Saturday, 5 May 2018

‘‘सवाल दुनिया को बदलने का है’’ : मार्क्स ------ सीमा आज़ाद

5 मई 1818


Seema Azad
02 - 05 - 2018 
मार्क्स की 200वीं जयन्ती [ 5 मई २०१८]

‘‘सवाल दुनिया को बदलने का है’’

‘अब तक दार्शनिकों ने समाज की व्याख्या की है, लेकिन सवाल इसे बदलने का है।’’ 
दुनिया को समझने ही नहीं, बल्कि इसे बदलने का दर्शन समाज को देने वाले कार्ल मार्क्स 200 साल के हो रहे हैं। 5 मई 2018 को दुनिया उनके जन्म की 200वीं जयन्ती मनायेगी। दुनिया को अब तक जिस दर्शन ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है, वह हैं कार्ल मार्क्स। जिसे मार्क्सवाद के नाम से पूरी दुनिया में जाना गया। यह वह दर्शन है, जिसने सदियों से चली आ रही धर्म की सत्ता का वैज्ञानिक आधार पर खण्डन किया। हलांकि ऐसा नहीं है कि मार्क्स के पहले धर्म की सत्ता को स्थापित करने वाले अवैज्ञानिक-अतार्किक और भाववादी दर्शन के बरख़्श कोई वैज्ञानिक विचार था ही नहीं। पूरे विश्व और भारत में भी भाववादी दर्शन को चुनौती देने वाली विचारधारा हमेशा विद्यमान रही है, जो अपने समय के सापेक्ष विकसित और वैज्ञानिक विचारधारा रही है, बल्कि इसी की नींव पर मार्क्स ने अब तक के सबसे वैज्ञानिक और विकसित दर्शन की इमारत खड़ी की है। यह मार्क्स की ही दर्शन दृष्टि है, जिससे हम चीजों को उसकी निरन्तरता में देख पा रहे हैं। मार्क्स का दर्शन कहता है-‘‘प्रत्येक वस्तु सतत गतिमान व परिवर्तन की निरन्तर नवीकरण व विकास की अवस्था में रहती है, जिसमें सदैव कुछ उदित व विकसित होता रहता है तथा कुछ का हृास व विलोप होता रहता है।’’ जाहिर है यह प्रक्रिया दर्शन के क्षेत्र में भी होती है। एक ज्ञान की नींव पर दूसरे ज्ञान की इमारत तैयार होती है। 
यह महत्वपूर्ण है कि मार्क्स के दर्शन ने न सिर्फ प्रकृति के साथ समाज को भी समझने की दृष्टि प्रदान की, बल्कि समाज के सचेत बदलाव का दर्शन भी दुनिया को प्रदान किया। यानि इस दर्शन ने दुनिया के इतिहास को देखने की दृष्टि प्रदान की, जिससे हम बेहतर भविष्य के लिए वर्तमान में अपनी भूमिका भी सुनिश्चित कर सके। इस रूप में कार्ल मार्क्स ने अपना जीवन न सिर्फ दुनिया को समझने में लगाया, बल्कि उसे बदलने के काम में भी उतनी ही लगन से लगे रहे। याद रखें कि यह कार्ल मार्क्स की 200वीं जयन्ती है, मार्क्सवादी दर्शन की उम्र इससे भी कम है, लेकिन इतने कम समय में इस दर्शन ने दुनिया भर में बदलाव की ऐसी बयार बहा दी, कि दुनिया भर के शोषक-शासकों के कार्यों का सबसे बड़ा हिस्सा, शक्ति, समय और धन इस दर्शन से लैस और प्रेरित आन्दोलनों को रोकने में खर्च हो रहा है। 
5 मई 1818 को जर्मनी (तत्कालीन प्रशा के राहन क्षेत्र में) में जन्मे कार्ल मार्क्स का समाज के लिए किये गये योगदानों की चर्चा की जाये, तो इस पर कई पुस्तक लिखी जा सकती है, क्योंकि मार्क्स के विचारों ने पूरी दुनिया में प्राकृतिक विज्ञान, समाज विज्ञान के साथ-साथ कला, संस्कृति, साहित्य आदि को भी गहरे तक प्रभावित किया है। मार्क्स के योगदानों को एक छोटे से लेख में बयान करना मुश्किल है, लेकिन दुनिया भर के शोषितों उत्पीड़ितों को लड़ने की दृष्टि देने वाले और दुनिया भर के शासकों और मुनाफाखोरों को डराने वाले इस दर्शन पर संक्षिप्त चर्चा मार्क्स की 200 वीं जयन्ती पर आवश्यक है, ताकि इस वैचारिक हथियार को हम शोषित एक बार फिर से याद कर इसका इस्तेमाल तेज कर सकें। लेकिन उसके पहले यह कहना आवश्यक है कि आज हम जिसे मार्क्सवादी दर्शन कहते हैं, वह मार्क्स और एंगेल्स का साझा काम है। दोनों जिगरी दोस्त थे और दुनिया को समझने और बदलने में दोनों की दोस्ती भरी साझेदारी ऐसी थी, कि मार्क्स के साथ हमेशा एंगेल्स का नाम आ ही जाता है। दोनों अपने दर्शन के कारण ही नहीं, बल्कि अपनी दोस्ती के लिए भी हमेशा याद किये जायेंगे। इसके साथ ही मार्क्स की पत्नी जेनी उनके हर लिखे की पहली पाठक और सुझावदाता थीं। 
जैसा कि पहले कहा गया है कि मार्क्स का दर्शन या विचार कोई जड़ दर्शन नहीं है। इस दर्शन की मूल बात यही है कि मार्क्सवाद ने दुनिया को देखने का वह नजरिया उपलब्ध करा दिया, जिसके माध्यम से हर समय को, हर समाज की परिस्थिति को समझा जा सकता है। मार्क्स ने अपने समय तक पूंजी का जो रूप देखा, उसके आधार पर उन्होंने ‘पूंजी’ के तीन खण्ड लिख कर पूंजीवादी अर्थव्यवस्था में शोषण की व्यवस्था को इतने अकाट्य तरीके से बयान किया, कि इसका खण्डन आज तक कोई भी अर्थशास्त्री या दार्शनिक नहीं कर सका है। लेकिन मार्क्स ने पूंजी के साम्राज्यवादी और एकाधिकारी स्वरूप को अपने समय में नहीं देखा, जिसे बाद में ब्लादिमीर लेनिन ने देखा समझा और इसे लिखकर मार्क्सवादी दर्शन को समृद्ध किया। लेनिन के बाद माओत्से तुंग ने चीन जैसे उन देशों में साम्राज्यवादी पूंजी के आगमन के प्रभाव को देखा और समझा, जहां अभी पूंजीवाद नहीं आया था, बल्कि यह समाज सामंती व्यवस्था से निकलने की प्रक्रिया में ही था। उन्होंने ऐसे समाजों की अर्थव्यवस्था को ‘अर्द्धसामन्ती-अर्द्धऔपनिवेशिक’ के रूप में व्याख्यायित कर इन देशों में बदलाव का नया रास्ता दिखाया, जिसे ‘समाजवादी क्रांति’ नहीं, बल्कि ‘नवजनवादी क्रांति’ कहा। माओ का यह योगदान भी मार्क्सवादी विचारधारा का संवर्धन थी। माओ ने दर्शन के स्तर पर भी, खास तौर से प्रकृति विज्ञान और समाज विज्ञान में अन्तर्विरोधों को समझने में मार्क्सवादी ज्ञान दर्शन में अमूल्य इजाफा किया। आज जब हम अपने देश में बदलाव के लिए मार्क्सवादी दर्शन से रोशनी ग्रहण करते हैं तो मार्क्स के साथ लेनिन और माओ के विचारों के साथ ही करते हैं। इन्हें छोड़कर हमारा मार्क्सवाद का ज्ञान अधूरा रह जायेगा।

विज्ञान और दर्शन में मार्क्सवाद का योगदान : 

दुनिया को समझने के लिए अब तक तीन तरह के दर्शन रहे है। पहला है आध्यात्मवादी या भाववादी दर्शन- जिसके अनुसार ब्रह्माण्ड की प्रत्येक घटना या गति के लिए कोई अदृश्य शक्ति जिम्मेदार है। इस अदृश्य शक्ति को ही ईश्वर माना गया। यह दुनिया का सबसे पहला दर्शन है, जो कि अज्ञान से उपजा था, लेकिन ब्रह्माण्ड की अनेक गतियों और घटनाओं का ज्ञान होते जाने के बाद भी यह दर्शन आज भी समाज में न सिर्फ मौजूद है, बल्कि समाज के एक बड़े हिस्से को जकड़े हुए है आज के समय में यह शोषकों का दर्शन है। 
ज्ञान का स्तर आगे बढ़ने पर जो दूसरा दर्शन आया वह है भौतिकवादी दर्शन- जिसके अनुसार हर चीज का कारण इसी जगत में है, कोई अदृश्य कारण नहीं। यह ज्ञान के स्तर पर एक छलांग थी, लेकिन यह गतियों और घटनाओं के कारणों को सम्पूर्णता में देख पाने में अक्षम था, क्योंकि यह वस्तुओं की आन्तरिक गति तक नहीं पहुंच सका था, तथा गतियों और घटनाओं के केवल बाहरी कारणों के आधार पर उन्हें समझने की असफल कोशिश करता है।
मार्क्स ने इस दर्शन परम्परा में जोड़ा कि ‘हर गति का कारण इसी दुनिया में मौजूद है, साथ ही हर गति या विकास का कारण द्वन्द है, यह जगत और इसका हर पदार्थ द्वंदात्मक गति के कारण आगे बढ़ रहा है।’ ‘द्वंदात्मक गति’ का मतलब है एक बाहरी गति तथा दूसरी आन्तरिक गति, जिसमें आंतरिक गति प्रधान होती है। इन दोनों गतियों का परिणाम है ब्रह्माण्ड और समाज की कोई भी गति और विकास। इसी कारण मार्क्स के दर्शन को ‘‘द्वंदात्मक भौतिकवाद’’ कहा जाता है। 
यह दर्शन ज्ञान के क्षेत्र में ऐसी छलांग थी, जिसने प्रकृति विज्ञान और समाज विज्ञान की एक बड़ी गुत्थी को सुलझा दिया। द्वंदात्मक भौतिकवाद संसार को देखने का ऐसा नजरिया था, जिसने अब तक ज्ञात बातों को समझने और अज्ञात बातों तक पहुंचने का सूत्र पकड़ा दिया। यही वजह है कि दुनिया में मार्क्सवाद यानि द्वंदात्मक भौतिकवादी दर्शन के आने के बाद विज्ञान के क्षेत्र में सालों तक एक से बढ़कर एक बड़ी सैद्धांतिक खोजें होती रहीं। 19 सदी के मध्य में ही एंगेल्स ने ‘प्रकृति में द्वंदात्मक गति’ नामक आलेख के माध्यम से खगोल विज्ञान यानि अन्तरिक्ष के रहस्यों को समझने का प्राथमिक सूत्र थमा दिया था। ब्रह्माण्ड को समझने के लिए आइंस्टीन के ‘सापेक्षिकता के सिद्धांत’ जैसी बड़ी खोज का मुख्य आधार यह दर्शन है। यह दर्शन चूंकि संसार के हर अज्ञात कारणों को जानने का साहस देता है, इसलिए पूंजीवादी अराजकता के आज के दौर में इसे कुंद करने की फिर से साजिश रची जा रही है, जैसे तथाकथित ‘गॉड पार्टिकल’ की खोज का ढोंग, जिसमें अरबों रूपये पानी की तरह बहाये जा रहे हैं। गॉड पार्टिकल’ की खोज करने के दर्शन का आधार दरअसल पुराना भाववादी और आध्यात्मिक दर्शन ही है, जो मानता है कि कोई अदृश्य शक्ति दुनिया को संचालित कर रही है। ऐसा नहीं है कि इस अन्तिम पार्टिकल का नामकरण ‘गॉड’ या ‘ईश्वर’ के नाम पर यूं ही कर दिया गया, बल्कि इसके पीछे की सोच भी विज्ञान से दूर लेकर जाती है और चुपके से धार्मिक दर्शन की गोद में बिठा देती है। ‘गॉड पार्टिकल’ की खोज उस काल्पनिक सबसे छोटे अणु की खोज करना है, जिसका विखण्डन न हो सके। अर्थात ये ऐसा पार्टिकल होगा, जो शाश्वत है, यानि जो हमेशा से था और रहेगा। इस खोज के पीछे की सोच है कि ब्रह्माण्ड में एक अन्तिम अणु है जिसे किसी अदृश्य शक्ति ने बनाया है, जिसका नाम ईश्वर है। इसके आगे ज्ञान की धारा पर विराम लग जाता है। यदि इस प्रयोग से ऐसा साबित हो भी गया कि सबसे छोटा पार्टिकल यह है, तो भी इस अणु के आगे न देख पाना इस समय की सीमा है, न कि विज्ञान की। 
मार्क्सवादी दर्शन यह बताता है अणुओं के विखण्डन की कोई सीमा नहीं, हर अणु विखण्डनीय है, इसलिए अन्तिम या प्रारम्भिक अणु या किसी अदृश्य शक्ति द्वारा तैयार ‘गाड पार्टिकल’ जैसे किसी अणु का अस्तित्व नहीं हो सकता। हर पदार्थ अपना रूप बदलता है। अणुओं के संघनित और विरल होते जाने से पदार्थ का रूप बदलता जायेगा।
दुनिया में मार्क्सवादी दर्शन को लागू करने वाली सामाजिक व्यवस्था क्योंकि इस समय पूरी दुनिया में नहीं है, इस कारण इस समय विज्ञान का दार्शनिक और सैद्धांतिक विकास भी ठहरा हुआ है, आज जिस विकास को हम देख रहे हैं, वह दरअसल तकनीकी विकास है, जो कि पूंजीवादी शोषण को तेज करने का ही काम कर रहा है।

समाज विज्ञान के क्षेत्र में मार्क्स का योगदान : 

मार्क्सवादी दर्शन द्वंदात्मक भौतिकवाद की यह विशेषता है कि इससे केवल प्रकृति विज्ञान ही नहीं बल्कि समाज विज्ञान की गति को भी साफ-साफ समझा जा सकता है। मार्क्स और एंगेल्स ने द्वंदात्मक भौतिकवाद के दर्शन को समाज पर लागू कर समाज की गति की व्याख्या की, तो उसे ‘ऐतिहासिक भौतिकवाद’ कहा गया। इसके पहले इतिहास को दो शासकों के यु़द्धों या विशेष राज में उस समय के प्रशासनिक खूबियों या कमियों के रूप में ही बयान किया जाता रहा। लेकिन मार्क्सवाद के ‘ऐतिहासिक भौतिकवादी’ दर्शन ने समाज विकास का कारण ‘वर्ग संघर्ष’ बताया। यानि इतिहास सिर्फ दो राजाओं के बीच परस्पर युद्ध की कहानी नहीं है, बल्कि यह शासक और शोषितों के बीच के अन्तर्विरोध और उससे उत्पन्न ‘वर्ग संघर्षों’ का विज्ञान है, जिससे समाज आगे बढ़ता है तथा निरन्तर विकास की नयी मन्जिल की ओर बढ़ता रहता है। हर समाज व्यवस्था में शासक और शोषकों के बीच का अन्तर्विरोध उस समय में मौजूद उनके बीच के उत्पादन सम्बन्धों को तोड़ कर आगे बढ़ने, (जो कि शोषित करता है) और उसे बनाये रखकर शोषण जारी रखने, (जो कि शोषक करता है) का होता है। इस सम्बन्ध को तोड़कर आगे बढ़ने के लिए तत्पर वर्ग अपने समय का प्रगतिशील और क्रांतिकारी वर्ग होता है और उसे रोक कर रखने वाला वर्ग पिछड़ा और प्रतिक्रियावादी वर्ग होता है। ऐतिहासिक भौतिकवाद के इसी सूत्र पर अब तक समाज दास युग, सामंती युग से होता हुआ पूंजीवादी और साम्राज्यवादी युग तक पहुुुंचा है, तथा इसी वैज्ञानिक नियम के आधार पर यह पक्के तौर पर कहा जा सकता है कि इसकी अगली मंजिल समाजवाद और साम्यवाद होगी। भारत के सन्दर्भ में यह नवजनवाद से होकर समाजवाद के रास्ते पर बढेगा। भारत में अपने सामंती उत्पीड़कों के खिलाफ किसान, दलित, आदिवासी, और साम्राज्यवाद के खिलाफ मजदूर वर्ग आज का प्रगतिशील क्रांतिकारी तबका है, क्योंकि यही उस पुराने उत्पादन सम्बन्धों को तोड़ने की दिशा में बढ़ रहा है, जिसे मनुवादी सामंती सत्ता और साम्राज्यवादी कॉरपोरेटी घराने शोषक वर्ग के रूप में, बनाये रखने का प्रयास कर रहे हैं। 
कुल मिलाकर यह कि आध्यात्मिक और भाववादी दर्शन समाज व्यवस्था के बारे में यह बताता है कि दुनिया में अमीर और गरीब शोषक और शोषित बनाने वाला भगवान है, और वह इंसान के पूर्व जन्म के कर्मों के आधार पर अमीर और गरीब बनाता है, या अपने दुखों में खुश रहना उसे स्वीकार करना ईश्वर को खुश करने जैसा है, जिसका परिणाम इंसान को मरने के बाद मिलेगा। पूंजीवादी भौतिकवादी दर्शन अब यह बताता है, कि ‘जो जितना मेहनत करता है उतना अमीर होता जाता है’, और यह कि ‘अमीर आदमी दिमागी मेहनत करके अमीर बनता है’, जो कि गरीब नहीं कर सकता, क्यांेकि उसके पास दिमाग कम है। वहीं ‘ऐतिहासिक भौतिकवाद’ बताता है कि समाज आज जैसा भी है, वह यहां मौजूद दो वर्गों के अन्तर्विरोधों के आधार पर है, और इसी के कारण वह बदलेगा। इतिहास की गति, जो कि शोषित वर्ग की चेतना का निर्धारण भी करती है, इसी चेतना से वह अपनी भौतिक स्थितियों यानि पुराने उत्पादन सम्बन्धों को बदलने का काम करता है। जैसे पूंजीवाद में उत्पादन की पद्धति का सामूहिकीकरण, लेकिन उत्पादन के साधनों पर निजी मिल्कियत, यह ऐसा अन्तर्विरोध है, जिसकी स्वाभाविक मांग समाजवादी अर्थव्यवस्था है। उत्पादन में सख्त अनुशासन और बाजार में अराजकता यह सब भौतिक परिस्थितियां मिलकर पूंजीवाद के प्रगतिशील वर्ग मजदूर की उस चेतना का निर्धारण करती है, जो इस पुराने उत्पादन सम्बन्धों को बदलने की ओर उसे प्रेरित करती है। 
क्योंकि समाज में दो वर्ग हैं इसलिए समाज में व्याप्त अराजकता को देखने का दो दर्शन भी मौजूद रहता है। सही-गलत दर्शन को चुनने के सन्दर्भ में मार्क्स का कहना है ‘‘जब हम ऐतिहासिक दृष्टि से सबसे प्रगतिशील वर्ग का दृष्टिकोण अपनाते हैं, केवल तभी हम सत्य के और अधिक निकट पहुंचने में समर्थ हो सकते हैं।’’

अर्थशास्त्र को मार्क्स का योगदान : 

हलांकि सम्पूर्णता में देखने पर समाज विज्ञान से अर्थशास्त्र को अलग नहीं किया जा सकता, लेकिन चूंकि मार्क्स ने अपने समय में अदृश्य शोषण की एक ऐसी गुत्थी को सुलझा ली थी, जो पूंजीवादी अर्थव्यवस्था के शोषण को उजागर कर देती है, इसलिए उनके इस योगदान को अर्थशास्त्र का हिस्सा माना जाता है। मार्क्स का समाज को यह ऐसा योगदान है कि पूंजीवादी अर्थशास्त्री आज तक मार्क्स के इस काम पर मौन साधे हुए हैं। 
सामंतवादी उत्पादन सम्बन्धों को तोड़कर जब यूरोप में पूंजीवाद आया, तो उसने यह दावा किया कि उसने श्रम को मुक्त कर दिया है, हर किसी को उसके किये का दाम यानि फल मिलेगा और किसी का शोषण नहीं होगा। लेकिन उसने इस दावे की आड़ में श्रम के जिस शोषण को अपनाया, उससे श्रम बेचने के लिए मुक्त और वस्तुओं के उत्पादन करने में लगे मजदूर की स्थिति में तो कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि मजदूरों के श्रम से माल उत्पादन में लगे पूंजीपति अमीर से अमीर होते गये। पूंजीपति का यह दावा था कि वह तो मजदूर को पूरी मजदूरी दे रहा है, उसका मुनाफा उसकी अपनी पूंजी और दिमाग के कारण हो रहा है, जो कि मजदूरों के पास नहीं है। मार्क्स ने इसी गुत्थी को सुलझाने में सालों लगाये उन्होंने तीन खण्डों में ‘पूंजी’ लिख कर पूंजी के चरित्र को तो दुनिया के सामने रखा ही, साथ ही उन्होंने मजदूरों के श्रम का गबन करने वाली पूंजीपतियों की नीति को भी समझाया जिसे ‘अतिरिक्त मूल्य का सिद्धांत’ कहते हैं। उन्होंने बताया कि पूंजीपति अपना मुनाफा अपने दिमाग या कारोबार में लगाई गयी पूंजी से नहीं कमाता है, बल्कि वह अपना मुनाफा मजदूरों के श्रम की चोरी से ही कमाता है। संक्षेप में इसे ऐसे समझा जा सकता है कि पूंजीवाद के आने के बाद नित नयी विकसित तकनीक वाली मशीनों के रूप में मनुष्य का श्रम पहले ही लग चुका होता है। मशीनें मनुष्य के श्रम का ही विकसित रूप है और कुछ नहीं। यानि यदि मनुष्य पहले यदि 8 घण्टे में 10 जोड़ी जूते बना लेता था, और आठ घण्टे का उस 200 रूपये मिलता था (जो कि हम फिलहाल मान लेते हैं, कि उसके पुनरूत्पादन पर लगने के लिए पर्याप्त हैं। अब नयी विकसित मशीनें, जो कि मजदूरों के श्रम का ही विकसित रूप है, के आ जाने पर वह 10 जोड़ी जूते 4 घण्टे में ही बना लेता है, लेकिन पूंजीपति अब भी उससे 8 घण्टे ही काम ले रहा है, और मजदूरी उतनी ही दे रहा है, या वो एक मजदूरी में दो मजदूर का काम करा रहा है। यानि श्रम के विकसित रूप में मशीनों के इस्तेमाल से एक मजदूर पहले 4 घण्टे में ही खुद को मिलने वाले मूल्य का श्रम कर ले रहा है, उसके आगे के 4 घण्टे जो वह श्रम कर रहा है, वह पूंजीपति द्वारा उसके श्रम की चोरी है और यही उसके मुनाफे का आधार है, न कि पूंजीपति की पूंजी। 
दुनिया में हर पूंजी का आधार श्रम ही है और कुछ नहीं। इस रूप में दुनिया की मुख्य पूंजी प्रकृति के बाद श्रम है, एक पर कब्जा कर और दूसरे की चोरी कर पूंजीपति अपना मुनाफा बढ़ाता जाता है। इसे ही ‘अतिरिक्त मूल्य का सिद्धांत’ कहते हैं। यह मुनाफाखोर पूंजी समाज में अराजकता पैदा करता है, शोषण को बढ़ाती है। इसी कारण मंदी का बार-बार आना तय है, इसका कारण पूंजीवादी अर्थव्यवस्था में ही निहित है। पूंजीवाद के खात्मे के साथ ही यह मंदी खत्म होगी, क्योंकि तब अर्थव्यवस्था मुनाफे पर नहीं, इंसान की जरूरत पर टिकी होगी। साथ ही मशीनों के रूप में श्रम का संग्रहण मनुष्य के श्रम को वास्तव में मुक्त करेगी, ताकि वह उसका इस्तेमाल ढेरों रचनात्मक कार्यों और इंसानियत की बेहतरी के लिए कर सके। 
पूंजीवादी अर्थव्यवस्था के ऐसे राज को खोलने वाली पुस्तक ‘पूंजी’ मार्क्स का समाज विज्ञान और अर्थशास्त्र के लिए बहुमूल्य योगदान है।

कम्युनिस्ट पार्टी का घोषणा पत्र : 

मार्क्स के महत्वपूर्ण योगदानों में यह भी उनका एक महत्वपूर्ण योगदान है, जो इसका गवाह है कि ‘दुनिया को समझने का दावा तो बहुत लोग कर चुके सवाल इसे बदलने का है।’ कम्युनिष्ट घोषणा पत्र इसी बात की घोषणा है, कि यह समाज आज जैसा है वैसा नहीं रहेगा और इसका आधार मात्र भावना नहीं, बल्कि विज्ञान है। आने वाला समाज कैसा होगा इसकी भी घोषणा है यह दस्तावेज, जिसे मार्क्स ने एंगेल्स और जेनी से सलाह मशविरे के साथ 1848 में लिखा था, जो आज तक समाज बदलने वालों का महत्वपूर्ण औजार है, और जो आज भी दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों की सूची में है। जिसके आधार पर 1871 में मार्क्स के ही समय में फ्रांस में पेरिस कम्यून के रूप में समाजवाद के विचार को पहली बार धरती पर उतारा भी गया। इस ऐतिहासिक घटना के बारे में भी मार्क्स ने लिखा, तथा इस घटना की समीक्षा की।

मार्क्सवाद और महिलाओं की मुक्ति : 

सदियों से पितृसत्ता की मार झेलती महिलाओं की मुक्ति के रास्ते को मार्क्सवाद ने ही सबसे वैज्ञानिक तरीके से बताया है। जिसकी घोषणा कम्युनिस्ट घोषणापत्र में तो है ही, एंगेल्स ने अपनी पुस्तक ‘परिवार निजी सम्पत्ति और राज्य की उत्पत्ति’ में वैज्ञानिक तरीके से महिलाओं के शोषण और उनकी दोयम दर्जे की स्थिति को समझाया है। एंगेल्स ने बताया है कि वह निजी सम्पत्ति की व्यवस्था है, जिसने मातृप्रधान समाज को पितृसत्ता में तब्दील कर दिया और महिलाओं को पुरूषों के अधीन कर दिया। यह स्थिति हमेशा बनी रहे इसके लिए इस अधीनता को धर्म का आवरण पहना दिया गया। एंगेल्स ने मातृप्रधान समाज के पितृसत्तात्मक समाज में बदल जाने को दुनिया और समाज का पहला वर्ग विभाजन कहा है, जिसमें महिला पुरूष की दासी बन गयी। इस इतिहास को ध्यान में रख कर मार्क्सवाद यह बताता है कि महिलाओं की पूरी मुक्ति निजी सम्पत्ति के खात्मे वाली व्यवस्था के साथ ही संभव है। यह एक अलग लेख का विषय है, लेकिन यहां इस बात का जिक्र करना जरूरी है कि मार्क्सवाद को जमीन पर उतारने वाले देश सोवियत संघ में ही पहली बार महिलाओं को वोट डालने सहित ऐसे तमाम अधिकार सुनिश्चित किये गये, जिनसे समाज में स्त्री पुरूष के बीच बराबरी आ सके। मार्क्सवाद बताता है कि पूंजीवाद महिला पुरूष की गैर बराबरी की स्थिति से अपना मुनाफा बढ़ाता है, क्योंकि वह महिला के घरेलू श्रम का विनिमय मूल्य नहीं बनने देता। और जहां पूंजी के साथ सामन्ती शोषण भी मिला हो, वहां तो उनकी स्थिति और भी बुरी होगी, जैसे कि भारत में। माओ ने इस दर्शन को विकसित करते हुए कहा है कि अर्द्धसामन्ती-अर्द्ध औपनिवेशिक देशों के शोषितों पर तीन तरह का पहाड़ है, लेकिन इन देशों की महिलाओं पर यह पहाड़ चार तरीके का है, चौथा पहाड़ पितृसत्ता का है।

कला-साहित्य-संस्कृति में मार्क्सवाद का प्रभाव : 

मार्क्सवादी दर्शन जब दुनिया में आया, तो इसने न सिर्फ प्रकृति विज्ञान, समाज विज्ञान, अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र को गहराई से प्रभावित किया, बल्कि कला साहित्य और संस्कृति की दुनिया को भी गहराई के साथ प्रभावित किया। मार्क्सवादी दर्शन यह कहता है कि जैसे शासक और शोषित वर्ग का दो अलग-अलग जीवन दर्शन होता है, उसी तरह हर साहित्य व कला भी किसी वर्ग का प्रतिनिधित्व करती है। समाज के अगुवा तत्वों का प्रतिनिधित्व करने वाला साहित्य ही श्रेष्ठ साहित्य है। दरअसल समाज को देखने समझने की वैज्ञानिक समझ से लैस होने के वाले जनवादी साहित्य ने साहित्य के मानदण्डों को ही बदल दिया। साहित्य सिर्फ अच्छी कला प्रदर्शन का नमूना भर नहीं, बल्कि समाज बदलाव का सचेत धारदार हथियार भी बन गया। कला को सिर्फ कला के लिए नहीं, प्रगतिशील विचाारों के वाहक के रूप में देखना मार्क्सवादी दर्शन की ही देन है आज भी साहित्य में यह बहस जिन्दा है, लेकिन पूरी दुनिया में वही साहित्य सराहा गया है, जो सिर्फ यथार्थ का आइना नहीं, बल्कि जिसमें पुराने को तोड़ नये मूल्यों, विचाारों के आने की आहट भी होती है। साहित्य के साथ कला के अन्य रूप भी सिर्फ यथार्थ को चित्रित करने का एकतरफा माध्यम नहीं, बल्कि समाज को समझने आगे ले जाने का सचेत जरिया भी बनने लगा। मार्क्सवादी रंगकर्मी जर्मनी के बर्तोल्त ब्रेख्त का प्रसिद्ध कथन है कि ‘‘कला ऐसा कोई आइना नहीं है, जिसमें यथार्थ कैद किया जाता है, बल्कि कला वह हथौड़ा है, जिससे यथार्थ का रूप बदला जाता है।’’ आगे चलकर माओ ने मार्क्सवादी कला साहित्य के दर्शन को रेखांकित करते हुए कहा कि क्रांति के लिए दो फौज का होना जरूरी है। पहला बन्दूक की फौज, दूसरा कलम की फौज। कला और संस्कृति के बगैर सेना मन्दबुद्धि सेना है।’’ 
कुल मिलाकर मार्क्सवादी दर्शन ने पूरी दुनिया में खलबली पैदा कर दी। मार्क्स के विचार को, उनके दर्शन को दुनिया से खतम कर देने की कोशिशें लगातार जारी है, शोषक वर्ग की ओर से भी, खुद को मार्क्सवादी बताने वालों की ओर से भी। पिछले दो दशकों से विचारधारा का अन्त और विचारधारात्मक आन्दोलनों के युग का अन्त जैसे प्रतिक्रियावादी सिद्धांत शासक वर्ग की ओर से फैलाये जा रहे हैं। दूसरी ओर पुराने उत्पादन सम्बन्धों को ध्वस्त कर नये विकसित समाज में कदम रखने के मार्क्सवादी दर्शन को धूमिल कर उत्पादन सम्बन्धों में सुधार करने का गैर क्रांतिकारी विचार भी हमलावर है, ऐसा इसलिए भी है कि मार्क्सवाद को जमीन पर उतारने वाले देश खुद मार्क्सवादी दर्शन का विचार त्याग कर चुके हैं। लेकिन इससे यह साबित नहीं हो जाता कि मार्क्सवादी दर्शन अप्रासंगिक हो गया है, मार्क्सवाद मात्र विचार नहीं, यह दुनिया को देखने और उसे बदलने का दर्शन है, दुनिया में समाजवाद भले ही न हो दुनिया को देखने का यह दर्शन हमेशा लोगों को सही दृष्टि देता रहेगा। दूसरी बात यह कि मार्क्सवादी इतिहास ही यह बताता है कि एक समाज व्यवस्था से दूसरी समाज व्यवस्था में जाने में हर समाज को कई साल लगे। और अभी तो मार्क्सवाद को आये ही 150 साल हुए है इतिहास की दृष्टि से यह समय काल काफी छोटा है। लेकिन इस छोटी सी समय अवधि में ही दुनिया के कई देशों में इसे उतार कर दिखा भी दिया गया और कई देश इसे जमीन पर उतारने की प्रक्रिया में है। लेकिन शोषकों के वर्ग को पता चल गया है कि मार्क्सवादी दर्शन ही तीर है जिससे वे मारे जा सकते हैं, इसलिए अपने इस दुश्मन के प्रति वे ज्यादा सचेत और आक्रामक भी हैं। चाहे देश के अन्दर की बात हो या देश के बाहर हर जगह मार्क्सवादी दर्शन को जमीन पर उतारने का संघर्ष करने वाले लोग सत्ता के निशाने पर हैं। यही इस बात का प्रमाण है कि इस दर्शन से ही शोषण करनेवाला वर्ग सबसे अधिक डरता है और यही मार्क्सवाद के सटीक दर्शन होने की पुष्टि करता है। दुनिया को समझने के लिए ही नहीं इसे बदलने के लिए भी मार्क्स का दर्शन हमेशा पढ़ा जाता रहेगा, और इसे जमीन पर उतारने के आन्दोलन हमेशा जिंदा रहेंगे।

 ------ सीमा आजाद

दस्तक मई-जून २०१८ अंक में प्रकाशित लेख

https://www.facebook.com/seema.azad.33/posts/2512514455640756

Tuesday, 1 May 2018

कामरेड कन्हैया : स्वागत, बधाई व शुभकामनायें ------ विजय राजबली माथुर



फोटो - सौजन्य कामरेड तापस सिन्हा 


******
Arvind Raj Swarup Cpi
Newly elected Leadership of CPI.

23rd Party Congress of Communist Party of India.
From April 25 to 29, 2018,At A.B. Bardhan Nagar, Kollam, Kerala
Elected Members of the Central Control Commission, National Council and Candidate Members to National Council
Central Control Commission
1. Pannian Ravindran
2. C.A. Kurien
3. C.R. Bakshi
4. P.J.C. Rao – Andhra Pradesh
5. Bijoy Narayan Mishra - Bihar
6. Moti Lal – Uttar Pradesh
7. Dr. Joginder Dayal - Punjab
8. M. Shakhi Devi – Manipur
9. T. Narsimhan - Telangana
10. M. Arumugham – Tamil Nadu
11. Apurba Mandal – West Bengal
National Council Members
1. S. Sudhakar Reddy Gen Secy.
2. Gurudas Das Gupta
3. Shameem Faizee
4. Ramendra Kumar
5. D. Raja
6. Amarjeet Kaur
7. Atul Kumar Anjaan
8. Dr. K. Narayana
9. Nagendranath Ojha
10. Dr. B.K. Kango
11. Binoy Viswam
12. Pallab Sengutpa
13. Annie Raja​​-​Women Front
14. Azeez Pasha
15. CH Venkatachalam​- ​Bank Front
16. B.V. Vijaylakshmi​- ​TU Front
17. S. V. Damle​​- ​TU Front
18. Vidyasagar Giri​​-​TU Front
19. R.S. Yadav​​- ​Mukti Sangharsh
20. Manish Kunjam​​- ​Tribal Front
21. C. Srikumar​​- ​Defence
22. Gargi Chakravarthy​- ​Women Front
23. Anil Rajimwale​​-​Education Department
24. Viswajeet Kumar​- ​Student Front
25. R. Thirumalai​​- ​Youth Front
26. Kanhaiya Kumar
27. A.A. Khan​​- ​Minority Front
AndhraPradesh
28. K. Ramakrishna
29. M.N. Rao
30. J.V.S.N. Murthy
31. Jalli Wilson
32. Akkineni Vanaja
Assam
33. Munin Mahanta
34. Kanak Gogoi
Bihar
35. Satya Narayan Singh
36. Ram Naresh Pandey
37. Janki Paswan
38. Rajendra Prasad Singh
39. Rageshri Kiran
40. Om Prakash Narayan
41. Pramod Prabhakar
42. Ram Chandra Singh
43. Nivedita
44. Jabbar Alam
Chhattisgarh
45. R.D.C.P. Rao
46. Rama Sori
Delhi
47. Dhirendra K. Sharma
48. Prof. Dinesh Varshney
Goa
49. Chirstopher Fonseca
Gujarat
50. Raj Kumar Singh
51. Vijay Shenmare
Haryana
52. Dariyao Singh Kashyap
Himachal Pradesh
53. Shayam Singh Chohan
Jharkhand
54. Bhubaneshwar Prasad Mehta
55. K.D. Singh
56. Rajendra Prasad Yadav
57. Mahendra Pathak
Jammu and Kashmir
58. Vacant
Karnataka
59. P.V. Lokesh
60. Saathi Sundresha
Kerala
61. Kanam Rajendran
62. K.E. Ismail
63. K. Prekash Babu
64. E. Chandrasekharan
65. Adv. P. Vasantham (F)
66. T.V. Balan
67. C.N. Jayadevan
68. K.P. Rajendran
69. J. Chinju Rani (F)
70. Adv. N. Anirudhan
71. Adv. Rajan
Manipur
72. M. Nara Singh
73. L. Sotin Kumar
Meghalaya
74. Samudra Gupta
Maharashtra
75. Tukaram Bhasme
76. Namdev Gavade
77. Ram Baheti
78. Prakash Reddy
Madhya Pradesh
79. Arvind Shrivastava
80. Haridwar Singh
Odisha
81. Dibakar Nayak
82. Ashish Kanungo
83. Abhaya Sahoo
84. Ramakrushna Panda
85. Souribandhu Kar
Puducherry
86. A.M. Saleem
87. A. Ramamoorthy
Punjab
88. Bant Singh Brar
89. Jagrup Singh
90. Hardev Singh Arshi
91. Nirmal Singh Dhaliwal
92. Jagjit Singh Joga
Rajasthan
93. Narendra Acharya
94. Tara Singh Sidhu
Tripura
95. Vacant
Tamil Nadu
96. R. Nallakkannu
97. D. Pandian
98. R. Mutharasan
99. C. Mahendran
100. K. Subbarayan
101. M. Veerapandian
102. T.M. Murthi
103. G. Palaniswamy
104. P. Padmavathi
105. P. Sethuraman
Telangana
106. Chada Venkat Reddy
107. Palla Venkat Reddy
108. K. Sambasiva Rao
109. Pasya Padma
110. K. Srinivas Reddy
111. K. Shanker
112. T. Srinivas Rao
Uttar Pradesh
113. Dr. Girish Sharma
114. Arvind Raj Swarup
115. Imtiyaz Ahmed
116. Prof. Nisha Rathor
117. Ram Chand Saras
Uttarakhand
118. Samar Bhandari
West Bengal
119. Swapan Banerjee
120. Manju Kumar Mazumdar
121. Santosh Rana
122. Shyama Sree Das
123. Ujjawal Chaudhury
124. Chittaranjan Das Thakur
125. Prabir Deb
126. Tarun Das
Candidate Members
1. Krishna Jha (New Age)
2. Prof. Arun Kumar (Teachers)
3. Aftab Alam Khan (Youth Front
4. Wali – Ullah – Khadri (Student Front)
5. N. Chidambaram (New Age/Office)
6. Dr. Arun Mitra (Doctor’s Front)
7. M. Bal Narsima (Telangana)
8. Mithlesh Jha (Bihar)
9. Suhaas Naik (Goa)
10. Mahesh Kakkathu (Kerala)
11. Kh. Surchand Singh (Manipur)
12. Richard B. Thabah (Meghalaya)
13. G. Obulesu (Andhra Pradesh)
Invitee Members
1. Lakshadweep. 
National Secretariat elected in XXIII Congress of CPI
1. S Sudhakar Reddy
2. D Raja
3. Shameem Faizee
4. Amarjeet Kaur
5. Atul Kumar Anjaan
6. Rameendra Kumar
7. Dr K Narayana
8. Kanam Rajendran
9. Binoy Vishwam
10. Dr. BK Kango
11. Pallab Sen Gupta
Newly Elected National Executive XXIII Congress of CPI
1. S Sudhakar Reddy
2. D Raja
3. Shameem Faizee
4. Amarjeet Kaur
5. Atul Kumar Anjaan
6. Rameendra Kumar
7. Dr K Narayana
8. Kanam Rajendran
9. Binoy Vishwam
10. Dr. BK Kango
11. Pallab Sen Gupta
12. Nagendra Nath Ohha
13. Annie Raja
14. Azeez Pasha
15. K Ramakrishna
16. Satyanarayan Singh
17. Janaki Paswan
18. Ram Naresh Pandey
19. Bhubaneshwar Prasad Mehta
20. KE Ismail
21. Dr M Nara Singh
22. Dibakar Naik
23. Mutturasan
24. C Mahendran
25. Chada Venkat Reddy
26. Subbarayan
27. Swapan Banarjee
28. Bant Singh Brar
29. Munin Mahanto
30. CH Venkatachalam
31. Paniyan Ravindran (Chairperson Central Control Commission)
32. Gurudas Das Gupta (Chairman, Permanent Program Commission as Ex Officio Member – Permanent Invitee)
https://www.facebook.com/arvindrajswarup.cpi/posts/2091282534423207

*******************************************************************

जब कोई सही बात की जाती है तब निहित स्वार्थी तत्वों को वह कुबूल नहीं होती है जिस ओर कामरेड अंकित इंगित कर रहे हैं । हमने 18 मार्च 2016 में ही कामरेड कन्हैया कुमार के हस्त - विश्लेषण से उनके उज्ज्वल भविष्य का आंकलन करके सार्वजनिक कर दिया था। कोलम में सम्पन्न भाकपा की 23 वीं कांग्रेस में कामरेड कन्हैया कुमार को नेशनल काउंसिल में चुने जाने हेतु हम उनका स्वागत व अभिनंदन करते हैं तथा बधाई व शुभकामनायें प्रेषित करते हैं। 

Friday, 27 April 2018

23वां राष्ट्रीय सम्मेलन भाकपा से जन - अपेक्षा ------ विजय राजबली माथुर


* घोषित रूप से नेतृत्व खुद को नास्तिक - एथीस्ट कहता है जिस कारण जनता का समर्थन पार्टी को नहीं मिलता है लेकिन ब्राह्मण वादी कामरेड्स खुद तांत्रिक प्रक्रियाओं का सहारा लेकर पार्टी पर अपना नियंत्रण बनाए रख कर पार्टी को न तो जन- प्रिय होने देते हैं न ही संगठन का विस्तार। 
**यदि भाकपा का 23 वां राष्ट्रीय सम्मेलन जनता को ढोंग- पाखंड के विरुद्ध जाग्रत करने का संकल्प लेकर थोथे आडंबर - धर्म पर प्रहार करके जनता को धर्म का मर्म समझा सके तो जनप्रियता हासिल करना मुश्किल न होगा।
*** प्रकृति प्राणी- प्राणी में ही भेद नहीं करती उसकी ओर से हवा, पानी, भोजन सबके लिए समान रूप से उपलब्ध कराया जाता है। यह मानव ही है जो मानव- मानव में भेद अपने शोषण को मजबूत करने के लिए उत्पन्न करता है।
**** भारतीय संस्कृति तो  ' कृण्वन्तो विश्वमार्यम ' वाली है जिसका अर्थ है सम्पूर्ण विश्व को आर्य = आर्ष = श्रेष्ठ बनाना। यह आदर्श कम्यूनिज़्म का आदर्श है लेकिन यूरोपीय उत्कृष्टता ने एक दृष्टिकोण को एक जाति और क्षेत्र से जोड़ दिया जिसे दुर्भाग्य से देश के कम्युनिस्ट नेतृत्व ने अंगीकार करके खुद को जनता से दूर कर लिया है। 
***** राम ने रावण के साम्राज्यवाद / विस्तारवाद को नष्ट किया था लेकिन उन राम के नाम पर कारपोरेट और व्यावसायिक घराने सांप्रदायिकता जो कि साम्राज्यवाद की ही सहोदरी है को ताकत प्रदान कर रहे हैं। लेकिन कम्युनिस्ट इसे काल्पनिक कह कर सांप्रदायिक / साम्राज्यवादी  तत्वों  को अपना खेल खेलने को खुला मैदान छोड़ देते हैं। इस विभ्रम से निकल कर जनता को  समष्टिवाद के प्रति जाग्रत करने और उसका समर्थन हासिल करने की ज़रूरत है।   








माकपा के संबंध में अंतिम अनुच्छेद में जो कुछ अनिल सिन्हा साहब ने लिखा है वैसा ही  कुछ - कुछ भाकपा के संबंध में भी चस्पा होता है। यू पी के मास्को रिटर्ण्ड ब्राह्मण कामरेड डिफ़ेक्टो नियंता भी हैं और उनका निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्देश है कि, obc व sc कामरेड्स से काम तो लिया जाये लेकिन उनको कोई पदाधिकार न दिया जाये। अतीत में वह दो बार इसी हेतु पार्टी को विभाजित भी कर चुके हैं। उनकी स्पष्ट घोषणा है कि, वह जिसकी पीठ पर हाथ रखेंगे वही वैधानिक प्रमुख बन सकेगा अन्य कोई नहीं। 
यह आश्चर्य और खेद की बात है कि, सर्वाधिक पुरानी पार्टी होते हुये भी और प्रथम आम चुनावों में मुख्य विपक्षी दल बनने के बावजूद भाकपा की जनता पर पकड़ नहीं है । इसकी मुख्य वजह भी यही है कि, घोषित रूप से नेतृत्व खुद को नास्तिक - एथीस्ट कहता है जिस कारण जनता का समर्थन पार्टी को नहीं मिलता है लेकिन ब्राह्मण वादी कामरेड्स खुद तांत्रिक प्रक्रियाओं का सहारा लेकर पार्टी पर अपना नियंत्रण बनाए रख कर पार्टी को न तो जन- प्रिय होने देते हैं न ही संगठन का विस्तार।  
भाजपा तो घोषित सांप्रदायिक पहचान वाली पार्टी है ही लेकिन कांग्रेस गुप्त रूप से सांप्रदायिकता को मजबूत करती है जैसा कि, आर एस एस की नीति है कि , सत्ता और विपक्ष दोनों पर उसका नियंत्रण रहे । 1980 में इन्दिरा गांधी और 1985 में राजीव गांधी आर एस एस के सहयोग से बहुमत पा सके थे इसीलिए उनको खुश करने के लिए अयोध्या से ताला खुलवाया था और 1992 में कांग्रेस शासन में ही विवादित ढांचा गिराया गया जिसके बाद तेजी से भाजपा की बढ़त हुई थी और वर्तमान मोदी सरकार मनमोहन सिंह की कृपा का फल है। लेकिन कांग्रेस-भाजपा विरोधी विपक्ष जनता से कटा होने के कारण उसके लिए कांग्रेस का साथ देना मजबूरी हो जाती है।और अंततः भाजपा भले ही सत्ताच्युत हो जाये आर एस एस दिन - ब - दिन मजबूत होता जाता है। 
यदि भाकपा का 23 वां राष्ट्रीय सम्मेलन जनता को ढोंग- पाखंड के विरुद्ध जाग्रत करने का संकल्प लेकर थोथे आडंबर - धर्म पर प्रहार करके जनता को धर्म का मर्म समझा सके तो जनप्रियता हासिल करना मुश्किल न होगा। जनता को यह समझाया जा सके कि, परमात्मा या प्रकृति प्राणी- प्राणी में ही भेद नहीं करती उसकी ओर से हवा, पानी, भोजन सबके लिए समान रूप से उपलब्ध कराया जाता है। यह मानव ही है जो मानव- मानव में भेद अपने शोषण को मजबूत करने के लिए उत्पन्न करता है। असामाजिक और अधार्मिक तत्व धर्म का चोला ओढ़ कर जनता को उल्टे उस्तरे से मूढ़ते हैं जबकि, भारतीय संस्कृति तो  ' कृण्वन्तो विश्वमार्यम ' वाली है जिसका अर्थ है सम्पूर्ण विश्व को आर्य = आर्ष = श्रेष्ठ बनाना। यह आदर्श , कम्यूनिज़्म का आदर्श है लेकिन यूरोपीय उत्कृष्टता ने एक दृष्टिकोण को एक जाति और क्षेत्र से जोड़ दिया जिसे दुर्भाग्य से देश के कम्युनिस्ट नेतृत्व ने अंगीकार करके खुद को जनता से दूर कर लिया है। 
राम ने रावण के साम्राज्यवाद / विस्तारवाद को नष्ट किया था लेकिन उन राम के नाम पर कारपोरेट और व्यावसायिक घराने सांप्रदायिकता जो कि साम्राज्यवाद की ही सहोदरी है को ताकत प्रदान कर रहे हैं। लेकिन कम्युनिस्ट इसे काल्पनिक कह कर सांप्रदायिक / साम्राज्यवादी  तत्वों  को अपना खेल खेलने को खुला मैदान छोड़ देते हैं। इस विभ्रम से निकल कर जनता को  समष्टिवाद के प्रति जाग्रत करने और उसका समर्थन हासिल करने की ज़रूरत है।   

Sunday, 22 April 2018

देश की परेशानी की वजह : नागपूर की नारंगी व हैदराबाद की बिरयानी ------ अतुल अंजान






भाकपा के राष्ट्रीय सचिव कामरेड अतुल अंजान साहब की बेबाक बयानी वक्त की ज़रूरत है। लेकिन भाकपा में जिस ब्राह्मण वादी सोच के लोग नियंत्रक स्थिति में बढ़ रहे हैं जैसे कि, उपरोक्त टिप्पणीकार जो कि, लेख को पढे - समझे बगैर गलत व्याख्या कर रहे हैं। असहमत होना तो एक अलग बात है लेकिन जो लिखा नहीं गया है उसे रेखांकित किया जा रहा है कि, सोवियत क्रांति की कोई उपलब्धि नहीं है --- यह विचार खुद टिप्पणीकार कामरेड का है न कि, कामरेड लेनिन संबंधी लेख के लेखक का। 
ऐसे टिप्पणीकार कामरेड तो अतुल अंजान साहब के प्रयासों पर पानी फेर रहे हैं। 

Tuesday, 3 April 2018

कामरेड अतुल अंजान की हैदराबाद में सिंह गर्जना


 अपने ओजस्वी उद्बोद्धन द्वारा आर एस एस , भाजपा पर शक्तिशाली प्रहार करने के उपरांत अंत में कामरेड अंजान ने कहा कि, निराश होने की कोई बात नहीं है :

गुजर गए ये     गम के            और चार दिन । 
गुजर गए   सितम के ये          और चार दिन । । 
गुजर गए हजार दिन, ये दिन भी बीत जाएँगे । 
कभी तो इस चमन पे भी बहार के दिन आएंगे । । 

उदाहरण के रूप में कामरेड अंजान ने नेपाल का ज़िक्र किया जो हिन्दू राष्ट्र से कम्युनिस्ट राष्ट्र बन गया है। जहां कम्युनिस्ट प्रधानमंत्री के पी शर्मा ' ओली ' हैं तो कम्युनिस्ट महिला राष्ट्रपति विद्या भण्डारी हैं। 






99TV Telugu
Published on Apr 1, 2018

𝐖𝐚𝐭𝐜𝐡 CPI Leader and National Secretary Atul Kumar Anjan Sensational Comments On Yogi Adityanath | Telangana State CPI Maha Sabhalu | Hyderabad.

Atul Kumar Anjaan (born in Lucknow, India) is a senior CPI leader and national secretary of the Communist Party of India.[2][3] He did his schooling from Lucknow in state board school and graduation, post graduation and then L.L.B also from Lucknow University in 1967, 1972, 1976 and 1983 respectively.[4] Ghosi (Lok Sabha constituency) has the history of sending Communist Party of India (CPI) candidates for many times and remained a stronghold of communists in northern India till early 1980s but 1990s onwards communist lost its ground from there but still CPI fielded Atul Kumar as a CPI candidate from Ghosi in the general election, 2014 and he fought unsuccessfully Lok Sabha election since 1998 from Ghosi.



**********************************************************
Comments on Facebook :
06-04-2018 

रामराज्य और समाजवाद / प्रकाश करात और पी विजयन द्वारा भाजपा के लिए संजीवनी ------ innbharat

 *पलक्काड़ की यह इकलोती ऐसी निगम है जिस पर भाजपा का कब्जा है।
बावजूद इसके कि भाजपा के पास बहुमत नही था पलक्काड़ की नगर निगम की चैयरपर्सन भाजपा की प्रमिला शशिधरन बनी। पलक्काड़ नगर निगम में 52 सीटें हैं और बहुमत के लिए 27 सीटों की जरूरत है। भाजपा निगम में केवल 24 सीटें ही जीत पाई। परंतु फिर भी भाजपा की उम्मीदवार 2015 में निगम की चैयरपर्सन बन बैठी। केवल माकपाई जिद के कारण और यही अडियलपन प्रकाश करात और पी विजयन का खेमा देश की राजनीति में दिखाना चाह रहा है।
** अब इसी फार्मूले पर चलकर माकपा के क्रान्तिकारी खेमे के नेता प्रकाश करात और पूर्व में केरल सरकार में हुए एक घोटाले को लेकर सीबीआई जांच के दायरे में रहे पी विजयन फिर से गैर कांग्रेसवाद का आत्मघाती गीत गाते हुए केरल के पलक्काड माॅडल को देशभर में थोपने चले हैं।
***  वैसे यह बात दीगर है कि सीबीआई नामक तोते के हद से ज्यादा इस्तेमाल के आरोपों को झेल रही भाजपा के सत्ता में रहते हुए भी अभी विजयन की जांच वाला मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है, जिसमें सीबीआई की तरफ से तुषार मेहता वकील हैं और प्रकाश के साढू प्रणव राय और उनकी कंपनी पर एकबार छापेमारी के बाद सीबीआई और ईडी दोनों खामोश हैं।
रामराज्य और समाजवाद
Written by innbharat on March 30, 2018

डा. गिरीश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बजट भाषण पर चर्चा के दौरान विधान परिषद् में “समाजवाद” को लेकर दिए गये वक्तव्य ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है। हो सकता है कि बड़बोले श्री आदित्यनाथ ने यह बातें समाजवादी पार्टी के नाम में विहित समाजवाद को लक्षित कर कही हों, लेकिन उन्होंने इसे व्यापक फलक देते हुये जो कुछ कहा वह आश्चर्य में डालने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब तय कर चुकी है कि उन्हें समाजवाद नहीं रामराज्य चाहिये। उन्होंने न केवल समाजवाद को धोखा कहा बल्कि उसे समाप्तवाद तक कह डाला। उन्होंने समाजवाद की तुलना जर्मनी के नाजीवाद और इटली के फासीवाद तक से कर डाली।

विपक्षी सदस्यों द्वारा यह याद दिलाने पर कि समाजवाद शब्द संविधान की प्रस्तावना में दर्ज है, और मुख्यमंत्रीजी उसे धोखा बता रहे हैं। वे भागते नजर आये। उन्होंने विपक्ष से प्रतिप्रश्न किया कि संविधान में समाजवाद शब्द कब जोड़ा गया? उनका आशय इसे इंदिरा सरकार से जोड़ कर खारिज करना था जिनके कि कार्यकाल में संसद ने इसे संविधान में जोड़ा।

अब यह तो समय ही बतायेगा कि प्रदेश की जनता क्या तय कर चुकी है और आगे क्या तय करेगी। लोकतंत्र में समय समय पर सरकारों के क्रियाकलापों और कार्यप्रणाली के अनुसार जनता अपना मत और मंतव्य बदलती रहती है, यह योगी आदित्यनाथ से ज्यादा कौन जानता है। जिस गोरखपुर की लोकसभा सीट पर दशकों से योगीमठ का कब्जा था उसे मतदाताओं ने एक पल में उनसे छीन लिया।

वस्तुतः रामराज्य एक कल्पना है जिसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं। यह एक मिथक है। हमारे मनीषियों और कवियों की सुशासन के बारे में एक सुखद परिकल्पना है। यह अभी तक के इतिहास के किसी दौर में न तो अस्तित्व में था, और न ही इसके अस्तित्व के कहीं कोई प्रमाण ही मिलते हैं। लेकिन राम के आख्यान के लोकप्रिय होने के बाद शासक और शासक तबके रामराज्य का नाम लेकर जन-मानस को भरमाते रहे हैं। योगी जैसे शासकों के लिये ये पूंजीवाद की विकृतियों को ढांपने की कवायद मात्र है।

लेकिन समाजवाद गत चार शताब्दियों के राजनैतिक चिंतकों के अब तक की शासन व्यवस्थाओं के अध्ययन के उपरांत अधिरूपित की गयी समाज व्यवस्था है जिसको मार्क्स, एंगेल्स और लेनिन के विचारों ने गढ़ा, और जो आज से सौ वर्ष पहले रूस की समाजवादी क्रांति के बाद अस्तित्व में आई। यद्यपि अनेक बाह्य और आतंरिक कारणों से लगभग सात दशकों तक अस्तित्व में रहने के बाद रूस की यह समाजवादी व्यवस्था ढह गयी लेकिन इसकी विशाल उपलब्धियां आज भी पूंजीवादी व्यवस्था को मुहं चिढ़ा रही हैं। क्यूबा और वियतनाम जैसे देश आज भी इस व्यवस्था के जरिये अपने नागरिकों के जीवन को समुन्नत बना रहे हैं तो लैटिन अमेरिका एवं अफ्रीकी महाद्वीप के कई देश तमाम दबावों के बावजूद इस दिशा में बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

भारत में आधुनिक समाजवाद का स्वरूप हमारी आजादी के आन्दोलन और विश्व सर्वहारा के क्रांतिकारी आन्दोलन के साथ मजबूती से जुड़ा है। वह किसी की दया या कृपा पर निर्भर नहीं है. कार्ल मार्क्स, एंगेल्स और लेनिन भारत की दुर्दशा और उसके भविष्य को बहुत बारीकी से देख रहे थे। कार्ल मार्क्स ने भारत को ‘महान और दिलचस्प’ देश कहने के साथ ही “हमारी भाषाओं और धर्मों का उद्गम” कहा। मार्क्स और एंगेल्स ने सिध्द किया कि जैसे ही विश्व सर्वहारा का क्रांतिकारी संघर्ष प्रबल होगा और भारत तथा अन्य पराधीन देशों की जनता स्वाधीनता के लिये सचेत और संगठित होकर संघर्ष करने लगेगी “इस महान और दिलचस्प देश की मुक्ति और पुनरुत्थान और समूची औपनिवेशिक प्रणाली का पतन अपरिहार्य हो जायेगा।”

मार्क्स और एंगेल्स ने सन 1853 में ही लिखा था, “भारत के लोग उन नये तत्वों से, जिन्हें ब्रिटिश पूंजीपतियों ने उनके बीच बिखेरा है ( रेल, तार, पानी के जहाज आदि ) तब तक कोई लाभ नहीं उठा सकेंगे, जब तक खुद ब्रिटेन में औद्योगिक सर्वहारा आज के शासक वर्ग की जगह न ले ले या जब तक भारतीय लोग स्वयं इतने मजबूत न हो जायें कि अंग्रेजों के जुए को पूरी तरह उतार फेंकें। कुछ भी हो, हम पूरी तरह आश्वस्त रह सकते हैं कि भविष्य में, कुछ कम या ज्यादा लंबे अर्से के बाद इस महान और दिलचस्प देश का पुनरुत्थान होगा।”

अंग्रेजी हुकूमत द्वारा की जा रही भारत की लूट पर पर मार्क्स की पैनी नजर थी। उन्होंने 1881 में लिखा था कि “जो माल भारतीय प्रति वर्ष मुफ्त इग्लेंड भेजने को मजबूर होते हैं, उनकी कीमत ही भारत के छह करोड़ औद्योगिक और खेतिहर कामगारों की कुल आमदनी से अधिक है। यह क्षोभजनक बात है। वहां एक के बाद एक भुखमरी के साल आते हैं और भुखमरी का आकार भी इतना बड़ा होता है कि यूरोप में आज तक उसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।”

भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम पर भी मार्क्स और एंगेल्स अपनी सतर्क नजरें गढ़ाए हुए थे और उन्होंने उसे राष्ट्रीय विद्रोह माना था। उन्होंने लिखा कि उन्नीसवीं सदी के मध्य में भारत का यह विद्रोह “ब्रिटिश आधिपत्य के खिलाफ महान एशियायी राष्ट्रों के सर्वव्यापी असंतोष की एक महत्वपूर्ण अभिव्यक्ति है।”

मार्क्स एंगेल्स की इस समझ को आगे बढाते हुये लेनिन ने 1908 में लिखा कि “भारत में ब्रिटिश शासन पध्दति के नाम पर जो लूटमार और हिसायें की जा रही हैं उनका कोई अंत नहीं।” उन्होंने 1912 में पुनः लिखा कि “इग्लेंड देश (भारत) के उद्योग का गला घोंट रहा है।” 1913 में लेनिन ने लिखा कि ब्रिटिश पूंजी भारत तथा अन्य उपनिवेशों को “बहुत निर्दयता के साथ और जमींदाराना ढंग से गुलाम बनाती और लूटती है।” आगे यह भी लिखा कि भारत की “लगभग 30 करोड़ आबादी ब्रिटिश नौकरशाही द्वारा लूटे जाने और सताये जाने के लिये छोड़ दी गयी है।” लेनिन उस दौर के राष्ट्रीय स्वाधीनता आन्दोलन के उभार में जनवादी तत्वों के उदय को भली प्रकार देख रहे थे। उन्होंने बाल गंगाधर तिलक को “भारतीय जनवादी” कहा।

परतंत्र भारत की ब्रिटिश शासकों द्वारा की जा रही निर्मम लूट के विरुध्द संघर्ष में ही भारत में समाजवाद की वैचारिक नींव पड़ी।

19 वीं सदी के अंतिम दशक में स्वामी विवेकानंद ने भी भारत के जनवादी समाजवादी स्वरुप का अनुमान लगा लिया था। उन्होंने भविष्यवाणी की कि “भावी महापरिवर्तन, जिसे एक ऐसे नये युग का सूत्रपात करना है जिसमें सत्ता शूद्रों (श्रम जीवियों) के हाथ में होगी, संभवतः रूस से ही शुरू होगा।”

बीसवीं सदी के पहले दशक में ही भारत के प्रवासी स्वतंत्रता सेनानी अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी मंचों से सहायता लेने का प्रयास करने लगे थे। वे दूसरे सोशलिस्ट इंटरनेशनल के अधिवेशनों में भाग लेने लगे थे। इनमें दादाभाई नौरोजी, मैडम कामा, एस. आर. राना, बी. बी. एस. अय्यर और श्यामजी कृष्ण वर्मा प्रमुख हैं। उन्होंने उन मंचों पर भारत की परिस्थिति पर प्रस्ताव पेश किये और भाषण दिये। मैडम कामा ने पहली बार स्टुटगार्ड अधिवेशन में तिरंगा झंडा फहराया और कहा कि आदर्श सामाजिक व्यवस्था का तकाजा है कि कहीं की भी जनता गुलाम न रहे। भारत की जनता जागेगी और हमारे रूसी साथियों द्वारा दिखाये रास्ते पर चलेगी, जिन्हें हम अपना बहुत ही बन्धुत्वपूर्ण अभिवादन भेजते हैं।

बाल गंगाधर तिलक की गिरफ्तारी पर 1908 में बंबई के मजदूरों द्वारा की गयी पहली राजनैतिक हड़ताल पर टिप्पणी करते हुये लेनिन ने लिखा कि “जनता का भारत अपने बुध्दिजीवियों और राजनेताओं के रक्षार्थ खड़ा हो रहा है।” उन्होंने भविष्यवाणी की कि “भारत में भी सर्वहारा सजग राजनीतिक जन-संघर्ष के स्तर पर जा पहुंचा है। इन परिस्थितियों में भारत में अंग्रेजी- रूसी ढंग की शासन व्यवस्था के दिन बस गिने चुने रह गये हैं।”

1917 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में एनीबीसेंट ने कहा कि “रूसी क्रांति तथा यूरोप और एशिया में रूसी जनतंत्र के संभावित उदय ने भारत में पहले से विद्यमान परिस्थितियों को पूर्णतया बदल दिया है।” अक्टूबर क्रांति के बाद 1918 में बाल गंगाधर तिलक ने लिखा कि “अभिजातों की जमीनों के किसानों को बांटे जाने के परिणामस्वरूप सेना और जनता में लेनिन का प्रभाव बढ़ गया है।” 1920 में लाला लाजपत राय ने कहा कि “पूंजीवादी और साम्राज्यवादी सत्य की अपेक्षा समाजवादी, बोल्शेविक सत्य कहीं ज्यादा श्रेष्ठ, विश्वसनीय और मानवीय है। 1919 में बोल्शेविज्म का अर्थ स्पष्ट करते हुए तत्कालीन विद्वान विपिनचंद पाल ने लिखा कि इसका अर्थ है कि “धनिकों और तथाकथित उच्च वर्गों की ओर से उत्पीडन को नकारते हुये सभी लोगों को आजादी और सुख से रहने का अधिकार।” उन्होंने यह भी कहा कि “बोल्शेविक सभी प्रकार के आर्थिक और पूंजीवादी शोषण तथा सट्टेबाजी के खिलाफ हैं और वे सामाजिक असमानता का विरोध करते हैं। कवीन्द्र रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने 1918 में क्रांतिकारी रूस की तुलना “उस भोर के तारे” से की जो “नवयुग के प्रभात का संदेश लेकर आता है।”

भारत की अस्थाई सरकार जो काबुल में स्थापित हुयी थी के राष्ट्रपति राजा महेन्द्र प्रताप और प्रधानमंत्री बरकतुल्लाह खान के नेतृत्व में प्रवासी भारतीय क्रांतिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल लेनिन से मिला था जिनसे लेनिन ने कहा कि “हम मुसलमानों और गैर मुसलमानों की घनिष्ठ एकता का स्वागत करते हैं। हमारी कामना है कि यह एकता पूरब के समस्त मेहनतकशों को एक सूत्र में पिरोये।”

शहीदे आजम भगत सिंह और उनके साथियों को ‘क्रांतिकारी’ या ‘क्रांतिकारी आतंकवादी’ कहा जाता है. लेकिन वे भारत में समाजवाद/साम्यवाद के अधिष्ठाता कहे जा सकते हैं। अपने मित्र सुखदेव को उन्होंने लिखा था- “तुम और मैं तो जिन्दा नहीं रहेंगे लेकिन हमारी जनता जिन्दा रहेगी। मार्क्सवाद लेनिनवाद के ध्येय और साम्यवाद की विजय निश्चित है।”

दिल्ली के सेशन जज के सामने दिये वक्तव्य में उन्होंने कहा- “क्रांति से हमारा अभिप्राय यह है कि प्रत्यक्ष अन्याय पर आधारित वर्त्तमान व्यवस्था बदलनी चाहिये। वास्तविक उत्पादनकर्ता या मजदूर को समाज का अत्यावश्यक हिस्सा बनाने के स्थान पर, शोषक उनकी मेहनत के फल छीन लेते हैं और उन्हें उनके सामान्य अधिकारों से वंचित कर दिया जाता है। एक तरफ तो है किसान जो सबके लिये अनाज उगाता है, अपने परिवार के साथ भूखा मरता है, बुनकर जो विश्व बाजार को कपड़ा सप्लाई करता है, अपने बच्चों का तन ढकने को पर्याप्त कपड़ा नहीं प्राप्त कर सकता, राज, लोहार, और बढई जो शानदार महल तैयार करते हैं, खुद गन्दी बस्तियों में जीते और मरते हैं और दूसरी तरफ हैं समाज के परजीवी, पूंजीवादी शोषक जो अपनी सनक पर ही लाखों की रकम उड़ा देते हैं। ये भयानक असमानतायें और जबरन थोपी गयी विकृतियां विप्लव की तरफ ले जारही हैं। ये हालात ज्यादा दिन नहीं चल सकते और यह स्पष्ट होगया है कि वर्त्तमान समाज व्यवस्था ज्वालामुखी के किनारे खड़ी जश्न मना रही है……. इस सभ्यता की पूरी इमारत अगर वक्त रहते बचायी नहीं गयी तो लड़खड़ा कर ढह जायेगी। इसलिए एक मूलभूत परिवर्तन आवश्यक है। और जो इस बात को समझते हैं, उनका कर्तव्य है कि समाजवादी आधार पर समाज का पुनर्गठन किया जाये।

डा. भीमराव अंबेडकर को आमतौर पर जातिवाद विरोधी, आरक्षण के पुरोधा और संविधान निर्माता के रूप में जाना जाता है, लेकिन उनके मन मस्तिष्क में भी समाजवाद की साफ तस्वीर थी। उन्होने संविधान सभा में कहा था कि 26 जनवरी 1950 को हम एक विरोधाभासी स्थिति में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां राजनीति में तो हमने नागरिकों को समानता दे दी है। परन्तु सामाजिक एवं आर्थिक जीवन में ऐतिहासिक कारणों से हम समानता से दूर रहे हैं। अतः हमें शीघ्र- अतिशीघ्र राजनीतिक एवं सामाजिक- आर्थिक जीवन में इस विरोधाभास को खत्म करना होगा। वरना जो लोग इस असमानता से उत्पीड़ित हैं, वे इस सभा द्वारा इतने परिश्रम से बनाये हुये राजनैतिक लोकतंत्र के भवन को ध्वस्त कर देंगे। अपने पत्र ‘मूकनायक’ में डा. अंबेडकर ने 1920 में लिखा था कि भारत की आजादी के साथ सभी वर्गों को धार्मिक, आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर बराबरी की गारंटी होनी चाहिए और हर व्यक्ति को अपनी प्रगति के लिये अनुकूल स्थितियां भी हासिल हों।

संविधान के प्रारूप की व्याख्यात्मक टिपण्णी में भी इस बात पर बल दिया गया है कि देश के तीव्र विकास के लिये स्टेट सोशलिज्म वांछित है,…….. निजी क्षेत्र कृषि में कोई समृद्धी नहीं ला सकते। 6 करोड़ अछूतों को जो भूमिहीन मजदूर हैं, उनके जीवन में खुशी चकबंदी और हदबंदी कानूनों से नहीं आ सकती, केवल सरकारी खेती इसका समाधान है।

डा. अंबेडकर प्रत्येक नागरिक की मूल आवश्यकताओं की आपूर्ति किसी भी लोकतंत्र का प्रथम कर्तव्य मानते थे। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत में वांछित आर्थिक प्रणाली के बारे में उनके विचार “स्टेट एंड माइनारिटीज” नामक पुस्तिका में स्पष्टरूपेण वर्णित हैं। वे साम्राज्यवाद और पूंजीवाद के खुले विरोधी थे। उनकी सोच में कार्ल मार्क्स और गौतम बुद्ध के विचारों का अभूतपूर्व समन्वय है। उन्होंने “प्रिवीपर्स” की समाप्ति, बैंकों, बीमा कंपनियों और कोयला खदानों के राष्ट्रीयकरण की बात बहुत पहले उठाई थी। वे समाजवाद और सार्वजनिक क्षेत्र के पक्षधर थे।

आजादी के आन्दोलन की इन तमाम धाराओं को अपना आदर्श मानते हुए हमने स्वतन्त्र भारत में मिश्रित अर्थव्यवस्था की नीति अपनाई जिसका लक्ष्य उत्तरोत्तर सार्वजनिक उद्योग और सामूहिक खेती की व्यवस्था को मजबूत करते हुये समाजवाद की ओर बढ़ना था। इसी क्रम में राजाओं के प्रिवीपर्स खत्म किये गये और बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया। संविधान की प्रस्तावना में समाजवाद के उद्देश्य को समाहित किया गया। इन सारी उपलब्धियों पर पलट वार हमें भूमंडलीकरण, आर्थिक नव उदार की व्यवस्था के रूप में देखने को मिला। लेकिन इसके तहत असमानता- और गरीबी- अमीरी के बीच चैड़ी होती खाई ने समाजवाद की प्रासंगिकता को पुनर्स्थापित कर दिया है, जिस पर पर्दा डालने की कोशिश में रामराज्य का शिगूफा छोड़ा गया है।
(यह लेखक के अपने स्वतंत्र विचार हैं)

http://www.innbharat.com/archives/5005



प्रकाश करात और पी विजयन का कांग्रेस विरोध करेगा भाजपा की कुर्सी सुरक्षित
Written by innbharat on April 1, 2018
आईएनएन भारत डेस्क
माकपा के पूर्व महासचिव प्रकाश करात की तर्ज पर केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने भी कहा है कि कांग्रेस के साथ कोई गठजोड़ नही होगा। दरअसल, माकपा का एक हिस्सा एक खास तरह के गैर कांग्रेसवाद का शिकार है और यह गैर-कांग्रेसवाद किस तरह से भाजपा के लिए संजीवनी बन सकता है, इसका उदाहरण केरल के पलक्काड़ की नगर निगम है। पलक्काड़ की यह इकलोती ऐसी निगम है जिस पर भाजपा का कब्जा है।
बावजूद इसके कि भाजपा के पास बहुमत नही था पलक्काड़ की नगर निगम की चैयरपर्सन भाजपा की प्रमिला शशिधरन बनी। पलक्काड़ नगर निगम में 52 सीटें हैं और बहुमत के लिए 27 सीटों की जरूरत है। भाजपा निगम में केवल 24 सीटें ही जीत पाई। परंतु फिर भी भाजपा की उम्मीदवार 2015 में निगम की चैयरपर्सन बन बैठी। केवल माकपाई जिद के कारण और यही अडियलपन प्रकाश करात और पी विजयन का खेमा देश की राजनीति में दिखाना चाह रहा है। जबकि देशभर के वामपंथी कार्यकर्ताओं और जमीनी नेताओं की राय इससे एकदम अलग है।
दरअसल पलक्काड नगर निगम में 2015 में भाजपा को 24 सीटें मिली और यूडीएफ को 17 और एलडीएफ को नौ सीटें हासिल हुई और एक एक सीट वेलफेयर पार्टी और आजाद उम्मीदवार ने जीती। भाजपा, यूडीएफ और एलडीएफ तीनों ने चैयरमेन पद के लिए अपने अपने उम्मीदवार खड़े किये जिसमें भाजपा को 24 वोट और यूडीएफ का 18 वोट एवं एलडीएफ को 10 वोट हासिल हुए। इस प्रकार हमेशा की तरह वोट बंअवारे के कारण भाजपा पलक्काड की सत्ता में काबिज हो गई।
यदि यूडीएफ और एलडीएफ मिलकर लड़ते और बारी बारी से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद बांटने का फार्मूला बनाते तो पलक्काड़ नबर निगम की तस्वीर दूसरी होती। अब संघ प्रमुख पलक्काड़ जाते हैं वहां के स्कूल आदि के सरकारी कार्यक्रम में शामिल होकर ब्राहमणवादी भगवा आतंक का बिगुल फंूकते हैं और एलडीएफ के विजयन और प्रकाश इस फैलते आतंक पर कबूतर की तरह आंख बंद करके बिल्ली के गायब रहने का अलाप लेते हुए देशभर में इसी वोट बांटने के गीत को गाते घूमते रहते हैं।
यहां तक कहा जाता है कि स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व ने यूडीएफ और एलडीएफ के बीच कोई बात नही बनते देख वाम नेताओं से दोनों पक्षों के समर्थन किसी स्वतंत्र उम्मीदवार को अध्यक्ष बनाने की बात भी की थी। परंतु वाम नेतृत्व ने उसे भी नकार दिया।
अब इसी फार्मूले पर चलकर माकपा के क्रान्तिकारी खेमे के नेता प्रकाश करात और पूर्व में केरल सरकार में हुए एक घोटाले को लेकर सीबीआई जांच के दायरे में रहे पी विजयन फिर से गैर कांग्रेसवाद का आत्मघाती गीत गाते हुए केरल के पलक्काड माॅडल को देशभर में थोपने चले हैं। उनकी असली मंशा और उसके पीछे के कारणों को प्रकाश करात और पी विजयन ही बता सकते हैं। वैसे यह बात दीगर है कि सीबीआई नामक तोते के हद से ज्यादा इस्तेमाल के आरोपों को भेल रही भाजपा के सत्ता में रहते हुए भी अभी विजयन की जांच वाला मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है, जिसमें सीबीआई की तरफ से तुषार मेहता वकील हैं और प्रकाश के साढू प्रणव राय और उनकी कंपनी पर एकबार छापेमारी के बाद सीबीआई और ईडी दोनों खामोश हैं।
http://www.innbharat.com/archives/5029

Thursday, 22 March 2018

मऊ से अतुल अंजान का आह्वान क्या ? और अंजाम क्या ? ------ विजय राजबली माथुर






अर्चना उपाध्याय जी कामरेड अतुल अंजान साहब को लाल झंडे का प्रमुख प्रहरी बनाने की बात कहती हैं लेकिन यहाँ तो इस फोटो में उनकी उपस्थिती को ही नकार दिया गया है । 




एक तीर  से तीन शिकार और चिराग तले अंधेरा  :
===================
भाकपा में  वंशवाद व एकाधिकार न होने की बात " चिराग तले अंधेरा " होने की एक ज्वलंत उक्ति है। उत्तर - प्रदेश भाकपा में मास्को रिटर्ण्ड एक ऐसे कामरेड का बोलबाला है जिनकी जन्मगत जाति को अनुपात से अधिक प्रतिनिधित्व मिला हुआ है और उनका दावा है कि , वह जिसकी पीठ पर हाथ रखेंगे वही यू पी में टिक सकेगा दूसरा कोई नहीं। उनका यह भी निर्देश है कि, obc व sc कामरेड्स से सिर्फ काम लिया जाना चाहिए लेकिन उनको कोई पद नहीं देना चाहिए। इसी थीसिस पर दो बार प्रदेश पार्टी का विभाजन भी हो चुका है। 
इनके द्वारा 2014 में  एक राष्ट्रीय सचिव कामरेड से वायदा किया गया था कि, 2015 की इलाहाबाद कांग्रेस  के जरिये डॉ गिरीश को हटा देंगे लेकिन उनके बाद ' मुन्ना ' बन जाएँगे और वह भी ज़्यादा अच्छे नहीं हैं। फिर इन दोनों के पर्यवेक्षण में ही डॉ साहब को रिपीट करवा लिया था और अब मऊ में भी इन दोनों के पर्यवेक्षण में ही उनको चौथी बार निर्वाचित करके अपने मजबूत एकाधिकारी वर्चस्व की छाप दी है। यदि इसका विश्लेषण किया जाये तो सिद्ध होगा कि, इसके द्वारा एक साथ तीन शिकार किए गए हैं। 
( 1 ) ' मुन्ना ' साहब जिनको यह अच्छा नहीं मानते हैं दूसरी बार भी वंचित कर दिये गए। 
( 2 ) जिन राष्ट्रीय सचिव कामरेड को 2014 में वायदा किया था उनको जतला दिया कि, यह उनको कोई महत्व नहीं देते हैं और यू पी पार्टी पर इनका एकक्षत्र  आधिपत्य है। 
( 3 ) डॉ साहब के केंद्रीय राजनीति में सक्रिय होने के मंसूबे को एक बार फिर मसल दिया और उनको यू पी में ही उलझाए रखा। इस संदर्भ में यह फिर से याद करने की बात है कि, 2012 की पटना की राष्ट्रीय कांग्रेस में जब डॉ साहब को पहली बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल करने की घोषणा हुई थी तो एक पूर्ण सदस्य के रूप में हुई थी लेकिन जब लिस्ट जारी हुई तब यू पी के स्वएकाधिकारी इन कामरेड के इशारे पर डॉ साहब को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में परिणत कर दिया गया था और डॉ साहब को उन राष्ट्रीय सचिव को दोषी मानने की बात समझा दी गई थी क्योंकि, पूर्व - योजनानुसार डॉ साहब को उन राष्ट्रीय सचिव के साथ ही ठहरवा दिया था। 
पार्टी की ऐसी गतिविधियों की ही छाप बाहर कैसी पड़ती है उसका नमूना है  इतिहासकार रामचन्द्र गुहा का यह लेख : 


यदि वस्तुतः भाकपा को अपनी खोई हुई शक्ति पुनः प्राप्त करनी है ( प्रथम आम चुनाव में वह प्रमुख विपक्षी दल के रूप मे आई और केरल मे प्रथम निर्वाचित कम्युनिस्ट सरकार बनाई थी ) तो थोथे पूर्वाग्रहों को छोड़ कर भारत की जनता को अपने साथ जोड़ना होगा क्योंकि, 
* 'साम्यवाद'=समष्टिवाद है जिसमे व्यक्ति विशेष का नहीं समाज का सामूहिक कल्याण सोचा और किया जाता है। अतः साम्यवाद ही परम मानव-धर्म है। साम्यवाद के तत्व वेदों मे मौजूद हैं। ऋग्वेद के अंतिम सूक्त मे मंत्रों द्वारा दिशा-निर्देश दिये गए हैं।
** 'धर्म' के सम्बन्ध मे निरन्तर लोग लिखते और अपने विचार व्यक्त करते रहते हैं परंतु मतैक्य नहीं है। ज़्यादातर लोग धर्म का मतलब किसी मंदिर,मस्जिद/मजार ,चर्च या गुरुद्वारा अथवा ऐसे ही दूसरे स्थानों पर जाकर उपासना करने से लेते हैं। इसी लिए इसके एंटी थीसिस वाले लोग 'धर्म' को अफीम और शोषण का उपक्रम घोषित करके विरोध करते हैं । दोनों दृष्टिकोण अज्ञान पर आधारित हैं। 'धर्म' है क्या? इसे समझने और बताने की ज़रूरत कोई नहीं समझता।
*** मानव जीवन को सुंदर,सुखद और समृद्ध बनाने के लिए जो प्रक्रियाएं हैं वे सभी 'धर्म' हैं। लेकिन जिन प्रक्रियाओं से मानव जीवन को आघात पहुंचता है वे सभी 'अधर्म' हैं। देश,काल,परिस्थिति का विभेद किए बगैर सभी मानवों का कल्याण करने की भावना 'धर्म' है।
प्रथम विश्व - युद्ध की परिस्थितियों से लाभ उठा कर 1917 में जब कामरेड लेनिन ने बोलेश्विक क्रांति के माध्यम से रूस में साम्यवाद की स्थापना की थी तब वह भी कृषी - प्रधान देश ही था वहाँ का औद्योगिक विकास साम्यवादी शासन की देंन है। 'धर्म ' की गलत व्याख्या पर उसे ठुकराने का ही परिणाम था कि, 1991 में वह वहाँ से उखड़ गया। 
द्वितीय विश्व - युद्ध के परिणामों ने जब चीन में साम्यवादी व्यवस्था कायम की तब वह भी कृषी - प्रधान देश ही था। आज वहाँ भी State Capitalism ही कम्यूनिज़्म के नाम पर चल रहा है - वह साम्यवाद नहीं है। 
भारत में 'आर्थिक ' संघर्ष के आधार पर न तो साम्यवाद आ सका है न आ सकेगा जब तक कि, यहाँ आर्थिक शोषण के मजबूत आधार जातिवाद और ब्रहमनवाद पर प्रहार नहीं किया जाता। इसके बगैर कामरेड अतुल अंजान साहब के  नेक आह्वान को ब्रहमनवाद द्वारा ध्वस्त ही किया जाता रहेगा।