Sunday, 13 June 2021
Saturday, 10 October 2020
आपको भिखारी और मज़दूर बनानेवाला खुद-ब-खुद ख़त्म हो ------ अश्विनी प्रधान / रेनूआनंद
#सामंतवाद_क्या_है?
पड़ोसी लाठी लेकर आये और आपकी भैंस छीन ले जाए !
#पूंजीवाद_क्या_है?
पड़ोसी लाठी लेकर आये और आपकी भैंस का आपका दूहा दूध छीन ले जाए !
#समाजवाद_क्या_है?
जब आपकी भैंस दूध न दे, तो पड़ोसी अपनी भैंस का आधा दूध आपको दे दे और जब पड़ोसी की भैंस दूध न दे, तब आप अपनी भैंस का आधा दूध उसे दे दें !
#साम्यवाद_क्या_है?
जब सारी भैंसे पूरे गांव की हों, सारा दूध पूरे गांव में बराबर बांटा जाए !
#वर्ग_संघर्ष_क्या_है?
जब वे लाठी ले कर आएं और आपकी भैंस खोल ले जाएँ या जबरदस्ती भैंस दुह ले जाएँ या दूहा हुआ दूध छीन ले जाएँ और आप उनके विरोध में अपनी भैस को और दूध को बचाने के लिए लाठी उठा लें और मुक़ाबला करें तो यही संघर्ष वर्ग-संघर्ष है !
#बुर्ज़ुआ_क्या_है?
जब कोई आपकी सारी गाय-भैंसे-बकरियां, ज़मीन-जायदाद, कपडे-लत्ते, खेत-खलियान, घर-आँगन, सब छीन ले जाए और आप के पास पहनने को न लंगोटी हो और न भीख मांगने को कटोरा और ज़िंदा रहने के लिए आपको मज़दूरी करनी पड़े और मज़दूरी के बदले में केवल वह आदमी आपको उतना ही खाने के लिए दे कि आप ज़िंदा रहकर उसके बेगारी और मज़दूरी कर सकें, और वह खुद कुछ भी मेहनत-मज़दूरी न करे, आपके बल पर ऐश करे, आपकी सारी संपत्ति हड़प ले, आप को गुलाम और बिना पैसे का नौकर बना ले, तो वह बुर्ज़ुआ है !
#वाम_पंथ_क्या_है_और_दक्षिण_पंथ_क्या_है_१
अगर कोई आप पर धौंस जमाए और आपकी भैंस को अपनी भैंस बताये तो यह दक्षिण-पंथ है !
अगर कोई अपनी भैंस को अपनी माने और आपकी भैंस को आपकी भैंस माने तो यह वाम-पंथ है !
#वाम_पंथ_क्या_है_और_दक्षिण_पंथ_क्या_है_२
#वाम-पंथ वह है जो मानववाद में विश्वास करता है, जिसके केंद्र में मनुष्य है, जो इहलोक में विश्वास करता है, जो समता-समानता और प्रगति में विश्वास करता है और उसी के अनुरूप आचरण करता है !
#दक्षिण-पंथ वह है तो मानवतावाद में विश्वास करता है, जिसके केंद्र में ईश्वर है, जो परलोक में विश्वास करता है, जो भेद-भाव में विश्वास करता है और पिछड़ेपन में विश्वास करता है और उसी के अनुरूप आचरण करता है !
👉#क्रांति_क्या_है?
जब आपकी सारी गाय-भैंसे-बकरियां, ज़मीन-जायदाद, कपडे-लत्ते, खेत-खलियान, घर-आँगन, सब छीन लिए जाएँ और आप के पास पहनने को न लंगोटी हो और न भीख मांगने को कटोरा,
आपको मज़दूरी करनी पड़े और मज़दूरी के बदले में केवल उतना मिले कि आप ज़िंदा रहकर मज़दूरी कर सकें, .... और आप मज़दूरी करने से मना कर दें और सचमुच किसी की मज़दूरी न करें, और सब लोग मिलकर एक साथ ऐसा करें, तो यह 'क्रांति' है …
ऐसे हालत में आपको भिखारी और मज़दूर बनानेवाला खुद-ब-खुद ख़त्म हो जाएगा क्योंकि उसकी ज़िन्दगी आपकी मज़दूरी से चलती है !
#साभार- #रेनूआनंद
https://www.facebook.com/ashwani.pradhan.3/posts/3378187565568974?__cft__[0]=AZUjEz20NmD5s2r1OFZ7VpVr3MW3q6_SqTsata1kSblohLLLSl87_LTney6f3iGqeR4qxXWF6GHck-De9E9se5LqKOZPXAZ5dx_B9DFG5l2vrPJT9q1to7XbK1lYf3pkGq_cophdyFZmHxhUE3w3_gX3n0G8E_NY8PoiVqu9X4eHXw&__tn__=%2CO%2CP-R
Tuesday, 3 April 2018
रामराज्य और समाजवाद / प्रकाश करात और पी विजयन द्वारा भाजपा के लिए संजीवनी ------ innbharat
बावजूद इसके कि भाजपा के पास बहुमत नही था पलक्काड़ की नगर निगम की चैयरपर्सन भाजपा की प्रमिला शशिधरन बनी। पलक्काड़ नगर निगम में 52 सीटें हैं और बहुमत के लिए 27 सीटों की जरूरत है। भाजपा निगम में केवल 24 सीटें ही जीत पाई। परंतु फिर भी भाजपा की उम्मीदवार 2015 में निगम की चैयरपर्सन बन बैठी। केवल माकपाई जिद के कारण और यही अडियलपन प्रकाश करात और पी विजयन का खेमा देश की राजनीति में दिखाना चाह रहा है।
** अब इसी फार्मूले पर चलकर माकपा के क्रान्तिकारी खेमे के नेता प्रकाश करात और पूर्व में केरल सरकार में हुए एक घोटाले को लेकर सीबीआई जांच के दायरे में रहे पी विजयन फिर से गैर कांग्रेसवाद का आत्मघाती गीत गाते हुए केरल के पलक्काड माॅडल को देशभर में थोपने चले हैं।
*** वैसे यह बात दीगर है कि सीबीआई नामक तोते के हद से ज्यादा इस्तेमाल के आरोपों को झेल रही भाजपा के सत्ता में रहते हुए भी अभी विजयन की जांच वाला मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है, जिसमें सीबीआई की तरफ से तुषार मेहता वकील हैं और प्रकाश के साढू प्रणव राय और उनकी कंपनी पर एकबार छापेमारी के बाद सीबीआई और ईडी दोनों खामोश हैं।
रामराज्य और समाजवाद
Written by innbharat on March 30, 2018
डा. गिरीश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बजट भाषण पर चर्चा के दौरान विधान परिषद् में “समाजवाद” को लेकर दिए गये वक्तव्य ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है। हो सकता है कि बड़बोले श्री आदित्यनाथ ने यह बातें समाजवादी पार्टी के नाम में विहित समाजवाद को लक्षित कर कही हों, लेकिन उन्होंने इसे व्यापक फलक देते हुये जो कुछ कहा वह आश्चर्य में डालने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब तय कर चुकी है कि उन्हें समाजवाद नहीं रामराज्य चाहिये। उन्होंने न केवल समाजवाद को धोखा कहा बल्कि उसे समाप्तवाद तक कह डाला। उन्होंने समाजवाद की तुलना जर्मनी के नाजीवाद और इटली के फासीवाद तक से कर डाली।
विपक्षी सदस्यों द्वारा यह याद दिलाने पर कि समाजवाद शब्द संविधान की प्रस्तावना में दर्ज है, और मुख्यमंत्रीजी उसे धोखा बता रहे हैं। वे भागते नजर आये। उन्होंने विपक्ष से प्रतिप्रश्न किया कि संविधान में समाजवाद शब्द कब जोड़ा गया? उनका आशय इसे इंदिरा सरकार से जोड़ कर खारिज करना था जिनके कि कार्यकाल में संसद ने इसे संविधान में जोड़ा।
अब यह तो समय ही बतायेगा कि प्रदेश की जनता क्या तय कर चुकी है और आगे क्या तय करेगी। लोकतंत्र में समय समय पर सरकारों के क्रियाकलापों और कार्यप्रणाली के अनुसार जनता अपना मत और मंतव्य बदलती रहती है, यह योगी आदित्यनाथ से ज्यादा कौन जानता है। जिस गोरखपुर की लोकसभा सीट पर दशकों से योगीमठ का कब्जा था उसे मतदाताओं ने एक पल में उनसे छीन लिया।
वस्तुतः रामराज्य एक कल्पना है जिसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं। यह एक मिथक है। हमारे मनीषियों और कवियों की सुशासन के बारे में एक सुखद परिकल्पना है। यह अभी तक के इतिहास के किसी दौर में न तो अस्तित्व में था, और न ही इसके अस्तित्व के कहीं कोई प्रमाण ही मिलते हैं। लेकिन राम के आख्यान के लोकप्रिय होने के बाद शासक और शासक तबके रामराज्य का नाम लेकर जन-मानस को भरमाते रहे हैं। योगी जैसे शासकों के लिये ये पूंजीवाद की विकृतियों को ढांपने की कवायद मात्र है।
लेकिन समाजवाद गत चार शताब्दियों के राजनैतिक चिंतकों के अब तक की शासन व्यवस्थाओं के अध्ययन के उपरांत अधिरूपित की गयी समाज व्यवस्था है जिसको मार्क्स, एंगेल्स और लेनिन के विचारों ने गढ़ा, और जो आज से सौ वर्ष पहले रूस की समाजवादी क्रांति के बाद अस्तित्व में आई। यद्यपि अनेक बाह्य और आतंरिक कारणों से लगभग सात दशकों तक अस्तित्व में रहने के बाद रूस की यह समाजवादी व्यवस्था ढह गयी लेकिन इसकी विशाल उपलब्धियां आज भी पूंजीवादी व्यवस्था को मुहं चिढ़ा रही हैं। क्यूबा और वियतनाम जैसे देश आज भी इस व्यवस्था के जरिये अपने नागरिकों के जीवन को समुन्नत बना रहे हैं तो लैटिन अमेरिका एवं अफ्रीकी महाद्वीप के कई देश तमाम दबावों के बावजूद इस दिशा में बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।
भारत में आधुनिक समाजवाद का स्वरूप हमारी आजादी के आन्दोलन और विश्व सर्वहारा के क्रांतिकारी आन्दोलन के साथ मजबूती से जुड़ा है। वह किसी की दया या कृपा पर निर्भर नहीं है. कार्ल मार्क्स, एंगेल्स और लेनिन भारत की दुर्दशा और उसके भविष्य को बहुत बारीकी से देख रहे थे। कार्ल मार्क्स ने भारत को ‘महान और दिलचस्प’ देश कहने के साथ ही “हमारी भाषाओं और धर्मों का उद्गम” कहा। मार्क्स और एंगेल्स ने सिध्द किया कि जैसे ही विश्व सर्वहारा का क्रांतिकारी संघर्ष प्रबल होगा और भारत तथा अन्य पराधीन देशों की जनता स्वाधीनता के लिये सचेत और संगठित होकर संघर्ष करने लगेगी “इस महान और दिलचस्प देश की मुक्ति और पुनरुत्थान और समूची औपनिवेशिक प्रणाली का पतन अपरिहार्य हो जायेगा।”
मार्क्स और एंगेल्स ने सन 1853 में ही लिखा था, “भारत के लोग उन नये तत्वों से, जिन्हें ब्रिटिश पूंजीपतियों ने उनके बीच बिखेरा है ( रेल, तार, पानी के जहाज आदि ) तब तक कोई लाभ नहीं उठा सकेंगे, जब तक खुद ब्रिटेन में औद्योगिक सर्वहारा आज के शासक वर्ग की जगह न ले ले या जब तक भारतीय लोग स्वयं इतने मजबूत न हो जायें कि अंग्रेजों के जुए को पूरी तरह उतार फेंकें। कुछ भी हो, हम पूरी तरह आश्वस्त रह सकते हैं कि भविष्य में, कुछ कम या ज्यादा लंबे अर्से के बाद इस महान और दिलचस्प देश का पुनरुत्थान होगा।”
अंग्रेजी हुकूमत द्वारा की जा रही भारत की लूट पर पर मार्क्स की पैनी नजर थी। उन्होंने 1881 में लिखा था कि “जो माल भारतीय प्रति वर्ष मुफ्त इग्लेंड भेजने को मजबूर होते हैं, उनकी कीमत ही भारत के छह करोड़ औद्योगिक और खेतिहर कामगारों की कुल आमदनी से अधिक है। यह क्षोभजनक बात है। वहां एक के बाद एक भुखमरी के साल आते हैं और भुखमरी का आकार भी इतना बड़ा होता है कि यूरोप में आज तक उसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।”
भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम पर भी मार्क्स और एंगेल्स अपनी सतर्क नजरें गढ़ाए हुए थे और उन्होंने उसे राष्ट्रीय विद्रोह माना था। उन्होंने लिखा कि उन्नीसवीं सदी के मध्य में भारत का यह विद्रोह “ब्रिटिश आधिपत्य के खिलाफ महान एशियायी राष्ट्रों के सर्वव्यापी असंतोष की एक महत्वपूर्ण अभिव्यक्ति है।”
मार्क्स एंगेल्स की इस समझ को आगे बढाते हुये लेनिन ने 1908 में लिखा कि “भारत में ब्रिटिश शासन पध्दति के नाम पर जो लूटमार और हिसायें की जा रही हैं उनका कोई अंत नहीं।” उन्होंने 1912 में पुनः लिखा कि “इग्लेंड देश (भारत) के उद्योग का गला घोंट रहा है।” 1913 में लेनिन ने लिखा कि ब्रिटिश पूंजी भारत तथा अन्य उपनिवेशों को “बहुत निर्दयता के साथ और जमींदाराना ढंग से गुलाम बनाती और लूटती है।” आगे यह भी लिखा कि भारत की “लगभग 30 करोड़ आबादी ब्रिटिश नौकरशाही द्वारा लूटे जाने और सताये जाने के लिये छोड़ दी गयी है।” लेनिन उस दौर के राष्ट्रीय स्वाधीनता आन्दोलन के उभार में जनवादी तत्वों के उदय को भली प्रकार देख रहे थे। उन्होंने बाल गंगाधर तिलक को “भारतीय जनवादी” कहा।
परतंत्र भारत की ब्रिटिश शासकों द्वारा की जा रही निर्मम लूट के विरुध्द संघर्ष में ही भारत में समाजवाद की वैचारिक नींव पड़ी।
19 वीं सदी के अंतिम दशक में स्वामी विवेकानंद ने भी भारत के जनवादी समाजवादी स्वरुप का अनुमान लगा लिया था। उन्होंने भविष्यवाणी की कि “भावी महापरिवर्तन, जिसे एक ऐसे नये युग का सूत्रपात करना है जिसमें सत्ता शूद्रों (श्रम जीवियों) के हाथ में होगी, संभवतः रूस से ही शुरू होगा।”
बीसवीं सदी के पहले दशक में ही भारत के प्रवासी स्वतंत्रता सेनानी अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी मंचों से सहायता लेने का प्रयास करने लगे थे। वे दूसरे सोशलिस्ट इंटरनेशनल के अधिवेशनों में भाग लेने लगे थे। इनमें दादाभाई नौरोजी, मैडम कामा, एस. आर. राना, बी. बी. एस. अय्यर और श्यामजी कृष्ण वर्मा प्रमुख हैं। उन्होंने उन मंचों पर भारत की परिस्थिति पर प्रस्ताव पेश किये और भाषण दिये। मैडम कामा ने पहली बार स्टुटगार्ड अधिवेशन में तिरंगा झंडा फहराया और कहा कि आदर्श सामाजिक व्यवस्था का तकाजा है कि कहीं की भी जनता गुलाम न रहे। भारत की जनता जागेगी और हमारे रूसी साथियों द्वारा दिखाये रास्ते पर चलेगी, जिन्हें हम अपना बहुत ही बन्धुत्वपूर्ण अभिवादन भेजते हैं।
बाल गंगाधर तिलक की गिरफ्तारी पर 1908 में बंबई के मजदूरों द्वारा की गयी पहली राजनैतिक हड़ताल पर टिप्पणी करते हुये लेनिन ने लिखा कि “जनता का भारत अपने बुध्दिजीवियों और राजनेताओं के रक्षार्थ खड़ा हो रहा है।” उन्होंने भविष्यवाणी की कि “भारत में भी सर्वहारा सजग राजनीतिक जन-संघर्ष के स्तर पर जा पहुंचा है। इन परिस्थितियों में भारत में अंग्रेजी- रूसी ढंग की शासन व्यवस्था के दिन बस गिने चुने रह गये हैं।”
1917 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में एनीबीसेंट ने कहा कि “रूसी क्रांति तथा यूरोप और एशिया में रूसी जनतंत्र के संभावित उदय ने भारत में पहले से विद्यमान परिस्थितियों को पूर्णतया बदल दिया है।” अक्टूबर क्रांति के बाद 1918 में बाल गंगाधर तिलक ने लिखा कि “अभिजातों की जमीनों के किसानों को बांटे जाने के परिणामस्वरूप सेना और जनता में लेनिन का प्रभाव बढ़ गया है।” 1920 में लाला लाजपत राय ने कहा कि “पूंजीवादी और साम्राज्यवादी सत्य की अपेक्षा समाजवादी, बोल्शेविक सत्य कहीं ज्यादा श्रेष्ठ, विश्वसनीय और मानवीय है। 1919 में बोल्शेविज्म का अर्थ स्पष्ट करते हुए तत्कालीन विद्वान विपिनचंद पाल ने लिखा कि इसका अर्थ है कि “धनिकों और तथाकथित उच्च वर्गों की ओर से उत्पीडन को नकारते हुये सभी लोगों को आजादी और सुख से रहने का अधिकार।” उन्होंने यह भी कहा कि “बोल्शेविक सभी प्रकार के आर्थिक और पूंजीवादी शोषण तथा सट्टेबाजी के खिलाफ हैं और वे सामाजिक असमानता का विरोध करते हैं। कवीन्द्र रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने 1918 में क्रांतिकारी रूस की तुलना “उस भोर के तारे” से की जो “नवयुग के प्रभात का संदेश लेकर आता है।”
भारत की अस्थाई सरकार जो काबुल में स्थापित हुयी थी के राष्ट्रपति राजा महेन्द्र प्रताप और प्रधानमंत्री बरकतुल्लाह खान के नेतृत्व में प्रवासी भारतीय क्रांतिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल लेनिन से मिला था जिनसे लेनिन ने कहा कि “हम मुसलमानों और गैर मुसलमानों की घनिष्ठ एकता का स्वागत करते हैं। हमारी कामना है कि यह एकता पूरब के समस्त मेहनतकशों को एक सूत्र में पिरोये।”
शहीदे आजम भगत सिंह और उनके साथियों को ‘क्रांतिकारी’ या ‘क्रांतिकारी आतंकवादी’ कहा जाता है. लेकिन वे भारत में समाजवाद/साम्यवाद के अधिष्ठाता कहे जा सकते हैं। अपने मित्र सुखदेव को उन्होंने लिखा था- “तुम और मैं तो जिन्दा नहीं रहेंगे लेकिन हमारी जनता जिन्दा रहेगी। मार्क्सवाद लेनिनवाद के ध्येय और साम्यवाद की विजय निश्चित है।”
दिल्ली के सेशन जज के सामने दिये वक्तव्य में उन्होंने कहा- “क्रांति से हमारा अभिप्राय यह है कि प्रत्यक्ष अन्याय पर आधारित वर्त्तमान व्यवस्था बदलनी चाहिये। वास्तविक उत्पादनकर्ता या मजदूर को समाज का अत्यावश्यक हिस्सा बनाने के स्थान पर, शोषक उनकी मेहनत के फल छीन लेते हैं और उन्हें उनके सामान्य अधिकारों से वंचित कर दिया जाता है। एक तरफ तो है किसान जो सबके लिये अनाज उगाता है, अपने परिवार के साथ भूखा मरता है, बुनकर जो विश्व बाजार को कपड़ा सप्लाई करता है, अपने बच्चों का तन ढकने को पर्याप्त कपड़ा नहीं प्राप्त कर सकता, राज, लोहार, और बढई जो शानदार महल तैयार करते हैं, खुद गन्दी बस्तियों में जीते और मरते हैं और दूसरी तरफ हैं समाज के परजीवी, पूंजीवादी शोषक जो अपनी सनक पर ही लाखों की रकम उड़ा देते हैं। ये भयानक असमानतायें और जबरन थोपी गयी विकृतियां विप्लव की तरफ ले जारही हैं। ये हालात ज्यादा दिन नहीं चल सकते और यह स्पष्ट होगया है कि वर्त्तमान समाज व्यवस्था ज्वालामुखी के किनारे खड़ी जश्न मना रही है……. इस सभ्यता की पूरी इमारत अगर वक्त रहते बचायी नहीं गयी तो लड़खड़ा कर ढह जायेगी। इसलिए एक मूलभूत परिवर्तन आवश्यक है। और जो इस बात को समझते हैं, उनका कर्तव्य है कि समाजवादी आधार पर समाज का पुनर्गठन किया जाये।
डा. भीमराव अंबेडकर को आमतौर पर जातिवाद विरोधी, आरक्षण के पुरोधा और संविधान निर्माता के रूप में जाना जाता है, लेकिन उनके मन मस्तिष्क में भी समाजवाद की साफ तस्वीर थी। उन्होने संविधान सभा में कहा था कि 26 जनवरी 1950 को हम एक विरोधाभासी स्थिति में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां राजनीति में तो हमने नागरिकों को समानता दे दी है। परन्तु सामाजिक एवं आर्थिक जीवन में ऐतिहासिक कारणों से हम समानता से दूर रहे हैं। अतः हमें शीघ्र- अतिशीघ्र राजनीतिक एवं सामाजिक- आर्थिक जीवन में इस विरोधाभास को खत्म करना होगा। वरना जो लोग इस असमानता से उत्पीड़ित हैं, वे इस सभा द्वारा इतने परिश्रम से बनाये हुये राजनैतिक लोकतंत्र के भवन को ध्वस्त कर देंगे। अपने पत्र ‘मूकनायक’ में डा. अंबेडकर ने 1920 में लिखा था कि भारत की आजादी के साथ सभी वर्गों को धार्मिक, आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर बराबरी की गारंटी होनी चाहिए और हर व्यक्ति को अपनी प्रगति के लिये अनुकूल स्थितियां भी हासिल हों।
संविधान के प्रारूप की व्याख्यात्मक टिपण्णी में भी इस बात पर बल दिया गया है कि देश के तीव्र विकास के लिये स्टेट सोशलिज्म वांछित है,…….. निजी क्षेत्र कृषि में कोई समृद्धी नहीं ला सकते। 6 करोड़ अछूतों को जो भूमिहीन मजदूर हैं, उनके जीवन में खुशी चकबंदी और हदबंदी कानूनों से नहीं आ सकती, केवल सरकारी खेती इसका समाधान है।
डा. अंबेडकर प्रत्येक नागरिक की मूल आवश्यकताओं की आपूर्ति किसी भी लोकतंत्र का प्रथम कर्तव्य मानते थे। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत में वांछित आर्थिक प्रणाली के बारे में उनके विचार “स्टेट एंड माइनारिटीज” नामक पुस्तिका में स्पष्टरूपेण वर्णित हैं। वे साम्राज्यवाद और पूंजीवाद के खुले विरोधी थे। उनकी सोच में कार्ल मार्क्स और गौतम बुद्ध के विचारों का अभूतपूर्व समन्वय है। उन्होंने “प्रिवीपर्स” की समाप्ति, बैंकों, बीमा कंपनियों और कोयला खदानों के राष्ट्रीयकरण की बात बहुत पहले उठाई थी। वे समाजवाद और सार्वजनिक क्षेत्र के पक्षधर थे।
आजादी के आन्दोलन की इन तमाम धाराओं को अपना आदर्श मानते हुए हमने स्वतन्त्र भारत में मिश्रित अर्थव्यवस्था की नीति अपनाई जिसका लक्ष्य उत्तरोत्तर सार्वजनिक उद्योग और सामूहिक खेती की व्यवस्था को मजबूत करते हुये समाजवाद की ओर बढ़ना था। इसी क्रम में राजाओं के प्रिवीपर्स खत्म किये गये और बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया। संविधान की प्रस्तावना में समाजवाद के उद्देश्य को समाहित किया गया। इन सारी उपलब्धियों पर पलट वार हमें भूमंडलीकरण, आर्थिक नव उदार की व्यवस्था के रूप में देखने को मिला। लेकिन इसके तहत असमानता- और गरीबी- अमीरी के बीच चैड़ी होती खाई ने समाजवाद की प्रासंगिकता को पुनर्स्थापित कर दिया है, जिस पर पर्दा डालने की कोशिश में रामराज्य का शिगूफा छोड़ा गया है।
(यह लेखक के अपने स्वतंत्र विचार हैं)
http://www.innbharat.com/archives/5005
प्रकाश करात और पी विजयन का कांग्रेस विरोध करेगा भाजपा की कुर्सी सुरक्षित
Written by innbharat on April 1, 2018
आईएनएन भारत डेस्क
माकपा के पूर्व महासचिव प्रकाश करात की तर्ज पर केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने भी कहा है कि कांग्रेस के साथ कोई गठजोड़ नही होगा। दरअसल, माकपा का एक हिस्सा एक खास तरह के गैर कांग्रेसवाद का शिकार है और यह गैर-कांग्रेसवाद किस तरह से भाजपा के लिए संजीवनी बन सकता है, इसका उदाहरण केरल के पलक्काड़ की नगर निगम है। पलक्काड़ की यह इकलोती ऐसी निगम है जिस पर भाजपा का कब्जा है।
बावजूद इसके कि भाजपा के पास बहुमत नही था पलक्काड़ की नगर निगम की चैयरपर्सन भाजपा की प्रमिला शशिधरन बनी। पलक्काड़ नगर निगम में 52 सीटें हैं और बहुमत के लिए 27 सीटों की जरूरत है। भाजपा निगम में केवल 24 सीटें ही जीत पाई। परंतु फिर भी भाजपा की उम्मीदवार 2015 में निगम की चैयरपर्सन बन बैठी। केवल माकपाई जिद के कारण और यही अडियलपन प्रकाश करात और पी विजयन का खेमा देश की राजनीति में दिखाना चाह रहा है। जबकि देशभर के वामपंथी कार्यकर्ताओं और जमीनी नेताओं की राय इससे एकदम अलग है।
दरअसल पलक्काड नगर निगम में 2015 में भाजपा को 24 सीटें मिली और यूडीएफ को 17 और एलडीएफ को नौ सीटें हासिल हुई और एक एक सीट वेलफेयर पार्टी और आजाद उम्मीदवार ने जीती। भाजपा, यूडीएफ और एलडीएफ तीनों ने चैयरमेन पद के लिए अपने अपने उम्मीदवार खड़े किये जिसमें भाजपा को 24 वोट और यूडीएफ का 18 वोट एवं एलडीएफ को 10 वोट हासिल हुए। इस प्रकार हमेशा की तरह वोट बंअवारे के कारण भाजपा पलक्काड की सत्ता में काबिज हो गई।
यदि यूडीएफ और एलडीएफ मिलकर लड़ते और बारी बारी से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद बांटने का फार्मूला बनाते तो पलक्काड़ नबर निगम की तस्वीर दूसरी होती। अब संघ प्रमुख पलक्काड़ जाते हैं वहां के स्कूल आदि के सरकारी कार्यक्रम में शामिल होकर ब्राहमणवादी भगवा आतंक का बिगुल फंूकते हैं और एलडीएफ के विजयन और प्रकाश इस फैलते आतंक पर कबूतर की तरह आंख बंद करके बिल्ली के गायब रहने का अलाप लेते हुए देशभर में इसी वोट बांटने के गीत को गाते घूमते रहते हैं।
यहां तक कहा जाता है कि स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व ने यूडीएफ और एलडीएफ के बीच कोई बात नही बनते देख वाम नेताओं से दोनों पक्षों के समर्थन किसी स्वतंत्र उम्मीदवार को अध्यक्ष बनाने की बात भी की थी। परंतु वाम नेतृत्व ने उसे भी नकार दिया।
अब इसी फार्मूले पर चलकर माकपा के क्रान्तिकारी खेमे के नेता प्रकाश करात और पूर्व में केरल सरकार में हुए एक घोटाले को लेकर सीबीआई जांच के दायरे में रहे पी विजयन फिर से गैर कांग्रेसवाद का आत्मघाती गीत गाते हुए केरल के पलक्काड माॅडल को देशभर में थोपने चले हैं। उनकी असली मंशा और उसके पीछे के कारणों को प्रकाश करात और पी विजयन ही बता सकते हैं। वैसे यह बात दीगर है कि सीबीआई नामक तोते के हद से ज्यादा इस्तेमाल के आरोपों को भेल रही भाजपा के सत्ता में रहते हुए भी अभी विजयन की जांच वाला मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है, जिसमें सीबीआई की तरफ से तुषार मेहता वकील हैं और प्रकाश के साढू प्रणव राय और उनकी कंपनी पर एकबार छापेमारी के बाद सीबीआई और ईडी दोनों खामोश हैं।
http://www.innbharat.com/archives/5029
Wednesday, 29 November 2017
communist parties world over became victim of losing direction ------ Virendra Kumar
farmers lacked consciousness for socialism.
PROLETARIAT NEVER BECAME THE RULING CLASS IN RUSSIA :
After revolution in Russia, Lenin committed several mistakes. One was nationalization of total land in one stroke. It was neither possible to take control of the whole of the land at once, nor to use them at once for new mode of production. There is suggestion, in the Communist Manifesto, for gradual take over. This step of Lenin filled insecurity in the mind of farmers and their support could not be secured. Till then farmers lacked consciousness for socialism.
Another big mistake was to hold election of the constituent assembly and after election, dissolution of the same within two days of its sittings and thereafter in the period of Lenin, neither election was held again not any constitution was framed and the rule was carried out through decree instead of law. People’s participation in state matters never occurred. There, dictatorship was established not of the proletariat but of the communist party.
After the revolution, the first task before Lenin was to organize the proletariat/people and to make the proletariat the ruling class, only thereafter, establishing socialism should have begun and could have begun. But the reverse was done there. Due to absence of consciousness, its effect started growing adverse to the revolution. Full democracy, which would have been established due to the proletariat becoming the ruling class, which would have been more democratic than the bourgeois democracy, was never established in Russia. Proletariat never became the ruling class, that’s why socialism was never established there and there was no question of that kind of state system becoming sustainable.
The dictatorial system of Russia created fear in the mind of European people that after the socialist revolution, they will have to lose freedoms that they had already got; for which they were not ready. And the Russian revolution, instead of proving to be a signal for the world revolution, became a check-post for the world revolution. And communist parties world over, instead of taking lessons from those mistakes, remained praising and became victim of losing direction.
https://www.facebook.com/groups/231887883638484/permalink/819058178254782/
रूस में सर्वहारा कभी भी शासक वर्ग नहीं बना
रूस में क्रांति के बाद लेनिन ने कई गल्ति किए. एक था पूरे ज़मीन का एकबारगी राष्ट्रीयकरण. न तो एकबारगी पूरे ज़मीन को नियंत्रण में लेना संभव था और नाहीं उनका उपयोग एकबारगी नये ढंग के उत्पादन के लिए ही संभव था. कम्युनिस्ट मैनिफेस्टो में सूझाव भी है धीरे-धीरे राष्ट्रीयकरण का. लेनिन के इस कदम से किसानों में असुरक्षा का भाव घर कर गया और उन्हें उनका समर्थन नहीं प्राप्त हुआ. किसानों में तब तक समाजवाद के लिए जागरूकता की कमी थी.
एक और बड़ी गल्ति थी संविधान सभा का चुनाव कराना और चुनाव के बाद बैठक शुरू होने के बाद दो दिनों में ही संविधान सभा को भंग कर देना और फिर पूरे लेनिन काल में कभी न तो चुनाव कराया गया और न कोई संविधान बना और शासन क़ानून की जगह डिक्री के माध्यम से चलाया गया. शासन में लोगों की भागीदारी नहीं बनी. वहाँ तानाशाही सर्वहारा की नहीं बनी बल्कि कम्युनिस्ट पार्टी की बनी.
क्रांति के बाद लेनिन का पहला कार्य-भार था सर्वहारा/लोगों को संगठित कर सर्वहारा को शासक वर्ग बनाना. उसके बाद ही समाजवाद का निर्माण शुरू करना था और किया जा सकता था. बल्कि वहाँ उल्टा किया गया. जागरूकता के अभाव में उसका असर क्रांति के खिलाफ बनता गया. और सर्वहारा वर्ग के शासक वर्ग बनने से जो पूर्ण जनवाद बनता, जो निश्चित रूप से बुर्जुआ लोकतंत्र से ज़्यादा लोकतांत्रिक होता, रूस में कभी नहीं बन सका. सर्वहारा कभी भी शासक वर्ग नहीं बना, इसलिए वहाँ कभी भी समाजवाद का निर्माण नहीं हो सका और वैसी व्यवस्था के स्थायी होने का प्रश्न ही नहीं था.
रूस की उस तानाशाही व्यवस्था का यूरोप के लोगों पर यह असर हुआ कि वह भयभीत हो गये कि जो स्वतंत्रता उन्हे प्राप्त था, वह उन्हे समाजवादी क्रांति के बाद खोना पड़ेगा, जिसके लिए वह तैयार नहीं थे. और रूस की क्रांति विश्व क्रांति का संकेत साबित होने के बदले विश्व क्रांति का चेक-पोस्ट बन गया. और विश्व भर में तमाम कम्युनिस्ट पार्टियाँ, बजाय उन गल्तियों से सबक लेने के बजाय गुणगान करते रहे और दिशाहीनता के शिकार हो गये.
https://www.facebook.com/virendra.kumar.9003/posts/1806382526040521
Monday, 24 July 2017
समाजवाद की समस्याएँ: बीसवीं शताब्दी की क्रान्तियों के अनुभव ------ Meenakshy Dehlvi
क्रान्तियों की कार्बन कॉपी या नकल नहीं होती। आज दुनिया की परिस्थितियाँ बहुत बदल चुकी हैं। आज के युग की क्रांतियाँ चीन की नवजनवादी क्रांति जैसी या हूबहू अक्टूबर क्रान्ति जैसी नहीं हो सकतीं। आज केवल देशी पूँजीवाद के विरुद्ध नहीं बल्कि साम्राज्यवाद और पूँजीवाद विरोधी क्रांतियां होंगी। पूँजीवाद आर्थिक रूप से संकटग्रस्त है लेकिन इसकी राज्यसत्ता तथा इसके सामाजिक अवलम्ब आज पहले से कहीं ज्यादा मज़बूत और गहरे जड़ जमाये हुए हैं। इक्कीसवीं सदी की नयी समाजवादी क्रांतियों को अंजाम देने के लिए आज मुक्त चिंतन और कठमुल्लावाद से बचते हुए मार्क्सवाद को रचनात्मक ढंग से अपने देश की परिस्थितियों में लागू करना होगा।
Meenakshy Dehlvi shared October Revolution Centenary Committee's post
लखनऊ, 23 जुलाई। आज पूँजीवाद और साम्राज्यवाद पूरे विश्व में आक्रामक हैं लेकिन जगह-जगह इनके प्रतिरोध के आन्दोलन ज़ोर पकड़ रहे हैं जिन्हें सही दिशा की तलाश है। आने वाला समय पूँजीवाद-साम्राज्यवाद विरोधी नयी समाजवादी क्रान्तियों का होगा। मार्क्सवादी चिन्तक और ऐक्टिविस्ट शशि प्रकाश ने आज यहाँ 'समाजवाद की समस्याएँ: बीसवीं शताब्दी की क्रान्तियों के अनुभव' विषय पर अपने व्याख्यान में ये बाते कहीं।
'अक्टूबर क्रान्ति शतवार्षिकी समिति' और 'अरविन्द स्मृति न्यास' की ओर से जयशंकर प्रसाद सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरि विकास अध्ययन संस्थान के निदेशक प्रो. सुरिन्दर कुमार को करनी थी लेकिन अचानक अस्वस्थ हो जाने के कारण वे आज आ नहीं सके। व्याख्यान के बाद इस विषय के विभिन्न पहलुओं पर सवाल-जवाब का भी दौर चला।
शशि प्रकाश ने कहा कि 1917 में हुई अक्टूबर क्रान्ति ने बीसवीं सदी को एक नयी शक्ल दी। पूरी दुनिया में शोषण और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष को इसने प्रेरणा और दिशा दी। भारत में 1917 से 1930 के बीच हिन्दी और अन्य भाषाओं की पत्रिकाओं में लेनिन और सोवियत क्रान्ति, सोवियत संघ में स्त्रियों की स्थिति, कृषि के सामूहिकीकरण, पंचवर्षीय योजनाओं आदि के बारे में सैकड़ों लेख, कविताएँ आदि छपे। भगत सिंह और उनके साथियों ने हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन नाम रखते हुए मार्क्सवादी सिद्धान्तों पर सर्वहारा वर्ग की पार्टी बनाने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि अक्टूबर क्रान्ति के बाद पहली बार ऐसी राजसत्ता कायम हुई जिसमें निजी स्वामित्व की व्यवस्था पर चोट की। उत्पादन के साधनों का समाजीकरण किया गया और कुछ ही वर्षों में करोड़ों लोगों के जीवनस्तर को कई गुना ऊपर उठाया गया। 1918 की विवाह और परिवार संहिता में पहली बार स्त्रियों को बराबर के अधिकार दिए गए। जीवन के हर क्षेत्र में उन्हें न केवल काम करने का अधिकार दिया गया बल्कि चूल्हे चौखट से उन्हें मुक्त करने के लिए सामूहिक भोजनालयों से लेकर बड़े स्तर पर शिशु शालाओं का निर्माण भी किया गया। वेश्यावृति, नशाखोरी, बेरोज़गारी, भीख आदि क्रान्ति के कुछ वर्षों बाद समाज से समाप्त हो गये। अक्टूबर क्रान्ति केवल 500 वर्ष के पूँजीवाद के विरुद्ध क्रान्ति नहीं थी, वह 5000 वर्षों के पूरे वर्ग समाज के विरुद्ध एक सतत क्रान्ति की शुरआत का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर थी।
समाजवाद की समस्याओं की चर्चा करते हुए शशि प्रकाश ने कहा कि हर मौलिक क्रान्ति की तरह इस पहली समाजवादी क्रान्ति की भी कुछ समस्याएँ थीं। क्रान्ति के बाद निजी मालिकाने का काफी हद खात्मा तो हो गया लेकिन समाज में मानसिक श्रम और शारीरिक श्रम के बीच, कृषि और उद्योग के बीच, शहर और गाँव के बीच के अन्तर जैसी असमानताएँ बनी हुई थीं। मूल्य का नियम और मज़दूरी की व्यवस्था बने हुए थे। लोगों की सोच, संस्कार और आदतों में पूँजीवादी मूल्य-मान्यताएँ रातों-रात नहीं खत्म होते। निश्चय ही मार्क्सवाद के सिद्धान्तों पर अमल में व्यावहारिक ग़लतियाँ भी हुईं। पूँजीवाद की पुनर्स्थापना का प्रयास करने वाले तत्वों को इस ज़मीन पर अपनी ताक़त बढ़ाने का अवसर मिला और 1956 में सोवियत संघ में समाजवाद के लेबल के तहत पूँजीवाद की बहाली हो गयी तथा 1989 में लेबल भी हटाकर खुला पूँजीवाद आ गया।
उन्होंने कहा कि चीन में 1949 में होने वाली नवजनवादी क्रान्ति के बाद वहाँ इन समस्याओं पर लम्बा वाद-विवाद चला और 1966-67 में शुरू हुई सर्वहारा सांस्कृतिक क्रान्ति के द्वारा पूँजीवाद की वापसी रोकने का एक रास्ता प्रस्तुत किया गया। इसमें कहा गया कि समाजवादी व्यवस्था कायम होने के बाद ऊपरी संरचना में सतत क्रान्ति जारी रखनी होगी और एक नया मानव बनाने का काम सर्वोपरि हो जायेगा। हालाँकि उस समय चीन में भी वर्ग शक्ति संतुलन पूँजीवादी पथगामियों के पक्ष में झुक गया था और 1976 के बाद से वहाँ भी बाजार समाजवाद के नाम पर पूँजीवाद की पुनर्स्थापना की शुरुआत हो चुकी थी।
आज के समय की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि क्रान्तियों की कार्बन कॉपी या नकल नहीं होती। आज दुनिया की परिस्थितियाँ बहुत बदल चुकी हैं। आज के युग की क्रांतियाँ चीन की नवजनवादी क्रांति जैसी या हूबहू अक्टूबर क्रान्ति जैसी नहीं हो सकतीं। आज केवल देशी पूँजीवाद के विरुद्ध नहीं बल्कि साम्राज्यवाद और पूँजीवाद विरोधी क्रांतियां होंगी। पूँजीवाद आर्थिक रूप से संकटग्रस्त है लेकिन इसकी राज्यसत्ता तथा इसके सामाजिक अवलम्ब आज पहले से कहीं ज्यादा मज़बूत और गहरे जड़ जमाये हुए हैं। इक्कीसवीं सदी की नयी समाजवादी क्रांतियों को अंजाम देने के लिए आज मुक्त चिंतन और कठमुल्लावाद से बचते हुए मार्क्सवाद को रचनात्मक ढंग से अपने देश की परिस्थितियों में लागू करना होगा।
कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य लेखक, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता शोधार्थी और छात्र-युवा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सत्यम ने किया।
https://www.facebook.com/octoberrevolution/posts/840658872767821
Friday, 19 August 2016
गाँधी का मूल्याङ्कन करने में कम्युनिस्ट साथियों से भूल ------ मधुवनदत्त चतुर्वेदी
Madhuvandutt Chaturvedi
1942 August struggle and the communist party of india
by Dilip BoseForward By
C Rajeswara Rao
This is not the first time that the Quit India moment has been forked out to slander and attack the communist moment in our country. Whenever the ruling circles and reactionary vested interested are in the tight corner or the communist moment making headway, they would dig up old fables to whip up anti-communist prejudices.The pet theme is the so called ‘betrayal’ of the freedom struggle in 1942 by communist party of india. Such things happened a number of times in the past, even as late as in 1975,during the days of emergency imposed by Mrs Indira Gandhi.
Now extreme reaction is worried because of the forging of left unity through the united struggles of the toiling people and also its gathering round of democratic allies. Hence this resurrection of the ghost of 1942 once again by Arun shourie in order to isolate the communist moment by fanning anti – communism
Communists are second to none in their love for the motherland. Sometimes our path and tactics are differed from thoseof the leadership of the Congress. But that is another matter. We are also second to none in making sacrifices in the cause of the countries freedom and its advance. Because of this the communist moment in our country could attract ardent patriots and revolutionaries form all streams of the freedom moment, including the congress, some of whose names are mentioned in the booklet.
We are proud that we brought the organized movements of the workers, peasants, agricultural labourers, students , youth and women in to the freedom struggle
We are also proud that in the final phase of the freedom struggle, communist party of india led such revolutionary movements as the famous Telengana armed struggle, punnapra vayalar Armed struggle,in Kerala and Bombay textile workers in support of RIN mutiny, Nilgiri- Dhenkanal struggles in the former princely states of Orissa and the Banga Tegbhaga struggle in which over 5000 communists laid down their lives. In this way the CPI played its roll in the foiling the game of British imperialists and their stooges, the native princes, to balkanise our country by spilling the blood of heroic martyrs.
https://communistindian.wordpress.com/2016/03/15/1942-august-struggle-and-the-communist-party-of-india/
*****************************************************************
निस्संदेह कम्युनिस्टों का योगदान देश को आज़ादी दिलाने में अविस्मरणीय है। किन्तु बावजूद लेनिन व स्टालिन की उपयुक्त सलाह के भारतीय संदर्भों को न अपनाना तब भी और अब भी कम्युनिस्टों के विपरीत जा रहा है जिसका पूरा-पूरा लाभ फासिस्ट साम्राज्यवादियो को मिलता रहा है। ब्राह्मण वादी कामरेड्स के कम्युनिस्ट पार्टियों में नियंता होने का भी सम्पूर्ण लाभ फासिस्ट-साम्राज्यवादी ही उठा रहे हैं।
(विजय राजबली माथुर )
*********************************************
Facebook Comments :
Monday, 2 May 2016
विविधता में एकता वाले देश में एकल विचारधारा नहीं थोपी जा सकती ------ कन्हैया कुमार
पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हाल में मजदूर दिवस : पहली मई को ए आई एस एफ तथा ए आई वाई एफ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित 'आज़ादी कार्यक्रम ' में जे एन यू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने शिक्षा को धर्म निरपेक्षता एवं वैज्ञानिक आधार पर समान रूप से सबको उपलब्ध कराने की मांग उठाई। नौजवानों, छात्रों तथा प्रबुद्ध जनों से खचाखच भरे हाल में कन्हैया को सुनने के लिए लोगों में तीव्र जिज्ञासा व उत्सुकता पाई गई।
कन्हैया ने बेबाक कहा कि, जो लोग आज़ादी के आंदोलन को कुचलने के लिए अंग्रेजों की चापलूसी करते थे आज संविधान प्रदत्त जन अधिकारों को छीनने का कुचक्र रच रहे है और इसके लिए वे जातिगत व सांप्रदायिक आधार पर जनता को बांटने तथा आपस में लड़ाने का ताना बाना बुन रहे हैं। उन्होने देश की जनता से अपील की कि, हमें न्यूनतम सहमति के आधार पर अधिकतम एकता की बात करनी चाहिए और अपने देश की 'विविधता में एकता ' वाली संस्कृति की रक्षा के लिए खड़े होना चाहिए। एक रंग और एक राग अलापने वालों से सावधान रह कर रंग- बिरंगी छटा बिखेरते हुये भारत को लोकतान्त्रिक समाजवादी व्यवस्था पर चलाने के लिए भेदभाव मूलक ब्राह्मण वाद एवं शोषण पर आधारित पूंजीवाद का विरोध करने का उन्होने जनता से आह्वान किया।
Wednesday, 1 July 2015
समाजवाद और साम्यवाद में क्या अंतर है ? --- विजय राजबली माथुर
"Sir what is the main difference between socialism and communism---"
उनको जो उत्तर मैंने प्रेषित किया वह यह है ------
'समाजवाद ' वह 'आर्थिक प्रणाली' है जिसमें 'उत्पादन' व 'वितरण' के साधनों पर समाज ( सरकार के माध्यम से ) का आधिपत्य होता है और सबके लिए समान अवसर उपलब्ध करवाए जाते हैं।
'साम्यवाद' वह सामाजिक अवस्था है जिसमें 'प्रत्येक से उसकी क्षमतानुसार व प्रत्येक को उसकी आवश्यकतानुसार' कार्य व उसका प्रतिफल उपलब्ध करवाया जाता है। 'आदिम-अवस्था' साम्यवाद की ही अवस्था थी।
मनुष्य द्वारा मनुष्य के शोषण से समाज में विषमता व असमानता उत्पन्न हो गई है । इस अप्राकृतिक लूट व अमानवीय शोषण को समाप्त करने के लिए पहले 'समाजवाद' की स्थापाना करनी होगी जिसे बाद में धीरे-धीरे साम्यवाद में परिवर्तित किया जाएगा।
https://www.facebook.com/vijai.mathur/posts/904395446289099?pnref=story
**********
- Harsh Deo, Parthadeb Chanda, S.r. Darapuri and 29 others like this.
- Mohammad Anas Good
- Arvinder Jhajj · 3 mutual friends
CPI toh is vichardhara ki virodhi hai.. usne toh Manshivko ki policy apnayi huyi hai ki pehle Capitailism viksit kiya jaye Elite powers ke saath mil kar aur fir Socialism ke baare me socha jaye... - Ishtiyaq Ahmed true ..
- Narendra Parihar sachha aaklan sir ji
- Borhan P Singh U are right
- Jitendra Hari Pandey Right com.
******************************************************************************
***** *****
हमारे वरिष्ठ नेता गण सोशल मीडिया पर जिस तरह आपस में अनावश्यक उलझते रहते हैं उससे न तो कोई 'क्रान्ति' हो सकती है न ही लोगों को शोषक सत्ता के विरुद्ध 'विद्रोह' के लिए लामबंद किया जा सकता है। पहले साम्यवादी दलों में सक्रिय रहे विद्वान अब क्यों साथ नहीं हैं और वे क्या सोचते हैं इस पर भी चिंतन-मनन किए जाने की महती आवश्यकता है।
**जिन दलों से अक्सर हम लोग सहयोग करते हैं और जिनका हम लोगों को कमजोर करने में भारी योगदान है ज़रा उनके भी विचारों पर गौर कर लेना चाहिए --- वे तो cpi को ही संघ का रास्ता आसान करने वाला प्रचारित कर रहे हैं। सिर्फ यह कहने भर से काम नहीं चलेगा कि वे सिर फिरे लोग हैं और जनता उनकी बात नहीं मानेगी क्योंकि खुद वामपंथी रहे विद्वान भी कह रहे हैं कि 'दोनों पार्टियों (cpi -cpm ) ने भारत की आम जनता को दिग्भ्रमित किया है।
*****
- Nasirul Haque, Hemu Aituc, Chakrapani Himanshu and 3 others like this.
वस्तुतः समस्त वामपंथी -साम्यवादी दलों ने 'संकीर्ण रूढ़ीवाद' के रूप में 'नास्तिकता'-एथीस्टवाद' को उसी प्रकार गले लगा रखा है जिस प्रकार बंदरिया अपने मरे बच्चे को भी गले से चिपकाए रहती है। जिनका खुद अपने ऊपर विश्वास नहीं होता है वे ही खुद को नास्तिक कहते हैं। वैसे चार्वाक ऋषि भी खुद को नास्तिक कहते थे और उनका मूल मंत्र था- 'जब तक जियो मौज से जियो , घी पियो चाहें उधार ले के पियो'। यह 'नास्तिक संप्रदाय ' पोंगापंथ-शोषण-लूट-ब्राह्मणवाद जैसी कुरीतियों को मजबूत करने व जनता को भटकाने का एक अहम शस्त्र है। जब आप मौज-मस्ती में तल्लीन रहेंगे तब तो कर चुके जन-कल्याण ! और यही तो हो ही रहा है पार्टी कार्यालयों तक का प्रयोग 'मदिरालय' के रूप में किया जाता है ; क्या इसी जन-सेवा के भरोसे 'क्रांति' व 'विद्रोह' का आह्वान किया जाता है?
'धर्म' के संबंध में भी साम्यवादी-वामपंथी दलों ने घोर प्रतिगामी रुख अख़्तियार किया हुआ है इस संबंध में वास्तविकता यह है :
- मजहबों व संप्रदायों को 'धर्म' कहना व मानना ही सर्व-विवाद का हेतु है। धर्म सिर्फ वह होता है जो व्यक्ति तथा समाज को धारण करने हेतु आवश्यक हो। उदाहरणार्थ एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए मूली व दही का सेवन करना तो धर्म है लेकिन जुकाम से पीड़ित रोगी के लिए इंनका सेवन करना अधर्म होगा। इसी प्रकार देश,काल,पर्यावरण आदि के अनुसार आचरण करके जीवन को धारित बनाना ही धर्म है न कि मंदिर,मस्जिद,मज़ार,गुरुद्वारा,चर्च आदि-आदि जाना। सड़कों पर ऊधम मचाना व सार्वजनिक जीवन बाधित करना तो घोर अधर्म है ।
https://www.facebook.com/vijai.mathur/posts/903737333021577?pnref=story - Narendra Parihar jeewan ki samajik seekh va raah ko dharam maan lena moorakhta hai ....... khud me hi bhagwaan kee theory maane ya fir adharmee bane yane dharam ko maane ......dharam ko moortiyo ya disha me baandhna hi adharam hai
- Anita Gautam Exactly
- Jeevan Yadav पथ्य व आचार को धर्म का नाम ही क्यों दिया जाए!धर्म को जिस रूप में अपनाए आज की तारीख में इंसानियत से परे शोषको का औजार

















