Showing posts with label उत्तर प्रदेश. Show all posts
Showing posts with label उत्तर प्रदेश. Show all posts

Thursday, 23 June 2016

उत्तर प्रदेश की राजनीति मकड़जाल में फंस गई है : सांप्रदायिकता को परास्त करने हेतु सबको मिलकर आगे आना होगा ------ अतुल कुमार सिंह'अंजान'

21 जून 2016 का साक्षात्कार 

भाकपा के राष्ट्रीय सचिव कामरेड अतुल कुमार सिंह 'अंजान ' साहब जो एक कवि हृदय जुझारू नेता हैं ने चेनल इंडिया 24 x 7 के साथ 21 जून 2016 को दिये एक साक्षात्कार में उत्तर प्रदेश में घटित कैबिनेट मंत्री की बरखास्तगी का ज़िक्र करते हुये एक कविता की इन दो पंक्तियों के माध्यम प्रदेश की स्थिति-परिस्थिति की समीक्षा यों की है :

तुम्हारी शपथ मैं तुम्हारा नहीं हूँ। 

मैं भटकती लहर मैं किनारा नहीं हूँ । । 

वरिष्ठ पत्रकार वासिंद मिश्र के एक सवाल के जवाब में अंजान साहब ने कहा कि, यदि इस बरखास्तगी के साथ कुछ मंत्री स्तीफ़ा देने की पेशकश करते हैं तो यह कुछ समझदारी हो सकती है लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो यह भी एक बड़ा 'दांव ' ही है। आजमगढ़ के सांप्रदायिक तनाव का ज़िक्र करते हुये उन्होने स्पष्ट अभिमत दिया कि यह सब अपने आप नहीं हो रहा है बल्कि इसका सृजन किया जा रहा है और इसके पीछे हैदराबाद से लेकर नागपुर तक की शक्तियों का हाथ है। उन्होने यह भी बताया कि आजमगढ़ से मिला 'घोसी'  उनका संसदीय क्षेत्र है और इसके मऊ में वह प्रतिमाह सप्ताह भर रहते हैं तथा इस क्षेत्र में पहले आजमगढ़ ज़िले का एक विधानसभा क्षेत्र भी शामिल था और वहाँ के प्रत्येक दल के नेता व कार्यकर्ता को वह बखूबी समझते हैं एवं उसी समझ के निष्कर्ष के आधार पर यह बात कह रहे हैं। केंद्र की खुफिया एजेंसियों के साथ-साथ लखनऊ की खुफिया एजेंसियों व सांप्रदायिक सौहार्द समर्थक शक्तियों को आजमगढ़ के खेल को भलीभाँति समझना चाहिए उनके साथ साथ मुलायम सिंह यादव तथा अखिलेश यादव को भी इसे समझना चाहिए; यह कोई मामूली खेल नहीं है। 

उन्होने उदाहरण देते हुये कहा कि सहारनपुर में सरकार के दो साल पूरे होने पर 'देवबंद' को लेकर जैसे भाषण मोदी जी ने दिये और उसके तीन दिन बाद रुड़की में सांप्रदायिक तनाव हो गया यह एक गहरी साजिश है। 2017 का चुनाव एक वैचारिक संघर्ष की ओर बढ़ रहा है जिसे मुलायम सिंह जी व अखिलेश को भी समझना चाहिए। उन्होने साफ साफ कहा कि चाहे बहुसंख्यक हिन्दू फिरकापरस्ती हो चाहे मुस्लिम अल्पसंख्यक फिरकापरस्ती दोनों ही उत्तर प्रदेश के लिए घातक हैं और इसका देश पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। इसलिए इस वक्त सांप्रदायिक  सौहार्द समर्थक सभी शक्तियों को एक साथ आना होगा और अगर ऐसा नहीं हो सका तो इससे बड़ा दुर्भाग्य और कोई और दूसरा नहीं होगा। 

उन्होने कहा कि आज सीधे सीधे कानून -व्यवस्था को चुनौती दे रही सांप्रदायिक शक्तियों को यों ही नहीं छोड़ा जा सकता अपनी पूरी सामर्थ्य से उनको रोकने और परास्त करने की भरपूर कोशिश की जाएगी। अखिलेश के विकास की चर्चा करते हुये उन्होने कहा कि विकास के लिए समझ और नीतियाँ भी होनी चाहिए, विकास यों ही नहीं हो जाएगा उसके लिए सांप्रदायिक सौहार्द स्थापित करना होगा। उत्तर प्रदेश को सांप्रदायिकता की आग में झोंके जाने से रोकने पर ही विकास हो पाएगा । उत्तर प्रदेश के 22 करोड़ लोगों में हमारे नौजवान और किसान अधिक उत्पादकता वाले लोग हैं उनको विकास में जोड़ने के लिए धार्मिक उन्माद व जातीय विद्वेष को समाप्त करना होगा। अगर सांप्रदायिक शक्तियों के पैर प्रदेश में मजबूत हो गए तो दलितों,अल्पसंख्यकों, हाशिये पर पड़े लोगों का हाल आज से भी बदतर हो जाएगा। पिछले 30 सालों की प्रदेश की राजनीति ने आशाराम,गंडे-ताबीज़ वाले ,लाशों के व्यापारी जनता को दिये हैं और जन-समस्याओं का कोई पूछनहार नहीं है। 

उनका ज़ोर था कि उत्तर प्रदेश में राजनीति संभावनाओं का खेल नहीं है। उत्तर प्रदेश में साफ साफ दृष्टिकोण अपनाना होगा और तय करना होगा कि आप क्या चाहते हैं? हिन्दी के महान लेखक,समालोचक,प्रगतिशील लेखक संघ के नेता गजानन्द माधव 'मुक्तिबोध' की उक्ति कि, 'पार्टनर तुम्हारी पालिटिक्स क्या है?' के अनुसार सबको सी पी आई, सी पी एम,कांग्रेस,सपा,बसपा,मुलायम सिंह,अखिलेश सबको तय करना और बताना होगा कि, उनकी पालिटिक्स क्या है? भाजपा की पालिटिक्स का तो खुलासा योगी आदित्यनाथ ने कर दिया है। अब बाकी हम सबको तय करना है। हम उत्तर प्रदेश को खूनी खेल का आखाडा नहीं बनने दे सकते।


=========================================================================================================================================
आदरणीय कामरेड अंजान साहब से विनम्र निवेदन  ::

इस साक्षात्कार में अंजान साहब द्वारा की गई अपेक्षा देश और प्रदेश के हक में बहुत वाजिब है। उनसे कुछ भी कहना सूरज को दीपक दिखाना ही होगा। लेकिन 1986 से ही अपनी भाकपा - सपा -भाकपा में सक्रियता के आधार पर कुछ निष्कर्षों पर पहुंचा हूँ और समय -समय पर उनको अभिव्यक्त भी करता रहा हूँ। अपनी तमाम राजनीतिक ईमानदारी के बावजूद हम लोग अपनी प्रचलित प्रचार -शैली के चलते उस जनता को जिसके लिए जी - जान से संघर्ष करते हैं प्रभावित करने में विफल रहते हैं। हम लोगों के प्रति लोगों का नज़रिया संकुचित व कुछ हद तक कुत्सित भी रहता है। उदाहरणार्थ  : 




सांप्रदायिकता वस्तुतः साम्राज्यवाद की सहोदरी है। साम्राज्यवाद ने हमारे देश की जनता को भ्रमित करने हेतु 1857 की क्रांति की विफलता के बाद जो नीतियाँ अपनाईं वे ही सांप्रदायिकता का हेतु हैं। जाने या अनजाने हम लोग साम्राज्यवादियो की व्याख्या को ही ले कर चलते हैं जिसके चलते जनता हम लोगों को अधार्मिक मान कर चलती है और इसमें प्रबुद्ध साम्यवादी/ वाम पंथियों का प्रबल योगदान है जो 'एथीस्ट ' कहलाने में गर्व का अनुभव करते हैं। शहीद भगत सिंह और महर्षि कार्ल मार्क्स को हम लोग गलत संदर्भ के साथ उद्धृत करते है जिसका नतीजा सांप्रदायिक शक्तियों ने भर पूर उठाया है। व्यक्तिगत आधार पर अपने लेखों के माध्यम से स्थिति स्पष्ट करने की कोशिशों को अपने ही वरिष्ठों द्वारा किए तिरस्कार का सामना करना पड़ा है। ब्राह्मण वादी मानसिकता के कामरेड्स जान बूझ कर प्रचलित शैली से प्रचार करना चाहते हैं जिससे आगे भी सांप्रदायिक शक्तियाँ लाभ उठाती रहें। इस संदर्भ में एक कामरेड के इस सुझाव को भी नज़र अंदाज़ करना अपने लिए घातक है। 





जो वरिष्ठ  लोग यह कहते हों कि, ओ बी सी और एस सी कामरेड्स से सिर्फ काम लिया जाये और उनको कोई पद न दिया जाये वस्तुतः फासिस्टों का ही अप्रत्यक्ष सहयोग कर रहे हैं और वे ही लोग उत्तर प्रदेश में हावी हैं। ऐसी परिस्थितियों में अंजान साहब के सारे संघर्ष पर पानी फिर जाता है। पहले अपने मोर्चे पर भी WAY OF PRESENTATION को बदलना होगा । थोड़ी सी  ही तबदीली करके हम जनता के बीच से फासिस्टों का आधार ही समाप्त करने में कामयाब हो जाएँगे। किन्तु इसके लिए पहले ब्राह्मण वादी कामरेड्स को काबू करना होगा। 
( विजय राजबली माथुर )
*********************************************************************
Facebook Comments :

Wednesday, 4 November 2015

जनता के मर्म को समझने वाले एक जन-प्रिय नेता : कामरेड अतुल अनजान ------ विजय राजबली माथुर



(Atul Kumar Anjaan recently was invited by Miss Rolene Strauss- MISS WORLD 2014 
both had a conversation on current issues..... had a great conversation with her... I also had an opportunity to meet Miss Carina Tyrrell - MISS ENGLAND 2014 and Miss Aditi Arya - MISS INDIA 2015
earlier I was having inmpression that these are only beautiful girls but I found they are just only not beautiful but they are so intelligent and intellectually sound too..)
https://www.facebook.com/atul.anjaan.9/timeline/story?ut=43&wstart=0&wend=1448956799&hash=3772699294389714288&pagefilter=3&pnref=story
अखंड आत्म भाव जो असीम विश्व में भरे,
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे।
                                  (मैथिलीशरण गुप्त )


अहंकार से कोसों दूर हैं कामरेड अतुल अनजान साहब और इसी वजह से जनता व कार्यकर्ताओं के दिलों में उनके लिए जो जगह है उसे कोई छीन नहीं पाता है। 'खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे' की तर्ज़ पर कुछ सिरफिरे या हकीकत में बाजारवादी/ब्राह्मणवादी और अश्लीलता समर्थक वामपंथियों ने उनके व्यक्तित्व  पर एक नहीं अनेकों बार निजी हमले किए हैं। किन्तु वह पूर्ण समर्पण भाव से अपने कर्म में लगे रहते हैं और निंदकों पर जवाबी प्रहार किए बगैर ही आगे बढ़ते रहते हैं। उनका स्पष्ट कहना है कि वह अपनी निजी चिंता किए बगैर जन-सेवा में लगे रहेंगे। अभी बिहार के चुनावों में भी उन्होने बावजूद अस्वस्थता के काफी सक्रिय भाग लिया है।वामपंथी होते हुये भी जिन अदूरदर्शी जनों ने उन पर अनर्गल, अवांछनीय और आधारहीन आरोपों की बौछार की उनके संबंध में भी उनका सिर्फ इतना ही कहना है की, 'दुश्मनी करो लेकिन इतनी भी नहीं कि फिर दोस्ती होने पर शर्मिंदा होना पड़े '।   

कामरेड अतुल अनजान लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और AISF के भी पूर्व अध्यक्ष तो हैं ही। वर्तमान में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 'राष्ट्रीय सचिव' तथा AIKS-अखिल भारतीय किसानसभा के 'राष्ट्रीय महामंत्री हैं'।  न केवल अपनी ओजस्वी वाक-शैली वरन जनता के मर्म को समझने वाले एक जन-प्रिय नेता के रूप में भी जाने जाते हैं। 

यदि भाकपा केंद्रीय नेतृत्व उनके राष्ट्रीय कृत्यों के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश में पार्टी के पथ -प्रदर्शक के रूप में उनको अतिरिक्त भार  दे दे  तो पार्टी को अत्यंत लाभ हो सकता है।  
http://communistvijai.blogspot.in/2013/12/blog-post_24.html
********************
Comments on Facebook :


Tuesday, 3 March 2015

डॉ गिरीश की सफलता का रहस्य --- विजय राजबली माथुर



"समय करे,नर क्या करे,समय बड़ा बलवान ।
असर ग्रह सब पर करें ,परिंदा-पशु-इंसान। । "
किसी विद्वान के उपरोक्त  निष्कर्ष के आधार पर मैंने  यह सूत्र निर्धारित किया है :
 "Man is the product of his/her environment controlled by his/her Stars & Planets". 

इन निष्कर्ष और सूत्र का प्रत्यक्ष प्रमाण डॉ गिरीश को प्राप्त हो रही सफलताओं में स्पष्ट देखा जा सकता है। ग्रह-नक्षत्र एथीस्ट और नान-एथीस्ट में कोई विभेद नहीं करते हैं और किसी भी व्यक्ति को उसके द्वारा किए गए कर्मानुसार  फल प्रदान करते ही हैं उनकी महादशा व अंतर्दशा के अनुसार निरूपित समय पर ।

 23 जून 2006 से 22 अप्रैल 2012 तक का समय काफी चिन्तायुक्त परेशानी का था।** इसी कारण मार्च 2012 में सम्पन्न 21वें राष्ट्रीय सम्मेलन, पटना में आपको राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए जाने की घोषणा के बावजूद मित्रों की मेहरबानी से मात्र आमंत्रित सदस्य ही रखा गया था।

 23 अप्रैल 2012 से 22 सितंबर 2013 तक का समय उन्नत्ति,प्रमोशन,धन लाभ का था । अतः इस काल में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पूर्ण सदस्य का दर्जा प्राप्त करने में सफल हो गए ।

 23 सितंबर 2013 से 22 अप्रैल 2014 तक का समय अनुकूल  था ।अतः 30 सितंबर 2013 की लखनऊ में सफल रैली करवा सके किन्तु मित्रों ने इसकी सफलता का कोई लाभ प्राप्त नहीं होने दिया ।

 23 अप्रैल 2014 से 22 दिसंबर 2015 तक लाभ,हर्षदायक समाचार प्राप्ति का समय रहेगा और इसी वजह से लगातार तीसरी बार भाकपा, उत्तर प्रदेश के राज्यसचिव निर्वाचित होने में सफल रहे हैं।

 23 दिसंबर 2015 से 04 मार्च 2026 तक समय शुभ,धन लाभ ,अनुकूल तथा उत्तम रहेगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि मित्र आपके नाम का दुरुपयोग करते होंगे। शत्रु व्यर्थ परेशान करते होंगे बावजूद इसके कि   शत्रुओं को वश मे करने का विशेष गुण आपमे मौजूद होगा।
****************************************************
Comment on page :
** उत्तर-प्रदेश विधानसभा चुनाव फरवरी 2012 में हुये थे-




Sunday, 1 March 2015

हिन्दी भाषी क्षेत्र को लाल रंगने के लिए फैसलों को अमलीजामा पहनाना पड़ेगा --- जितेंद्र हरि पांडे


वैसे तो केंद्र सरकार को कारपोरेट कंपनियों की तर्ज़ पर चलाने की शुरुआत लगभग तीस वर्ष पूर्व राजीव गांधी ने की थी ।  परंतु वर्तमान केंद्र सरकार कारपोरेट जगत की रहनुमा है इस तथ्य को भाकपा के राष्ट्रीय सचिव कामरेड अतुल कुमार सिंह 'अंजान' ने भी 22वें राज्य सम्मेलन के मौके पर माना है। हिन्दी भाषी क्षेत्रों विशेष कर उत्तर प्रदेश व बिहार में सफल हुये बगैर पार्टी देश में एक मजबूत विकल्प नहीं बन सकती है यह एक अकाट्य सत्य है। आर के शर्मा जी की कामना है कि यह सम्मेलन हिन्दी भाषी क्षेत्रों को लाल रंग से भर दे। इस सदिच्छा को लागू करने हेतु जितेंद्र हरि पांडे जी का बिलकुल सही  आंकलन है कि " लिए गए फैसलों को अमलीजामा पहनाना पड़ेगा तभी संभव होगा। "

इस संबंध में भावेश भारद्वाज जी द्वारा व्यक्त विचार भी बहुत महत्व रखते हैं :
1987 में कामरेड रमेश सिन्हा द्वारा बताया गया ' चमकता-दमकता  युवा चेहरा ' जो अब पार्टी का उत्तर-प्रदेश में स्वमभू 'किंग मेकर' के रूप में कार्य करने का अभ्यस्त हो चुका है प्रदेश में पार्टी को मजबूत न होने देने के लिए अपने अनुकूल नेतृत्व चुनवाता रहा है जिस कारण दो बार पार्टी-विभाजन भी हो चुका है। ऐसे ही लोग वाम -पंथ में टूटन के लिए उत्तरदाई हैं। यदि सम्मेलन इन लोगों की तिकड़म से बचने में सफल रहता है तो निश्चय ही हिन्दी-भाषी क्षेत्रों में पार्टी को मजबूती दिलाने व लिए गए निर्णयों को लागू कराने के कार्य सम्पन्न हो सकेंगे। इस हेतु हमारी हार्दिक शुभकामनायें -----
(विजय राजबली माथुर )
***************************************************************
Comment on facrbook :