुल अंजान साहब के प्रयासों पर पानी फेर रहे हैं। 

Tuesday, 3 April 2018

कामरेड अतुल अंजान की हैदराबाद में सिंह गर्जना


 अपने ओजस्वी उद्बोद्धन द्वारा आर एस एस , भाजपा पर शक्तिशाली प्रहार करने के उपरांत अंत में कामरेड अंजान ने कहा कि, निराश होने की कोई बात नहीं है :

गुजर गए ये     गम के            और चार दिन । 
गुजर गए   सितम के ये          और चार दिन । । 
गुजर गए हजार दिन, ये दिन भी बीत जाएँगे । 
कभी तो इस चमन पे भी बहार के दिन आएंगे । । 

उदाहरण के रूप में कामरेड अंजान ने नेपाल का ज़िक्र किया जो हिन्दू राष्ट्र से कम्युनिस्ट राष्ट्र बन गया है। जहां कम्युनिस्ट प्रधानमंत्री के पी शर्मा ' ओली ' हैं तो कम्युनिस्ट महिला राष्ट्रपति विद्या भण्डारी हैं। 






99TV Telugu
Published on Apr 1, 2018

𝐖𝐚𝐭𝐜𝐡 CPI Leader and National Secretary Atul Kumar Anjan Sensational Comments On Yogi Adityanath | Telangana State CPI Maha Sabhalu | Hyderabad.

Atul Kumar Anjaan (born in Lucknow, India) is a senior CPI leader and national secretary of the Communist Party of India.[2][3] He did his schooling from Lucknow in state board school and graduation, post graduation and then L.L.B also from Lucknow University in 1967, 1972, 1976 and 1983 respectively.[4] Ghosi (Lok Sabha constituency) has the history of sending Communist Party of India (CPI) candidates for many times and remained a stronghold of communists in northern India till early 1980s but 1990s onwards communist lost its ground from there but still CPI fielded Atul Kumar as a CPI candidate from Ghosi in the general election, 2014 and he fought unsuccessfully Lok Sabha election since 1998 from Ghosi.



**********************************************************
Comments on Facebook :
06-04-2018 

Thursday, 22 March 2018

मऊ से अतुल अंजान का आह्वान क्या ? और अंजाम क्या ? ------ विजय राजबली माथुर






अर्चना उपाध्याय जी कामरेड अतुल अंजान साहब को लाल झंडे का प्रमुख प्रहरी बनाने की बात कहती हैं लेकिन यहाँ तो इस फोटो में उनकी उपस्थिती को ही नकार दिया गया है । 




एक तीर  से तीन शिकार और चिराग तले अंधेरा  :
===================
भाकपा में  वंशवाद व एकाधिकार न होने की बात " चिराग तले अंधेरा " होने की एक ज्वलंत उक्ति है। उत्तर - प्रदेश भाकपा में मास्को रिटर्ण्ड एक ऐसे कामरेड का बोलबाला है जिनकी जन्मगत जाति को अनुपात से अधिक प्रतिनिधित्व मिला हुआ है और उनका दावा है कि , वह जिसकी पीठ पर हाथ रखेंगे वही यू पी में टिक सकेगा दूसरा कोई नहीं। उनका यह भी निर्देश है कि, obc व sc कामरेड्स से सिर्फ काम लिया जाना चाहिए लेकिन उनको कोई पद नहीं देना चाहिए। इसी थीसिस पर दो बार प्रदेश पार्टी का विभाजन भी हो चुका है। 
इनके द्वारा 2014 में  एक राष्ट्रीय सचिव कामरेड से वायदा किया गया था कि, 2015 की इलाहाबाद कांग्रेस  के जरिये डॉ गिरीश को हटा देंगे लेकिन उनके बाद ' मुन्ना ' बन जाएँगे और वह भी ज़्यादा अच्छे नहीं हैं। फिर इन दोनों के पर्यवेक्षण में ही डॉ साहब को रिपीट करवा लिया था और अब मऊ में भी इन दोनों के पर्यवेक्षण में ही उनको चौथी बार निर्वाचित करके अपने मजबूत एकाधिकारी वर्चस्व की छाप दी है। यदि इसका विश्लेषण किया जाये तो सिद्ध होगा कि, इसके द्वारा एक साथ तीन शिकार किए गए हैं। 
( 1 ) ' मुन्ना ' साहब जिनको यह अच्छा नहीं मानते हैं दूसरी बार भी वंचित कर दिये गए। 
( 2 ) जिन राष्ट्रीय सचिव कामरेड को 2014 में वायदा किया था उनको जतला दिया कि, यह उनको कोई महत्व नहीं देते हैं और यू पी पार्टी पर इनका एकक्षत्र  आधिपत्य है। 
( 3 ) डॉ साहब के केंद्रीय राजनीति में सक्रिय होने के मंसूबे को एक बार फिर मसल दिया और उनको यू पी में ही उलझाए रखा। इस संदर्भ में यह फिर से याद करने की बात है कि, 2012 की पटना की राष्ट्रीय कांग्रेस में जब डॉ साहब को पहली बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल करने की घोषणा हुई थी तो एक पूर्ण सदस्य के रूप में हुई थी लेकिन जब लिस्ट जारी हुई तब यू पी के स्वएकाधिकारी इन कामरेड के इशारे पर डॉ साहब को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में परिणत कर दिया गया था और डॉ साहब को उन राष्ट्रीय सचिव को दोषी मानने की बात समझा दी गई थी क्योंकि, पूर्व - योजनानुसार डॉ साहब को उन राष्ट्रीय सचिव के साथ ही ठहरवा दिया था। 
पार्टी की ऐसी गतिविधियों की ही छाप बाहर कैसी पड़ती है उसका नमूना है  इतिहासकार रामचन्द्र गुहा का यह लेख : 


यदि वस्तुतः भाकपा को अपनी खोई हुई शक्ति पुनः प्राप्त करनी है ( प्रथम आम चुनाव में वह प्रमुख विपक्षी दल के रूप मे आई और केरल मे प्रथम निर्वाचित कम्युनिस्ट सरकार बनाई थी ) तो थोथे पूर्वाग्रहों को छोड़ कर भारत की जनता को अपने साथ जोड़ना होगा क्योंकि, 
* 'साम्यवाद'=समष्टिवाद है जिसमे व्यक्ति विशेष का नहीं समाज का सामूहिक कल्याण सोचा और किया जाता है। अतः साम्यवाद ही परम मानव-धर्म है। साम्यवाद के तत्व वेदों मे मौजूद हैं। ऋग्वेद के अंतिम सूक्त मे मंत्रों द्वारा दिशा-निर्देश दिये गए हैं।
** 'धर्म' के सम्बन्ध मे निरन्तर लोग लिखते और अपने विचार व्यक्त करते रहते हैं परंतु मतैक्य नहीं है। ज़्यादातर लोग धर्म का मतलब किसी मंदिर,मस्जिद/मजार ,चर्च या गुरुद्वारा अथवा ऐसे ही दूसरे स्थानों पर जाकर उपासना करने से लेते हैं। इसी लिए इसके एंटी थीसिस वाले लोग 'धर्म' को अफीम और शोषण का उपक्रम घोषित करके विरोध करते हैं । दोनों दृष्टिकोण अज्ञान पर आधारित हैं। 'धर्म' है क्या? इसे समझने और बताने की ज़रूरत कोई नहीं समझता।
*** मानव जीवन को सुंदर,सुखद और समृद्ध बनाने के लिए जो प्रक्रियाएं हैं वे सभी 'धर्म' हैं। लेकिन जिन प्रक्रियाओं से मानव जीवन को आघात पहुंचता है वे सभी 'अधर्म' हैं। देश,काल,परिस्थिति का विभेद किए बगैर सभी मानवों का कल्याण करने की भावना 'धर्म' है।
प्रथम विश्व - युद्ध की परिस्थितियों से लाभ उठा कर 1917 में जब कामरेड लेनिन ने बोलेश्विक क्रांति के माध्यम से रूस में साम्यवाद की स्थापना की थी तब वह भी कृषी - प्रधान देश ही था वहाँ का औद्योगिक विकास साम्यवादी शासन की देंन है। 'धर्म ' की गलत व्याख्या पर उसे ठुकराने का ही परिणाम था कि, 1991 में वह वहाँ से उखड़ गया। 
द्वितीय विश्व - युद्ध के परिणामों ने जब चीन में साम्यवादी व्यवस्था कायम की तब वह भी कृषी - प्रधान देश ही था। आज वहाँ भी State Capitalism ही कम्यूनिज़्म के नाम पर चल रहा है - वह साम्यवाद नहीं है। 
भारत में 'आर्थिक ' संघर्ष के आधार पर न तो साम्यवाद आ सका है न आ सकेगा जब तक कि, यहाँ आर्थिक शोषण के मजबूत आधार जातिवाद और ब्रहमनवाद पर प्रहार नहीं किया जाता। इसके बगैर कामरेड अतुल अंजान साहब के  नेक आह्वान को ब्रहमनवाद द्वारा ध्वस्त ही किया जाता रहेगा।  

Tuesday, 19 December 2017

सचेत होने, संगठित होने, पूंजीवादी ब्यबस्था के खिलाफ लम्बी संघर्ष के लिए तैयार होने की जरूरत है ------ Sunita B Moodee


****** भाकपा के राष्ट्रीय सचिव कामरेड अतुल अंजान साहब ने नोटबंदी, GST, आधार कार्ड ,बेरोजगारी आदि विषयों पर जनता को हुये कष्टों का बेबाक उल्लेख करते हुये सचेत किया है । लेकिन हाल में सम्पन्न चुनावों में जनता ने एक बार फिर भाजपा को सत्तारूढ़ किया है। परंतु यदि कांग्रेस भी जीती होती तब भी जनता को क्या लाभ होता ? इस विषय पर  Sunita B Moodee द्वारा व्यक्त उद्गार  विचारणीय हैं ****** 




Sunita B Moodee
19-12-2017 


 बीते कल भाजपा के सु-शासन मे देश का और भी दो राज्य आ गया। लोग इस जीत को भी मोदी लहर का ही जीत माने के लिए मजबूर है। क्योकि हम मे से ज्यादा लोगो को अंदर का खेल सायद ही मालूम हो।
हम मे से बहुतों का मानना है की देश के गिरते हुये अर्थनीति को सुधारने के लिए जो दो-तीन दुःसाहसिक काम (जन-धन-आधार लिंक, नोट बंदी और GST) मोदी जी ने किए उन सब कदमो का सुफल विकास मे तेजी आई है जो आम जनता भी स्वीकार कर ली है। इसीलिए पूरा देश मे मोदी बिरोधी लहर के बाबजुद Vote Politics मे उसका कोई असर नहीं एडी रहा है।
दरअसल मौजूदा संकटग्रस्त पूंजीवादी विकास का कर्णधार शुरू से पूंजीपति वर्ग और उनके सबसे भरोसामंद पार्टी काँग्रेस पार्टी रहा है। अंग्रेज़ शासन के बिरासत मे मिले प्रशासन (जिसे देश आज़ादी के बाद जनता की आँको मे धूल झोकने के लिए थोड़ी बहुत हेर-फेर की गई ) ही आज़ाद भारत का नया (पूंजीवादी बाज़ार) तंत्र (जिसे जनवाद के नाम पर चलाया जा रहा है) को चलाते आ रहा है। इस तंत्र के शिखर पर बैठे अधिकारी ही देश का अर्थनीति-समाजनीति व राजनीति की रूपरेखा प्रस्तुत करती ही। इस तंत्र के पीछे पूंजीपति वर्ग का एक संगठित समूह और उनके पैसे से बनाए गए पार्टीयो (जैसा काँग्रेस, बीजेपी, समाजवादी पार्टी, जनता दल -यूनाइटेड, आदि) के जरिये भाड़े (पैसा और लालच के बल पर) का जन- समर्थन तंत्र को एक तरफ दिशा निर्देश देती है और दूसरी तरफ तंत्र को पूंजीपति वर्ग के हीत मे चलाने मे जो कठिनाई उत्पन्न होती है उसे आम जनो को बेकुफ़ बनाकर उस कठिनाओ को जनता के माथे मे कैसे मोड दिया जाए उसका नया नया तौर-तरीका (issues, strategy, slogan आदि) आदि निकाल कर पूंजी-तांत्रिक ब्यबस्था को टिकाये रखने का कम करती है।
जरा गौर से देखने और समझने का कौशिश करेंगे ये सारे मुद्दा (आधार लिंक, नोट-बंदी, GST) काँग्रेस पार्टी के शासन काल मे ही उभरा। तंत्र के प्रशासन के शिखर पर बैठे लोग और तंत्र के असली मालिक पूंजीपति वर्ग के कहने पर भी काँग्रेस ने आम जनता का दर से उन सभी मुद्दो को काँग्रेस पार्टी का मुद्दा बना नहीं सका। तब मालिक पूंजीपति वर्ग उनका दूसरे नंबर का बिश्वसनीय पार्टी बीजेपी को खुद (नरेंद्र मोदी जी को) नेता चुनकर देश ब्यापी काँग्रेस के खिलाफ प्रचार करके खड़ा किया और जन-समर्थन बटौरकर सत्ता मे बैठाया। सत्ता मे आते ही पूंजीवादी ब्यबस्था को सुदृढ़ करने वाली उन सभी कोंग्रेसी मुद्दो (जिसका बिरोध बीजेपी कल तक एक बिपक्षी पार्टी के रूप मे करता रहा) को देशभक्ति का जीगर उठाकर देश हीत मे आम जनो को बीमारी से मुक्त करने के लिए कड़वी दवाई कहकर पिलवा दिया।
लोगो मे पूंजीवादी प्रचार ब्यबस्था प्रचारित किया की देश हीत के लिए इतनी बड़ी दुःसाहसिक कदम आज तक कोई PM नहीं उठा सका। इसी कड़ी मे नया बैंकिंग (FRDI) बिल भी मोदी सरकार ला रही है।
बस इतना सब करवाकर मोदी जी को पूंजीपति वर्ग इस कदर का महान आदमी बनाना चाहेगा जैसा की वे कभी हमारा देश मे कभी गांधी जी को बनाया था । अगला 2019 MP चुनाव मे फिर काँग्रेस का वारी शुरू होगा जो लंबी समय तक चलेगा।
इसलिए हम मजदूर वर्ग के लिए सचेत होने, संगठित होने, पूंजीवादी ब्यबस्था के खिलाफ लम्बी संघर्ष के लिए तैयार होने की जरूरत है। न की खुश होने की। क्योकि उपरवर्णित इन सब मुद्दो के सफल कार्यान्वयन से पूंजीवादी ब्यबस्था मजबूत होने के साथ और पूंजीवादी शोषण-जुल्म का मार आम जानो का आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक हालात को कमजोर ही नहीं ध्वस्त कर देगा।

Thursday, 31 December 2015

स्वतन्त्रता आंदोलन की सबसे पुरानी पार्टी (भाकपा ) : जनता से दूर क्यों? ------ विजय राजबली माथुर

 ***** प्रस्तुत फोटो भाकपा के 90 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना  दिवस समारोहों की झलकी दिखाते हैं *****
बिहार में स्थापना दिवस कार्यक्रम 


उत्तर-प्रदेश (कानपुर ) स्थापना दिवस कार्यक्रम 

http://communistvijai.blogspot.in/2015/12/blog-post_26.html

***************************************************************************
एक और गुमराह करती खबर। ये समाचार सोनिया कांग्रेस को 131 वर्ष पुराना और आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाला बता रहे हैं। सच्चाई इस प्रकार है ------
1)--- 1857 की क्रांति में भाग लेने व उसके विफल होने पर 1875 में स्वामी दयानन्द सरस्वती ने 'आर्यसमाज' बना कर और इसकी शाखाएँ ब्रिटिश छावनियों में खोल कर देश की जनता को आज़ादी के संघर्ष के लिए तैयार करना शुरू किया था। ब्रिटिश सरकार उनको REVOLUTIONARY SAINT कहती थी। अतः
2) --- दयानन्द सरस्वती की मुहिम को धक्का पहुंचाने के लिए वाईस राय लार्ड डफरिन ने अपने विश्वस्त रिटायर्ड़ ICS एलेन आकटावियन (AO ) हयूम के जरिये WC (वोमेश चंद ) बेनर्जी की अध्यक्षता में1885 में  08 दिसंबर को जिस इंडियन नेशनल कांग्रेस की स्थापना करवाई थी वह ब्रिटिश साम्राज्यवाद का SAFTY VALVE थी। दादा भाई नेरोजी और गोपाल कृष्ण गोखले ऐलान करते थे कि वे नस-नस में राज-भक्त हैं।
3 ) --- स्वामी दयानन्द सरस्वती के निर्देश पर आर्यसमाजी कांग्रेस में घुस गए और उसको आज़ादी के संघर्ष में मोड दिया था। 'कांग्रेस का इतिहास ' के लेखक डॉ पट्टाभि सीता रमाइय्या ने कबूला है कि, गांधी जी के सत्याग्रह में जेल जाने वाले कांग्रेसियों में 85 प्रतिशत कांग्रेसी आर्यसमाजी थे।
4 ) --- आज़ादी के संघर्ष पर मुड़ चुकी कांग्रेस को पछाड़ने के लिए ढाका के नवाब मुश्ताक हुसैन के जरिये 'मुस्लिम लीग' 30 दिसंबर 1906 में, लाला लाजपत राय व मदन मोहन मालवीय के जरिये 'हिन्दू महासभा' 1920 में गठित करवाई गईं जिनमें हिंदूमहासभा के असफल रहने पर 1925 में पूर्व क्रांतिकारी सावरकार व पूर्व कांग्रेसी हेडगेवार के जरिये आर एस एस का गठन करवाया गया था।
5 ) क्रांतिकारी आर्यसमाजियों ने कांग्रेस को क्रांति की ओर मोड़ने के उद्देश्य से भारत में भी 1925 में 'भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी' की स्थापना  26 दिसंबर को की थी । इनके ही सदस्य भगत सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल,बटुकेश्वर दत्त आदि-आदि क्रांतिकारी थे।
6 ) --- आज़ादी के बाद कांग्रेस में संघ समर्थकों के सिंडीकेट से भिड़ने के लिए इंदिरा गांधी ने जिस कांग्रेस (आर ) का गठन किया था वही आज की सोनिया कांग्रेस है जो मात्र 46 वर्ष ही पुरानी है और उसका आज़ादी के संघर्ष से कोई वास्ता नहीं रहा है।
7 ) --- आज़ादी वाली पुरानी कांग्रेस तो समाप्त हो गई और संघ से ग्रस्त कांग्रेसियों को तो कांग्रेस (ओ ) के नाम से जाना गया जो 1977 में जनता पार्टी में विलीन होकर समाप्त हो चुकी है।
आज की सोनिया कांग्रेस को 1885 वाली आज़ादी के संघर्ष की कांग्रेस मानना व कहना ऐतिहासिक दृष्टि से सर्वथा गलत है।
8 ) --- आज आज़ादी के संघर्ष वाली सबसे पुरानी पार्टी सिर्फ 'भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ' ही है जो ब्राह्मण वाद से ग्रस्त होने के कारण ऐसा दावा प्रस्तुत नहीं कर रही है परंतु सच्चाई तो यही है।



Comments
Prakash Sinha
Prakash Sinha तथ्यपूर्ण जानकारी दी है, विजय जी आपने ।

 https://www.facebook.com/photo.php?fbid=990365184358791&set=a.154096721318979.33270.100001559562380&type=3&theater


*****************************************************************************
 'ऐतिहासिक सत्य ' तो यही है कि, आज स्वतन्त्रता आंदोलन की संघर्षरत पार्टियों में एकमात्र 'भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी' ही सबसे पुरानी पार्टी है और गलत ढंग से प्रचारित सोनिया कांग्रेस नही। किन्तु पार्टी को नियंत्रित करने वाला ब्राह्मण नेतृत्व भी स्वतन्त्रता संघर्ष का श्रेय सोनिया कांग्रेस को ही देता है अपनी पार्टी को नहीं। अपने अस्तित्व को नकारने के कारण ही 1952 व 1957 के संसदीय  मुख्य विपक्षी दल को आज एक राजनीतिक दल के रूप में अपनी मान्यता समाप्त होने के खतरे से भी झूझना पड़ रहा है। 'इंडिया दैट इज़ भारत दैट इज़ उत्तर-प्रदेश' की नीति पर चल कर ब्रिटिश साम्राज्य की रक्षा हेतु गठित आर एस एस की समर्थक पार्टी स्वतन्त्रता आंदोलन से कोसों दूर रहने के बावजूद आज देश की सत्ता को चला रही है। जबकि शुरुआती मुख्य विपक्षी पार्टी अब भी अस्तित्व रक्षा की बजाए छिन्न-भिन्न होने की दिशा में चल रही है जैसा की उत्तर-प्रदेश में पार्टी के स्थापना समारोहों के फ़ोटोज़ से सिद्ध होता है। 

कानपुर में सम्पन्न मुख्य समारोह अथवा प्रदेश कार्यालय प्रांगण में सम्पन्न समारोह किसी में भी प्रदेश के ही वासी और राष्ट्रीय सचिव जन-प्रिय नेता कामरेड अतुल अंजान साहब को शामिल करना मुनासिब नहीं समझा गया। जबकि बिहार में सम्पन्न समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उनको शामिल किया गया। अकेले अंजान साहब में वह क्षमता है कि उत्तर-प्रदेश व बिहार दोनों प्रदेशों की जनता को वह पार्टी के साथ जोड़ सकते हैं। किन्तु सत्ता-गलियारों में पकड़ जमाये जनाधार-विहीन नेतृत्व को यह गंवारा नहीं है। प्रदेश पार्टी को दो-दो बार तोड़ चुकने वाले लोग वीरेंद्र यादव जी द्वारा वर्णित 80 प्रतिशत पिछड़े व दलित -सर्वहारा वर्ग के लोगों से सिर्फ काम लेना चाहते हैं उनको पद व अधिकार  देना नहीं। जबकि अंजान साहब सबको साथ लेकर चलने वाले है इसलिए इन लोगों के निशाने पर हैं। बार-बार उनके विरुद्ध प्रेस के संपर्कों से अभियान चलाया जाता है जिसके परिणाम स्वरूप जनता के बीच पार्टी की छवी ठहर ही नहीं पाती। 

एथीस्टवाद की आड़ में पोंगा-पंथ को मजबूत किया जा रहा है और इस वर्ग के प्रदेश पार्टी के सीताराम केसरी को अगला प्रदेश सचिव बनाने कि गुप-चुप मुहिम चल रही है जिसके लिए अंजान साहब को प्रदेश से दूर रखना ज़रूरी है। और इस प्रकार एक स्वर्णिम अवसर को निजी स्वार्थों की बलिवेदी पर चढ़ाया जा रहा है। यदि अब भी पार्टी हितों को सर्वोपरि रखा जाये और अंजान साहब के संरक्षण में प्रदेश पार्टी को चलने को प्रेरित किया जाये तथा साथ ही साथ थोथे एथीज़्म का परित्याग करके वास्तविक 'धर्म' के 'मर्म' को जनता को समझाया जाये तो उत्तर-प्रदेश से फासिस्ट शक्तियों को उखाड़ने में भाकपा को सफलता मिल सकती है। 
***************************************
फेसबुक पर प्राप्त कमेंट्स :


Tuesday, 4 November 2014

'सत्य ' को नकार कर नहीं बन सकती वैज्ञानिक समझ ---विजय राजबली माथुर


"पाछे पछताए होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गईं खेत " :
 वीरेंद्र यादव जी के उपरोक्त विचार हैं तो महत्वपूर्ण किन्तु समय रहते उन पर गौर नहीं किया गया और अब भी सही ढंग से विरोध नहीं किया जा रहा है। वर्तमान प्रधानमंत्री जिस संगठन के प्रति निष्ठावान हैं उसका कार्य ही अफवाहें फैलाना है। लेकिन ऐसी अफवाहों को तभी बल मिलता है जब सच्चाई को अस्वीकार कर दिया जाता है। सच्चाई तो यह है कि :
*शिव- यह हमारा देश भारत ही शिव है । आप भारत का नक्शा और शिव के रूप की तुलना कर लीजिये स्वतः सिद्ध हो जाएगा। शिव के माथे पर अर्द्ध चंद्रमा भारत भाल पर हिमाच्छादित हिमालय पर्वत ही तो है।जटाओं से निकलती गंगा यही तो संकेत दे रही हैं कि भारत के मस्तक -तिब्बत स्थित 'मानसरोवर' झील से गंगा का उद्गम हुआ है।  शिव का नंदी बैल भारत के कृषि-प्रधान देश होने का प्रतीक है। विभिन्न परस्पर विरोधी जीवों के आभूषण का अभिप्राय है-भारत विविधता में एकता वाला देश है। 
परंतु प्रगतिशील लोग जब एथीज़्म के नाम पर इसका विरोध करेंगे तो अफवाह फैलाने वाला संगठन उसका सरलता से दुरूपयोग करेगा ही जैसा कि अस्पताल के उदघाटन पर किया है। 

* गणेश - गण + ईश = जन-नायक = राष्ट्रपति / राजनेता 
अर्थात जनता का शासक ऐसा होना चाहिए जैसे सूप जैसे कान रखने वाला अभिप्राय यह है कि जन-नायक को सुननी सब की चाहिए। सूंढ जैसी नाक अर्थात जन-नायक की घ्राण शक्ति तीव्र होनी चाहिए और वह अपनी मेधा से जन-आकांछाओ को समझने वाला होना चाहिए। कुप्पा जैसा पेट अर्थात जन-नायक में परस्पर विरोधी बातों को हजम करने की क्षमता होनी चाहिए। चूहे की सवारी अर्थात पञ्च-मार्गियों/आतंक वादियों को कुचल कर रखने वाला हमारा शासक होना चाहिए। 
पुनः प्रगतिशीलों का एथीज़्म इस तथ्य को स्वीकार न करके अफवाह फैलाने वालों को मन-मर्ज़ी मुताबिक व्याख्या करने की खुली छूट देता है। 

यदि मैं अपने ब्लाग्स के माध्यम से 'ढोंग-पाखंड-आडंबर-पोंगा-पंडितवाद' आदि का पर्दाफाश करता हूँ तो साम्यवादियों में घुसपैठ किए हुये पोंगा-पंडित तिलमिला जाते हैं और मुझ पर प्रहार करते हुये 'डांगेईस्ट' /'डांगेकरण ' का खिताब दे डालते हैं। :







  'डांगेईस्ट' /'डांगेकरण ' का खिताब देने की एक वजह इन्दिरा जी का फोटो एक स्टेटस पर लाईक कर देना भी है,लेकिन जब बड़े पदाधिकारी इन्दिरा जी की प्रशंसा करें तो:


जो साहब 'डांगेईस्ट' /'डांगेकरण ' का खिताब देरहे हैं खुद डिप्टी जेनरल मेनेजर हैं और इस प्रकार हजारों मजदूरों का शोषण करने के लिए सीधे-सीधे जिम्मेदार हैं। जिन करात साहब की पैरोकारी में वह ऐसा कर रहे हैं उसके कारण ये हैं :

 उत्तर-प्रदेश भाकपा के अधिकृत ब्लाग में वर्द्धन जी व अतुल अंजान साहब के विचार प्रकाशित कर देने के कारण ही मुझे उसकी एडमिनशिप व आथरशिप से हटा दिया गया था। अतः मैंने http://communistvijai.blogspot.in/  'साम्यवाद(COMMUNISM)'  ब्लाग बना कर उसमें इन वरिष्ठ नेताओं के विचार प्रकाशित कर दिये। जो लोग खुद को उनसे श्रेष्ठ समझते हैं उनके लिए तो मैं किसी भी खेत की मूली नहीं हूँ फिर भी 'डांगेईस्ट' /'डांगेकरण ' का खिताब देरहे हैं।

केंद्र में जिन शक्तियों ने इस सरकार को सत्तासीन किया है उनको करात साहब व उनके भाकपाई  हमदर्द गण  भी सराहते रहे हैं। 26 दिसंबर 2010 को प्रदेश पार्टी कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि अतुल अंजान साहब के बोल चुकने के बाद उनके भाषण के समय पधारे केजरीवाल साहब को बुलवा कर अपने ही राष्ट्रीय सचिव का अपमान किया गया था और 26 दिसंबर 2013 को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की प्रशंसा प्रदेश सचिव महोदय ने  समारोह के मुख्य अतिथि वीरेंद्र यादव जी  के समक्ष ही की थी। केजरीवाल साहब अफवाह फैलाने वाले संगठन की ही उपज हैं :
 
 केजरीवाल को भाकपा के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय सचिव अंजान साहब  से भी अधिक महत्व देने वाले गोष्ठी संचालक महोदय लखनऊ के प्रदेश की ओर से नियुक्त सुपर जिलामंत्री भी हैं, उनकी ओर से अप्रैल 2014 में मोहम्मद अकरम साहब ने मेरे घर पर आकर कहा था कि उनको हटाया नहीं जा सकता है अतः मुझको हटा दिया जाएगा। फिर 16 सितंबर 2014 को मतगणना -स्थल पर उनकी ओर से ही एनुद्दीन साहब ने कहा था कि उनको नहीं हटाया जा सकता अतः मुझे हटाया जाना अब तय है। विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि 23 नवंबर 2014 को प्रस्तावित ज़िला सम्मेलन से पूर्व कागजात में फेर-बदल करके मुझे हटाया जा रहा है। हालांकि मैं पार्टी में रह कर कोई निजी लाभ नहीं उठा रहा हूँ जो मुझे हटाये जाने पर मुझको  उन लोगों की भांति कोई हानि होगी जो पार्टी पदाधिकारी रह कर अपने व्यवसाय में लाभ उठा रहे हैं या जो रु-550/-प्रतिमाह लेवी देकर और सुबह-शाम 2-2 घंटे का समय लगा कर पार्टी पोस्ट के बल पर मार्केट व बैंक मेनेजर्स से 6-7 हज़ार रु की वसूली कर रहे हैं। 

परंतु फिर भी यह बात समझने के लिए काफी है कि कम्युनिस्ट पार्टी क्यों जनता में लोकप्रियता नहीं प्राप्त कर पा रही है या कि केंद्र सरकार कैसे अवैज्ञानिक व्याख्याएँ करके जनता को मूर्ख बना रही है क्योंकि पार्टी को सीधी सच्ची बात कहने वालों की कोई ज़रूरत ही नहीं है। 
**********************************

  ~विजय राजबली माथुर ©
 इस पोस्ट को यहाँ भी पढ़ा जा सकता है।