Showing posts with label साजिश. Show all posts
Showing posts with label साजिश. Show all posts

Wednesday, 24 February 2016

देश अराजकता के हवाले.. कन्हैया को जमानत नहीं ----- Surendra Grover

***** प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जमानत का विरोध होगा और ‪#‎न्यायालय‬ उसी आधार पर निर्णय लेगा जोकि पुलिस के पक्ष में होगा.. यानि कन्हैया को जमानत नहीं मिलेगी..
देश अराजकता के हवाले.. *****
===================
http://www.livehindustan.com/news/national/article1-jnu-issue-kanhaiya-bail-hearing-extend-upto-29-february-by-delhi-high-court-518219.html


https://www.facebook.com/grover.surendra/posts/782637625201887




Surendra Grover
New Delhi, India
वाब किसी के पास नहीं.. एक समझदार अफसर की तरह बस्सी सबसे पहले उस न्यूज़ चैनल से, जिसने वो वीडियो रिकॉर्ड किया था, उस वीडियो का फुटेज जब्त कर उसकी ‪#‎फोरेंसिक_जांच‬करवाते और उसकी फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही करते तो आज देश इस तरह आक्रोशित नहीं होता..
यदि #JNU में सच में भारत की बर्बादी जैसी बात प्रामाणिक तौर पर सामने रखी जाती तो पुलिस कार्यवाही का इतना विरोध नहीं होता और न ही उन्हें ‪#‎PMO‬ में तलब कर डाँट ही पिलाई गई होती.. यही नहीं सेवा निवृति के बाद ‪#‎सूचना_आयुक्त‬ पद के लिए उनका विरोध भी नहीं होता..
खैर, अब सरकार और पुलिस अपनी खाल बचाने के लिए आक्रामक हो गई है.. ध्यान दें, पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के crpc की धारा 161 में बयान ‪#‎कन्हैया‬ की जमानत के विरोध में पेश करेगी.. 😂😂 पुलिस ऐसे गवाह पैदा कैसे करती है यह किसी से छुपा नहीं है.. कोई वैज्ञानिक जांच नहीं आ रही उस वीडियो की कि साउंड ट्रैक असल है या एडिट कर इन्सर्ट किये गए.. प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जमानत का विरोध होगा और ‪#‎न्यायालय‬ उसी आधार पर निर्णय लेगा जोकि पुलिस के पक्ष में होगा.. यानि कन्हैया को जमानत नहीं मिलेगी..
देश अराजकता के हवाले..

===================

https://www.facebook.com/grover.surendra/posts/782637625201887

देखिये कितना सटीक रहा सुरेन्द्र ग्रोवर जी का निष्कर्ष : 

http://www.livehindustan.com/news/national/article1-jnu-issue-kanhaiya-bail-hearing-extend-upto-29-february-by-delhi-high-court-518219.html

यह यों भी स्पष्ट था कि, आक्रांता वकीलों ने सुदृढ़ दावा किया था कि कन्हैया को जमानत नहीं मिलेगी। भले ही भाजपा प्रतिनिधि ने उनको सूरमा भोपाली व एंकर महोदया ने बड़बोला कहा हो और पुलिस कमीशनर साहब ने उनकी बातों पर ध्यान न देने को कहा हो लेकिन उनकी पहुँच तो केंद्र सरकार तक है ही। 

http://aajtak.intoday.in/story/sting-operation-patiala-house-accused-lawyers-exposed-how-they-planned-to-beat-kanhaiya-1-855926.html

:देश के दुश्मनों की साज़िश कामयाब हो जाएगी ? ------ विजय स्वामी

**

https://www.facebook.com/photo.php?fbid=531116720381508&set=a.160565297436654.1073741825.100004495530231&type=3
Vijay Swami with Piyush Trivedi and 2 others.
दर्शन करने के चक्कर में कुछ भी किसी को भी बकने से बचे, घटनाक्रम यूं है जैसी खबर है कि खुद बीजेपी ने अफजल गुरु की बरसी का आयोजन प्रयोजित किया फिर उसमें अपने ही ABVP के छात्रों को घुसेड़ पाकिस्तान जिंदाबाद हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाये दुसरे दिन बीजेपी के छोरो ने JNU पर देशविरोधी होने के नारे लगाये जिसके विरोध में JNU के प्रेसिडेंट ने विरोध प्रदर्शन कर बीजेपी के खिलाफ स्पीच दी. बजाय जिन्होंने अफजल गुरु की बरसी का आयोजन किया नारे लगाये उनको अभी तक पकड़ने के, मजिस्ट्रियल जांच को मंजूरी देने के ,कन्हैया और उसके साथियों को देशद्रोह में गिरफ्तार कर लिया। ऊपर से दादागिरी ये की कोर्ट में मीडिया और स्टुडेंट्स के साथ मराकूटी करी वो भी एक विधायक नें ये कहकर अपना बचाव किया कि ऐसे छात्रों को मारना नहीं मार डालना मेरा अधिकार है।
देश की लगभग सभी शिक्षण संस्थाओं में हो रही इस तरह की तानाशाही, देश के भविष्य - छात्र-छात्राओं के साथ भयंकर खिलवाड़ है. हमारे देश को तोड़ने की खतरनाक साज़िश है और सबसे बड़ा देश-द्रोह का काम है. सभी जागरूक लोगों को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में षड़यंत्र पूर्वक कुछ मुट्ठी भर किराये के असामाजिक तत्वों द्वारा किये गए गलत नारे-बाज़ी की समुचित जाँच करके असली दोषियों को बेनकाब करने में प्रशाशन का सहयोग करना चाहिए. कुछ मुठी भर असामाजिक तत्वों द्वारा की गयी घटना के कारन बेवजह अपनी भावनाओं को भड़काने की ज़रुरत नहीं है. यदि ऐसे ही सभी लोग नासमझी करेंगे तो देश के दुश्मनों की साज़िश कामयाब हो जाएगी. इसलिए हम सभी को धैर्य और विवेक से काम लेकर भाईचारा बनाये रखने और किसी भी नकारात्मक राजनीती के शिकार न होकर सच्ची देश भक्ति का परिचय देना चाहिए. तभी हम देश के असली दुश्मनों को बेनकाब करके उनसे देश को बचने में कामयाब हो सकेंगे.
जय हिन्द. इंक़लाब ज़िंदाबाद. विजय स्वामी. 

Vijay Swami Diamond
साभार :

https://www.facebook.com/photo.php?fbid=531116720381508&set=a.160565297436654.1073741825.100004495530231&type=3

Saturday, 20 February 2016

एक साजिश के तहत कन्हैया की गिरफ्तारी हुई ------ Rahul Anjaan


 "सब का खून है शामिल इसमें /किसी की जागीर नही है हिन्दुस्तान" ।लोकतंत्र अमर रहे का नारा लगाकर

इंग्लैंड के शासक एडवर्ड की क्रुरता पूर्वक हत्या कर दी गई थी ठीक वैसे ही जैसे किसी धार्मिक स्थल पे बकरे की बली दी जाती है। औधोगिक क्रांति के बाद उत्पन्न पूंजीवाद ने नारा दिया कि खल्क खुदा का हो सकता है लेकिन देश जनता का है न कि बादशाह का। ठीक इसी तरह के लोकलुभावन नारे भारतीय जनता पार्टी ने १६वीं लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिया था। उन्होनें राष्ट्रभक्ति का नारा दिया था , भारतीय जनतापार्टी ने ऐसे नारे दिए थें जिससे जनता प्रभावित हो गई, उन्होनें वतन की खिदमत की बात की थी ,गरीबो के हमदर्द की बात की थी लेकिन सत्ता हाथ में आते ही सब बदल गया और खुद को वतन समझ बैठने की हिमाकत कर बैठी सरकार ठीक उसी तरह जैसे फासिस्ट ताकते सत्ता में आने के लिए ढेर सारे बातें करती है गरीब और देश के सरोकार की बात करती है और बाद में जुमला करार दे दिया जता है और इस जुमले को हम फ़ासीवादी की लफ्फाजी कहते हैं। यहाँ पर फ़ासीवादी ताकत खुद को वतन समझ बैठी है जिसका परिणाम है कन्हैया की साजिशपूर्ण गिरफ़्तारी ,जिसका परिणाम है रोहित वेमुला की आत्महत्या , जिसका परिणाम है jnu को बंद करने की साजिश । जिसका परिणाम है किसानों की आत्महत्या को फैशन कहना ।आज भारतीय जनता पार्टी और उसकी तमाम ईकाईयाँ राष्ट्रभक्ति का प्रमाणपत्र बाँट रही है यदि कायदे से देखा जाय तो भारतीय जनता पार्टी जिसके द्वारा संचालित होती है RSS उसका इतिहास दुर्भाग्यपूर्ण रहा है स्वतंत्रतासंग्राम में उनका कोई विशेष योगदान नही है जो सराहनीय हो और भारतीय वामपंथ ने आजादी की लड़ाई में अपने साथीयों की शहादत देकर अपनी अमिट छाप छोड़ दिया है तथा कांग्रेस पार्टी ने जो आजादी की लड़ाई में जो अपना अभूतपूर्व योगदान दिया उसे भूलाना नामुमकिन सा है लेकिन आज rss राष्ट्रवाद का पाठ पढा रहे हैं तो ये हैरानी की बात है।आज सरकार छात्र आंदोलन को कुचलने पे आमादा है जिसमें एक साजिश के तहत कन्हैया की गिरफ्तारी हुई। कन्हैया के समर्थन में आज करीब 400 विश्वविद्यालय में छात्र तैयार हो गया है ये कहने को की ऐ नरेन्द्र मोदी आपकी सरकार फ़ासीवादी सरकार है । कन्हैया को तो इन्हें रिहा करना ही पड़ेगा लेकिन तब तक सरकार की नींव हिल चुकी होगी ।
काँमरेड कन्हैया को लाल सलाम
छात्र आंदोलन को लाल सलाम
student unity को लाल सलाम
काँमरेड कन्हैया को लाल सलाम
छात्र आंदोलन को लाल सलाम
student unity को लाल सलाम


साजिश ? :