Showing posts with label धरना. Show all posts
Showing posts with label धरना. Show all posts

Friday, 24 January 2020

वाराणसी के एस एस पी आईपीएस - आचार संहिता का उल्लंघन कर आकाओं की भाषा बोल रहे हैं ------ डॉ गिरीश

वाराणसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वामपंथी दलों पर लगाए बचकाने आरोप की भाकपा एवं माकपा ने निन्दा की

कहा- आकाओं की भाषा बोल रहे हैं एसएसपी



लखनऊ- 24 जनबरी 2019, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव डा॰ गिरीश एवं भारत की कम्युनिस्ट पार्टी- मार्क्सवादी के राज्य सचिव डा॰ हीरालाल यादव ने वाराणसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के एक अंग्रेजी दैनिक ( इंडियन एक्सप्रेस )  में प्रकाशित उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है जिसमें उन्होने कल वाराणसी के बेनियाबाग में हुये महिलाओं के धरने को वामदलों एवं कांग्रेस द्वारा आर्थिक मदद करने का आरोप लगाया है। दोनों नेताओं ने कहाकि इस बयान से वे बेहद खिन्न हैं और हमारे लाखों लाख कार्यकर्ताओं को भारी कष्ट हुआ है।

यहां जारी एक प्रेस बयान में दोनों वाम नेताओं ने कहाकि वामपंथी दल जो भी आंदोलन करते हैं, जनवादी तरीके से, खुले तौर पर अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बलबूते करते हैं, इसके लिए किसीको धन नहीं देते। आम और गरीब जनता तथा शोषितों पीड़ितों के हितों के लिये समर्पित और पूंजीवाद का खुला विरोध करने वाले वामपंथियों को खुद ही अपनी गतिविधियों के लिये जरूरी धन जनता से जुटाना पड़ता है, यह शायद उक्त विद्वान अधिकारी भली भांति जानते होंगे। फिर बिना जांच पड़ताल के उन्होने वामपंथियों पर ऐसा आरोप लगाया यह आश्चर्यजनक ही नहीं निंदनीय भी है। यदि उनके पास किसी वामदल द्वारा ऐसा करने की सूचना है तो वे उसका नाम उजागर कर सकते हैं।  देश की दोनों प्रमुख वामपंथी पार्टियां- भाकपा और माकपा उनके इस इस बचकाने आरोप का खुला खंडन करती हैं।

दोनों वाम नेताओं ने कहाकि भाजपा सरकार की जनविरोधी, विभाजनकारी और दमनकारी कार्यवाहियों से देश भर में भारी आक्रोश है। प्रतिक्रिया स्वरूप देश भर में सैकड़ों आंदोलन खड़े होगये हैं और करोड़ों स्त्री पुरुष, छात्र नौजवान, किसान मजदूर और बुध्दिजीवी सड़कों पर उतर रहे हैं। उससे बौखला कर भाजपा नेत्रत्व वामपंथी दलों और अन्य विपक्षी दलों पर नित्य अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। वाराणसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अपने शासकों को प्रशन्न करने को उनकी ही भाषा बोल रहे हैं। पर बिना जांच पड़ताल के राष्ट्रीय दलों पर आरोप लगाना, आईपीएस की आचार संहिता का उल्लंघन और राजनीति से प्रेरित है।

दोनों नेताओं ने वाराणसी, इटावा और रायबरेली में बलपूर्वक महिलाओं के आंदोलन को कुचलने की कार्यवाही की भी कड़े शब्दों में निन्दा की है। एक ओर भाजपा/ सरकार प्रायोजित रेलियों में धन देकर भीड़ जुटाई जारही है वहीं दूसरी ओर आक्रोशित लोग स्वतःस्फूर्त रूप से सड़कों पर उतर रहे हैं। इन स्वतःस्फूर्त आंदोलनों को कुचला जा रहा है। शासन प्रशासन में कोई इस दोगलेपन पर मुंह खोलने को तैयार नहीं है। लोकतन्त्र में तानाशाही लंबे समय तक चल नहीं सकती, मोदीजी, शाह और योगीजी को समझना चाहिए।

जारी द्वारा-

डा॰ गिरीश, राज्य सचिव

भाकपा, उत्तर प्रदेश

Thursday, 8 March 2018

वामपंथी दलों द्वारा लखनऊ में लोकतंन्त्र पर हमलों के विरुद्ध धरना ------ प्रदीप शर्मा


त्रिपुरा में वांम नेतायों , कार्यालयों ,और लोकतंन्त्र पर हमलों के खिलाफ लखनऊ में वामपंथी पार्टियों का प्रदर्शन और सभा । 
.............................................
लखनऊ / 8 मार्च , त्रिपुरा में 3 मार्च को आये चुनाव परिणाम के बाद से bjp औरipft द्वारा वांम नेतायों , कार्यलयों , घरों, लेनिन जैसे विचारकों की मूर्तियों और लोकतंन्त्र पर हमले के खिलाफ वांम दलों ने लखनऊ में विरोध प्रदर्शन और प्रतिरोध सभा की । 
प्रदर्शन माकपा कार्यलय , 10 विधान सभा मार्ग से शुरू होकर जी पी ओ स्थित गांधी प्रतिमा तक गया । जुलूस का नेतृत्व cpim पोलिट ब्यूरो सदस्य कामरेड सुभाषणी अली , केंद्रीय कमेटी सदस्य कामरेड जी इस मजूमदार , माकपा राज्य सचिव कामरेड हीरालाल , cpiml नेता रमेश सिंह सेंगर , cpi से मोहमद खलीक ,राकेश आदि ने किया । 
वक्ताओं  ने  स्पष्ट शब्दों में इन कायराना हमलों की तीखी की आलोचना की । कामरेड सुभाषणी अली ने कहा कि 
सवाल लेनिन ,गांधी , भगत सिंह , आंबेडकर के मूर्तियां तोड़े जाने का नहीं है और न ही सवाल चुनाव हार जाने का है। पूरी दुनिया में संघर्ष आम जनता के लिए प्रगतिशील विचारधारा जिसका प्रतिनिधित्व मार्क्स , लेनिन, आंबेडकर , गाँधी और भगत सिंह करते है, और हिटलर मुससोलिनी , सावरकर, गोडसे को मानने वाले नफरत के पुजारियों से है । नफरत की राजनीति लोकतंत्र की हत्या कर सत्ता के नशे में चूर है और जो भूल गए हैं के मूर्ती तोड़ने से विचार नहीं मरा करते । वामपंथ तुम्हारे खिलाफ लड़ता रहा है और हमारे कार्यकर्ताओं दफ्तरों पर हमला करके तुम हमें संघर्ष और शाहदत की विरासत से नहीं डिगा सकते हो #tripura वापिस लड़ेगा और भरपूर जवाब देगा । 
संघर्ष की विरासत पर हम सत्त्ता में आये थे और हमने भरसक मजदूर वर्ग के हित में काम किया । 
त्रिपुरा में कुछ वोट हमे कम मिल गया है, हम चुनाव हार गए हैं लेकिन इसका मतलब कतई नही की हम नष्ट हो गए । हम चुनाव की हार् स्वीकार करते है लेकिन लोकतंन्त्र और युद्ध में हमेशा सही जीते , हमेशा सत्य की जीत हो यह आवश्यक नही । 
#मुसोलिनी ने 1924 का इटली का आम चुनाव 64 परसेंट वोट पाकर जीता था , क्या वो सत्य और सही की जीत थी ?? #हिटलर ने जर्मनी का फेडरल चुनाव 44 प्रतिशत वोट के साथ 1933 में जीता था तो क्या वो सत्य और सही की जीत थी। 
इतिहास हमे बताता है कि की सही और सत्य को भी हार का सामना करना पड़ा था , और आज भी करना पड़ सकता है । गलत राजनीति की जीत हो सकती है , लेकिन इतिहास गवाह है कि अंतिम विजय सत्य और सही ही कि होती है । मुसोलिनी और हिटलर का अंत किसको याद नही । 
हम कम्युनिस्ट है , गलतियों से सीखते हैं, सुधारते है और जनता की लड़ाई को आगे बढ़ाते है । चुनाव हार से कम्युनिस्ट विचलित नही होते और हमारे संघर्ष रूकते हैं। 
हाँ , त्रिपुरा क्रांतिकारी धरती है , सबक लेकर हम वापिस आएंगे । हमारा लाल झंडा संघर्ष और बलिदान कस प्रतीक है , हमने उसको तह करके अगले चुनाव तक के लिए नही रख दिया है , वो आम जनता के संघर्ष में उसी सुर्खी से फहराएगा जैसा फहराता आया है । 
.: प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश किसान सभा के महामंत्री कामरेड मुकुट सिंह, सीटू नेता प्रेम नाथ राय , एडवा से मधु गर्ग, dyfi नेता राधे श्याम , खेत मज़दूर यूनियन से बृज लाल भारती , पूर्व विधायक दीना नाथ सिंह , cpiml नेता अरुण कुमार , राजीव cpi से फूलचंद सहित लखनऊ शहर के बड़े तादाद में जनसंगठनो , सामाजिक कार्यकर्ता और अमनपसंद नागरिक शामिल हुए ।
************************************************
(कामरेड मोहम्मद ख़ालिक़ के अतिरिक्त भाकपा की ओर से सर्व कामरेड राकेश, परमानंद दिवेदी, राम इकबाल उपाध्याय, मोहम्मद अकरम, सत्यनारायन, विजय माथुर  तथा अन्य दलों की ओर से कामरेड के के शुक्ल, कौशल किशोर तथा आर एस बाजपेयी के नाम भी उल्लेखनीय हैं। )
------ विजय राजबली माथुर 





Wednesday, 8 November 2017

वामपंथी पार्टियों द्वारा घोर जनविरोधी नोटबंदी की बरसी पर धरना ------ विजय राजबली माथुर







लखनऊ, 08 नवंबर 2017 : वामपंथी पार्टियों के देशव्यापी आह्वान पर मोदी सरकार द्वारा लागू की गई घोर जनविरोधी नोटबंदी की बरसी पर Cpi cpim ,cpiml , fb , suci की ओर से एक संयुक्त धरना विरोध दिवस के रूप में गांधी प्रतिमा , जी पी ओ , हज़रतगंज , लखनऊ पर  दोपहर 3 बजे से आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता कामरेड मोहम्मद ख़ालिक़, जिलामंत्री भाकपा ने की। 
cpiml की ओर से कामरेड रमेश सेंगर व cpim की ओर से कामरेड प्रेम कुमार तथा अन्य वक्ताओं ने गत वर्ष की गई नोटबंदी से जनता, छोटे व्यापारियों, किसानों, मजदूरो, महिलाओं को होने वाले कष्टों पर विस्तृत चर्चा की। पंद्रह लाख लोगों की नौकरियाँ छूटने व सौ से अधिक लोगों की बैंकों की लाईनो में मौत की निंदा की गई। 
 Cpi के कामरेड विजय माथुर ने ज़िक्र किया कि, जर्मनी की चांसलर ने यू एस ए की ही प्रेस के हवाले से यह रहस्योद्घाटन किया था कि, भारत में की गई नोटबंदी अमेरिकी दबाव में की गई थी। वस्तुतः ओबामा साहब रिटायर होने वाले थे और यू एस ए में आठ नवंबर 2016 को अगले राष्ट्रपति चुनाव हेतु मतदान चल रहा था जिस दिन भारत में नोटबंदी का ऐलान किया गया। यू एस ए में डिजिटल कंपनियों का व्यापार चौपट हो चुका था और उनके बंद होने की नौबत आ रही थी लेकिन भारत की नोटबंदी ने उनका अस्तित्व बचा लिया क्योंकि यहाँ कैशलेस और डिजिटल लेन - देन के लिया जनता को बाध्य कर दिया गया था। पुराने बड़े नोट बैंकों में जमा हो चुके थे और नई करेंसी बाज़ार में आई नहीं थी।  उनका कहना था कि, जहां नोटबंदी से गरीब जनता कराह रही थी वहीं  बड़े कारपोरेट घराने मस्ती में अपना धंधा कर रहे थे।उनका दृष्टिकोण था कि नोटबंदी मोदी सरकार का देशद्रोही कदम था। इस सरकार के विरुद्ध जनता और व्यापारियों से टैक्स का भुगतान रोकने का आव्हान करना चाहिए तभी इस देशद्रोही सरकार को जनता की बात सुनने के लिए बाध्य किया जा सकेगा। 
अपने अध्यक्षीय भाषण में कामरेड ख़ालिक़ ने साथियों का आभार व्यक्त किया कि, उन्होने भारी संख्या में पहुँच कर कार्यक्रम को सम्पन्न करवाया जबकि पुलिस प्राशन निकाय चुनावों की आचार संहिता के नाम पर सभा ही नहीं होने देना चाहता था। उन्होने प्रिंट और एलेक्ट्रानिक मीडिया का भी धरने की रिपोर्टिंग करने व कवरेज के लिए धन्यवाद दिया।