Showing posts with label उमर खालिद. Show all posts
Showing posts with label उमर खालिद. Show all posts

Wednesday, 27 April 2016

नहीं मानते रिपोर्ट, करेंगे आंदोलनः JNUSU



नई दिल्ली। जेएनयू के छात्र उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य को यूनिवर्सिटी के निष्कासित करने के फैसले के बाद बवाल बढ़ गया है। छात्र संघ ने इस मामले पर देशव्यापी अभियान की धमकी दी है। जेएनयू प्रशासन ने ‘देशद्रोह’ मामले में जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार, उमर खालिद को अनुशासन तोड़ने का दोषी पाया था। जेएनयू प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कन्हैया कुमार पर दस हजार रुपए का जुर्माना लगाया है जबकि‍ उमर खालिद को एक सेमेस्टर के लिए निष्कासित किया था।

कन्हैया कुमार ने किया ट्वीट

जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा कि हास्यास्पद जांच के आधार पर दंडात्मक कार्रवाई बस अस्वीकार्य है और संघ इसे खारिज करता है। कन्हैया कुमार ने ट्वीट किया कि जेएनयू हास्यास्पद समिति के आधार पर प्रशासन द्वारा दंड दिए जाने को खारिज करता है। अपने विरूद्ध फैसले को ‘अस्वीकार्य’ करार देते हुए अनिर्बान और उमर ने आरोप लगाया कि प्रशासन की कार्रवाई आरएसएस की शह पर परेशान करने जैसी है।

क्या था मामला ?

जेएनयू ने उमर खालिद को एक सेमेस्टर और मुजीब गट्टू को 2 सेमेस्टर के लिए निष्कासित किया है। जबिक अनिर्बान भट्टाचार्य पांच साल तक विश्वविद्यालय में कोई कोर्स नहीं कर सकते। इस मामले में जांच के लिए बनाई गई पांच सदस्यीय समिति ने कुछ दिनों पहले अपनी रिपोर्ट सौंपी थी जिसमें कन्हैया सहित 21 छात्रों को दोषी माना गया। जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष, उपाध्यक्ष अनंत, छात्रसंघ के वर्तमान जनरल सेक्रेटरी रामा नागा समेत कुछ और छात्रों का एकेडमिक सस्पेंशन भी तय माना जा रहा था। देशद्रोह के मामले में कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य छह महीने की जमानत पर जेल से बाहर हैं। इन पर देश के खिलाफ नारेबाजी करने का आरोप है।

https://puridunia.com/%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%B9%E0%A5%88%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%A6%E0%A5%80-%E0%A4%A7%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%85/104953

********************************************************************

नई दिल्ली

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी(जेएनयू) में कथित तौर पर देश विरोधी नारे लगाने के मामले में आरोपी स्टूडेंट उमर खालिद और कन्हैया कुमार के खिलाफ हुई कार्रवाई का जेएनयूएसयू ने विरोध करने का फैसला किया है। जेएनयूएसयू प्रेजिडेंट कन्हैया ने कहा कि हम इस रिपोर्ट को खारिज करते हैं, क्योंकि यह एकतरफा जांच पर आधारित है और हमें अभी तक रिपोर्ट भी नहीं दी गई है।

उल्लेखनीय है कि उच्च स्तरीय जांच कमिटी की रिपोर्ट पर जेएनयू ने कार्रवाई करते हुए उमर को एक सेमेस्टर के लिए निष्कासित कर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उमर के अलावा कन्हैया पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस मामले के अन्य आरोपी अनिर्बान को 15 जुलाई तक के लिए निष्कासित किया गया है। इसके बाद 25 जुलाई से अगले पांच साल के लिए अनिर्बान को जेएनयू कैंपस से बाहर किए जाने का फैसला किया गया है जिसके तहत वह जेएनयू के किसी भी कोर्स में एडमिशन नहीं ले सकेंगे।

जेएनयूएसयू की वाइस प्रेजिडेंट शहला राशिद ने कहा कि कमिटी ने बयान एक पक्ष से लिए और हमारे बार-बार कहने पर भी सही तरीके से जांच नहीं की गई। सभी छात्र निर्दोष और बहुत गरीब पृष्ठभूमि से आते हैं। ये सभी कार्यकर्ता हैं और यह सरकार के खिलाफ हो रहे आंदोलन को कुचलने की साजिश है। कन्हैया ने कहा कि हमारी जनरल बॉडी की मीटिंग में छात्रों ने कमिटी की रिपोर्ट के खिलाफ प्रस्ताव भी पारित किया है। हम इसके खिलाफ अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

इधर, एबीवीपी के सौरभ शर्मा ने कहा कि उनके खिलाफ फैसला जेएनयू टीचर्स असोसिएशन के दबाव में लिया गया है। जेएनयूएसयू ने इसे लेकर रात में एक मीटिंग भी बुलाई, जिसमें आगे की कार्रवाई को लेकर चर्चा की गई।
*******************************************************************************************

Sunday, 10 April 2016

‘ये संघिस्तान बनाम हिंदुस्तान की लड़ाई है’: कन्हैया कुमार




कन्हैया कुमार ने मांगा सहयोग, कहा ‘ये संघिस्तान बनाम हिंदुस्तान की लड़ाई है’
IN बड़ी खबर, राजनीति / BY TEAMDIGITAL / ON APRIL 9, 2016 AT 5:32 AM /


नई दिल्ली । जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष और देशद्रोह का आरोप झेल रहे कन्हैया कुमार अब केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ खुलकर मैदान में आ गए हैं । कन्हैया कुमार ने अपनी मुहिम को संघिस्तान बनाम हिंदुस्तान की लड़ाई बताया है ।

केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए विश्वविद्यालय छात्र संघों के नेताओं ने एकीकृत संघर्ष पर जोर दिया और जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने इसे संघिस्तान बनाम हिंदुस्तान की लड़ाई करार दिया। मतभेदों को जीवित रखकर और सेमिनारों के बाहर निकल कर एक एकीकृत मोर्चा बनाने के एआईएसएफ सदस्य कन्हैया के आह्वान को काफी समर्थन मिलता नजर आया।

आइसा की सदस्य और जेएनयू छात्र संघ की उपाध्यक्ष शहला राशिद शोरा, डीएसयू के पूर्व नेता उमर खालिद, इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष रिचा सिंह ने यहां एक कार्यक्रम में कन्हैया के आह्वान का समर्थन किया। गौरतलब है कि भाकपा की छात्र शाखा ऑल इंडिया स्टूडेंटस फेडरेशन, भाकपा-माले की छात्र शाखा ऑल इंडिया स्टूडेंटस असोसिएशन, डेमोक्रेटिक स्टूडेंटस यूनियन अलग-अलग विचारधारा वाले वामपंथी छात्र संगठन हैं। रिचा निर्दलीय छात्र नेता हैं।

जनवरी महीने में खुदकुशी कर चुके हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के दलित छात्र रोहित वेमुला के करीबी दोस्त, एचसीयू के छात्र और अंबेडकर स्टूडेंटस असोसिएशन के सदस्य डी प्रशांत भी प्रतिरोध 2 नाम के इस कार्यक्रम में शामिल थे। इस कार्यक्रम में वाम समर्थित छात्र नेताओं को मंच साझा करते देखा गया।

रिचा ने कहा कि वैचारिक मतभेदों के बाद भी साथ आने की जरूरत है। कार्यक्रम में वामपंथी बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए कन्हैया ने कहा कि उन्हें पुरानी पीढ़ी से शिकायत है कि उन्होंने मतभेद इस हद तक बढ़ा दिए हैं कि एकता लाने की कवायद में हमें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष ने कहा, यदि आपने यह किया होता तो हमारे लिए गांधी और अंबेडकर को एकजुट करना इतना मुश्किल नहीं होता। आरएसएस की हिंसा के खिलाफ हम एक साथ खड़े क्यों नहीं होते, हमें सेमिनार हॉलों से निकलकर हमारे गांवों तक अपनी ये लड़ाई ले जानी होगी।

एनआईटी श्रीनगर में हुई हिंसा की निंदा करते हुए कन्हैया ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के परिसरों के भीतर जो युद्ध छेड़ा गया है, वह लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि संस्थान परिसरों को युद्ध के मैदान में बदल दिया गया है। उन्होंने कहा, मैं श्रीनगर में हुई हिंसा और एचसीयू में हुई हिंसा की निंदा करता हूं क्योंकि यह संस्थागत हिंसा है और यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।







शहला ने कहा कि राजनीतिक संगठन अक्सर अपने मतभेदों को दरकिनार कर एक साथ आने की जरूरत पर जोर देते हैं। उन्होंने कहा, हम कहेंगे कि हम अपने मतभेद जीवित रखें, और तब उन्हें हराने के लिए एकजुट हों। हम इस राजनीतिक विविधता पर गर्व करते हैं।



साभार :
http://lokbharat.com/%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%B9%E0%A5%88%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%BE-%E0%A4%B8%E0%A4%B9/