Showing posts with label CPI. Show all posts
Showing posts with label CPI. Show all posts

Sunday, 1 September 2019

भाकपा महासचिव डी. राजा द्वारा साम्प्रदायिक एजेंडे के खिलाफ संघर्ष के लिए एकजुटता का आह्वान ------ डॉ गिरीश



Girish CPI

7:09 PM (6 minutes ago)

लखनऊ 1 सितम्बर। भाकपा राज्य मुख्यालय पर आज प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए भाकपा के नव निर्वाचित महासचिव डी. राजा, सांसद ने जम्मू एवं कश्मीर के बारे में बोलते हुए कहा कि उन्होंने दो बार राज्य का दौरा करने का प्रयास किया परन्तु दोनों बार भाजपा सरकार और राज्यपाल ने उन्हें हवाई अड्डे से बाहर नहीं जाने दिया और उन्हें हिरासत में लेकर वापस लौटने को मजबूर किया। हवाई जहाज में यात्रा कर रहे चन्द स्थानीय यात्रियों ने उन्हें बताया कि पूरे राज्य में हालात बहुत खराब है जबकि सरकार परिस्थितियों के सामान्य होने का दावा कर रही है। सह यात्रियों के अनुसार जीवन रक्षक दवाईयां, चिकित्सा सुविधायें तक आम नागरिकों को नहीं मिल रही है। तनाव के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। उन्होंने सवाल खड़ा किया कि अगर स्थितियां सामान्य हैं तो उस राज्य के राजनैतिक नेताओं को रिहा क्यों नहीं किया जा रहा है और वहां पर आम नागरिकों का जीवन सामान्य क्यों नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को समाप्त करने का कृत्य असंवैधानिक और गैर प्रजातांत्रिक है। संसद के बजट सत्र को लम्बा खीच कर सरकार ने 30 बिलों को बिना चर्चा किये और नियमों के खिलाफ जाकर अपने संख्या बल के आधार पर पारित करा लिया। यहां तक कि उस राज्य का केवल एक भाजपाई सांसद ही संदन में उपस्थित था और बाकी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इस तरह संसद जैसी लोकतांत्रिक संस्थाओं का वजूद समाप्त करने और उन्हें बेमतलब कर देने के प्रयास चल रहे हैं। इस तरह प्रजातंत्र पर खतरा मंडरा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि कश्मीर के विशेष प्राविधान केवल जम्मू एवं कश्मीर राज्य की जनता को ही नहीं प्राप्त हैं बल्कि देश के अन्य तमाम राज्यों को भी संविधान के अनुसार प्राप्त हैं। उसके दुष्परिणाम और बेचैनी देश के दूसरे भागों में भी दिखने लगी हैं। भारत राज्यों का एक गणतंत्र है और उस ढ़ाचे को ही समाप्त करने की साजिश चल रही है। सरकार ने कश्मीर की जनता, वहां के राजनैतिक नेताओं को विश्वास में लेने का प्रयास क्यों नहीं कर रही है और मानवीय मूल्यों की बर्बर हत्या कर रही है।

उन्होंने बसपा सुप्रीमों मायावती पर कश्मीर मामले में संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष डा. अम्बेडकर को गलत तरीके से उद्घृत करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि डा. अम्बेडकर की सहमति से ही अनुच्छेद 370 संविधान में शामिल किया गया था। मूलतः डा. अम्बेडकर ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और आरएसएस तथा हिन्दू महासभा की भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की मांग को ठुकरा दिया था और उन्होंने भारत को धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक और गणतंत्र बनाने का समर्थन किया था।

भाकपा महासचिव डी. राजा ने आसाम के एनआरसी का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे तरीकों से भाजपा और आरएसएस पूरे देश के माहौल को साम्प्रदायिक कर अपने पक्ष में ध्रुवीकरण के प्रयास कर रहे हैं। एनआरसी के प्रकाशन से कई तरह के सवाल पैदा हो गये हैं और सरकार उनके हल के कोई प्रयास नहीं करना चाहती। क्या होगा, यह अभी तक अनिश्चित है। सरकार को इस मामले पर भी राजनैतिक दलों के नेताओं को विश्वास में लेना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि आरएसएस प्रमुख आरक्षण पर बहस की मांग कर रहे हैं। पहले उन्होंने इस समाप्त करने की मांग की थी। आरएसएस शुरूआती दौर से दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों तथा महिलाओं को समाजिक न्याय का विरोध करती रही है। बहस का उनका मंतव्य मूलतः आरक्षण को समाप्त करवा देने का है। हालात यह है कि सरकारी नौकरियां उपलब्ध नहीं हैं, भर्ती नहीं की जा रही है और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का निजीकरण कर उनमें भी आरक्षण समाप्त किया जा रहा है। उन्होंने प्रश्न खड़ा किया कि कितने लोगों को आरक्षण का लाभ इस समय मिल पा रहा है? इस प्रकार मोदी सरकार आरएसएस के दिशानिर्देशन में उसकी हिन्दू राष्ट्र और पूजीपतियों के हितों को पूरा करने की दिशा में ही आगे बढ़ रही है।

भाकपा महासचिव ने कहा कि नोट बंदी और जीएसटी के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था गहरे संकट में फंस चुकी है। इन कदमों से अनौपचारिक क्षेत्र और छोटे एवं मध्य उद्योग पहले ही बर्बाद हो चुके थे। मोदी ने सत्ता में आने पर हर साल दो करोड़ रोजगार सृजित करने का वायदा किया था परन्तु वास्तविकता है कि साढ़े पांच साल के शासन में उन्होंने बेरोजगारी की दर को आजादी के बाद पहली बार चरम पर पहुंचा दिया है। कृषि पहले से ही घाटे का सौदा बन चुकी है। अर्थव्यवस्था को संभालने के बजाय सरकारी खर्चे के लिए सरकारी सम्पदाओं तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों को निजी पूंजी के हाथों बेच रही है और भारतीय रिजर्व बैंक के रिजर्व को भी खाली कर दिया गया है। सरकारी बैंकों के विलय की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्वीकार किया कि आर्थिक मंदी के हालात हैं और भारतीय रूपया विश्व बाजार में अपनीे कीमत खोते हुए इस स्तर पर आ गया है कि 1 अमरीकी डालर को खरीदने के लिए आपको 72 से ज्यादा भारतीय रूपये खर्च करने पड़ रहे हैं। वे वादा करती हैं कि इससे निर्यात को प्रोत्साहन मिलेगा लेकिन आयात की कीमत हमें कितनी ज्यादा देने होगी, उसका जिक्र नहीं करती है।

बेपरवाह (reckless) विनिवेश की प्रक्रिया चल रही है और सकल उत्पादन जीडीपी भी अपने न्यूनतम स्तर पर है। औद्योगिक उत्पादन तो ऋणात्मक हो चुका है। अगर सरकार के आकड़ों को सही मान लिया जाये तो औद्योगिक उत्पादन की दर आधा प्रतिशत रह गयी है।

उन्होंने कहा कि बैंकों में बड़े पूजीवादी घरानों के ऋण एनपीए होते चले जा रहे हैं, लोगों को देश छोड़ कर भागने दिया गया। उन्होंने 10 सरकारी बैंकों का विलय कर 4 बैंक कर देने की भी निन्दा की कि इससे अंततः बेरोजगारी की गति और बढ़ेगी। उन्होंने सरकारी दावों पर प्रहार करते हुए कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की ऋण देने की क्षमता बढ़ाने का क्या उद्देश्य है? यह केवल बड़े पूंजीपतियों को और ऋण देने तथा पुराने एनपीए को बट्टे खाते डालने की साजिश के तौर पर किया गया है। इससे किसानों और छोटे व्यापारियों को तो सुविधायें नहीं बढ़ेंगी बल्कि शाखाओं के बंद होने के कारण और बेरोजगारी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार इस बात को याद रखने की कोशिश नहीं कर रही है कि 2008 की वैश्विक मंदी से भारत अगर बचा रहा था तो उसका एकमात्र कारण भारत का मतबूत सरकारी वित्तीय क्षेत्र था जिसे गर्त की ओर ढकेला जा रहा है।

भाकपा महासचिव डी. राजा ने सभी धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक शक्तियों का आवाहन किया कि वे आरएसएस/भाजपा के साम्प्रदायिक एजेंडे के खिलाफ संघर्ष के लिए एकजुट हों।

उत्तर प्रदेश के राजनैतिक परिदृश्य पर बोलते हुए भाकपा महासचिव डी. राजा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में घोर साम्प्रदायिक और अपराधियों को संरक्षण देने वाली नीतियों को लागू किये हुए जिसका परिणाम मॉब लिंचिंग, दलितों और आदिवासियों पर बढ़ते अत्याचार और बलात्कार के बाद हत्या की घटनाएं अपनी ऐतिहासिक ऊंचाईयों को छू चुकी है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। उन्होंने रविदास मंदिर, सोनभद्र, उन्नाव जैसी तमाम घटनाओं का उल्लेख किया।

एक प्रश्न के जवाब में होने कहा कि भाकपा उत्तर प्रदेश के उप चुनावों में 7-8 जगहों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। एक दूसरे प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि नरेश अग्रवाल का विधायक पुत्र पार्टी बदल कर भाजपा में चला गया परन्तु न तो अखिलेश यादव ने विधान सभा अध्यक्ष को उसकी सदस्यता रद्द करने का पत्र भेजा और न ही विधान सभा अध्यक्ष ने इस बात का संज्ञान लिया। इसी तरह भाजपा के उन्नाव के विधायक की गिरफ्तारी पर उसे भाजपा से निष्कासित कर दिया परन्तु उसकी भी सदस्यता अभी तक समाप्त नहीं की गयी है।

भाकपा राज्य सचिव डा. गिरीश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर वैट बढाने, बिजली दरों में प्रस्तावित बढ़ोतरी तथा गैस सिलेण्डरों की कीमत बढ़ाये जाने के खिलाफ भाकपा उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर 11 सितम्बर को धरने और प्रदर्शन आयोजित करेगी।
(डा. गिरीश)

राज्य सचिव

Saturday, 20 July 2019

चुनाव न लड़ने से पार्टी का नाम ,पार्टी का ऑफिस और पार्टी के नेता बचेंगे, बस पार्टी नहीं बचेगी। ------पीयूष रंजन झा



Piyush Ranjan Jha
16 hrs (20-07-2019 )
सीपीआई के नवनिर्वाचित महासचिव कॉमरेड डी.राजा को अग्रिम बधाई। हालाँकि अभी औपचारिक घोषणा सीपीआई की राष्ट्रीय परिषद् की बैठक की समाप्ति के बाद आज से २ दिन बाद होगी। यह कम्युनिस्ट पार्टी के लिए भी ऎतिहासिक क्षण होगा जब पार्टी पे आरोप लगती रही है कि कोई दलित अभी तक पार्टी के सर्वोच्य पद पर अभी तक नहीं पहुंच पाया था। पार्टी को बधाई।
कॉमरेड डी.राजा एक ऐसे समय में पार्टी की कमान संभालने जा रहे है जब पार्टी अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। यहाँ तक की सीपीआई पर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म होने का भी खतरा मंडरा रहा है। केरला जैसे राज्य को छोड़ दे तो किसी और राज्य में पार्टी की विधानमंडलों और लोकसभा में भी कोई निर्णायक भूमिका नहीं बची है। सांगठनिक तौर पर भी पार्टी क्षरण की ओर अग्रसर है। कॉमरेड डी.राजा के लिए इस वक़्त यह भूमिका ग्रहण करना काटों भरा ताज पहनने से कम नहीं है और अगर वे पार्टी को इससे उबार पाए तो निश्चित ही वे चैंपियन होंगे। नए नेतृत्व को एक दिशाहीन पार्टी में नयी ऊर्जा ,जूनून और लक्ष्य निर्धारण करके आगे बढ़ने की गंभीर चुनौती है। 
पार्टी के पिछले महाधिवेशन में कन्हैया कुमार ने जब कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया को कन्फ्यूज्ड पार्टी ऑफ़ इंडिया कहा तब बड़ा बवाल मचा था. लेकिन मैं समझता हूँ की उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा था। आज लगभग हर राज्यों में पार्टी का संगठन होने के बावजूद पार्टी अपने दम पर हर सीट पर कैंडिडेट नहीं उतार पाती है। राष्ट्रीय नेता ऑफिसों में बैठकर, देश भर में घूम घूम कर भाषण देकर और पार्टी की मीटिंग अटेंड करके आत्ममुग्ध रहते है,और इसी का अनुसरण राज्यों के नेता भी करते है। और जब इन नेताओ से पार्टी की चुनावी हार पर बात कीजिये तब ये कहेंगे की " हम चुनावी (संसदीय ) राजनीति के लिए नहीं बने है ".यह जवाब निश्चित ही "संशोधनवादी होने " के आरोप का प्रतिउत्तर लगता है. यही से साबित होता है की पार्टी पूरी तरह कन्फ्यूज्ड है। क्योँकि इस जवाब से फिर यह सवाल भी उठता है कि तब आप चुनाव लड़ते ही क्योँ है? क्या सिर्फ इसलिए की आपकी पार्टी का राष्ट्रीय दर्जा बचा रहे और आप आराम से नेता बने रहे। लेकिन उनका क्या जो जमीन पर हर दुःख दर्द जुल्म सहकर पार्टी का झंडा उठाये हुए है। इस शुद्धतावादी सोच से आगे बढ़ना होगा। सोवियत संघ के विघसीपीआई के नवनिर्वाचित महासचिव कॉमरेड डी.राजा को अग्रिम बधाई। हालाँकि अभी औपचारिक घोषणा सीपीआई की राष्ट्रीय परिषद् की बैठक की समाप्ति के बाद आज से २ दिन बाद होगी। यह कम्युनिस्ट पार्टी के लिए भी ऎतिहासिक क्षण होगा जब पार्टी पे आरोप लगती रही है कि कोई दलित अभी तक पार्टी के सर्वोच्य पद पर अभी तक नहीं पहुंच पाया था। पार्टी को बधाई।
कॉमरेड डी.राजा एक ऐसे समय में पार्टी की कमान संभालने जा रहे है जब पार्टी अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। यहाँ तक की सीपीआई पर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म होने का भी खतरा मंडरा रहा है। केरला जैसे राज्य को छोड़ दे तो किसी और राज्य में पार्टी की विधानमंडलों और लोकसभा में भी कोई निर्णायक भूमिका नहीं बची है। सांगठनिक तौर पर भी पार्टी क्षरण की ओर अग्रसर है। कॉमरेड डी.राजा के लिए इस वक़्त यह भूमिका ग्रहण करना काटों भरा ताज पहनने से कम नहीं है और अगर वे पार्टी को इससे उबार पाए तो निश्चित ही वे चैंपियन होंगे। नए नेतृत्व को एक दिशाहीन पार्टी में नयी ऊर्जा ,जूनून और लक्ष्य निर्धारण करके आगे बढ़ने की गंभीर चुनौती है। 
पार्टी के पिछले महाधिवेशन में कन्हैया कुमार ने जब कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया को कन्फ्यूज्ड पार्टी ऑफ़ इंडिया कहा तब बड़ा बवाल मचा था. लेकिन मैं समझता हूँ की उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा था। आज लगभग हर राज्यों में पार्टी का संगठन होने के बावजूद पार्टी अपने दम पर हर सीट पर कैंडिडेट नहीं उतार पाती है। राष्ट्रीय नेता ऑफिसों में बैठकर, देश भर में घूम घूम कर भाषण देकर और पार्टी की मीटिंग अटेंड करके आत्ममुग्ध रहते है,और इसी का अनुसरण राज्यों के नेता भी करते है। और जब इन नेताओ से पार्टी की चुनावी हार पर बात कीजिये तब ये कहेंगे की " हम चुनावी (संसदीय ) राजनीति के लिए नहीं बने है ".यह जवाब निश्चित ही "संशोधनवादी होने " के आरोप का प्रतिउत्तर लगता है. यही से साबित होता है की पार्टी पूरी तरह कन्फ्यूज्ड है। क्योँकि इस जवाब से फिर यह सवाल भी उठता है कि तब आप चुनाव लड़ते ही क्योँ है? क्या सिर्फ इसलिए की आपकी पार्टी का राष्ट्रीय दर्जा बचा रहे और आप आराम से नेता बने रहे। लेकिन उनका क्या जो जमीन पर हर दुःख दर्द जुल्म सहकर पार्टी का झंडा उठाये हुए है। इस शुद्धतावादी सोच से आगे बढ़ना होगा। सोवियत संघ के विघटन के 'शॉक' से बाहर निकलना होगा। कॉमरेड इस 'शॉक' ने न जाने कितने प्रतिभाशाली पार्टी कार्यकर्ताओ की ज़िंदगी ख़राब कर दी है। 
पार्टी को एक सर्जरी की अत्यंत जरुरत है। असक्षम और निक्कम्मे नेताओ से पार्टी को किनारा करना होगा। पार्टी और जन संगठनो में सदस्यता की जाँच होनी चाहिए। आज फर्जी सदस्यता के कारण ही नाकाम और असक्षम नेतृत्व कुर्सी जमा कर बैठे हुए है। यह न सिर्फ पार्टी बल्कि आंदोलन के साथ भी गद्दारी है। क्या कारण है कि महिला संगठन, शिक्षक संगठन, कर्मचारी संगठन ,इप्टा, प्रलेस इत्यादि में पार्टी सदस्य जनरल सेक्रेटरी तो है लेकिन संगठन खंड खंड बिखरा हुआ है? न तो इन संगठनो पर पार्टी के नेता का कोई प्रभाव होता है न ही इसके अधिकतर सदस्यों का पार्टी और विचारधारा से कोई लगाव होता है। मुझे याद आता है की २०११ -१२ में बिहार में असक्षम नेतृत्व के कारण कॉलेज का एडमिनिस्ट्रेशन कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी संगठन पर हावी हो जाता है और पार्टी का शिक्षक और कर्मचारी संघ AISF को असामाजिक तत्व बताते हुए एडमिनिस्ट्रेशन को समर्थन पत्र लिखता है। पार्टी को आज इस बात पर भी मंथन करना चाहिए की क्या अपने जन संगठनो को पार्टी का जन संगठन बताने से परहेज करना और सभी के लिए जन संगठन का दरवाजा खुला रखना, कही पार्टी और आंदोलन को नुकसान तो नहीं पंहुचा रहा है। उदाहरण के लिए मजदूरों के संगठन AITUC में भाजपा का विधायक नेता कैसे बना हुआ है ?

आज पार्टी के कार्यकर्ताओं में घोर निराशा है जिसको ख़त्म करने की चुनौती नए नेतृत्व की है। वरना गोवा की आज़ादी के लिए लड़ने वाली सीपीआई अब गोवा में चुनाव नहीं लड़ती वही हाल देश भर में हो जायेगा, और कुछ समय बाद सीपीआई गोवा की तरह सिर्फ पार्टी का नाम ,पार्टी का ऑफिस और पार्टी के नेता बचेंगे, बस पार्टी नहीं बचेगी।
--पीयूष रंजन झा
https://www.facebook.com/piyushranjan.jha.5/posts/2299620040159042

*************************************************************************



Tuesday, 21 June 2016

मैं मार्क्सवाद से बाहर नही हो पाया हूँ. ------ वीरेंद्र यादव


Virendra Yadav
 21 june 2016  · 
रवीश ने जगमाति सांगवान से कहा कि आपसे बातचीत करके "'लग रहा है कि आप सीपीएम से नहीं बल्कि सीपीएम आपसे बाहर निकल गयी है."
हाँ ,होता है बिलकुल यही होता है आप जो हैं वही रहते हैं लेकिन पार्टी आपसे बाहर हो जाती है. आज वह सब शिद्दत से याद आ रहा है जब ठीक तीस साल पहले मुझसे भी पार्टी बाहर हो गयी थी. हुआ यह था कि अप्रैल 1986 में लखनऊ में प्रगतिशील लेखक संघ का स्वर्ण जयन्ती समारोह उत्सवी वातावरण में अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित किया गया था. मैं इसके आयोजकों में से एक था. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के हस्तक्षेप के चलते कुछ ऐसा घटनाक्रम हुआ कि हम कुछ साथी खिन्न हुए .मैंने इस समूचे प्रकरण पर 'हंस' पत्रिका (जनवरी,1987) में 'प्रगतिशील लेखन आन्दोलन -दशा और दिशा ' शीर्षक से लेख लिख दिया ,जिस पर कई अंकों तक लम्बी बहस चली..सीपीआई उ.प्र. के तत्कालीन महासचिव कामरेड सरजू पांडे ने मुझे लेख लिखने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया . मैंने उन्हें लम्बा-चौड़ा सैद्धांतिक जवाब दे दिया. कामरेड पांडे अच्छे व्यक्ति थे उन्होंने मुझसे हँसते हुए कहा कि ' तुमने तो जवाब के बजाय मुझसे ही इतने सवाल पूछ कर मेरा ही एक्क्सप्लेनेशन काल कर लिया है. अब इसका जवाब कौन देगा !.' बहरहाल अंततः हुआ यह कि का.पांडे ने चार लाईन का पत्र लिखकर मुझे यह सलाह दी कि .'बाहर की पत्र- पत्रिकाओं' में मैं पार्टी से जुड़े मसलों को सार्वजानिक न करूं. लेखकीय स्वतंत्रता और दलीय अनुशासन के बीच मैंने लेखकीय स्वतंत्रता का वरण करते हुए अपनी पार्टी की सदयस्ता का नवीनीकरण नही कराया और पार्टी ने भी मुझे ड्राप कर दिया. इस तरह पार्टी से मेरी सोलह वर्ष सदस्यता का रिश्ता विछिन्न हुआ और पार्टी मुझसे बाहर हो गयी . लेकिन अभी भी मैं मार्क्सवाद से बाहर नही हो पाया हूँ. आज जगमति सांगवान की रवीश से बातचीत सुनते हुए वह समूचा घटनाक्रम याद आ गया .
https://www.facebook.com/virendra.yadav.50159836/posts/1151148181602546


******************************************
Facebook Comments :

Saturday, 13 February 2016

CPI demands the immediate release of JNU Students Union President ------ Sudhakar Reddy Suravaram












Anti-national? Not my son, says mother


Kanhaiya Singh. Picture by Prem Singh
Patna, Feb. 12: Meena Devi (55) is in a state of shock. The anganwadi worker earning around Rs 4,000 a month firmly believes her son cannot do anything against the nation's interests.
Her son, Jawaharlal Nehru University Students' Union (JNUSU) president Kanhaiya Singh, was arrested in New Delhi today on charges of sedition. Kanhaiya is a resident of Bihat in Bihar's Begusarai district, around 120km east of Patna.
"Kanhaiya has been politically inclined from his school days, but he never says anything that goes against national interests," Meena Devi told The Telegraph by phone. "I am his mother and can vouch for it, irrespective of the charges levelled against my son."
The controversy surrounding Kanhaiya and some other JNU students erupted last week when he allegedly led a protest march on the university campus against the hanging of Afzal Guru (convicted in the December 2001 Parliament attack) and Maqbool Bhatt (JKLF founder who was hanged in 1984). Allegedly, the protesters also spoke in favour of the right to self-determination for the Kashmiri people.
On Friday, Union home minister Rajnath Singh issued a statement for action against anti-national elements, following which Delhi police swung into action and arrested Kanhaiya.
The boy has a modest background. His father Jaishankar Singh (60) is a farmer but paralysed and bed-ridden for the past two years. His mother shoulders the family's responsibility. Kanhaiya has two brothers. His eldest brother, Manikant Singh, works for a private firm in Guwahati, Assam, where he lives with his family.
Kanhaiya is the second child. He has enrolled for a PhD course at JNU. His youngest brother, Prince Singh, is pursuing an MPhil course, also at JNU.
Meena Devi said she received the news of Kanhaiya's arrest from her youngest son, who told her the police first took him to the police station for interrogation and then arrested him.
Meena Devi shared the news with her husband, who expressed shock.
She is proud of her son's academic achievements, besides pointing out that he was the second boy from Bihar, after the late Chandrashekhar Prasad of Siwan, to have become JNUSU president. Chandrashekhar, who went to become a leader of the CPI-ML (Liberation), was shot dead on March 31, 1997 in Siwan.
Kanhaiya did his schooling from a government school in Bihat and his Class X and XII from a school in Barauni. "He was good in studies," Meena said before snapping the phone line saying she was getting calls from New Delhi and wanted to keep her phone free for any news of her son.

http://www.telegraphindia.com/1160213/jsp/frontpage/story_69039.jsp#.Vr6ks_l97IW

Wednesday, 13 January 2016

Comrade Ajoy Ghosh ------ Anil Rajimwale



 13 Jan.2016  Bangalore 
 

Comrade Ajoy GhoshDay

(20 February 1909–13 January 1962)

Ajoy Kumar Ghosh was born on February 20, 1909. He passed away on January 13, 1962, at the age of only 53, after suffering from TB for nearly twenty years, but the short period, when he was at the helm of the party, covered an entire era of the Indian communist movement, coming out of disruption and disintegration to become one of the foremost political entities in the country. Ajoy Ghosh’s contribution in this transformation was phenomenal.

Chief Characteristics

His greatest strength lay in his a clear Marxist vision and theoretical direction. He would overcome the most difficult situations through theoretical generalisations and their resolution.

In the late 1920s-early 1930s, he sailed for some time with the underground revolutionary movement of Bhagat Singh and others. But he never fully fell for it, and soon came to the conclusion that such a movement, cut off from the movement of the working masses, and based entirely on secret armed squads, could only fail and never succeed. Bhagat Singh was another revolutionary who came to the conclusion that the path he was following was entirely wrong; there is no doubt that had Bhagat Singh lived, he would have joined the communist movement. Chadrashekhar Azad’s death, a result of betrayal by some others in the group, and the break-up of the HSRA (Hindustan Socialist Republican Association) gave a final blow to the anarchist revolutionism. And among those who dealt the blows was Ajoy Ghosh himself, who was evolving into an effective Marxist theoretician and a mass Communist and TU leader.

New India and Crisis in Communist Movement

The Indian Communists heartily welcomed the hard-won freedom of India in 1947. The trend under the leadership of P.C. Joshi considered it as a completion of a stage of the national liberation revolution. Joshi had already become a national figure, a great achievement for a Marxist. Had this trend continued, the position of the Communists in India would have been completely different; perhaps they would have been the leading national force, as in Vietnam and China.

But the very achievement of freedom produced a contradiction in theory. This had been partly reflected long before in the Lenin-M.N. Roy controversy on the colonial countries and the position and role of revolutionary forces therein. The controversy had been very skilfully resolved by Lenin in his thesis on the bourgeois democratic revolution.

But the controversy erupted afresh. There were attempts to remove PCJ from the leadership in 1946 itself by the Left sectarian elements. Thankfully, they did not succeed. The ‘gone over’ thesis returned: Stalin and some others long back had said, the bourgeoisie in the colonial countries had ‘gone over’ to imperialism. Lenin said a firm ‘no’ to this thesis.

But the seeds of Left-sectarian infantile disorder, which had remained dormant, sprouted again, and became a disease. Can the bourgeoisie really lead the country to independence? Can other progressive forces cooperate with it in this endeavour? And can an independent nation be built with the non-working classes in power?

India produced a unique situation. It began creating a nation with a deep-rooted political democracy, a generally progressive path of socio-economic development, a strong infrastructure-based economy, a powerful public sector, an independent foreign policy, an open mass media, multiparty system, mass democratic rights, open mass movements, etc. In other words, all that Marx had visualised as preferable conditions for mass and democratic advance.

Many of these rights were achieved under the pressure of mass movements. Yet they were taking shape when the bourgeoisie of a backward country was in power. What should the Communists do? How to advance?

A section of Communists was totally confused! From their point of view, all this simply was not possible in post-1947 India. Therefore this section chose to declare everything as a hoax. Democracy and basic change could only take place under the leadership of the working class (represented by the Communist Party), or not at all. Elections were a hoax, they said. But the subsequent developments proved they were not a hoax: it was through the ballot box, backed by mass movement, that the Communists came to power in Kerala in 1957.

Thus there was a Left-sectarian, adventurist backlash in the form of the infamous BTR line in 1948-50. It smashed the Indian communist movement to smithereens. The rest is quite well known.

Communist Revival and Ajoy Ghosh

Ajoy Ghosh never gave in to such immaturity and childishness, which went to prove that the Leftwing petty bourgeois ‘revolutionism’ was the best way to smash the revolution. The ultra-Left disorder had never been cured. The Communists managed to cause damage to themselves precisely at a time when the country was advancing.

The “Three Ps Letter” of Ajoy Ghosh, S.A. Dange and S.V. Ghate pointed out that there was a better, creative and healthy way to deal with the contradictions of the situation. The contradictions contained the seeds of communist advance.

The BTR leadership was removed in 1950, replaced ultimately by Ajoy Ghosh and his team. In fact he represented replacement of the pre-war outdated concepts by new ones in accordance with the new situation generated by the movements of freedom and democracy. That was till Maoism made a renewed attack on the world communist movement. Today Maoism itself has been disowned by the Communist Party of China.

Ajoy Ghosh’s period (1951-62) was an eventful one, that of revival of the communist movement and an assertion of Marxist creativity. The party gradually began to come out of the morass of isolation and self-destruction, to become by the late 1950s, a national force. It was a novel experience for a Communist Party—to play a constructive and national class role, rather than a ‘destructive’ one assigned to them by tradition. The understanding of the “Three Ps Letter” gradually evolved into a creative application of Marxism in the concrete Indian conditions. The speeches and writings of Ajoy Ghosh reflect this dialectical combination of national and class analysis. A Communist Party cannot become one in the real sense unless it had a national outlook and national vision. This is particularly true of a backward, colonial country, now a developing one.

Era of Nehruvian Outlook

Nehruvian vision reflected a progressive endeavour of the people of an emerging nation. It was a particular strategy charting the way forward. It no doubt expressed the aspirations of the rising capitalist and middle classes; but it at the same time represented the progressive aspirations of the masses. It also reflected, to an extent, the objective needs of an emerging nation and its economy, society and polity. Therefore, there were many common points, the points of unity and historical compromise, a historic united front against imperialism and oppression. At the same time, the constituent forces contended against each other. While struggling to deepen the Nehruvian strategy, the Communists sought to criticise it for its serious lapses, and in this course evolve their own strategy. The new national democratic strategy sought to bring together the positives of these strategies. The national democratic strategy sought to go beyond the Nehruvian one. Ajoy Ghosh’s criticism of Nehru, as also of Jayaprakash Narayan, sought to emphasise the creative future.

It is a positive comment on the era that the Communists and the Left today seek to remind the Congress of precisely that Nehruvian legacy which it is trying to dilute, and which attempt is being rightly criticised.

Path of Development

Ajoy Ghosh assimilated all that was new in the Indian and world situation. The CPI became the second politico-social force within Parliament and in the larger society, next only to the Congress. More than that, it is the Communists to whom other political forces and people in general turned for the solution of national and class questions. Public sector, nationalisation, abolition of zamindari and princely privileges, heavy industrialisation, development of economic infrastructure and structures, five-year plans, democracy, the communal-fascist menace, struggle for peace and disarmament and peaceful coexistence, rights of the masses, linguistic reorganisation, Delhi marches and bandhs, liberation of Goa and Pondicherry, friendship with socialist countries, and so on—the Communists were everywhere and at the head of the events, often setting the nation’s agenda.

In the meantime, the CPI restructured itself to play a more effective and meaningful role in the country. Its Amritsar Special Congress of 1958 was a world event. The CPI announced that Opposition parties have a role to play in future socialism, gave up the concept of dictatorship of the proletariat, and adopted a three-tier organisational structure, which is in existence even today. E.M.S. Namboodiripad wrote in the very next issue of New Age after the Amritsar Congress that by so doing, the CPI was only carrying the legacy of Mahatma Gandhi forward.

The CPI along with other progressive forces managed to isolate the communal-fascist and Right reactionary forces; the latter were cornered. Ajoy Ghosh in articles and interviews in 1955 and later made it clear that the CPI would not allow the Rightwing reactionary forces to replace the Nehru Government. The Nehru Government could only be replaced by an unity of democratic forces including the progressive forces within the Congress.

The resolution of the CC CPI of June 1955 was a turning-point in the history of the CPI.

Maoist Offensive and World Communist Movement (WCM)

The communist movement in India was growing in a tandem with the international communist movement. Internationalism had always been a strong point of the CPI. Ajoy Ghosh personally, and the CPI collectively, made singular contribution to the creative development of the Marxist evaluation of the new world situation. Destalinisation, peaceful coexistence, peaceful forms of transition to democratic and socialist revolutions, relationship of democracy and socialism, use of mass media and parliamentary structures etc. were some of the novel features. The world communist conferences of 1957, 1960, 1961, 1969 etc. were important milestones. Ajoy Ghosh, along with others, contributed to this process immensely.

Both Indian and international communist movements were on the verge of a huge break-through.

It was precisely at this point that Maoism struck on the world communist movement (WCM) and CPI. Maoism, as a trend of departure from Marxism, was gathering momentum within the CPC (CP China) and the world over. It was a fossilisation of the old understanding that stood in opposition to the WCM. Having first agreed to the formulations of the world communist conferences, the CPC began departing due to several changes within their party and the country. Today they have given up those positions and have discarded Maoism. At that time, China wanted to be a big power in opposition to the USSR.

Maoism gave a call to split the CPs all over the world in the name of armed revolution—‘proletarian’, ‘socialist’ and what not, and disrupted the WCM. Thousands of youth were misled by this pseudo-revolutionism. The process of disruption continues even today.

Ajoy Ghosh’s Sturggle for Party Unity

Ajoy Ghosh played a crucial role in grappling with the Maoist ideology and its splitting activities. He had to strain hard to keep the unity of the CPI intact, even at the cost of his health. He openly criticised Maoism, whenever the situation warranted. He criticised the activities to split the world communist movement, to go against its agreed understanding, and the attempts at creating tensions on the border with India. He went out of the way to plead with the Maoist leaders of the CPC to refrain from such activities, and went to Peking for this purpose.

The Maoists within the CPI were gaining their strength from international Maoism. Tensions were growing, and it almost seemed that the party would split in 1961 itself. It was the painstaking and strenuous, allout efforts and the crucial speech of Ajoy Ghosh at the 1961 Vijayawada Congress that saved the CPI at that time. He was virtually brought on a stretcher, so ill he was.

This famous speech, as amended and adopted by the Sixth Congress of the CPI (April 7-16, 1961), is known as “New Situation and Our Tasks”. It was a balanced and realistic assessment, and it has been broadly vindicated by the subsequent developments.

Yet, the party split could not be prevented in the coming years. Today, the movement is divided into numerous factions and parties, primarily because of Maoism.

It is a positive development that the CP of China has today dissociated itself from Maoism, ‘Cultural Revolution’ and such other phenomena and unfortunate events.

Ajoy Ghosh died only a few months later, on January 13, 1962, in the course of a hectic election campaign. He has left a deep imprint on history as a Communist of a new type.

Nearly five decades have passed since Ajoy Ghosh left us. The period has proved his theoretical understanding to be broadly correct.

Ajoy Ghosh was a Marxist theorist and a leader of a new era.

Article by Comrade :Anil Rajimwale

Thursday, 3 September 2015

लम्हे की खता की सजा सदियों मिलती है --- भावेश भारद्वाज








State Council UP CPI को बाजारवादियों से आज़ाद करो। आज़ाद करो।--- Fakhrey Alam

वामपंथ और साम्यवाद के लिए इतनी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उत्तर प्रदेश के बाजारवादी/ब्राह्मणवादी तत्व अपने ही  एक कर्मठ राष्ट्रीय सचिव कामरेड अतुल अनजान साहब पर जब तब तीखे प्रहार करते रहते हैं। फेसबुक पर एक बड़े पदाधिकारी को मुखौटा बना कर इन तत्वों ने अनर्गल बातें लिखवाई हैं। पहले भी कई-कई बार ये प्रदेश में पार्टी को विभाजित करा चुके हैं ,कर्मठ कार्यकर्ताओं को पार्टी से अलग होने पर मजबूर करते हैं ऐसे ही लोगों से उत्तर प्रदेश राज्य काउंसिल को मुक्त करने की फखरे आलम साहब की अपील पार्टी को मजबूत बनाने के लिए है।  बाजारवादी/ब्राह्मणवादी तत्व यदि इस बार फिर सफल होते हैं तो यह सिर्फ CPI के लिए ही नहीं सम्पूर्ण वामपंथ के विनाश का आगाज होगा। जनता मे आम चर्चा है कि ब्राह्मण वामपंथी फासिस्ट सरकार का समर्थन कर रहे हैं। फासिस्ट सरकार के अश्लील विज्ञापन का विरोध करने पर जिस प्रकार कॉमरेड अतुल अनजान साहब पर  बाजारवादी/ब्राह्मणवादी तत्वों ने  वाक -प्रहार करवाया है उससे तो उस जन-चर्चा को ही बल मिलता है। जब फासिस्ट तानाशाही का खतरा सिर पर हो तब उसका मुक़ाबला करने के बजाए अपने ही कर्मठ नेता पर लांछन लगाना निंदनीय कृत्य है। 


जस्ट इन: कॉमरेड अतुल अनजान दिल्ली पहुंचे, सन्नी लियोन पर मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया!ANI, 3 Sept,2015 11a.m. आज शामिल होंगे सचिव मंडल की बैठक में, अतुल अनजान पिछले दिनों मऊ में जहा उनकी कोशिशो से कॉमरेड झारखंड राय और कॉमरेड जयबहादुर की प्रतिमा का अनावरण राज्य सरकार ने किया, जिसमे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह मौजूद थे और इस उपलक्ष पर कम्युनिस्ट पार्टी के निवेदन पर १०० करोड़ के प्रोजेक्ट मऊ को तोहफे में मिला, सपा मुखिया ने २२ मिनट कॉमरेड अतुल अनजान पर बोला और कहा की इन्हे संसद कब भेजोगे? फिर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर इशारा करते हुए कहा की कब भेजोगे इन्हे? इस पर मुख्यमंत्री मुस्कराते रहे और कॉमरेड अनजान गंभीर दिखे!कॉमरेड अतुल कुमार अनजान दिल्ली पहुंच कर अपने विवादित बयान पर बात करते हुए एएनआई को कहा"जिन्हे सनी लियोन पर हमले से तकलीफ हुए उनसे माफ़ी मांगता हुँ, महिला अधिकारों के लिए जेल काटी है लाठिया खाई है मेरे बयान को कॉन्डम के इशहर से रेप को मिलता है बढ़ावा यह सरासर छेड़छाड़ है यूपीए ने अश्लील कंडोम पर प्रतिबन्ध लगाये थे लेकिन संस्कृति के रक्षक आजकी सरकार पोर्नस्टार सनी लियोन के इश्तेहार को प्रोमोट कर रही है, क्या मतलब है जिसमे कहा जा रहा है "सुबह से शाम करे और करते जाये की जी ना भरे, उन्होंने सवाल उठाया की क्या इसे परिवार में एक साथ देखा जा सकता है? यह सेक्स की तरफ उकसाता है ना की सूचना जानकारी बढ़ाता है, भारत का इश्तेहार का एड दशक से चलता है जिसमे सूचना का प्रसार है"!
Posted by Tanzeem E Insaaf Delhi on Wednesday, September 2, 2015
************************************************************************
Facebook Comments : 



Sunday, 26 July 2015

क्या वामपंथी ख़ुद विकल्प बनने को तैयार है ? --- ध्रुव गुप्त / वामपंथियों ने 'आत्म-हत्या' का मार्ग चुन रखा है --- विजय राजबली माथुर


https://www.facebook.com/photo.php?fbid=895101607233105&set=a.379477305462207.89966.100001998223696&type=1&theater
******************************************

 **********************************************************************************
BMS की रण-नीति है कि निजी क्षेत्रों में मजदूर आंदोलन को तोड़ कर मालिकों को फायदा पहुंचाना तथा सरकारी क्षेत्रों में विनिवेश का माहौल तैयार करना। जब ऐसे संगठन को वामपंथी संगठनों के बीच जाकर अपना खेल खेलने का मौका खुद वामपंथी संगठन ही देंगे तब केजरीवाल को कोई मुगालता नहीं हो सकता जो कि RSS की ओर से मोदी के विकल्प के तौर पर तैयार किए जा रहे हैं। दोनों ही एक ही सिक्के (RSS ) के दो पहलू हैं जबकि एक पहलू को वामपंथी गले लगाए हुये हैं तब मुगालता कैसा? आश्वस्त हैं। यही देश का सबसे बड़ा दुर्भाग्य है कि वामपंथियों ने 'आत्म- हत्या' का मार्ग चुन रखा है।
(विजय राजबली माथुर ) 

https://www.facebook.com/vijai.mathur/posts/916630845065559?pnref=story
**

Thursday, 19 February 2015

कामरेड गोविंद पंसारे व उनकी पत्नी पर कातिलाना हमला : लोकतन्त्र का काला अध्याय ---लखनऊ में तीखा विरोध






*महाराष्ट्र के कोल्हापुर में प्रातः भ्रमण पर निकले पंसारे दंपति पर कायरतापूर्ण कातिलाना हमला किया जाना भारतीय लोकतन्त्र के लिए एक काला अध्याय है। आज दिनांक 19 फरवरी 2015  को गांधी प्रतिमा, जी पी ओ पार्क, हजरतगंज, लखनऊ में इस हमले के विरोध व हमलावरों की गिरफ्तारी तथा पंसारे दंपति को सरकारी खर्चे पर इलाज की सुविधा दिये जाने की मांग को लेकर भाकपा व माकपा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल धरना -प्रदर्शन का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता महिला फेडरेशन की नेत्री कामरेड आशा मिश्रा व संचालन माकपा के जिलामंत्री कामरेड प्रदीप शर्मा ने किया। 

*प्रारम्भ में भाकपा के जिलामंत्री कामरेड मोहम्मद ख़ालिक़ ने इस प्रकरण पर व्यापक प्रकाश डाला। अन्य वक्ताओं में एडवा नेत्री कामरेड मधु गर्ग, प्रवीण सिंह, परमानंद दिवेदी, राधेश्याम, कान्ति मिश्रा आदि थे। 
धरने  में शामिल होने वाले कामरेड्स में कामरेड कल्पना पांडे'दीपा', प्रो . ए के सेठ, मो . अकरम, शिक्षक नेता  सत्यनारायण, विजय माथुर आदि थे। 

*वस्तुतः लखनऊ में इस विरोध-प्रदर्शन को आयोजित कराने में कामरेड कल्पना पांडे'दीपा' जी का विशेष योगदान उल्लेखनीय है जिन्होने 17 फरवरी को यह sms भेज कर कामरेड्स को उत्प्रेरित किया:
" Hamare Pritishthit Neta Govind Pansare wa unki patni par Kolhaapur me hatyaayi hamle ke virodh me LKO CPI ko AWASHYA KADI Pratikriya deni CHAHIYE,  ------Kalpana Deepa ,17-02-2015 

*ज़िलामन्त्री कामरेड मोहम्मद ख़ालिक़ ने त्वरित कारवाई करते हुये CPM के साथ तालमेल करके आज इस विशाल धरने को सफलतापूर्वक आयोजित किया और उन्होने चेतावनी भी दी कि यदि पंसारे दंपति को शीघ्र न्याय न मिला तो उग्र प्रदर्शन भी आयोजित किए जाएँगे।
*****


**********************
Facebook Comment :

Thursday, 12 February 2015

एक साजिश के तहत केजरीवाल को 'नक्सली' कह कर कम्युनिस्टों को गुमराह किया गया --- विजय राजबली माथुर


जब गांधी जी का 'भारत छोड़ो' आंदोलन हिंसक हो गया , नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अंडमान पर कब्जा कर लिया तथा नेवी व एयर फोर्स में विद्रोह हो गया तब स्पष्ट हो गया था कि अब ब्रिटिश साम्राज्य को ज्यों का त्यों कायम नहीं रखा जा सकता है। अतः भारत -विभाजन का अमेरिकी प्रस्ताव अमल में लाया गया और पाकिस्तान सीधे-सीधे अमेरिकी प्रभाव में शुरू से ही चला गया जबकि भारत को प्रभावित करने की कोशिशें जारी रहीं और 1980 में RSS के समर्थन से इन्दिरा जी की सत्ता वापिसी से यह कार्य सुगम हो गया। 1991 में मनमोहन सिंह जी के वित्तमंत्री बनने के साथ-साथ भारत में अमेरिकी प्रभाव बढ़ता चला गया और आज केंद्र में RSS नियंत्रित अमेरिका समर्थक सरकार सत्तासीन है जिसका प्रमाण गणतन्त्र दिवस पर अमेरिकी राष्ट्रपति को आमंत्रित्त करके सार्वजनिक रूप से दे भी दिया गया था। अब इसका विकल्प भी अमेरिका समर्थक ही हो इसकी तैयारियां ज़ोर-शोर से चल रही हैं जिसके अंतर्गत केजरीवाल को रोपा और सींचा जा रहा है। केंद्र सरकार ने एक पूर्व 'रा' अधिकारी से केजरीवाल को 'नक्सलवादी' होने का प्रमाणपत्र दिला दिया है जिससे अभिभूत होकर विभिन्न कम्युनिस्ट गुटों ने केजरीवाल को सिर-माथे पर बैठा लिया है और और अपने पैरों पर कुल्हाड़ी चला रहे हैं। जागरूक कम्युनिस्ट नेता व कार्यकर्ता इस ओर इंगित कर रहे हैं। किन्तु जिम्मेदार कम्युनिस्ट पदाधिकारी गैर जिम्मेदाराना व्यवहार करके केजरीवाल की जीत का जश्न मना कर कम्यूनिज़्म को भारत में दफन करने की कोशिशों को बल प्रदान कर रहे हैं। :

पूर्व 'रा' अधिकारी ने केजरीवाल की देशद्रोही गतिविधियों पर प्रकाश तो डाला है किन्तु उनको नक्सली बता कर कम्युनिस्टों को गुमराह करके केंद्र सरकार द्वारा कम्युनिस्टों के सफाये का पूरा-पूरा प्रबंध कर दिया है। जबकि केजरीवाल का संबंध अमेरिकी संस्थानों से है इस तथ्य को यह अधिकारी महोदय चतुराई से छिपा गए हैं। फिर भी विभिन्न कम्युनिस्ट पदाधिकारी केजरीवाल के गुण गान में बेसुरे गीत गा-गा कर प्रसन्न हो रहे हैं जिसे 'आत्म-हत्या के प्रयास का जश्न' ही मानना चाहिए।

देखिये प्रस्तुत लेख द्वारा नक़वी साहब ने 19 जनवरी 2015 को ही स्पष्ट कर दिया था कि भाजपा दिल्ली चुनाव में केजरीवाल को सत्ता सोने की तश्तरी में रख कर परोसने जा रही है तब भी  जिम्मेदार कम्युनिस्ट पदाधिकारी केजरीवाल की जीत में खुश होकर कम्यूनिज़्म की कब्र खोदने में ही व्यस्त हैं। इस ब्लाग तथा अपने दूसरे ब्लाग्स के माध्यम से लगातार सचेत करने के प्रयास करता रहता हूँ बतौर प्रमाण नीचे पूर्व प्रकाशित लेख के अंश व उसका लिंक दिया जा रहा है  :

Why BJP may want to lose Delhi

http://gulfnews.com/opinions/columnists/why-bjp-may-want-to-lose-delhi-1.1443516 

Why BJP may want to lose Delhi

The party’s top brass is aware that even if it wins, the state will remain a headache due to intra-party bickerings and because of impatient voters
  • By Bobby Naqvi | Special to Gulf News
  • Published: 16:17 January 19, 2015
  • Gulf News

"BJP is a very well-organised outfit with sympathisers in every layer of government, judiciary, media, commerce and industry. It is unlikely all this is happening due to poor management. Then is all this ‘bad management’ part of a deliberate plan to lose Delhi? Or to let Arvind Kejriwal win? But what will BJP gain from losing Delhi? A lot actually. If Kejriwal wins Delhi, it will be projected as a victory of a mass movement, media will eulogise Kejriwal, hail him as a hero and will dissect AAP’s campaign for days. Prime time on television will be reserved for one man only — Kejriwal. More importantly, Kejriwal’s victory will divert attention of the people who are getting restless from Modi’s inability to deliver on his election promises.
Once a government led by Kejriwal is sworn in, the focus of national media and by extension national discourse will shift to his government and ministers. Kejriwal will have no honeymoon period, both media and voters will demand immediate results, at least on corruption, power tariffs, VAT (value added tax), health hotline and WiFi. A hostile government at the Centre will not help him either. This spotlight on Kejriwal will come as a huge relief for Modi. It will shift the focus from his government at the Centre. Finance Minister Arun Jaitley is planning a radical budget and several unpleasant decisions are expected this March. The media spotlight on Kejriwal government will allow Jaitley to quietly to push through unpopular reforms — disinvestment of PSUs (public sector undertakings), budget cuts in health, education — in his attempt to cut budget deficit.
Secondly, away from media spotlight, the right-wing Sangh Parivar machinery can then unleash its foot soldiers to polarise voters with low-intensity disturbances ahead of the two big battles — Uttar Pradesh (UP) and Bihar. These two states are absolutely essential for BJP’s growth. Victory in Bihar and UP will complete the Parivar’s dominance in the cow belt. Moreover, UP and Bihar will shore up BJP’s strength in Rajya Sabha, an absolute necessity for pushing far more radical and unpopular reforms. Last but not the least, these two states will make Modi, Shah and Jaitley the most powerful political coterie in the history of democratic India.
BJP’s top brass is aware that even if the party wins Delhi, the state will remain a headache — partly due to intra-party bickerings and partly because of impatient voters who expect immediate results and good governance, something the BJP is unsure of delivering. BJP has controlled the city-state’s civic bodies for years but has failed miserably. Losing Delhi won’t be such a bad idea!"
Bobby Naqvi is the Editor of XPRESS, a sister paper of Gulf News.
************************
अरविंद को समझने से पहले ‘रेमॉन मेग्सेसाय’ को समझ लीजिए! :

अमेरिकी नीतियों को पूरी दुनिया में लागू कराने के लिए अमेरिकी खुफिया ब्यूरो ‘सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए)’ अमेरिका की मशहूर कार निर्माता कंपनी ‘फोर्ड’ द्वारा संचालित ‘फोर्ड फाउंडेशन’ एवं कई अन्य फंडिंग एजेंसी के साथ मिलकर काम करती रही है। 1953 में फिलिपिंस की पूरी राजनीति व चुनाव को सीआईए ने अपने कब्जे में ले लिया था। भारतीय अरविंद केजरीवाल की ही तरह सीआईए ने उस वक्त फिलिपिंस में ‘रेमॉन मेग्सेसाय’ को खड़ा किया था और उन्हें फिलिपिंस का राष्ट्रपति बनवा दिया था। अरविंद केजरीवाल की ही तरह ‘रेमॉन मेग्सेसाय’ का भी पूर्व का कोई राजनैतिक इतिहास नहीं था। ‘रेमॉन मेग्सेसाय’ के जरिए फिलिपिंस की राजनीति को पूरी तरह से अपने कब्जे में करने के लिए अमेरिका ने उस जमाने में प्रचार के जरिए उनका राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ‘छवि निर्माण’ से लेकर उन्हें ‘नॉसियोनालिस्टा पार्टी’ का उम्मीदवार बनाने और चुनाव जिताने के लिए करीब 5 मिलियन डॉलर खर्च किया था। तत्कालीन सीआईए प्रमुख एलन डॉउल्स की निगरानी में इस पूरी योजना को उस समय के सीआईए अधिकारी ‘एडवर्ड लैंडस्ले’ ने अंजाम दिया था। इसकी पुष्टि 1972 में एडवर्ड लैंडस्ले द्वारा दिए गए एक साक्षात्कार में हुई। ठीक अरविंद केजरीवाल की ही तरह रेमॉन मेग्सेसाय की ईमानदार छवि को गढ़ा गया और ‘डर्टी ट्रिक्स’ के जरिए विरोधी नेता और फिलिपिंस के तत्कालीन राष्ट्रपति ‘क्वायरिनो’ की छवि धूमिल की गई। यह प्रचारित किया गया कि क्वायरिनो भाषण देने से पहले अपना आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए ड्रग का उपयोग करते हैं। रेमॉन मेग्सेसाय की ‘गढ़ी गई ईमानदार छवि’ और क्वायरिनो की ‘कुप्रचारित पतित छवि’ ने रेमॉन मेग्सेसाय को दो तिहाई बहुमत से जीत दिला दी और अमेरिका अपने मकसद में कामयाब रहा था। भारत में इस समय अरविंद केजरीवाल बनाम अन्य राजनीतिज्ञों की बीच अंतर दर्शाने के लिए छवि गढ़ने का जो प्रचारित खेल चल रहा है वह अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए द्वारा अपनाए गए तरीके और प्रचार से बहुत कुछ मेल खाता है। उन्हीं ‘रेमॉन मेग्सेसाय’ के नाम पर एशिया में अमेरिकी नीतियों के पक्ष में माहौल बनाने वालों, वॉलेंटियर तैयार करने वालों, अपने देश की नीतियों को अमेरिकी हित में प्रभावित करने वालों, भ्रष्‍टाचार के नाम पर देश की चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने वालों को ‘फोर्ड फाउंडेशन’ व ‘रॉकफेलर ब्रदर्स फंड’ मिलकर अप्रैल 1957 से ‘रेमॉन मेग्सेसाय’ अवार्ड प्रदान कर रही है। ‘आम आदमी पार्टी’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके साथी व ‘आम आदमी पार्टी’ के विधायक मनीष सिसोदिया को भी वही ‘रेमॉन मेग्सेसाय’ पुरस्कार मिला है और सीआईए के लिए फंडिंग करने वाली उसी ‘फोर्ड फाउंडेशन’ के फंड से उनका एनजीओ ‘कबीर’ और ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ मूवमेंट खड़ा हुआ है। ............यदि देश में आम आदमी पार्टी की सरकार बन जाए और वह कश्मीर में जनमत संग्रह कराते हुए उसे पाकिस्तान के पक्ष में बता दे तो फिर क्या होगा? 
http://communistvijai.blogspot.in/2013/12/blog-post_30.html 
साभार:
http://www.aadhiabadi.com/.../867-who-is-arvind-kejriwal
********************
फेसबुक पर टिप्पणियाँ:
 **



Tuesday, 20 January 2015

प्रेरणास्त्रोत वर्द्धन जी का नागरिक अभिनंदन

 कामरेड अर्धेंदुभूषण वर्द्धन जी :
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव वरिष्ठ कामरेड  अर्धेंदुभूषण वर्द्धन जी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 18 जनवरी 2015 को नागपुर में उनका सार्वजनिक अभिनंदन किया गया और उनके दीर्घायुष्य की कामना की गई कि उनसे आगे भी मार्ग-दर्शन प्राप्त होता रहेगा जिस प्रकार वह पिछले 75 वर्षों  से मात्र 15 वर्ष की आयु से ही मजदूरों व आम जनता के संघर्षों में करते आए हैं। वर्द्धन जी नागपुर से 'विधायक' भी रह चुके हैं तब उनके साथ पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील जी भी महाराष्ट्र विधान सभा की सदस्या थीं। नागपुर वर्द्धन जी की 'कर्म-भूमि' रहा है और वहाँ के लोगों में वह आज भी लोकप्रिय हैं। 

वर्द्धन जी की यह लोकप्रियता उनके सौम्य व्यवहार का प्रतिफल है। 25-26 वर्ष पूर्व जब मैं आगरा में मात्र ज़िला काउंसिल सदस्य था और डॉ राम गोपाल सिंह चौहान, डॉ महेश चंद्र शर्मा व रमेश मिश्रा जी के आव्हान पर  सुंदर होटल, राजा-की मंडी स्थित  ज़िला कार्यालय पर उनको सहयोग करने हेतु जाया करता था तब एक रोज़ अचानक वर्द्धन जी का वहाँ आगमन हुआ था और उस समय मैं ही उपस्थित था और कार्य व्यस्त होने के कारण वर्द्धन जी को प्रवेश करते देख नहीं सका था एक बड़े राष्ट्रीय नेता होने के बावजूद वर्द्धन जी ने मुझे 'प्रणाम' कह कर संबोधित किया तब मैंने खड़े हो कर उनको अभिवादन किया और बैठने का निवेदन किया। वर्द्धन जी ने एक अखबार पढ़ने को ले लिया और मुझसे कार्य करते रहने को कहा।आने पर  कामरेड रमेश मिश्रा जी अचानक वर्द्धन जी को देख कर बेहद खुश हुये । उसी समय से मैं वर्द्धन जी की महानता का कायल हूँ। मैं उनके सुंदर,स्वस्थ,सुखद,समृद्ध उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायुष्य की मंगल कामना करते हुये पार्टी पर उनका वरद हस्त बने रहने की इच्छा रखता हूँ। 
----- विजय राजबली माथुर 







विवरण साभार:
https://www.facebook.com/photo.php?fbid=10152652414582634&set=pcb.10152652415092634&type=1&theater
****************************************************
Comment on Facebook Group :Communist Party of India -----