Showing posts with label कामरेड ए बी बर्द्धन. Show all posts
Showing posts with label कामरेड ए बी बर्द्धन. Show all posts

Monday, 4 January 2016

वे कतार में सबसे अंत में खड़े थे : गंभीर आवाज़ में बोले -इतना बीमार भी नहीं हूँ कामरेड कि, ...........स्मरण का .ए बी बर्द्धन

***स्मरण का .ए बी बर्द्धन ***

कामरेड बर्धन को सभी दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्लीए एजेंसी First Published:04-01-2016 06:23:31 PMLast Updated:04-01-2016 06:23:31 PM

 

**********************************************************************




 *** लेकिन जहां कामरेड बर्द्धन को इतना सम्मान साथियों व जनता की ओर से मिल रहा है वहीं अश्लीलता समर्थक बाजारवादी/ब्राह्मण वादी  वामपंथियों के प्रतिनिधि द्वारा (जो एक लम्बे समय तक वरिष्ठ नेताओं के विरुद्ध घृणित अभियान चलाने के कारण अब निष्कासित है ) आदरणीय बर्द्धन जी के दिवंगत होने के बावजूद उनके विरुद्ध निंदनीय टिप्पणियाँ की जा रही हैं जिनकी जितनी भर्तस्ना की जाये कम है। ***

Sunday, 3 January 2016

सादा जीवन उच्च विचारों के महान बर्द्धन जी को लाल सलाम






https://www.facebook.com/mahesh.rathi.33/posts/10203850242174828





कामरेड ए बी बर्द्धन जी निस्संदेह सादा जीवन और उच्च विचारों के धनी रहे हैं । यों तो अनेकों बार बर्द्धन जी को जन सभाओं में भी सुना है और पार्टी के कार्यक्रमों मे भी जिनसे उनके गहन विचारवान होने का आभास मिलता है। परंतु मैं उन क्षणों का स्मरण करना चाहता हूँ जब कामरेड बर्द्धन जी सुंदर होटल, राजा-की-मंडी स्थित भाकपा, आगरा के ज़िला कार्यालय पर अकेले ही निर्धारित समय से बहुत पहले आ गए थे । मैं तब वहाँ ज़िला कोषाध्यक्ष था और बेंच पर बैठ कर काम कर रहा था उस समय चचे के नाम से प्रसिद्ध कामरेड हफीज़ साहब भी किसी काम से बाहर गए हुये थे , अकेला मैं ही वहाँ था बर्द्धन जी ने दरवाजे पर आते ही ज़ोर से प्रणाम का उद्बोधन किया तब मैंने खड़े होकर उनका अभिवादन किया और बैठने का आग्रह किया। बर्द्धन जी ने बैठने के बाद मुझसे  मेरा नाम, पिताजी का नाम, ज़िले के बारे में साधारण जानकारी भी ली और मुझसे काम करते रहने को कह कर खुद  कामरेड जिलामंत्री के आने तक अखबार पढ़ते रहे।   

उनके सदृश्य अन्य कामरेड्स का आभाव है। उनकी कमी निश्चय ही पार्टी की क्षति है। उनको लाल सलाम , उनका नाम और काम अमर रहेगा। 

Sunday, 20 September 2015

सच्चाई सामने आना ज़रूरी : बाजरवादियो द्वारा अनजान साहब पर प्रहार क्यों? --- विजय राजबली माथुर






State Council UP CPI को बाजारवादियों से आज़ाद करो। आज़ाद करो।--- Fakhrey Alam:


उत्तर प्रदेश में बाजारवादी/ब्राह्मण वादी लोग भाकपा पर हावी हैं जो बार-बार अनजान साहब को निशाना बनवाते हैं।टी वी चेनल्स में एक के पुत्र के माध्यम से इंनका प्रभाव है  जिसका इस्तेमाल अनजान साहब के विरुद्ध दुष्प्रचार में किया जाता है। इनके नायक का कहना है कि अनजान साहब को केंद्र में उन्होने भेजा है और प्रदेश सचिव की पीठ पर भी उनका हाथ है। पिछली अफवाह के बाद उन नायक साहब ने अनजान साहब से लगभग आधा घंटे फोन वार्ता द्वारा आश्वासन दिया था कि इस बार वह प्रदेश सचिव बदल देंगे। किन्तु आश्वासन पूरा किया नहीं और जिनको विकल्प के रूप में पेश करने की बात कही थी उनको इस बार के दुष्प्रचार का मुखौटा बना दिया गया। इतने से भी बात नहीं बनी तो माले के संपर्को को आगे किया गया है। 


उन बाजारवादी/ब्राह्मण वादी लोगों की निगाह '22-क़ैसर बाग' की बिल्डिंग पर लगी हुई है और वे इसके वारे-न्यारे करके मालामाल होना चाहते हैं। उनको लगता है कि 'अनजान' साहब उनके इस काले कारनामे में सबसे बड़ी बाधा हैं। अतः अनजान साहब को पार्टी से अलग कराने हेतु जब-तब अभियान चलवाते रहते हैं। ये तत्व पिछले 21 वर्षों में दो बार प्रदेश में पार्टी को विभाजित करा चुके हैं। इनके नायक की हिदायत है कि SC/OBC वर्ग के कार्यकर्ताओं से काम तो लो लेकिन उनको दायित्व न दो अर्थात पदाधिकारी न बनाओ। इसी वर्ष इन दो वर्गों से संबन्धित 
विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी रहे दो लोगों को अपने समर्थकों सहित पार्टी छोडने पर मजबूर होना पड़ा है। इन तथ्यों को जाने बगैर अनजान साहब पर प्रहार करने वाले लोग वस्तुतः बाजारवादी/ब्राह्मण वादी लोगों के मंसूबे पूरे कर रहे हैं बल्कि प्रकारान्तर से सत्तरूढ़ फासिस्ट सरकार को मजबूत बनाने में मदद कर रहे हैं।

'22-क़ैसर बाग' :

'22-क़ैसर बाग' स्थित पार्टी कार्यालय  भवन  राजा ब्रजेश सिंह जी जो स्वेतालना स्टालिन के पति थे द्वारा भाकपा को दान में प्रदान किया गया था। आज इस भवन की कीमत बाज़ार मूल्य से करोड़ों में होगी। इस भवन की ऊपरी मंज़िल में ऐसे किराएदारों को बसा दिया गया है जो पार्टी को अधिकृत रूप से किराया नहीं देते हैं। बाजार वादी पार्टी नियंत्रकों ने इस भवन को औने-पौने बेच कर निजी जेबों में धन भरने का मंनसूबा पाल लिया है। इस हेतु एक बार केयर टेकर कामरेड को भवन से हटाने का प्रस्ताव पास कर लिया गया था जिसे वयोवृद्ध कामरेड शिव प्रकाश तिवारी जी के 'सत्याग्रह' के कारण वापिस लेना पड़ा था। वे जानते हैं कि राष्ट्रीय सचिव कामरेड अतुल अनजान साहब के रहते वे इस 'भवन' को तीन-तेरह नहीं कर सकते हैं। इसी लिए कामरेड बर्द्धन जी  व अनजान साहब के विरुद्ध सुनियोजित अभियान चलाये जाते रहते हैं। जब तब उनके द्वारा पार्टी छोडने की झूठी अफवाहें उड़ाई जाती हैं। अपने अभियान में विफल रहने पर इस कड़ी में इनको अपने एक मोहरे को पार्टी से निष्कासित भी करना पड़ गया था। अब जिन वरिष्ठ कामरेड को 'मोहरा' बनाया गया है पहले उनको राज्यसचिव बना देने का फोन पर अनजान साहब को आश्वासन दिया गया था जिसे पूरा नहीं किया गया । अब उनको ही 'मोहरा' बना कर अंनजान साहब पर इसलिए प्रहार करवाया जा रहा है कि जिससे उनके विरुद्ध कारवाई करके उनको भी पहले मोहरे की भांति ही पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाये।  

पहले वाले निष्कासित मोहरे के कथन से स्पष्ट है कि सिर्फ अनजान साहब ही नहीं वरन बर्द्धन जी भी बाजरवादियों के निशाने पर हैं। इन बाजरवादियों को फासिस्टों से लड़ने की ज़रूरत नहीं है बल्कि उनको मदद करने के लिए अपनी पार्टी को ही तोड़ना चाहते हैं जिससे अफरा-तफरी के माहौल में वे आसानी से भवन को बेच कर मुनाफा कमा सकें। देश भर के पार्टी कामरेड्स को बर्द्धन जी व अनजान साहब पर बाजारवादियों के प्रहार की निंदा करनी चाहिए व पार्टी की जायदाद की रक्षा के लिए अनजान साहब व बर्द्धन जी का पुरजोर समर्थन करना चाहिए। 

इसी लिए साम्यवाद को समर्पित कार्यकर्ता का कहना है ---


State Council UP CPI को बाजारवादियों से आज़ाद करो। आज़ाद करो।--- Fakhrey Alam
****************************************************************
Facebook Comments :


Saturday, 18 January 2014

दोषियों को दंडित न किया जाना ही हो सकता है आत्मघाती दुष्प्रचार का कारण ---विजय राजबली माथुर

जिस समय वाम  एकता को मजबूत करने के प्रयास चल रहे हों उसी समय सबसे पुराने वाम दल के राष्ट्रीय सचिव के विरुद्ध घृणित दुष्प्रचार किया जाना अनायास ही नहीं है। बल्कि कम्युनिस्ट व वाम एकता को छिन्न-भिन्न करने का यह  कार्पोरेटी दुष्प्रयास एक लंबे समय से चलता आ रहा है जिसका पर्दाफाश इसी ब्लाग पर पिछली पोस्ट्स में किया जाता रहा है। किन्तु भाकपा केंद्रीय नेतृत्व, विशेषकर वरिष्ठ कामरेड ए बी बर्द्धन एवं कामरेड अतुल अनजान पर नामोलेख के साथ तथा इशारों द्वारा छींटाकशी  कारपोरेट समर्थक लाबी द्वारा एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत की जाती रही है जिसे एक बार फिर सार्वजनिक प्रकाश में लाया जा रहा है। यदि पहले ही उन दोषी लोगों के विरुद्ध कारवाई की गई होती तो कामरेड अतुल अनजान साहब को अब यह प्रतिवाद (CONTRADICTION) जारी नहीं करना पड़ता। दोषी लोग घृणित पार्टी विरोधी अभियान निर्बाध रूप से  चलाते रहे जिसका पूरा-पूरा लाभ कारपोरेट लाबी ने उठा कर भाकपा और इसके राष्ट्रीय सचिव पर प्रहार कर दिया।


 कामरेड अनजान पर इशारों में प्रहार का नमूना :



 वरिष्ठ कामरेड ए बी बर्द्धन पर इशारों में  प्रहार का नमूना :

 'इंकलाब' के संचालक द्वारा अधिकृत भाकपा प्रत्याशी  और उनका AAP को अपने सहयोगी सहित खुला समर्थन :







प्रत्याशी सहयोगी द्वारा कामरेड अनजान पर खुला प्रहार :
https://www.facebook.com/photo.php?fbid=489602807814378&set=gm.427019937399700&type=1&theater


किस AAP का समर्थन कर रहे हैं ये दुष्प्रचारक?: