Showing posts with label संविधान. Show all posts
Showing posts with label संविधान. Show all posts

Thursday, 23 January 2020

पुलिस कार्यवाहियों की न्यायिक जांच कराने की मांग ------ अरविन्द राज स्वरूप


लखनऊ
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती।
फोटो में (बाएं से दाएं )डॉ एस पी कश्यप सीपीएम के वरिष्ठ नेता , श्री सुरेंद्र नाथ द्विवेदी राष्ट्रीय लोक दल के प्रांतीय प्रवक्ता, श्री अशोक सिंह राष्ट्रीय जनता दल के प्रांतीय अध्यक्ष, डॉ गिरीश राज्य सचिव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (अध्यक्षता करते हुए), डॉ हीरा लाल यादव राज्य सचिव ,भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), श्री जुबेर अहमद प्रांतीय अध्यक्ष लोकतांत्रिक जनता दल , कामरेड अरविंद राज स्वरूप सहायक सचिव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सभा का संचालन करते हुए।)

संविधान, लोकतन्त्र एवं धर्मनिरपेक्षता की रक्षा हेतु वामपंथी लोकतान्त्रिक दलों का अभियान आज से शुरू 
गणतन्त्र दिवस और महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर भी होंगे कार्यक्रम
लखनऊ- 23 जनबरी 2020, उत्तर प्रदेश के वामपंथी एवं लोकतान्त्रिक दलों के संयुक्त तत्वावधान में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्मदिवस पर एक सार्थक और सामयिक समारोह का आयोजन आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यालय पर किया गया। समारोह की अध्यक्षता भाकपा के राज्य सचिव डा॰ गिरीश ने की। 
इस अवसर पर मौजूद वामपंथी एवं लोकतान्त्रिक दलों के नेताओं ने आज़ादी के आंदोलन में नेताजी के योगदान पर गहन चर्चा की, संविधान, लोकतन्त्र और धर्मनिरपेक्षता की रक्षा का संकल्प लिया। संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कर उसके संदेश को जन जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जाहिर की। 
समारोह को संबोधित करते हुये भाकपा राज्य सचिव डा॰ गिरीश ने कहाकि आरएसएस नियंत्रित केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार हर तरह से विफल होजाने के बाद अपने प्रति उभर रहे जनाक्रोश को दबाने के लिये हर घ्रणित हथकंडा अपना रही है। एक ओर वह लोगों को तरह तरह से विभाजित करने को तमाम साजिशें रच रही है तो दूसरी ओर जनता को लाठी, गोली के बल पर दबा रही है। कश्मीर और राममन्दिर के बाद अब वे सीएए, एनपीआर और एनआरसी थोप रहे हैं वहीं तमाम लोकतान्त्रिक गतिविधियों को बेशर्मी से बाधित कर रहे हैं। पुलिस की गोली से गत दिनों 24 आंदोलनकारियों की जानें चली गईं, अनेक घायल हुये और सैकड़ों जेलों में बंद हैं। कानून व्यवस्था रोकने में असफल हुयी सरकार आंदोलन में हुयी हानि की भरपाई के नाम पर तमाम गरीबों का उत्पीड़न कर रही है। सरकार की जल्लादी कार्यवाहियों ने अँग्रेजी हुकूमत और हिटलर के अत्याचारों को पीछे छोड़ दिया है।
लेकिन अब जनता उनके कुक्रत्यों के खिलाफ सड़कों पर उतर आयी है। हर वर्ग उद्वेलित है। छात्रों, महिलाओं, किसानों, कामगारों की व्यापक कार्यवाहियों से सरकार स्तब्ध है। पर इससे सबक लेकर भूल सुधारने के बजाय वह वामपंथी दलों और विपक्ष पर भड़ास निकाल रही है। दमन की सारी सीमाएं लांघ कर इटावा में आंदोलनकारी महिलाओं पर पुरुष पुलिस ने बहशियाना ढंग से लाठियाँ चलाईं और उन्हें खदेड़ दिया। लखनऊ के घंटाघर पर जमी महिलाओं को शर्मनाक तरीके से प्रताड़ित किया जारहा है। आजादी के बाद यह पहली सरकार है जिसने अपनी ही जनता के खिलाफ अन्यायपूर्ण युध्द छेड़ दिया है। पर जनता ने भी मन बना लिया है की अब या तो सीएए, एनपीआर और एनआरसी ही रहेंगे या ये सरकार ही रहेगी। 
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी- मार्क्सवादी के राज्य सचिव डा॰ हीरालाल ने कहाकि ये सरकारें संविधान, लोकतन्त्र और धर्मनिरपेक्षता की हत्या करने पर उतारू हैं। पर हम ऐसा कदापि नहीं होने देंगे। केन्द्रीय स्तर पर 20 विपक्षी दलों ने “संविधान बचाओ, और धर्मनिरपेक्षता की रक्षा करो अभियान का आह्वान किया था। उत्तर प्रदेश में आज उसकी शुरुआत होचुकी है। 26 जनवरी गणतन्त्र दिवस और 30 जनबरी महात्मा गांधी की शहादत के दिन आयोजन कर संविधान की रक्षा की शपथ ली जाएगी और संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया जायेगा। उन्होने सभी दलों के कार्यकर्ताओं से गाँव मोहल्लों और कस्बों में जाकर भाजपा सरकारों के काले कारनामों को उजागर करने और संविधान रक्षा के संकल्प को विस्तारित करने का आह्वान किया। पूरे सप्ताह सघन अभियान चलाने की अपील की। 
लोकतान्त्रिक जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री जुबेर अहमद ने कहाकि यह एक ऐसी सरकार और पार्टी है जिसका हर व्यक्ति दिन भर झूठ बोलता है। ये अपना छिपा एजेंडा लागू करना चाहते हैं। इस साजिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। 
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक सिंह ने कहाकि ये दिखाबे के लिये मुसलमानों और पाकिस्तान की बात करते हैं, वास्तव में ये गरीबों को कुचलना चाहते हैं। गरीबों को आज पहले से अधिक संगठित होने की जरूरत है। 
समारोह में राष्ट्रीय लोकदल के प्रवक्ता श्री सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी, फारबर्ड ब्लाक के नेता कामरेड उदयनाथ सिंह, माकपा के वरिष्ठ नेता एसपी कश्यप, श्रमिक नेता डी॰ के॰ यादव, महिला फेडरेशन की नेता कान्ति मिश्रा के अतिरिक्त कांग्रेस व एनसीपी के स्थानीय नेताओं ने भी संबोधित किया। संचालन भाकपा के राज्य सहसचिव का॰ अरविंदराज स्वरूप ने किया। 
एक प्रस्ताव पारित कर इटावा में सीएए के विरूध्द आंदोलन कर रही महिलाओं पर भीषण लाठी चार्ज की निन्दा की गयी और दोषी पुलिस अधिकारियों को हटाने की मांग की गयी। जगह जगह चल रहे आंदोलनों पर चलाये जारहे दमनचक्र की निन्दा की गयी। सीएए लागू किए जाने के बाद से ही पुलिस कार्यवाहियों की न्यायिक जांच कराने की मांग की गयी। यह भी रेखांकित किया गया की शासक दल धड़ल्ले से रेलियाँ आयोजित कर रहा है और वामपंथी लोकतान्त्रिक दलों की जनता के पक्ष में आवाज उठाने की कार्यवाहियों को धारा 144 और अन्य तानशाह तरीकों से रोका जारहा है। उत्तर प्रदेश भर से धारा 144 हटाने की मांग भी की गयी। 
डा॰ गिरीश, राज्य सचिव
भाकपा, उत्तर प्रदेश

Saturday, 20 October 2018

सर्वसत्ताग्राही अराजक गिरोह बन चुके हैं आरएसएस और भाजपा ------ डा॰ गिरीश



हाथरस में दशहरे के दिन आरएसएस के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में आग्नेयास्त्रों से हुयी फायरिंग में प्रेस फोटोग्राफर के गंभीर रूप से और फायरिंग करने वाले विधायक पुत्र के मामूली रूप से घायल होने से हाथरस ही नहीं देश के तमाम सामाजिक, राजनैतिक हल्कों और मीडियाकर्मियों के बीच गहरी बहस छिड़ गई है।

ज्ञातव्य हो कि दशहरे के दिन संघ के लोग हर साल शस्त्र पूजन करते हैं जिसमें भाजपाई भी बढ़ चढ़ कर भाग लेते हैं। हाथरस में यह आयोजन स्थानीय श्री बागला इंटर कालेज में किया गया। इस बार केन्द्र में और उत्तर प्रदेश में सत्ता में होने का नशा सिर पर चढ़ कर बोल रहा था तो संघी और भाजपाइयों ने लुत्फ उठाने को एक से बढ़ कर एक आला हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी।

इसी बीच फायरिंग कर रहे हाथरस अनुसूचित विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने अपनी रायफल अपने बेटे को थमा दी और फिर विधायक पुत्र ने हथियार पर हाथ आजमाना शुरू कर दिया। इस बीच अनाड़ीपन से चलायी जारही रायफल की गोली उलटी चल गयी फलतः रायफल की मैगजीन फट गयी। परिणामस्वरूप मैगजीन का एक बड़ा टुकड़ा शस्त्र प्रदर्शन का कवरेज कर रहे प्रेस फोटोग्राफर की गर्दन में जा धंसा और वह गंभीर रूप से घायल होगया। विधायक पुत्र के भी खरौंचे लगी हैं।

घायल फोटोग्राफर को अलीगढ़ रेफर किया गया जहां आपरेशन के बाद उसकी हालत में सुधार होरहा है। विधायकपुत्र घर पर ही आराम फरमा रहे हैं।

सामान्य रूप से यह कानून व्यवस्था का मामला दिखाई देता है। कालेज के प्रधानाचार्य द्वारा दिये गए बयान के अनुसार  संघ के स्थानीय प्रमुख ने उनसे सुबह कुछ घंटे दशहरा मनाने को कालेज परिसर में जगह मांगी थी, शस्त्र संचालन के लिए नहीं। स्थानीय प्रशासन ने भी कहा है कि कार्यक्रम की अनुमति नहीं लीगयी थी। अब सवाल उठता है कि बिना अनुमति किये जारहे आयोजन में संगीन आग्नेयास्त्र लिये लोग एकत्रित होते रहे, सत्ता के घमंड में चूर संघी और भाजपाई फायरिंग करते रहे लेकिन प्रशासन ने उधर से आँखें फेरे रखीं। जबकि हर्ष फायरिंग पूरी तरह से प्रतिबंधित है और इस प्रतिबंध को अमल में लाने का दायित्व शासक दल और उसके मातहत प्रशासन पर है।  

इतना ही नहीं कई घंटों तक पुलिस- प्रशासन ने घटना को नजरंदाज किया और कोई तहरीर न होने का बहाना बनाते हुये एफ॰ आई॰ आर॰ तक दर्ज नहीं की। बाद में राजनैतिक और पत्रकारिक हलकों में कड़ी प्रतिक्रिया को देखते हुये तथा अपने को औरों से अलग कहने वाली पार्टी के विधायक विरोधी खेमे के सक्रिय होने के बाद पुलिस को मजबूरन अपनी ओर से एफआईआर दर्ज करनी पड़ी। सभी फायरिंग करने वालों को चिन्हित कर कार्यवाही होगी या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा। जख्मी मीडिया कर्मी को पर्याप्त मुआबजा देने की मांग भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सहित कई स्थानीय संगठनों ने की है।

सवाल यह है कि क्या आरएसएस एक संविधान, न्यायप्रणाली और लोकतान्त्रिक व्यवस्था का विरोधी संगठन नहीं बन चुका है। दशहरे पर किसी व्यक्ति या परिवार द्वारा शस्त्र पूजन की परंपरा रही है। लेकिन आरएसएस इसे अपने घ्रणित उद्देश्यों के लिये स्तेमाल करता है। कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखा कर पूजन के नाम पर शस्त्र प्रदर्शन और परेड निकालने वाले संघ ने आजादी के बाद हुये कई युद्धों के लिये अपनी निजी सेनाओं को भेजने का आफ़र क्या कभी सरकार को दिया? नहीं न। दरअसल उसका शस्त्र पूजन और पथ संचलन अल्पसंख्यकों, दलितों और अन्य कमजोरों में दहशत पैदा करने का माध्यम है, राष्ट्र रक्षा का नहीं।

आज संघ गिरोह सबरीमाला में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की धज्जियां बिखेर कर महिलाओं के मंदिर प्रवेश को रोकने वाली दकियानूस और कट्टरपंथी ताकतों की अगुवाई कर रहा है। 6 दिसंबर 19992 में इसी गिरोह ने राष्ट्रीय एकता परिषद और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों को ठेंगा दिखा कर बाबरी ढांचे का ध्वंस किया था। मामले के सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद वे 2019 में हर हाल में मंदिर निर्माण की घोषणायेँ कर रहे हैं। वोट और सत्ता के लिये वे कानून हाथ में लेने, संविधान और सर्वोच्च न्यायालय की प्रभुता को पैरों तले रौंदने से न वे पहले कभी चुके हैं न आगे चूकने वाले हैं। सभी लोकतान्त्रिक और लोकहितकारी ताकतों को यह साफ तौर पर समझना चाहिए।

प्राक्रतिक आपदाओं के समय किसी सुरक्षित से स्थान पर राहत कार्य करते हुये फोटो खिंचवा कर वाहवाही लूटना इनका एक और प्रमुख शगल है। हाल ही में केरल में आयी महाविपत्ति के बीच राहत कार्य में जुटे भाकपा के एक मंत्री की फोटो वायरल कर संघियों ने दाबा ठोका कि उसके लोग राहत कार्य में जुटे हैं। किसी कमजोर की मदद करते, किसी बलात्कारी या हत्यारे का सामाजिक बहिष्कार करते, किसी कर्ज में डूबे किसान की कर्ज से मुक्ति में मदद करते, किसी नौकरी से हठाए गये अथवा बेरोजगार युवक को नौकरी दिलवाते अथवा भारतीय संसक्रति के उदार पक्षों को उद्घाटित करते इस कथित सामाजिक- सान्स्क्रतिक संगठन को देखा नहीं गया। अलबत्ता इसके उलट तमाम कारगुजारियों में इसे हर रोज लिप्त पाया जाता है। मोब लिंचिंग के हर मामले में संघ गिरोह लिप्त पाया गया है।

व्यवस्था, लोकतन्त्र, संविधान और न्याय प्रणाली के लिये चुनौती बन चुके संघ परिवार को सामाजिक और कानूनी तौर पर नियंत्रित करने की जरूरत है। सभी लोकतान्त्रिक ताकतों को इस हकीकत को समझना चाहिये। इन सभी शक्तियों के सामूहिक और निजी प्रयासों से ही यह संभव है। कांग्रेस और मध्यमार्गी दलों को समझना होगा कि संघ के प्रति उनके ढुलमुल द्रष्टिकोण से देश और उसकी लोकतान्त्रिक प्रणाली को भारी हानि उठानी पड़ सकती है।

डा॰ गिरीश

Thursday, 30 August 2018

दक्षिण पंथी तानाशाही स्थापित करने का कुचक्र है अर्बन नक्सल का शिगूफ़ा ------ विजय राजबली माथुर










सिद्धार्थ शंकर रे जब बंगाल के मुख्यमंत्री बने तब उन्होने बर्बरतापूर्वक नक्सल आंदोलन के कार्यकर्ताओं को कुचल डाला था।छिट - पुट यह आंदोलन विभक्त होते हुये भी चलता ही रहा है क्योंकि, सैद्धान्तिक रूप से यह जायज मांगों पर आधारित है इसलिए पीड़ित जनता इनका साथ देती है। किन्तु सरकारें पूँजीपतियों और विशेषकर कारपोरेट घरानों के हितार्थ इनका दमन  अमानवीयता के साथ क्रूरतापूर्वक करती हैं। 
किन्तु इस बार जून 2018 से इनके नाम पर मानवाधिकार के लिए संघर्ष करने वाले बुद्धिजीवियों को शिकार बनाया जा रहा है। दक्षिण पंथी तानाशाही स्थापित करने के लिए विवेकशील बुद्धिजीवियों पर मोदी सरकार का यह हमला गृह युद्ध की दिशा में एक और बढ़ा हुआ कदम है।  
लगभग 39   वर्ष पूर्व सहारनपुर के 'नया जमाना'के संपादक स्व. कन्हैया लाल मिश्र 'प्रभाकर'ने अपने एक तार्किक लेख मे 1951  - 52 मे सम्पन्न संघ के एक नेता स्व .लिंमये के साथ अपनी वार्ता के हवाले से लिखा था कि, कम्युनिस्टों  और संघियों के बीच सत्ता की निर्णायक लड़ाई  दिल्ली की सड़कों पर लड़ी जाएगी।


आज संघ और उसके सहायक संगठनों ने सड़कों पर लड़ाई का बिगुल बजा दिया है, वामपंथी अभी तक कागजी तोपें दाग कर सांप्रदायिकता का मुक़ाबला कर रहे हैं;  प्रश्न यह है कि, व्यापक जन-समर्थन और प्रचार के बगैर क्या वे संघियों के सांप्रदायिक राक्षस का संहार कर सकेंगे? सर्वोच्च न्यायालय के सहारे लोकतन्त्र की रक्षा कब तक की जा सकती है ? ऐसे में सशस्त्र संघर्ष के हामी युवक ही संघ का मुक़ाबला करने को डटेंगे लेकिन बिना जन - समर्थन के 1857 की क्रांति की पुनरावृति होगी या वे कामयाब होंगे ? 
**************************************
31-08-2018 : 
*********************************************
facebook comments : 

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग ------ डा॰ गिरीश



भाकपा ने मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की निन्दा और रिहाई की मांग की।


 लखनऊ- 29 अगस्त 2018, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, उत्तर प्रदेश के राज्य सचिव मण्डल ने मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और बुध्दिजीवियों सुधा भारद्वाज, वरनन गोन्साल्वस, गौतम नवलखा, वरवारा राव एवं अरुण फ़रेरा जो दलितों, आदिवासियों और समाज के अन्य कमजोर तबकों के लिये संघर्ष करते रहे हैं के घरों पर देश भर में की गयी छापेमारी और उनकी गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निन्दा की है।

सरकार ने उनके ऊपर शहरी नक्सलवादी होने का काल्पनिक आरोप लगाया है। यह कितना आश्चर्यजनक है कि एक ओर सरकार अपनी पीठ थपथपाने के लिये नक्सलवाद के खत्म होने के दाबे करती है वहीं दूसरी तरफ प्रतिरोध की आवाज को दबाने को हर घ्रणित हथकंडा अपना रही है।

भीमा कोरेगांव में दलितों के खिलाफ हिंसक वारदातों के बाद भाजपा की केन्द्र और महाराष्ट्र सरकार इन मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के ऊपर फर्जी आरोप लगाने और उनको माओवादियों से जोड़ने के लिये विभिन्न जांच एजेंसियों का स्तेमाल करती रही हैं।

भाकपा की यह द्रढ़ राय है कि यह सब कार्यवाही सनातन संस्था द्वारा ईद और गणेश चतुर्थी पर सीरियल ब्लास्ट करने की योजना और गौरी लंकेश, दाभोलकर, गोविंद पनसारे और दूसरे पोंगापंथ विरोधियों की हत्या में इनकी संलिप्तता से ध्यान हटाने के उद्देश्य से कीगयी है।

यह दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों तथा समाज के अन्य कमजोर तबकों के ऊपर होने वाले अन्याय और अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को धमका कर उनकी आवाज बन्द करने की साजिश है। सर्वोच्च न्यायालय ने भी इस पर गंभीर टिप्पणी की है कि असहमति की आवाज लोकतन्त्र के लिये सेफ्टी बाल्व है।

इन कारगुजारियों से एक बार फिर वर्तमान सरकार का फासीवादी चेहरा सामने आगया है। यह घटनाक्रम एक बार फिर भारतीयों के संवैधानिक अधिकारों और लोकतन्त्र की रक्षा के लिये सभी धर्मनिरपेक्ष, लोकतान्त्रिक एवं वामपंथी ताकतों की एकता और कार्यवाही की आवश्यकता को रेखांकित करता है।

भाकपा सभी गिरफ्तार शख़्सियतों की तत्काल रिहाई और उन पर लगाये गए सभी झूठे और मनगढ़ंत आरोपों की वापसी की मांग करती है।

डा॰ गिरीश, राज्य सचिव

भाकपा, उत्तर प्रदेश
सभी फोटो साभार का ॰ अरविंद राज स्वरूप 



Monday, 10 July 2017

हमारी आपसी एकता पर नफरत की राजनीति का हमला ------ प्रो . उमा राग



Uma Raag
*_नफरत और हिंसा से नाता तोड़ो – इंसानियत और एकता से रिश्ता जोड़ो !!_*
*_देश के संविधान के साथ जन-संकल्प अभियान !!_*
(दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 15 जुलाई से 15 अगस्त तक)
*_आंदोलनकारी मज़दूरों-किसानों और छात्रों-नौजवानों का साथ दो!_*
*_फूट डालो और राज करो की राजनीति को ख़त्म करो !_*
आज देश में हालत ये है कि एक तरफ सरकार अडानी-अम्बानी को टैक्स और क़र्ज़ माफ़ कर रही है, दूसरी तरफ हर दिन किसान क़र्ज़ में लदकर आत्महत्या कर रहे हैं, क़र्ज़ माफ़ी मांग रहे किसानों पर सरकार गोलियां चला रही है; मजदूरों के हक-अधिकार उनसे छीने जा रहे हैं, न्यूनतम मजदूरी पूरे देश में कही भी ढंग से लागू नहीं है. चारों तरफ महंगे स्कूलों की मार है, देश के अच्छे व सस्ते विश्वविद्यालयों पर हमला जारी है, छात्रों का वजीफा बंद किया जा रहा है व उच्च शिक्षा से बेदखली जारी है. GST ने महंगाई की मार को और तेज़ कर दिया है. एक तरफ पूरे देश में बेरोजगारी तेज़ी से बढ़ी है, दूसरी तरफ पक्की नौकरियां ख़त्म की जा रही है.
लेकिन सत्ता में बैठी सरकार को शिक्षा-रोज़गार के सवालों पर, किसानों और मज़दूरों के अधिकारों के लिए, महंगाई और GST के खिलाफ उभरते जन आंदोलनों से डर लगता है. इन आंदोलनों को तोड़ने की मंशा से शासक शक्तियां उसी 'फूट डालो और राज करो' के हथकंडे का इस्तेमाल कर रही हैं जिन्हें आज़ादी के आंदोलन के खिलाफ अंग्रेज़ शासकों ने किया था. हम किस धर्म को मानते हैं; क्या पर्व मनाते हैं; कैसे कपड़े पहनते हैं; क्या खाते हैं; किनसे शादी करते हैं - इन सब बातों में नफ़रत घोला जा रहा है. नफरत का ये कारोबार सत्ता में बैठे नेता और सरकार सिर्फ अपनी नाकामी और वादाखिलाफी को छुपाने के लिए कर रहे हैं.
हमारे देश और समाज में नफरत और हिंसा का माहौल बढ़ रहा है। कई तरह की अफवाहों को फैलाकर उन्मादी भीड़ की हिंसा को अंजाम दिया जा रहा है। इस तरह की उन्मादी भीड़ की हिंसा का शिकार हमारे देश के कमज़ोर तबकों के आम नागरिक हो रहे हैं और समाज के भीतर धार्मिक व जातीय नफ़रत की खाई बढ़ रही है।
गौरतलब है कि इन हिंसाओं में जिनकी जाने जा रही हैं वो भी आम नागरिक है और इन हिंसाओं को अंजाम देने के लिए जिन लोगों को भड़काया जा रहा है, जिनके अन्दर नफरत भरी जा रही है वे भी आम नागरिक हैं।
हाल में दिल्ली के नज़दीक, बल्लभगढ़ में 15 वर्षीय जुनैद की ट्रेन में नफ़रत से प्रेरित उन्मादी भीड़ द्वारा हत्या की गई. देश में कई जगहों पर गाय के बहाने इंसान का खून बहाया जा रहा है. अख़लाक़, पहलू आदि की हत्याएं हुई हैं और 12-वर्षीय इम्तियाज़ को हत्यारी भीड़ ने पेड़ से टांग कर फांसी दे दी. झारखण्ड में बच्चा चोरी के अफ़वाहों के उकसावे में भीड़ ने शेख सज्जू, शेख सिराज, शेख हलीम, नईम, गौतम वर्मा, विकास वर्मा और गंगेश गुप्ता की हत्या की. राजस्थान में स्‍वच्‍छ भारत अभियान के नाम पर महिलाओं की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी करने से रोकने पर भाकपा(माले) कार्यकर्ता जफर हुसैन की नगर पालिका कमिश्‍नर के उकसावे पर पालिका कर्मियों ने पीट पीट कर हत्‍या कर दी.
नफ़रत-प्रेरित इन हत्याओं के निशाने पर ज्यादातर अल्पसंख्यक और दलित समुदाय के लोग हैं. पर नफ़रत की आग दावानल की तरह है - पडोसी के घर को जला डालने की मंशा से लगायी गई आग किसी के घर को नहीं बक्शेगी. नफ़रत की आग में हमारे पूरे देश को झोंक देने की कोशिश की जा रही है और हमारी एकता, हमारे साझे आन्दोलनों में हमारी साझी ताकत को कमज़ोर करने की कोशिश की जा रही है.
ऐसे माहौल में हमे उन्मादी भीड़ की हिंसा की किसी भी तरह की कार्यवाही के खिलाफ खड़े होने की ज़रूरत है। हम लोगों को अफ़वाह और नफ़रत फ़ैलाने वाली ताकतों से सावधान रहने की ज़रूरत है।
इसी मकसद से हमने भारत के संविधान के साथ एक जन-संकल्प अभियान शुरू किया है. भारत के संविधान की प्रस्तावना समता, स्वन्त्रता और धर्मनिरपेक्षता के सिधांतो को सामने रखते हुए देश के हर नागरिक को अपनी सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक विचार, विश्वास व अभियक्ति की स्वन्त्रता का अधिकार देता है. जबकि आज हमारी आपसी एकता पर नफरत की राजनीति का हमला है और हमारे विचार, विश्वास और अभिव्यक्ति को कुचलने की कोशिश की जा रही है. इस माहौल में जन-संकल्प अभियान की तरफ से आपसे अपील करते हैं कि अपने देश के संविधान को हाथ में लेकर हम संकल्प लें-
 *हम किसी भी बहाने सांप्रदायिक व जातीय हिंसा का हिस्सा नहीं बनेंगे।*
 *हम अफ़वाह और नफ़रत फ़ैलाने की किसी भी तरह की कोशिश के खिलाफ़ खड़े होंगे।*
 *हम देश में समता, स्वतंत्रता, एकता और भाईचारा का सन्देश फैलायेंगे।*
*_साथ ही हम किसी भी जातीय व सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ सख्त कार्यवाही और कानून की मांग करते हैं._*
*_नफरत और हिंसा मिटाओ_* –
*_अधिकार आन्दोलनों से एकता बनाओ_*
यह जन संकल्प अभियान दिल्ली एन सी आर के विभिन्न इलाकों में 15 जुलाई से 15 अगस्त तक चलेगा, जिसमें नुक्कड़ सभा, जन-सम्मलेन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. आप समस्त नागरिकों से अपील है कि इस संकल्प अभियान के साथ जुड़े और अन्य लोगों को जोड़ने में सहयोग करें.
निवेदक- *भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले), आइसा, ऐक्टू, AIPF, NTUI, बिल्डिंग वर्कर्स यूनियन, ऐपवा, दिल्ली नागरिक मंच*

https://www.facebook.com/umaip/posts/1351902268192053

Sunday, 17 April 2016

जो लोग संविधान के पक्ष में हैं वे एक तरफ आना होगा ------ कन्हैया कुमार

 डॉ अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल 2016 , नागपूर :






नागपुर । जेएनयू अध्‍यक्ष कन्‍हैया कुमार का दावा है कि भारत से अलग पाकिस्‍तान बनाने की अवधारणा मोहम्‍मद अली जिन्‍ना के बजाय सबसे पहले वीर सावरकर ने रखी थी। नागपुर में कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में कन्‍हैया ने यह दावा किया।

इससे पहले उन्‍होंने कहा कि देश को मोदी से, संसद को आरएसएस से और संविधान को मनुस्‍मृति से बदले जाने के खिलाफ वे लड़ाई लड़ते रहेंगे। कन्‍हैया से जब पूछा गया कि कांग्रेस के सह आयोजन वाले कार्यक्रम का न्‍योता उन्‍होंने कैसे स्‍वीकार किया।

इस पर जवाब आया,’मैंने किसी को मुझे बुलाने के लिए नहीं कहा। यह देश संविधान से चलेगा या मनुस्‍मृति से इस सवाल पर लोकतंत्र में हमें एक लाइन खींचनी होगी। जो लोग संविधान के पक्ष में हैं वे एक तरफ आना होगा। मेरे भाषण में मैंने लोकतंत्र को लेकर मौजूद खतरे पर ही चर्चा की।

जहां तक साम्‍प्रदायिकता की बात है तो हमें इतिहास में जाना होगा जहां से इसकी शुरुआत हुई। दो देशों की धारणा की नींव रखने वाले सावरकर थे न कि मोहम्‍मद अली जिन्‍ना।’ नेशनल कॉलेज में कन्‍हैया पर जूता भी फेंका गया, इस बारे में उन्‍होंने कहा,’जब मैं जेल से नहीं घबराया तो जूते से कोई असर नहीं पड़ेगा।

अगर आप हिंदुत्‍व के सच्‍चे सिपहसालार हैं तो आप हिंसा क्‍यों कर रहे हैं।’ उन्‍होंने कहा,’नागपुर संघभूमि नहीं दीक्षाभू‍मि है। इसका संबंध अंबेडकर से न कि गोलवलकर से, ठीक वैसे ही जैसे गुजरात का संबंध गांधी से न कि मोदी से। इस शहर में फुल दिमाग वाले लोग रहते हैं न कि हाफ वाल पैंट वाले।’ कन्‍हैया ने आरएसएस और भाजपा को हिटलर के बाराती की संज्ञा भी दे डाली।

कन्‍हैया ने पीएम मोदी के 56 इंच के सीने वाले बयान पर हमला करते हुए कहा,’ सामाजिक आर्थिक समानता के लिए हमें लड़ना होगा। 56 इंच के सीने वालों को हम 18 इंच के सीने वाले मिलकर नीचे गिराएंगे।’

जूते फेंकने की घटना के बारे में उन्‍होंने कहा,’ ये वही लोग हैं जिन्‍होंने आजादी के 50 साल बाद तक तिरंगा नहीं फहराया। जिन्‍होंने अंग्रेजों के लिए जासूसी की। देश को लूटा। अब वे हमें देशभक्ति सिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

हमने जेएनयू में कभी देश विरोधी ताकतों की मदद नहीं की। इन लोगों ने छेड़छाड़ कर वीडियो बनाए। राज्‍य सभा टिकट का वादा कर एक टीवी चैनल के मालिक को खरीद लिया और मेरी छवि खराब करने की कोशिश की।’

साभार :
http://www.rashtradhara.com/national-news/%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%9F%E0%A4%B2%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A5%80-%E0%A4%B9%E0%A5%88%E0%A4%82-%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%98-%E0%A4%94%E0%A4%B0/


कन्हैया कुमार की नागपूर स्पीच :


:

Friday, 1 April 2016

संविधान को बचाना ही राष्ट्रवाद है ------ कन्हैया कुमार




Kanhaiya Kumar

संविधान को बचाना ही राष्ट्रवाद है
कन्हैया कुमार प्रेसिडेंट, जेएनयू स्टूडेंट्स यूनियन, AISF
भारत महज एक शब्द नहीं है। हम जब भारत में राष्ट्रवाद की बात करते हैं तो सिर्फ भारत के भौगोलिक नक्शे की बात नहीं करते, बल्कि भारत की संपूर्णता जो इसके इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, समाज, राजनीति, संस्कृति, परंपरा, धर्म और यहां के लोगों में निहित है, उसकी बात करते हैं। यही वजह है कि भारत का राष्ट्रवाद किसी एक धर्म, भाषा, संस्कृति या राजनीतिक सोच से तय नहीं किया जा सकता। भारत में राष्ट्रवाद का विमर्श यहां के संविधान के अनुरूप होना चाहिए और हमारे संविधान की प्रस्तावना की शुरुआत 'हम भारत के लोग...' से होती है। इसका मतलब है कि भारत का राष्ट्रवाद एकलवादी नहीं बल्कि बहुलवादी है इसलिए पहले ही अनुच्छेद में कहा गया है कि भारत 'राज्यों का संघ' है। भारत का राष्ट्रवाद यूरोप के राष्ट्रवाद से बिल्कुल अलग है और भारत के संदर्भ में यह कहना सही होगा कि भारत का राष्ट्रवाद बहुआयामी है और कई राष्ट्रवादी विचारों को अपने में समाहित करता है। भारत के राष्ट्रवाद को जर्मनी की तरह एक राष्ट्र, एक दल, एक नेता की तर्ज पर परिभाषित करना एक खतरनाक परिस्थिति को उत्पन्न करना होगा। अगर हम भारत में राष्ट्रवाद की बात करते हैं तो यहां की भौगोलिक सीमा में निवास करने वाली हर भाषा, संस्कृति, पहचान, वर्ग और धर्म के सवा सौ करोड़ लोगों की बात करनी होगी। एक धर्म या संस्कृति की वकालत भारत में राष्ट्रवाद के विमर्श को गलत दिशा में ले जाती है। भारत के राष्ट्रवादी विमर्श में भारत के लोग आधारभूत स्तंभ हैं और भारत विविधता में एकता का बेहतरीन उदाहरण पेश करता है। इस राष्ट्रवादी विमर्श में लोगों की बुनियादी जरूरतों मसलन रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की बात करना और इसको सबके लिए सुलभता से उपलब्ध करवाना ही राष्ट्रवाद है। आज हमारे सामने चुनौती यह है कि राष्ट्रवाद के तथाकथित विमर्श में भारत में रहने वाले लोगों को छोड़कर, उनके हक-अधिकारों की बातों को भुलाने की कोशिश की जा रही है। ऐसा अगर होता रहा तो न तो भारत आगे बढ़ेगा, न इसका राष्ट्रवाद क्योंकि लोगों के बिना राष्ट्र का अपना कोई आस्तित्व नहीं होता। इसलिए अगर भारतीय राष्ट्रवाद को मजबूत करना है तो यहां के किसानों की आत्महत्या, खेती की दुर्दशा, शिक्षा और रोजगार की बदहाली, मजदूरों और छोटे व्यापारियों के शोषण पर बात करनी होगी, इसका समाधान ढूंढना होगा। वित्तीय पूंजी की लूट से उत्पादन एवं संसाधनों को बचाना होगा क्योंकि भूमंडलीकरण के इस दौर में राष्ट्रीय राज्य एवं लोक-कल्याणकारी राज्य की अवधारणा खतरे में है। ऐसे में नवउदारवादी सरकार अगर राष्ट्रवाद के राग अलापे तो हमें इस अंतर्विरोध को समझते हुए लोगों के पक्ष में लोकतंत्र के साथ संविधान को बचाना ही राष्ट्रवाद है।

https://www.facebook.com/isupportkanhaiya/photos/a.2005793673045125.1073741828.2005716053052887/2024493964508429/?type=3

Tuesday, 15 March 2016

जेएनयू नहीं, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई ----- कन्हैया

126 ***** जेएनयू के छात्रों ने देश विरोधी नारे लगाने के आरोप में बंद उमर और अनिर्बान की रिहाई के लिए मंडी हाउस पर मार्च किया। इसी दौरान तीन लोग कन्हैया कुमार के मंच पर बढ़े और पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया।*****मंडी हाउस से संसद तक आयोजित इस मार्च को पुलिस ने संसद मार्ग थाने से आगे नहीं जाने दिया।
पीपल्स मार्च में आए लोगों को यहीं पर कन्हैया ने संबोधित किया। संबोधन के दौरान कन्हैया पर तीन बार हमला करने की कोशिश की गई।***** 




जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर मंगलवार को चार युवकों ने हमला करने की कोशिश की, जिसे वहां खड़े दिल्ली पुलिस के जवानों ने नाकाम कर दिया। पुलिस तुरंत ही उन युवक को काबू में करके संसद मार्ग थाने में ले गई। जब यह घटना घटित उस समय कन्हैया पीपल्स मार्च में आए लोगों को संबोधित कर रहे थे।

देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए गए जेएनयू के छात्र उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य की रिहाई के लिए जेएनयू छात्र संघ के बैनर तले एक पीपल्स मार्च का आयोजन किया गया था। मंडी हाउस से संसद तक आयोजित इस मार्च को पुलिस ने संसद मार्ग थाने से आगे नहीं जाने दिया।

पीपल्स मार्च में आए लोगों को यहीं पर कन्हैया ने संबोधित किया। संबोधन के दौरान कन्हैया पर तीन बार हमला करने की कोशिश की गई। पुलिस के चौकन्ने जवानों ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया और हमला करने की कोशिश करने वाले चार युवकों को थाने ले गई।

इन हमलों के बारे में कन्हैया ने कहा कि अगर मेरे ऊपर हमला करने से किसी का भला होता है तो मैं उसके लिए भी तैयार हूं। जो मेरे ऊपर हमला करना चाहते हैं, दरअसल वह मोदी सरकार के बचे तीन सालों में सेट होना चाहते हैं। यदि मेरी वजह से किसी को नौकरी मिल जाए तो भला इससे अच्छा क्या हो सकता है। क्योंकि मोदी जी तो किसी को नौकरी नहीं दे पा रहे हैं।

जेएनयू नहीं, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई
पीपल्स मार्च को संबोधित करते हुए कन्हैया ने कहा कि यह मार्च सिर्फ जेएनयू बचाने के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र बचाने के लिए निकाला गया है। उन्होंने कहा कि तमाम तरह की साजिश की जा रही हैं। कहते हैं कि जेएनयू खतरनाक जगह है। जेएनयू खतरनाक जगह है क्योंकि वहां सरकार की जनविरोधी नितियों के खिलाफ आवाज उठाई जाती है। देश के विश्वविद्यालय जहां लोग ज्ञान प्राप्त करते हैं। वहां ज्ञान होता है जो लोकतंत्र को लेकर हो, जो संविधान को लेकर हो। यह सरकार उसी से ध्यान भटकाना चाहती है। लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई में हमें आगे बढ़ते रहना होगा।

लेखिका अरुंधति राय भी पहुंची
मशहूर लेखिका अरुंधति राय भी पीपल्स मार्च में अपना समर्थन देने के लिए संसद मार्ग थाने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि यह 'नफरत करने वालों' और 'सोचने वालों' के बीच की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि जिन्हें वे देशद्रोही कहते हैं, वे भूमि, नदी और जंगलों से प्यार करते हैं।

Published:15-03-2016 07:44:31 PMLast Updated:15-03-2016 08:44:45 PM
   
http://www.livehindustan.com/news/ncr/article1-jnu-mandi-house-protest-three-people-tried-to-threaten-kanhaiyakumar-arrested-520948.html



https://www.youtube.com/watch?v=w8S6rTyz2hA&feature=youtu.be



 **************************************************************************
फेसबुक कमेंट्स : 

कन्हैया की अलोकतांत्रिक गिरफ्तारी संविधान व जनतंत्र पर हमला है

Published on Mar 9, 2016
Abhinandan Sekhri talks to Kanhaiya Kumar about sedition, being attacked inside Patiala House, whether he’ll join politics,​ and more.




***  इस साक्षात्कार में अभिनंदंन सीखरी साहब ने उन रहस्यों को भी उद्घाटित करा लिया है जिनकी ओर अन्य साक्षात्कार कर्ताओं का ध्यान नहीं गया था अथवा उन्होने उनको महत्वपूर्ण नहीं माना था। 

इससे ज्ञात होता है कि, 11 फरवरी की अर्द्ध रात्रि को लगभग 12 बजे के बाद जब जेएनयूएसयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार कुछ साथियों के साथ चाय पीने के लिए हास्टल के अपने कमरे से बाहर आए तब सादी  वर्दी में तैनात पुलिस कर्मियों ने जिनको कन्हैया पहचानते थे उनको जांच में सहयोग के नाम पर अपने साथ ले लिया और सिविल कार से संभवतः LIU आफिस जिसे कन्हैया नहीं जानते थे ले गए तथा वरदीधारी पुलिस के हवाले कर दिया। LIU कर्मियों ने कन्हैया का फोन पहले ही अपने कब्जे में कर लिया था। वारंट मांगने पर बाद में देने को कहा जो फिर दिया नहीं। इसके बाद का घटनाक्रम अब जग-ज़ाहिर है कि, तीन चेनल्स के मिलावटी वीडियोज़ प्रसारण को आधार बना कर उन पर 'देशद्रोही' का ठप्पा चस्पा कराया गया और वकीलों के नाम पर राजनीतिक कार्यकर्ताओं द्वारा उन पर कोर्ट में ही  जानलेवा हमला कराया गया जिसमें दिल्ली पुलिस मूक दर्शक बनी रही। अब उनकी जीभ काटने,गर्दन काटने व गोली से उड़ा देने की धमकियाँ दी जा रही हैं। गोयबल्स चेनल उनके विरुद्ध घृणित अभियान ज़ोर-शोर से चला रहा है जिसके परिणाम स्वरूप उन पर JNU परिसर में भी जानलेवा हमला हुआ। मुजफ्फरपुर में उनके समर्थन में हो रही सभा पर ही पत्थर-लाठियों से हमला किया गया। कानून व संविधान का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। 

कन्हैया समस्त लोकतन्त्र रक्षकों की एकता चाहते हैं जो वक्त की बेहद ज़रूरत है। इसी हेतु उनका आज संसद पर मार्च हो रहा है जिसे 'देशभक्त' और 'लोकतान्त्रिक' शक्तियों का समर्थन मजबूती से मिलना चाहिए। ***

Thursday, 25 February 2016

रोहित वेमुला के हत्यारों को सज़ा दो! कन्हैया को तत्काल रिहा करो !! --- लोकतन्त्र बचाओ मार्च




,


लखनऊ, 25 फरवरी, 2016 आज दोपहर 22,कैसरबाग  स्थित  भाकपा कार्यालय से CPI, CPI(M ), CPI(ML ), SUCI(C), AIFB, एडवा, एपवा, महिला फेडरेशन,एस एफ आई, आइसा, ए आई एस फ , पी यू सी एल, डी आई एफ आई, जसम, जलेस, प्रलेस, इप्टा, कलम सांस्कृतिक मंच, रिहाई मंच, राहुल फाउंडेशन, अलग दुनिया, साझी दुनिया, वर्कर्स काउंसिल,सी आई टी यू, एटक, निर्माण मजदूर सभा, भवन निर्माण मजदूर सभा आदि संगठनों के तत्वावधान में एक जुलूस प्रारम्भ हुआ जो सफ़ेद बारादरी, कैसरबाग, लालबाग, हलवासिया, हजरतगंज होते हुये अंबेडकर प्रतिमा पर एक सभा में परिवर्तित हो गया। सभा की अध्यक्षता लखनऊ विश्व विद्यालय की पूर्व उपकुलपति डॉ रूप रेखा वर्मा ने की और संचालन कामरेड प्रदीप शर्मा ने। मार्ग में जुलूस के दौरान और सभा के मध्य में लगाए जाने वाले नारों में प्रमुख थे रोहित वेमुला के हत्यारों को गिरफ्तार करो , कामरेड कन्हैया को बिना शर्त  रिहा करो , डॉ अंबेडकर के संविधान की रक्षा करो, शिक्षण संस्थाओं का दमन बंद करो इत्यादि। 

सभा में बोलने वाले मुख्य वक्ता थे क्रमशः रमेश सिंह सेंगर, डॉ गिरीश, सुभाषिनी  अली, वंदना मिश्रा, विजय सिंह, वीरेंद्र यादव, इप्टा के राकेश, रमेश दीक्षित, राहुल फाउंडेशन के सत्येन्द्र। अध्यक्षीय भाषण व धन्यवाद ज्ञापन डॉ रूप रेखा वर्मा ने दिया। 

लगभग सभी वक्ता इस बात पर सहमत थे कि, शोद्ध छात्र रोहित वेमुला के उत्पीड़न और उसकी हत्या तुल्य आत्म-हत्या से उपजी समस्याओं का निराकरण करने में विफल रहने पर JNUSU अध्यक्ष कामरेड कन्हैया को षड्यंत्र पूर्वक  झूठा इल्जाम लगा कर गिरफ्तार किया गया है ।  वक्ताओं ने रोहित की हत्या के लिए जिम्मेदार केंद्रीय मंत्रियों को बर्खास्त किए जाने तथा उसे न्याय दिलाये जाने की पुरजोर मांग की तथा कन्हैया पर लगाए गए झूठे आरोपों को वापिस लेकर तुरंत बिना शर्त रिहाई की मांग की। वक्ताओं ने न्याय प्राप्त होने तक संघर्ष किए जाने का ऐलान किया और इसे और व्यापक रूप देकर जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। 

सभा में आज इलाहाबाद में तथा कल लखनऊ में हुये संघी आतंकवाद व हिंसा की घोर निंदा की गई। कन्हैया पर अदालत में हुये कातिलाना हमले को केंद्र सरकार की कायराना हरकत बताया गया। 

प्रदर्शन - जुलूस  व सभा में अन्य  लोगों के अतिरिक्त कामरेड मोहम्मद ख़ालिक़, अशोक मिश्रा, परमानंद दिवेदी, मोहम्मद अकरम, शरीफ, मास्टर सत्यनारायण, मधुकर मौर्या, प्रदीप घोष,विजय माथुर, डॉ सक्सेना, रिशी श्रीवास्तव,कौशल किशोर ,शकील अहमद सिद्दीकी,आनंद तिवारी,ओ पी अवस्थी, ओ पी सिन्हा, के के शुक्ल, महेश देवा, मधु गर्ग, ताहिरा हसन,लता राय,आशा मिश्रा,कान्ति मिश्रा, सुशीला पूरी, कल्पना पांडे तथा काफी संख्या में ई-रिक्शा चालक आदि भी शामिल थे।  

Thursday, 28 January 2016

संविधान बचाने का संकल्प लीजिये ------ अतुल कुमार अंजान

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं अखिल भारतीय किसानसभा के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड अतुल कुमार अंजान साहब ने देशवासियों से भारतीय गणतंत्र  व  संविधान बचाने का संकल्प  लेने की अपील की है । उनका संदेश निमन्वत है :

" इस बड़े देश भारत को आगे ले जाने के लिए बड़ा दिल रखना होगा। संविधान बचाने का संकल्प लीजिये, गणतंत्र ज़िन्दाबाद" ------ अतुल कुमार अंजान 
27-01-2016 
11:47:25 pm





******************************************************************
Comments On Facebook :

Wednesday, 27 May 2015

सांप्रदायिकता /साम्राज्यवाद को परास्त करना है तो कम्यूनिज़्म का भारतीय वांगमय अपनाना होगा --- विजय राजबली माथुर


जो लोग दिवा स्वप्न देखने के अभ्यस्त रहे हैं उनकी आँखें अब तो इस वक्तव्य को पढ़ कर खुल जानी चाहिए। जब तक वर्तमान सरकार को संविधान संशोधन करने लायक तीन चौथाई बहुमत हांसिल नहीं है तभी तक वह संविधान का पालन करेगी अब उस पार्टी के अध्यक्ष ने ही यह स्पष्ट कर दिया है। राज्यों में दिल्ली के केजरीवाल फार्मूले को लागू करते हुये मन-पसंद दूसरे दलों की सरकार होने से केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी किसी भी इल्ज़ाम से साफ-साफ बची रहेगी जबकि उसके मंसूबे पूरे होते ही रहेंगे। केंद्र व राज्यों में तीन चौथाई बहुमत प्राप्त होते ही वर्तमान संविधान को रद्द कर दिया जाएगा और दक्षिणपंथी असैनिक तानाशाही स्थापित कर दी जाएगी।
लेकिन लोकतन्त्र की रक्षा हेतु भी विपक्ष के दल,विद्वान,चिंतक एकजुट होने को तैयार नहीं हैं केवल थोथे अहंकार से सांप्रदायिक/साम्राज्यवादी शक्तियों को परास्त नहीं किया जा सकता है यदि अब भी न सम्हले तब यह समझा जाना चाहिए कि आत्मघाती कदम उठाए जा रहे हैं।

https://www.facebook.com/photo.php?fbid=885845981477379&set=a.154096721318979.33270.100001559562380&type=1&theater 
**********************************
(वस्तुतः 'साम्यवाद' को  जो कि भारतीय वाङ्ग्मय की देंन  है को विदेशी दृष्टिकोण से लागू करवाने की असफल कोशिशें ही इसकी विफलता का हेतु हैं। समय-समय पर इस ओर ध्यानाकर्षण करने का प्रयास करता रहा हूँ परंतु मेरी हैसियत ही क्या है जो उस पर गौर किया जाये?)

मेरा विचार है कि अब समय आ गया है जब भारतीय कम्यूनिस्टों को भारतीय सन्दर्भों के साथ जनता के समक्ष आना चाहिए और बताना चाहिए कि धर्म वह नहीं है जिसमें जनता को उलझा कर उसका शोषण पुख्ता किया जाता है बल्कि वास्तविक धर्म वह है जो वैदिक मतानुसार जीवन-यापन के वही सिद्धांत बताता है जो कम्यूनिज्म का मूलाधार हैं.
 http://krantiswar.blogspot.in/2011/05/blog-post_14.html

**
काश सभी बिखरी हुई कम्युनिस्ट शक्तियाँ  दीवार पर लिखे को पढ़ें और  यथार्थ को समझें और जनता को समझाएँ तो अभी भी शोषक-उत्पीड़क-सांप्रदायिक शक्तियों को परास्त किया जा सकता है। लेकिन जब धर्म को मानेंगे नहीं अर्थात 'सत्य,अहिंसा (मनसा-वाचा-कर्मणा),अस्तेय,अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य' का पालन नहीं करेंगे 'एथीस्ट वाद' की जय बोलते हुये ढोंग-पाखंड-आडंबर को प्रोत्साहित करते रहेंगे अपने उच्च सवर्णवाद के कारण तब तो कम्यूनिज़्म को पाकर भी रूस की तरह खो देंगे या चीन की तरह स्टेट-कम्यूनिज़्म में बदल डालेंगे।  
http://krantiswar.blogspot.in/2014/05/blog-post_22.html 
*******************************************************************
Comment on Facebook :