Showing posts with label संविधान रक्षा. Show all posts
Showing posts with label संविधान रक्षा. Show all posts

Saturday, 7 May 2016

जे एन यू बचाओ - लोकतन्त्र बचाओ







लखनऊ, 07 मई 2016 :

आज साँय  4 बजे गांधी प्रतिमा, हजरतगंज पर  'जे एन यू बचाओ संघर्ष समिति ' के तत्वावधान में  एक धरने का आयोजन जे एन यू के छात्रों  के संघर्ष का समर्थन करने व उनके साथ एकजुटता का बोध कराने व सरकार को आगाह करने हेतु किया गया। धरना -सभा का संचालन रमेश दीक्षित व अध्यक्षता वंदना मिश्रा ने किया। 
सभा को संबोधित करने वाले अन्य लोगों में प्रमुख थे - भाकपा , उत्तर प्रदेश के राज्यसचिव डॉ गिरीश,एटक के संरक्षक अरविंद राज  स्वरूप, सीटू के प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर बाजपेयी ,प्रेमनाथ राय, राही मासूम रज़ा साहित्य एकेडमी के महामंत्री राम किशोर,जसम के कौशल किशोर,इप्टा के राकेश,प्रलेस के वीरेंद्र यादव और शकील सिद्दीकी , वर्कर्स काउंसिल के ओ पी सिन्हा व के के शुक्ल आदि थे। 
वक्ता गण एकमत से कन्हैया और उनके साथियों के साथ उनके संघर्ष में अपना समर्थन और आशीर्वाद व्यक्त कर रहे थे। उन्होने साधारण जनता से आह्वान किया कि इस संघर्ष को कन्हैया व कुछ छात्रों का व्यक्तिगत मामला न समझें बल्कि यह जनतंत्र पर हमला है और शिक्षा संस्थाओं को नष्ट करने के बाद जनता के अन्य अधिकारों को कुचलने का क्रम शुरू होने वाला है। अंततः संविधान को नष्ट करके फासिस्ट कारपोरेटी तानाशाही स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है जिसकी प्रथम चोट हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्रों पर पड़ी और उनके होनहार छात्र रोहित वेमुला को अपनी ज़िंदगी से भी हाथ धोना पड़ा। जे एन यू पर तो इतना तीखा हमला किया गया कि पूरी यूनिवर्सिटी को देशद्रोही कह कर बदनाम किया गया और तीन छात्रों पर अभी भी मुकदमे चल रहे हैं और वे जमानत पर हैं। 
सभा के अंत में 'आज़ादी' गीत का सामूहिक गायन भी उपस्थित लोगों ने करके जे एन यू के संघर्ष को नैतिक बल प्रदान किया। 
अल्प सूचना पर भी लखनऊ के प्रबुद्ध लोगों ने एकत्र होकर जे एन यू छात्रों की हौसला अफजाई पूरे तौर पर की। सभा में उपस्थित अन्य लोगों में प्रमुख नाम हैं --- डॉ  डंडा लखनवी,जनसंदेश टाईम्स के प्रधान संपादक सुभाष राय,भाकपा लखनऊ के जिलामंत्री कामरेड मोहम्मद ख़ालिक़,सर्व कामरेड पी एन दिवेदी,मोहम्मद अकरम खान,फूल चंद यादव,आनंद रमन,विजय माथुर ,दिनकर कपूर एवं  महिला फेडरेशन व एडवा की महिलाएं आदि। 


*****              *****      *****

Ramashanker Bajpai :
20:30 hrs ·
बराबरी और हक़ के लिए लड़ता छात्र जब 
तक सुरक्षित है और जिन्दा है.....तभी तक
यह लोकतंत्र भी सुरक्षित है...
आज लखनऊ मे गांधी प्रतिमा, जी पी ओ
पार्क में सभी लोकतान्त्रिक ताकतों द्वारा
आयोजित धरना जो कि jnu,amu, hcu,
bbu सहित देश के विश्वविद्यालयो को
निशाना बनाने के खिलाफ था, जिसमे
शहर के शिक्षक, पत्रकार, साहित्यकार
लेखक,आलोचक, कलाकार, विद्याथी,
महिला सगंठन, ट्रेड्यूनियंस एवं
बुद्दिजीवियों ने भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करी ।
धरने को प्रो० रमेश दीक्षित, डॉ० गिरीश
प्रेमनाथ राय, अंशु केडिया, सी एस वर्मा
अतहर हुसैन,आशा मिश्रा, प्रशांत त्रिवेदी
रमेश सिंह सेंगर, अमित मिश्रा और
वंदना मिश्रा,नितीश,रविकांत,जहीर सिद्दीकी
दीपा चौधुरी,खालिद भाई, आशीष अवस्थी,
राकेश, वीरेंद्र जी,प्रवीण पाण्डेय तथा अरविन्द राज स्वरुप आदि ने संबोधित किया ।
इस संघर्ष में अपनी बुलंद आवाज से
jnu के पूर्व छात्र साथी शन्ने भाई ने
एक नज़्म के जरिये इस आंदोलन को तेजी
से बढ़ाने का आवाहन किया ।।
‪#‎sandwichJNU‬.
https://www.facebook.com/ramashanker.bajpai/posts/1143028769062570

****************************************************************
जनसंदेश टाईम्स,लखनऊ,पृष्ठ-5 ,08 मई 2016 



Sunday, 6 December 2015

साझा संघर्ष साझी विरासत मार्च ------ विजय राजबली माथुर

फोटो सौजन्य से -प्रदीप शर्मा जी 


दोनों फोटो सौजन्य से - ताहिरा हसन जी



लखनऊ, 06 दिसंबर 2015
आज दोपहर एक बजे रवींद्रालय, चारबाग से भाकपा, माकपा, भाकपा (माले ), एस यू सी आई (सी ), फारवर्ड ब्लाक, प्रलेस, जलेस, जसम, इप्टा, कलम, एपवा, एडवा, आइसा, एस एफ आई, डी वाई एफ आई, महिला फेडरेशन, निर्माण मजदूर यूनियन, भवन निर्माण मज़दूए सभा, सीटू, एटक, एकटू, दलित शोषण मुक्ति मंच के संयुक्त तत्वावधान में ' सद्भावना मार्च ' गांधी प्रतिमा, जी पी ओ पार्क तक निकाला गया जिसमें ई-रिक्शा यूनियन भी एक अलग मार्च द्वारा आकर संयुक्त हो गई।

सांप्रदायिक सौहाद्र, वाम  एकता से संबन्धित विभिन्न जोशीले नारों के साथ यह जुलूस चलता आया, मार्ग में एक स्थान पर जनता द्वारा पुष्प-वर्षा करके जुलूस का अभिनंदन भी किया गया। जी पी ओ पार्क पहुँचने पर यह जुलूस एक सभा में परिणत हो गया जिसकी अध्यक्षता कामरेड मधु गर्ग, कामरेड आशा, कामरेड रमेश सेंगर, कामरेड जय प्रकाश के अध्यक्ष - मण्डल द्वारा की गई। प्रारम्भ में इस अध्यक्ष -मण्डल के सदस्यों ने डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण कर उनको परिनिर्वाण दिवस की श्रद्धांजली अर्पित की। सभा का संचालन माकपा के जिलामंत्री डॉ प्रदीप शर्मा द्वारा किया गया जिनहोने आज के इस आयोजन का परिचय दिया व प्रथम वक्ता के रूप में भाकपा की ओर से कामरेड राकेश को उनके बाद भाकपा ( माले ) के कामरेड कौशल किशोर, माकपा की कामरेड मधु गर्ग एवं SUCIC के कामरेड जय प्रकाश को विचार व्यक्त करने हेतु आमंत्रित किया। सभी वक्ताओं ने एक स्वर से मोदी सरकार की फासिस्ट व सांप्रदायिक नीतियों की कड़ी आलोचना की व वाम एकता को बनाए रखने तथा भविष्य में  भी संयुक्त संघर्ष जारी रखने की घोषणा की।

ई-रिक्शा यूनियन की ओर से भाकपा के कामरेड मोहम्मद अकरम को अपने विचार रखने का अवसर मिला। उन्होने अपनी यूनियन की ओर से सद्भाव कार्यक्रमों में योगदान देते रहने की घोषणा की व इस मंच के माध्यम से ई-रिक्शा चालकों के हो रहे शोषण को समाप्त कराये जाने की मांग रखी।

सभा का मुख्य आकर्षण था इप्टा, लखनऊ द्वारा प्रस्तुत नाटक 'अच्छे दिन' ।' अच्छे दिन- अच्छे दिन '  से प्रारम्भ करके ' अब तो आपको सच्चाई समझ आ गई' पर नाटक का समापन हुआ जिसमें मोदी सरकार के झूठे व खोखले वादों का पर्दाफाश किया गया।

रवींद्रालय से ही जुलूस के साथ -साथ चलने वाले प्रमुख लोगों में सर्व कामरेड के के शुक्ला, ताहिरा हसन, मधु गर्ग, प्रदीप शर्मा, रमेश सेंगर, शकील अहमद सिद्दीकी, प्रदीप घोष शामिल थे। जी पी ओ पर जो प्रमुख लोग शामिल हुये उनमें डॉ चंद्रेश्वर, डॉ वीरेंद्र यादव, सुभाष राय ( प्रधान संपादक जन-संदेश टाईम्स ), भगवान स्वरूप कटियार, किरण सिंह, ऊषा राय, नलिन रंजन सिंह व फूल चंद यादव आदि थे।