Showing posts with label मुलायम. Show all posts
Showing posts with label मुलायम. Show all posts

Saturday, 4 April 2015

एक कम्युनिस्ट का आचरण साम्यवाद के मूल विचार के प्रचारक का होना चाहिए --- जे एस नरुका

"बड़ा सवाल !

एक कम्युनिस्ट की अपने दल विशेष प्रति वफादारी जरुरी है पर उसका आचरण मुख्य रूप से साम्यवाद के मूल विचार के प्रचारक का होना चाहिए जो समाज को बेहतर बना सकता है लोगों को एक बेहतर इंसान बना सकता है। पर आमतौर पर अधिकतर कम्युनिष्ट सैंकड़ो विभाजित दलों में से किसी एक के ही कट्टर प्रचारक होते हैं जो एक भक्त के से ही आचरण के प्रतीत होते हैं और जिस विचार से एक बेहतर इंसान निकलके आना चाहिए आश्चर्यजनक रूप से उसके विपरीत एक आत्ममुग्ध, जिद्दी, तुनकमिजाज, समाज से अलग सा दिखने वाला व्यक्तित्व ही एक कम्युनिष्ट नजर आता है..... न.रुका।"



 *हमारे उत्तर-प्रदेश के कर्णधार व उनके राष्ट्रीय आश्रयदाताओं के विचार :

 मार्क्सवाद /साम्यवाद को भारतीय संदर्भ में प्रस्तुत करना तो गलत घोषित हो गया किन्तु RSS/भाजपा, मोदी उसका विकल्प केजरीवाल एवं उसके फिल्मी प्रचारक का उल्लेख -'गुड वन' । क्या 69 प्रतिशत जनता इससे ही वामपंथ की झोली में आ जाएगी? जबकि प्रकाश करात साहब जो इस समय वामपंथ के भगवान बने हुये हैं  M=मार्क्स की जगह मुलायम तथा L= लेनिन की जगह लालू मानते हैं और ये दोनों पिछड़े के नाम पर मोदी के पीछे खड़े हैं। :
2014 के चुनावों में सपा ने भाजपा को समर्थन दिया था और बदले में उसे 2017 के चुनावों में भाजपा का उसी प्रकार अप्रत्यक्ष सहयोग मिलेगा जिस प्रकार 2015 में दिल्ली में आ आ पा को मिला है। लेकिन पार्टी के मुख-पत्रों ने केजरीवाल की जीत पर खुशी ज़ाहिर की थी, इसका क्या मतलब?

**उपरोक्त विचारों के संदर्भ में युवा कामरेड की उपरोक्त  पीड़ा भी विचारणीय है। साम्यवाद व वामपंथ के हितैषियों की सोच को जहां कर्णधार संघी सोच घोषित कर रहे हैं वहीं उनके विचार जन-मानस में क्या छवी बनाते हैं उसका आभास जोया अंसारी साहिबा की इस टिप्पणी से होता है कि " साम्यवाद को सर्वहारा को सौंपें " । 
वस्तुतः बक़ौल मनीषा पांडे जी ( इलाहाबाद के सी पी एम नेता की पुत्री तथा पत्रकार  ) कम्युनिस्ट पार्टियों के नेता अपनी पत्नियों की कमाई पर नेतागिरी करते हैं और इस प्रकार महिलाओं के शोषण के लिए उत्तरदाई हैं । व्यवहार में मनीषा जी का कथन सही है। 
वरिष्ठ जागरूक पत्रकार पलाश विश्वास साहब कम्युनिस्ट कर्णधारों  की जनता से दूरी को देश के लिए घातक मानते हैं :
 http://www.hastakshep.com/intervention-hastakshep/views/2015/03/23/
ऐसे लोग जन-जागरण वाले विचारों को 'एथीस्टवाद' के विरुद्ध बता कर अप्रत्यक्ष रूप से ढोंग-पाखंड-आडंबर को ही बढ़ावा देते हैं उसे 'ब्राहमणवाद' न कहा जाये तो क्या कहा जाये? राजद के युवा का मानना है कि 1991 से प्रारम्भ उदरवाद को रोकना संभव नहीं है।


तो क्या देश की जनता सशस्त्र क्रान्ति का साथ देगी? क्या सशस्त्र क्रान्ति के लिए समय उपयुक्त है और वह सफल हो सकेगी? 1857 का उदाहरण सामने है तभी तो गांधी जी को 'सत्य-अहिंसा' का सहारा लेना पड़ा था। आज मार्कन्डेय काटजू साहब की गांधी-विरोधी लेखनी व गोडसे के महिमा-मंडन के परिप्रेक्ष्य में नीतियाँ निर्धारित करके जनता को जागरूक करने की नितांत आवश्यकता है तभी 'संघ' के कुचक्र को नष्ट किया जा सकेगा। केवल और केवल 'आर्थिक-आंदोलन' जब तक कि 'सामाजिक-जाग्रति' न उत्पन्न हो कोई क्रान्ति नहीं कर सकता है।
----- विजय  राजबली माथुर
****************************************************************************
Facebook Comment :

Saturday, 26 October 2013

क्या 30 अक्तूबर का दिल्ली सम्मेलन लखनऊ की 30 सितंबर रैली की सफलता पर पानी फेर देगा ?---विजय राजबली माथुर

रैली मार्च 30 सितंबर,लखनऊ

30 सितंबर ,ज्योतिबा फुले पार्क,लखनऊ
"जहां तक रैली की भौतिक सफलता का प्रश्न है रैली पूर्ण रूप से सफल रही है और कार्यकर्ताओं में जोश का नव संचार करते हुये जनता के मध्य आशा की किरण बिखेर सकी है। लेकिन क्या वास्तव में इस सफलता का कोई लाभ प्रदेश पार्टी को या राष्ट्रीय स्तर पर मिल सकेगा?यह संदेहास्पद है क्योंकि प्रदेश में एक जाति विशेष के लोग आपस में ही 'टांग-खिचाई' के खेल में व्यस्त रहते हैं। यही वजह है कि प्रदेश में पार्टी का जो रुतबा हुआ करता था वह अब नहीं बन पा रहा है। ईमानदार और कर्मठ कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न एक पदाधिकारी विशेष द्वारा निर्लज्ज तौर पर किया जाता है और उसको सार्वजनिक रूप से वाह-वाही प्रदान की जाती है। एक तरफ ईमानदार IAS अधिकारी 'दुर्गा शक्ती नागपाल'के अवैध निलंबन के विरुद्ध पार्टी सार्वजनिक प्रदर्शन करती है और दूसरी तरफ उत्पीड़क पदाधिकारी का महिमामंडन भी। यह द्वंदात्मक स्थिति पार्टी को अनुकूल परिस्थितियों का भी लाभ मिलने से वंचित ही रखेगी। तब इस प्रदर्शन और इसकी कामयाबी का मतलब ही क्या होगा?"  --- http://vidrohiswar.blogspot.in/2013/09/3-30.html

लखनऊ में सम्पन्न 30 सितंबर 2013 की सफल रैली के संबंध में मैंने यह विवरण लिखा था। इस रैली में हमारे प्रदेश व केंद्रीय पदाधिकारियों ने एक स्वर से 'केंद्र सरकार'के साथ-साथ 'उ प्र की सपा सरकार 'की कटु आलोचना की थी। उसी 'सपा' के मुखिया को 30 अक्तूबर 2013 के दिल्ली सम्मेलन में  ससम्मान बुलाया गया है। प्रदेश के सुदूर कोने-कोने से आए प्रदेश की सपा सरकार के सताये हजारों कार्यकर्ताओं को लखनऊ में यह आशा बंधी थी कि अब हमारा पार्टी नेतृत्व सही दिशा में कदम बढ़ाएगा। किन्तु पार्टी के वरिष्ठ नेता द्वारा जब दिल्ली सम्मेलन में सपाध्यक्ष मुलायम सिंह को ससम्मान बुलाये जाने की घोषणा की गई तो प्रदेश पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने उस पर तीखी प्रतिक्रिया  (पिछली पोस्ट)दी जो साधारण कार्यकर्ताओं की ही आवाज़ है । लोकसभा चुनावों में भाकपा द्वारा सपा का समर्थन करने से पार्टी कार्यकर्ताओं में निराशा व हताशा का घनघोर संचार होगा जो उनको उदासीन ही बनाएगा। तब मेरे द्वारा व्यक्त उपरोक्त आशंका ही सच होगी। 

सी पी आई की स्थापना 1925 में हुई थी जो आज सबसे पुरानी पार्टी है क्योंकि 1885 में स्थापित कांग्रेस तो 1977 में'जनता पार्टी' में विलय कर चुकी है,सोनिया जी की अध्यक्षता वाली कांग्रेस की स्थापना 1969 में इन्दिरा गांधी ने की थी जो कि 'कांग्रेस (आई)'है । लेकिन दुर्भाग्य है कि जिस पार्टी को आज जन-समर्थन से सत्ता में होना चाहिए था उसके शीर्ष नेता गण शोषकों-उतपीडकों की पार्टी और उसके नेताओं की परिक्रमा कर रहे हैं। 

जिस सपा को समर्थन की बात की जाती है और जो खुद को डॉ लोहिया का वारिस बताती है उसके इतिहास से बड़े नेता गण नावाकिफ कैसे हैं?डॉ राम मनोहर लोहिया की पहल पर कांग्रेस के भीतर ही 'कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी' की स्थापना 1930 में सिर्फ सी पी आई की बढ़त को रोकने हेतु ही की गई थी जो आज़ादी के बाद कांग्रेस से स्वतंत्र हो गई। डॉ लोहिया का साहित्य इन घोषणाओं से भरा हुआ है कि भारत के लिए 'पूंजीवाद' और 'साम्यवाद' दोनों ही अनुपयुक्त हैं। डॉ लोहिया की पहल पर 'चित्रकूट' में 'रामायण मेला' की शुरुआत हुई थी जिसके सहारे उ प्र में 'जनसंघ' ने बढ़त हासिल की और 1967 में पहली बार प्रदेश की सत्ता में भागीदारी भी हासिल की। डॉ लोहिया की इच्छा के मुताबिक ही 'जे पी' सर्वोदय को त्याग कर 'सम्पूर्ण क्रांति' का विचार लेकर आगे आए और उनके आंदोलन के बल पर 'जनसंघ' 1977 में 'जनता पार्टी 'में विलीन होकर केंद्र की सत्ता में पहली बार भागीदारी कर सका । जनता पार्टी के सत्ताच्युत होने के बाद जनसंघ 'भाजपा' के रूप में अवतरित हो गया। 1989 की वी पी सरकार भाजपा की बैसाखी के हटने से ही गिर गई और चंद्रशेखर ने आडवाणी से गले मिल कर इसके लिए धन्यवाद अदा किया था। 

1991 में राजीव गांधी की हत्या से उत्पन्न परिस्थियों ने पुनः इन्दिरा कांग्रेस को सत्तारूढ़ कर दिया। सत्ता वापिसी के बाद जिस प्रकार इन्दिरा जी ने 1980 में जन-विरोधी नीतियों का वरण किया था  उसी प्रकार नरसिंघा राव जी ने मनमोहन जी के परामर्श से 'उदारीकरण' के नाम से पूंजीवाद की शरण ली जिस पर छह वर्षों तक भाजपा सरकार भी चली मनमोहन सरकार के तो कहने ही क्या?मनमोहन सरकार को जब परमाणु समझौते के विरोध में सी पी आई ने भी हटाना चाहा था तो 'सपा' और 'मुलायम सिंह'ने ही उसे बैसाखी सा सहारा दिया था और आज भी 'सपा' की बैसाखी पर ही मनमोहन सरकार टिकी हुई है। 

इन परिस्थितियों में मनमोहन सरकार के विकल्प हेतु 'सपा' के सहयोग व समर्थन का मतलब क्या है?क्या 30 सितंबर की लखनऊ रैली और कल  25 अक्तूबर की पटना रैली 



तीनों चित्र :25 अक्तूबर,गांधी मैदान,पटना


से उ प्र व बिहार में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्पन्न जोशो-खरोश को  सपा -मुलायम सहयोग से समाप्त करने का ही कोई हेतु तो 30 अक्टोबर का दिल्ली सम्मेलन नहीं बनने जा रहा है?

Thursday, 24 October 2013

वाम एकता का 'कांटा' सी पी एम को बाहर करना पड़ सकता है---आनंद प्रकाश तिवारी


  •  सत्य कथन : लेफ्ट यूनिटी  के नाम पर हम बार बार शहादत देते हैं। लेकिन अब ऐसा नही होगा, ख़ासकर उ प्र मे । भले ही वृहत्तर बांम एकता का काँटा सी पी एम  को बाहर ही क्यो न करना पड़े।

    यदि मुलायम सिंह  यादव को सद्बुद्धि आ जाये तो वह वैकल्पिक राजनीतिक  मंच के हिस्सा बन सकते हैं। जिसका नेतृत्व  उ प्र  मे सी पी आई  करेगी । लोकसभा चुनाव  मे इसका बसपा से सीधा संघर्ष  होगा।
    उ प्र का परिणाम केंद्रीय सत्ता का आधार होगा।
    मिस्टर.मुलायम को वक़्त की नज़ाकत संमझनी चाहिए । कुछ पाने के लिए कुछ खोना भी होगा । उन्हे ईगो  छोड़ कर वैकल्पिक  राजनीतिक मंच (VRM)  का हिस्सा बन जाना चाहिए । उनकी किस्मत का ताला यहीं  से खुल सकता है । अन्यथा उनकी साइकल पंकचर  होना सुनिश्चित  है। लेफ्ट चाह कर भी अब उनकी साख वापस नही करा सकता । उनकी ज़्यादा होशियारी से लाभ भाजपा  और बसपा  के हिस्से चला जाएगा....



    Anand Prakash Tiwari Saty kathan .LeftUnity ke Nam par hum bar bar shahadat dete hain.Lekin ab aisa nahi hoga, khaskar UP me .bhale hi vrihattar bamekta ka kanta CPM ko bahar hi kyo n karna pare.
    Yadi Mulayam singh yadav ko sadbuddhi as jay to wo Vaikulpik Rajnotik Manch ke hissa bun sakte gain .Jiska netritwa UP me CPI karegi .Loksabha chunawe me iska BSP se seedha sanghsrsh hpga .
    UP ka parinam kendriy satta ka aadhar hpga .
    Mr.Mulayam ko waqt ki nazakat samzhani chahiye .kuchh pane ke liye kuchh khona bhi hoga .unhe I go chhorkar VRM kahissa bun Jana chahiye .Unki kismat ka TALA yahi se khool sakta hai .anytha unki Cycle punchar hona sunischit hai .Left chah kar bhi ab unki sakh wapas nahi Kara sakta .unki zyada hosiyari se labh BJP aur BSP ke hisse chala jayega....
    ===========
    (कामरेड आनंद प्रकाश तिवारी जी का आंकलन पूर्णता: सही है लगभग ऐसा ही सुझाव मैंने अपने ब्लाग-'क्रांतिस्वर' में उ प्र विधानसभा चुनावों से पूर्व दिया था। उस अनुरूप तो नहीं फिर भी खुद को पीछे हटा कर और अखिलेश को आगे ला कर कुछ हद तक अमल भी किया गया है। इसी प्रकार अब पहले ही से मुलायम सिंह जी को कामरेड आनंद प्रकाश तिवारी का सुझाव मान कर जनहित में कदम उठाना चाहिए। ---विजय राजबली माथुर )