Showing posts with label नास्तिकता. Show all posts
Showing posts with label नास्तिकता. Show all posts

Tuesday, 18 October 2016

किसने रोक रखा है सर्वहारा क्रांति को ------ हिम्मत सिंह

ब्राह्मणवाद मुख्य रूप से गैरबराबरी और शोषण का तंत्र है :: 



Himmat Singh
16-10-2016 

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं को सामना :
एक सवाल जिसे बार-बार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं को सामना करना पड़ता है, उसे साथी मनोज सिंह ने बड़ी सटीकता से उठाया है, लेकिन यह वही बचकाना सवाल है जो पहले भी कम्युनिस्ट पार्टियाँ करती रही हैं और खुद ही जवाब भी देती रही हैं वह है जाति और धर्म का सवाल. लगभग सौ साल होने को आ गए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टियों के काम करते इस देश में, आज भी वही सनातन रूप से सवाल उठते हैं और खुद ही जवाब देते रहते हैं. इसी सन्दर्भ में कामरेड मनोज जी का कथन बिना किसी रुकावट के यहाँ दे रहा हूँ और उसपर मेरी टिपण्णी भी.
कॉमरेड मनोज सिंह कहिन:: 
पहले धर्म-जाति का सवाल या सर्वहारा क्रान्ति कि?
----------------------------------------------------------------
बदलाव निश्चित है, बस सर्वहारा वर्ग को इस बदलाव की दशा और दिशा तय करना है, साथ ही इसकी गति को तेज़ करने की ज़रुरत है। यह सत्य है कि सर्वहारा क्रान्ति के राह में ऐसे कई सवाल है जिसपर ध्यान देने की ज़रुरत है। इसका मतलब ये नहीं की वर्गीय चेतना की राह को धीमां कर पहले धर्म या जाति के सवाल को हल किया जाए। मेरी नज़र में सही रास्ता सिर्फ ये है कि सर्वहारा के आर्थिक बराबरी और स्वतन्त्रता के बाद ही ब्राह्मणवाद, सामन्तवाद, साम्प्रदायिकता और पूंजीवाद से छुटकारा संभव होगा। हां धर्म और जाति के सवाल को ज़रूर इस बड़ी लड़ाई में शामिल कर उसके खिलाफ भी युद्ध छेड़ना ही होगा, पर बड़ा सवाल तो सर्वहारा के सत्ता स्थापना के बाद ही हल होगा। तभी समतामूलक, जातिविहीन और आर्थिक समाज की स्थापना संभव है।
मेरी यानी कि (Himmat Singh) की टिप्पणी :
मनोज भाई, वही रटी-रटाई बात दुहरा रहे हैं, आखिर किसने रोक रखा है सर्वहारा क्रांति को. बहुत ही बचकाना सवाल है. जब हम कहते हैं कि भारतीय समाज का सारा का सारा तंत्र विकसित ही हुआ है इसी तरह से, जिसे हम जातीय व्यवस्था या यूं कहें ब्राह्मणवादी तंत्र कहते हैं. और यह ब्राह्मणवाद मुख्य रूप से गैरबराबरी और शोषण का तंत्र है. उसमे कोढ़ में खाज यह कि यहाँ जो पूँजीवाद विकसित हुआ है, वह भी वर्णाश्रमी ब्राह्मणवाद के तहत ही विकसित हुआ है इसे प्रचलित भाषा में हिन्दू पूँजीवाद कह सकते हैं. इस व्यवस्था को नए सिरे से खाद-पानी और मजबूती प्रदान किया अंग्रेजों ने, उन्हेंने यहाँ आकर देखा कि ब्राह्मणवादियों ने शोषण को शास्वत संरचना प्रदान कर रखी है. बन्दोस्बस्ती कानून (Settlement Act) के जरिये अकारण ही नहीं इन सवर्ण ब्राह्मणवादियों के हाथों में संसाधनों का हस्तांतरण तथा शूद्रों आदिवासियों और मुसलमानों को तत्कालीन ब्रिटिश पूँजीवाद के सस्ता मैन्युअल लेबर में तब्दील कर दिया गया. इंडियन फारेस्ट एक्ट १८६५ के जरिये आदिवासियों को जंगल से बेदखल करना. मैकाले एजुकेशन सिस्टम के जरिये मुसलमानों को शिक्षा से लगभग बाहर धकेलना, संस्कृति के नाम पर शंकराचार्य के नए ब्राह्मणवाद को स्थापित करना. पूरी समग्रता में देखे बगैर चीजों को अलग-थलग रूप में देखने पर व्यापक बदलाव या उत्पीडित जन के मुक्ति के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है.
https://www.facebook.com/hmtsinghdelhi/posts/10208998756598467




******************************************************

( मैंने समय समय पर कई कई बार यह स्पष्ट करने का प्रयास किया है कि, 'नास्तिकवाद ' : 'एथीज़्म ' की थोथी  ज़िद्द के चलते 'धर्म ' को 'मजहबों ' के समकक्ष रख कर शहीद भगत सिंह व महर्षि कार्ल मार्क्स की आड़ में ठुकरा दिया जाता है जो वस्तुतः एक गंभीर 'ब्राह्मण वादी चाल ' है। 
यदि हम धर्म का मर्म समझ कर जनता को समझाएँ तो जनता फासिस्ट शक्तियों के अधर्म को धर्म मानने की गलती न करे और तब हम जनता को समझा सकते हैं कि, जन्मगत जाति व्यवस्था प्राकृतिक नियमों के प्रतिकूल और शोषण पर आधारित है। वेदों में कर्मगत आधार पर वर्णाश्रम व्यवस्था थी जो कर्म के आधार पर थी न कि, जन्म के आधार पर। लेकिन ब्राह्मण वाद की चाल को न समझते हुये ख़्वामख़्वाह की ज़िद्द के चलते धर्म को ठुकराने का ठोस लाभ सांप्रदायिक/फासिस्ट शक्तियों को मिल रहा है )
------ विजय राजबली माथुर 
*******************************************************
फेसबुक कमेंट्स : 
18-10-2016 

Thursday, 30 June 2016

एथीज़्म/ नास्तिकता प्रकृति विरुद्ध आचरण हैं ------ विजय राजबली माथुर



Conversation started June 30, 2015

6/30, 10:04pm

Sir what is the main difference between socialism and communism

 'समाजवाद ' वह 'आर्थिक प्रणाली' है जिसमें 'उत्पादन' व 'वितरण' के साधनों पर समाज ( सरकार के माध्यम से  ) का आधिपत्य होता है और सबके लिए समान अवसर उपलब्ध करवाए जाते हैं। 
'साम्यवाद' वह सामाजिक अवस्था है जिसमें 'प्रत्येक से उसकी क्षमतानुसार व प्रत्येक को उसकी आवश्यकतानुसार' कार्य व उसका प्रतिफल उपलब्ध करवाया जाता है। 'आदिम-अवस्था' साम्यवाद की ही अवस्था थी। 
मनुष्य द्वारा मनुष्य के शोषण से समाज में विषमता व असमानता उत्पन्न हो गई है । इस अप्राकृतिक लूट व अमानवीय शोषण को समाप्त करने के लिए पहले 'समाजवाद' की स्थापाना करनी होगी जिसे बाद में धीरे-धीरे साम्यवाद में परिवर्तित किया जाएगा।
July 1, 2015

7/1, 9:58pm

Thanks  sir i got it!

गत वर्ष जिस जिज्ञासू ने 'समाजवाद' और 'साम्यवाद ' का अंतर पूछा था उन्हीं ने इस वर्ष (2016 ) पूछा है कि, 'एथीज़्म '/ 'नास्तिकता ' क्या है?

Tuesday

6/28, 8:04pm

hello sir good evening  ,how are you ? i use to read almost all of your blog it's carry immense knowledge and fully  analysed 
as you seems Marxist and   I'm in transition state of being so , i just want to know your view on atheism  . 
                          
                      your student

हो सकता है इन जिज्ञासू साहब ने एथीज़्म/नास्तिकता पर मेरे विचार इसलिए जानना चाहे हों कारण कि, मैं एथीज़्म/नास्तिकता का लगातार विरोध इसलिए करता हूँ कि, इसी के कारण भारत में 'साम्यवाद' असफल रहा है। और यह भी हो सकता है कि, इन जिज्ञासू महोदय को किसी दकियानूस मार्कसिस्ट ने मुझसे पूछने को प्रेरित किया हो। जो भी हो अपने विचार को सार्वजनिक करने में कोई हर्ज नहीं है। 




पौराणिक पोंगापंथी 'नास्तिक'/ एथीस्ट उसे कहते हैं जो ईश्वर/भगवान  पर विश्वास नहीं करता है और 'आस्तिक' उसे कहते हैं जो ईश्वर/भगवान पर विश्वास करता है। खुद को एथीस्ट कहलाने में गर्व का अनुभव करने वाले साम्यवादी ढ़ोंगी-पाखंडी इन पौराणिकों के कथन को 'सत्य ' मानते हुये ही ऐसा करते हैं। अपने पक्ष में शहीद भगत सिंह के लेख 'मैं नास्तिक  क्यों' तथा महर्षि कार्ल मार्क्स की  'धर्म ' को अफीम मानने की उक्ति के उदाहरण पेश करते हैं। छह माह रूस में साम्यवाद की ट्रेनिंग लिए आगरा भाकपा के एक पूर्व जिला मंत्री (एक डिग्री कालेज के पूर्व प्राचार्य ) साहब का कहना है कि, 'चारवाक' दर्शन 'नास्तिकता'/एथीज़्म पर आधारित है और साम्यवाद उसी से प्रेरित है। चरवाक ऋषि कहते थे :
जब तक जियो मौज से जियो 
घी पियो चाहे उधार ले के पियो। 

लेकिन महर्षि कार्ल मार्क्स ने बताया है कि, 'साम्यवाद' वह सामाजिक अवस्था है जिसमें 'प्रत्येक से उसकी क्षमतानुसार व प्रत्येक को उसकी आवश्यकतानुसार' कार्य व उसका प्रतिफल उपलब्ध करवाया जाता है।
निश्चय ही यह तो चारवाक दर्शन नहीं है। परंतु महर्षि कार्ल मार्क्स ने यूरोप के 'ओल्ड टेस्टामेंट' व 'प्रोटेस्टेंट' के संघर्ष को धार्मिक संघर्ष मानते हुये 'धर्म' की आलोचना की है। जबकि रिलीजन/मजहब/संप्रदाय धर्म होता ही नहीं है। शहीद भगत सिंह महज़ 24 वर्ष की आयु ही प्राप्त कर सके। उनका परिवार 'सिक्ख' होते हुये भी आर्यसमाजी था और वह 'सत्यार्थ प्रकाश' पढ़ कर ही क्रांतिकारी बने थे 1917 की रूसी क्रांति से प्रभावित थे और मार्क्स के अनुसार ही धर्म को लेकर उन्होने अपनी आलोचना प्रस्तुत की है। 

स्वामी विवेकानंद ने कहा है कि, 'आस्तिक' वह है जो अपने ऊपर विश्वास रखता है और नास्तिक वह है जिसका अपने ऊपर विश्वास नहीं है। संस्कृत में Phd किए लोग इस व्याख्या को नहीं मानते हैं और साम्यवादी भी उनका ही अनुसरण करते तथा जनता से कटे रहते हैं। मैं इसी व्याख्या के आधार पर नास्तिकता/एथीज़्म को साम्यवाद को भारत में सफल न होने देने का हेतु मानता हूँ। 

धर्म = प्रकृति के नियमानुसार आचरण करना ही होता है कोई मजहब/संप्रदाय/रिलीजन नहीं। धर्म 'सत्य,अहिंसा (मनसा-वाचा-कर्मणा ),अस्तेय,अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य का सम्मुच्य है न कि, मंदिर,मस्जिद,चर्च या गुरुद्वारा जाना। 
अतः धर्म का विरोध करना प्रकृति विरुद्ध आचरण है। 1991 तक रूस से साम्यवाद इसी लिए उखड़ गया कि, वहाँ इस वास्तविक धर्म के विरुद्ध कार्य हो रहा था। पार्टी नेता व अधिकारी भ्रष्टाचार में भी लिप्त थे और चारित्रिक हनन में भी। 

भगवान = भ (भूमि- पृथ्वी  )+ ग (गगन -आकाश )+व (वायु-हवा )+I (अनल-अग्नि )+न (नीर-जल )। 
चूंकि ये तत्व खुद ही बने हैं इनको किसी मानव ने निर्मित नहीं किया है इसलिए इनको ही 'खुदा' भी कहते हैं। 
और इनका कार्य G (जेनरेट )+O(आपरेट )+D(डेसट्राय) है अतः ये ही GOD- गाड हैं। और ये स्वम्य में ऐश्वर्य-सम्पन्न होने के कारण ईश्वर भी कहे जाते हैं। 
जब आप भगवान को नहीं मानते ऐसा कहते हैं तब आप कहाँ हैं ? सांस कहाँ से ले रहे हैं?जल कहाँ से ग्रहण कर रहे हैं?ऊर्जा कहाँ से ग्रहण कर रहे हैं? अर्थात आप झूठ बोल रहे हैं और ढ़ोगियों-पाखंडियों के पक्ष को मजबूत कर रहे हैं और उसी का परिणाम है केंद्र में फासिस्ट सरकार का सत्तारूढ़ होना। 

अतः निष्कर्ष यही निकलता है कि, प्रकृति के नियमानुसार आचरण करना ही 'धर्म' है और धर्म के तत्वों का सम्यक पालन ही आस्तिकता है और न मानना एवं पालन न करना ही 'नास्तिकता'/एथीज़्म। 
*******************************************
फेसबुक कमेंट्स :

Saturday, 2 April 2016

भारत में साम्यवाद की संभावनाएं ------ विजय राजबली माथुर

1992 में जब निम्नांकित लेख लिखा था और जो उम्मीद तब ज़ाहिर की थी वह पूर्ण नहीं हुई है क्योंकि सभी प्रकार के साम्यवादी/वामपंथी दल 'एथीज़्म' : 'नास्तिकता " के भ्रमजाल में फंसे होने के कारण जीवन व समाज की वास्तविक व यथार्थ आवश्यकताओं की उपेक्षा करके मात्र आर्थिक आधार पर वर्गीय एकता बना कर सफलता की कपोल-कल्पना किए  सोये हुये बैठे हैं। मार्क्स साहब के अनुसार पूर्ण औद्योगीकरण के बाद साम्यवादी क्रान्ति होनी थी किन्तु 1917 व 1949 की रूसी व चीनी साम्यवादी क्रांतियाँ कृषी- प्रधान देशों में हुईं थीं फिर उनका औद्योगीकरण किया गया तथा वास्तविक 'धर्म' के 'मर्म' को न मानने के कारण उसका पालन नहीं किया गया। परिणाम स्वरूप रूस में साम्यवाद उखड़ गया तो चीन में STATE-CAPITALISM में परिवर्तित हो गया है। इन सबका सबक हमारे देश के किसी भी साम्यवादी दल ने नहीं लिया है और आज भी लकीर के फकीर बन कर चल रहे हैं। फलतः पहले चरण में 1998 से 2004 तक सांप्रदायिक शक्तियों के नेतृत्व में सत्ता चली गई थी और दूसरे चरण में 2014 में आ गई है जो नित्य नए-नए फासिस्टी तरीकों से जकड़ती जा रही है। 24 वर्ष बाद फिर से उस पुराने लेख को प्रकाशित करने का उद्देश्य यही है कि, इस वक्त जिस परिवर्तन की बात छात्र नेता कामरेड कन्हैया कुमार ने उठाई है उसकी 80 प्रतिशत बातों का उल्लेख इस लेख में भी समाहित है। 20 प्रतिशत 'धर्म' संबंधी दृष्टिकोण पर कामरेड कन्हैया भी लकीर के फकीर वाली 'नास्तिकता' की डगर पर चल रहे हैं। सभी साम्यवादी व जन -वादी तत्व जब तक वास्तविक 'धर्म' का 'मर्म' जनता के समक्ष नहीं रखते तब तक साप्रदायिक/ फासिस्ट शक्तियों को ही मजबूत करते जाएँगे और ऐसा होगा उनके ब्राह्मण वादी नेतृत्व की असली मानसिकता के कारण। 


************************************************************************
आज जब विश्व के प्रथम साम्यवादी राष्ट्र का विघटन हो चुका है और वहाँ पूर्णतय : साम्यवाद को नकार दिया गया है, प्रस्तुत शीर्षक कुछ लोगों को हास्यास्पद प्रतीत हो सकता है। विगत पाँच -छह वर्षों से जबसे  कि, श्री मिखाईल गोर्बाचोव  ने ग्लासनास्त और पेरेस्त्रोईका के नाम पर सोवियत रूस से साम्यवाद की जड़ें छांटना प्रारम्भ की थीं भारत के हम साम्यवादियों में  से अधिकांश को निराशा ही हुई थी और यहाँ अपना भविष्य अंधकारमय प्रतीत होने लगा था । पुनः 1989 और 1991 के चुनावों में भाजपा की सांप्रदायिक बढ़त से हम सहसा हताश होते हुये लोगों को पाते हैं।

परंतु इस संबंध में व्यक्तिगत रूप से मेरा दूसरा ही दृष्टिकोण है। मैं समझता हूँ कि, भारत में अब हमारे लिए अपने विस्तार के लिए परिस्थितियाँ और अधिक अनुकूल हैं । एक तो अब हमें परमुखापेक्षी नहीं रहना है अब हमारी पार्टी की नीतियाँ विशुद्ध रूप से भारतीय वांगमय के मद्दे नज़र बनेंगी और दूसरे भाजपा रूपी सांप्रदायिक एवं विघटनकारी शक्तियों ( जो कि, निश्चित रूप से साम्राज्यवादियों के हाथों में खेल रही हैं ) से टक्कर लेने के लिए समान विचारों वाली जनवादी शक्तियों से मिलकर कार्य करने से हमें अपने विस्तार हेतु क्षेत्र स्वतः ही मिलते जाएँगे।

हमारे विपक्षी हमारी सबसे बड़ी आलोचना इस बात को लेकर करते हैं कि, साम्यवाद के प्रणेता रूस ने ही क्रांतिकारी योद्धाओं का लेनिन, का स्टालिन आदि की मूर्तियाँ ही नहीं उखाड़ फेंकीं उनकी प्रेरक विचार धारा को ही रसातल में समाविष्ट कर दिया तो हम किस आधार पर भारत में साम्यवाद की सफलता की बात करते हैं? और जबकि यहाँ पिछले दो निर्वाचनों ने सांप्रदायिक शक्तियों को ही बल प्रदान किया है।

मेरी राय में हम अपने आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब कुछ इस प्रकार से दे सकते हैं कि, उनका आधार ही समाप्त हो जाये। हमें यह कहना होगा कि, साम्यवाद मूलतः भारतीय विचार धारा है । भारतीय चिंतकों ने समय-समय पर मानव कल्याण और मानव द्वारा मानव के शोषण समाप्ति हेतु जो मन्तव्य व्यक्त किए और जिनका कि, उल्लेख हमारे प्राचीनतम ग्रन्थों में आज भी उपलब्ध है । महान दार्शनिक मैक्समूलर सा : भारत में 30 वर्ष रह कर इन ग्रन्थों का मनन और अनुवाद कर जब जर्मन वापिस लौटे तो भारतीय संस्कृति से साम्यवादी विचार भी ले गए। महर्षि कार्ल मार्क्स ने समस्त दर्शनों का गहन अध्यन करने के बाद साम्यवादी सिद्धांतों को मानव- कल्याण के उपयुक्त पाया और उन्होने देश - काल की परिस्थितियों के अनुरूप जो दर्शन प्रस्तुत किया और जिसे उनके ही नाम पर हम आज मार्क्सवादी दर्शन कहते हैं वह वस्तुतः मौलिक रूप से भारतीय अवधारणा ही है। हमारी संस्कृति में व्यष्टि की अपेक्षा समष्टि पर बल दिया गया है। हमारे प्राचीन ऋषियों ने " वसुधेव कुटुंबकम " का उद्घोष किया जो हमारे आज के " दुनिया के मजदूरों एक हो " के ही अनुरूप है। हमारे प्राचीन ऋषि समस्त मानवता , सम्पूर्ण विश्व को एक समाज इकाई के रूप में मान कर सबके कल्याण की बात करते हैं और यही बात मार्क्स सा : भी कहते हैं कि, विश्व- व्यापी साम्यवादी व्यवस्था में ही मानव- कल्याण संभव है।

आज सोवियत रूस समेत पूर्वी यूरोप में साम्यवाद का जो पराभव प्रतीत होता है वह वास्तव में साम्यवाद के मूलभूत तत्वों का यथार्थ पालन न हो पाने के कारण है। हम भारत में योगीराज श्री कृष्ण का दृष्टांत प्रस्तुत कर सकते हैं जिन्होंने महाभारत समर के समय अर्जुन को यह उपदेश देते हुये कहा था कि, " अर्जुनस्य द्वै प्रतिज्ञे, न दैन्यम, न पलायनम " अर्थात कि, हे अर्जुन यह दो प्रतिज्ञाए याद रखो कि, न तो कभी दीनता दिखाना और न ही पलायन करना तभी विजय संभव है। हम देखते हैं कि,  श्री मिखाईल गोर्बाचोव सतत पलायन करते हुये साम्राज्यवादियों  के समक्ष दैन्यवश घुटने टेकते चले गए इसी लिए पराजित हुये।

प्रसंगवश यहाँ यह बताना गलत न होगा कि, हमारी प्राचीन संस्कृति का दुरुपयोग तथाकथित धर्म के ठेकेदारों द्वारा सतत रूप से किया जाता रहा है और हम भारतीय साम्यवादी  खुद को "धर्म" विरोधी घोषित करने के कारण उस पर मौन रहे हैं। वास्तव में वे धर्म के अलमबरदार धर्म का आशय ही नहीं जानते और हमने कभी उनका पर्दाफाश ही नहीं किया । योगीराज श्री कृष्ण ने भी जिसे माना था वह धर्म है - सत्य, अहिंसा(मनसा-वाचा-कर्मणा ),  अस्तेय , अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य का समुच्य। इस संदर्भ में हम देखते हैं कि, भाजपा आदि तथाकथित धर्म के ठेकेदार ही इस धर्म का उल्लंघन करने के दोषी हैं।
(1 ) कारण कि, वे इस 'सत्य ' को ही स्वीकारने को प्रस्तुत नहीं हैं कि, भारतीय संस्कृति समष्टिवाद पर आधारित है न कि, व्यष्टिवाद जो कि पूंजीवाद का पर्याय है।   
(2 ) निजी लाभ के लिए वे ही दलित और दमित जन के लिए 'हिंसा' का प्रयोग करते हैं और मनसा-वाचा-कर्मणा समग्र रूप में ।
(3 ) वे धर्म के अलमबरदार कहलाने वाले ही 'कर-वंचना' करते हैं अर्थात 'अस्तेय' का पालन नहीं करते हैं।, और
(4 ) जमाखोरी तो उनके जीवन की धारा ही है जिसके द्वारा आभाव उत्पन्न कर वे जन-जन का शोषण करते हैं।
(5 ) ब्रह्मचर्य का पालन कितना करते हैं यह बात उनके नाईट क्लबों (इंडियन क्लब सरीखे ) से ही पता चल जाएगी।

स्वामी विवेकानंद जिन्हे वे अपने संकीर्ण दायरे में रख कर प्रचारित करते हैं, स्वम्य गरीबों और दुखियों के पक्षधर थे और सांप्रदायिक विद्वेष के विरुद्ध थे। एक मुसलमान का हुक्का गुड़गुड़ाने पर उन्हें जो प्रताड़णा मिली उसी से प्रेरित होकर वह घर-परिवार छोड़ कर समष्टि के कल्याण हेतु निकल पड़े। स्वामी विवेकानंद ने स्पष्ट कहा था कि, जब तक भारत में निर्धन की झोंपड़ी में खुशी का दीपक नहीं जलता भारत प्रगति नहीं कर सकता। यह एक वाक्य ही साम्यवादी दर्शन की पुष्टि करने के लिए पर्याप्त है। आवश्यकता है तो इस बात की कि, हम भारतीय संस्कृति से समष्टिवादी सिद्धांतों और तर्कों को ढूंढ कर भारतीय मनीषियों द्वारा व्यक्त विचारों से पुष्ट करते हुये जनता को अपने स्तर से जाग्रत करें तभी हम सांप्रदायिक शक्तियों भाजपा आदि को शिकस्त दे सकते हैं।

आज श्री राम के नाम पर उन्होने बवंडर उठाया हुआ है । हम जन-जन को समझा सकते हैं कि, श्री राम ने तत्कालीन साम्राज्यवाद के सरगना रावण को नष्ट करके भारत की जनता को शोषण और उत्पीड़न से बचाया था। लेकिन आज साम्राज्यवादियों की सहायक लुटेरी शक्तियाँ उनके नाम का सर्वथा दुरुपयोग कर रही हैं।
(रावण - वध एक पूर्व निर्धारित योजना --- http://krantiswar.blogspot.in/2015/10/blog-post_5.html
जब श्री राम ने स्वम्य भारत में एकाधिकारवादी राज्य की स्थापना की ओर कदम बढ़ाया तो तत्कालीन राजनीति के मनीषियों की प्रेरणा पर सीता ने राजमहल से विद्रोह कर दिया और वाल्मीकि मुनि के आश्रम में आश्रय लेकर अपने पुत्रों लव- कुश को राम के जन- विरोधी राज्य के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा दी। लव-कुश ने जन -सहयोग से मध्य भारत में जनवादी पंचायती राज्य की स्थापना कर डाली और उस पर आक्रमण करके श्री राम को परास्त होना पड़ा। राम जन - शक्ति के आगे झुके और भविष्य में अपने राज्य को जनवादी सिद्धांतों पर चलाने को राज़ी हुये।
(1 ) http://krantiswar.blogspot.in/2011/02/blog-post_19.html
(2 ) http://krantiswar.blogspot.in/2011/04/blog-post_27.html
(3 ) http://krantiswar.blogspot.in/2011/04/blog-post_12.html 
(4 ) http://krantiswar.blogspot.in/2011/04/blog-post_30.html
यदि हम भारतीय संस्कृति से दृष्टांत ले कर जन - कल्याणकारी साम्यवादी सिद्धांतों का प्रचार करें और सांप्रदायिक शक्तियों पर प्रहार करें तो सफलता निश्चित ही हमारे चरण चूम लेगी। मुझे ऐसी आशा ही नहीं वरन पूर्ण विश्वास भी है और इसी कारण मैं भारत में साम्यवाद की उज्ज्वल संभावनाओं की उम्मीद करता हूँ। बस भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सहित  सभी वांम - दलों को भारतीय संदर्भों पर विशेष बल देने की ही आवश्यकता है। मार्ग स्वतः ही सुगम होता जाएगा।

**********************************************************************

Wednesday, 1 July 2015

समाजवाद और साम्यवाद में क्या अंतर है ? --- विजय राजबली माथुर

आज एक साहब ने फेसबुक मेसेज के जरिये यह सवाल पूछा है-
"Sir what is the main difference between socialism and communism---"
उनको जो उत्तर मैंने प्रेषित किया वह यह है ------

'समाजवाद ' वह 'आर्थिक प्रणाली' है जिसमें 'उत्पादन' व 'वितरण' के साधनों पर समाज ( सरकार के माध्यम से ) का आधिपत्य होता है और सबके लिए समान अवसर उपलब्ध करवाए जाते हैं।
'साम्यवाद' वह सामाजिक अवस्था है जिसमें 'प्रत्येक से उसकी क्षमतानुसार व प्रत्येक को उसकी आवश्यकतानुसार' कार्य व उसका प्रतिफल उपलब्ध करवाया जाता है। 'आदिम-अवस्था' साम्यवाद की ही अवस्था थी।
मनुष्य द्वारा मनुष्य के शोषण से समाज में विषमता व असमानता उत्पन्न हो गई है । इस अप्राकृतिक लूट व अमानवीय शोषण को समाप्त करने के लिए पहले 'समाजवाद' की स्थापाना करनी होगी जिसे बाद में धीरे-धीरे साम्यवाद में परिवर्तित किया जाएगा।
https://www.facebook.com/vijai.mathur/posts/904395446289099?pnref=story

**********



******************************************************************************
***** *****
हमारे वरिष्ठ नेता गण सोशल मीडिया पर जिस तरह आपस में अनावश्यक उलझते रहते हैं उससे न तो कोई 'क्रान्ति' हो सकती है न ही लोगों को शोषक सत्ता के विरुद्ध 'विद्रोह' के लिए लामबंद किया जा सकता है। पहले साम्यवादी दलों में सक्रिय रहे विद्वान अब क्यों साथ नहीं हैं और वे क्या सोचते हैं इस पर भी चिंतन-मनन किए जाने की  महती आवश्यकता है।
**जिन दलों से अक्सर हम लोग सहयोग करते हैं और जिनका हम लोगों को कमजोर करने में भारी योगदान है ज़रा उनके भी विचारों पर गौर कर लेना चाहिए --- वे तो cpi को ही संघ का रास्ता आसान करने वाला प्रचारित कर रहे हैं। सिर्फ यह कहने भर से काम नहीं चलेगा कि वे सिर फिरे लोग हैं और जनता उनकी बात नहीं मानेगी क्योंकि खुद वामपंथी रहे विद्वान भी कह रहे हैं कि 'दोनों पार्टियों (cpi -cpm ) ने भारत की आम जनता को दिग्भ्रमित किया है।
*****

'विद्रोह' या 'क्रान्ति' कोई ऐसी चीज़ नहीं है कि जिसका विस्फोट एकाएक -अचानक हो जाता है। बल्कि इसके अनंतर 'अंतर' के तनाव को 'बल' मिलता रहता है जो अवसर पाकर प्रस्फुटित हो जाता है।

वस्तुतः समस्त वामपंथी -साम्यवादी दलों ने 'संकीर्ण रूढ़ीवाद' के रूप में 'नास्तिकता'-एथीस्टवाद' को उसी प्रकार गले लगा रखा है जिस प्रकार बंदरिया अपने मरे बच्चे को भी गले से चिपकाए रहती है। जिनका खुद अपने ऊपर विश्वास नहीं होता है वे ही खुद को नास्तिक कहते हैं। वैसे चार्वाक ऋषि भी खुद को नास्तिक कहते थे और उनका मूल मंत्र था- 'जब तक जियो मौज से जियो , घी पियो चाहें उधार ले के पियो'। यह 'नास्तिक संप्रदाय ' पोंगापंथ-शोषण-लूट-ब्राह्मणवाद जैसी कुरीतियों को मजबूत करने व जनता को भटकाने का एक अहम शस्त्र है। जब आप मौज-मस्ती में तल्लीन रहेंगे तब तो कर चुके जन-कल्याण ! और यही तो हो ही रहा है पार्टी कार्यालयों  तक का प्रयोग 'मदिरालय' के रूप में किया जाता है ; क्या इसी जन-सेवा के भरोसे 'क्रांति' व 'विद्रोह' का आह्वान किया जाता है?
'धर्म' के संबंध में भी साम्यवादी-वामपंथी दलों ने घोर प्रतिगामी रुख अख़्तियार किया हुआ है इस संबंध में वास्तविकता यह है :
  • मजहबों व संप्रदायों को 'धर्म' कहना व मानना ही सर्व-विवाद का हेतु है। धर्म सिर्फ वह होता है जो व्यक्ति तथा समाज को धारण करने हेतु आवश्यक हो। उदाहरणार्थ एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए मूली व दही का सेवन करना तो धर्म है लेकिन जुकाम से पीड़ित रोगी के लिए इंनका सेवन करना अधर्म होगा। इसी प्रकार देश,काल,पर्यावरण आदि के अनुसार आचरण करके जीवन को धारित बनाना ही धर्म है न कि मंदिर,मस्जिद,मज़ार,गुरुद्वारा,चर्च आदि-आदि जाना। सड़कों पर ऊधम मचाना व सार्वजनिक जीवन बाधित करना तो घोर अधर्म है ।
    https://www.facebook.com/vijai.mathur/posts/903737333021577?pnref=story 
  • Narendra Parihar jeewan ki samajik seekh va raah ko dharam maan lena moorakhta hai ....... khud me hi bhagwaan kee theory maane ya fir adharmee bane yane dharam ko maane ......dharam ko moortiyo ya disha me baandhna hi adharam hai

  • Anita Gautam Exactly

  • Jeevan Yadav पथ्य व आचार को धर्म का नाम ही क्यों दिया जाए!धर्म को जिस रूप में अपनाए आज की तारीख में इंसानियत से परे शोषको का औजार

  • Satyanarayn Tirpathi सच लगता है

 काश अपने परिसरों से क्रांति का आह्वान करने की अपेक्षा जनता को 'सामाजिक- विषमता' और उसके कारक 'ब्राह्मणवाद' के विरुद्ध जाग्रत करके उसे 'वास्तविक-धर्म' समझाया जाये तब निश्चय ही समग्र जनता हमारे साथ होगी और हम जनवाद के जरिये अपने लक्ष्य की ओर बढ़ सकेंगे । अन्यथा तो बढ़ते 'दक्षिण पंथी- असैनिक तानाशाही' के  खतरे के अपना खुद का अस्तित्व भी बचाना मुश्किल हो जाएगा। जीवन नष्ट करके भी दुश्मन को मजबूत करना कौन सी क्रान्ति होगी?