Wednesday, 15 April 2020

लाकडाउन- 2 के दौर की चुनौतियां ------ डा॰ गिरीश





जैसी कि अपेक्षा थी प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी  ने 14 अप्रेल की प्रातः एक टीवी भाषण के जरिये 19 दिनों के लाकडाउन-2 की घोषणा कर दी। 3 मई 2020 तक के लिये घोषित इस नये लाकडाउन का यह दौर मजदूरों, प्रवासी मजदूरों, गरीबों, किसानों, छोटे व्यापारियों, लघु उद्यमियों, वरिष्ठ नागरिकों और बीमारों के लिये और अधिक कठिनाइयों भरा रहने वाला है।

केन्द्र और राज्य सरकारों की आधी अधूरी तैयारियों और युद्धदकाल सरीखे मनमाने फैसलों से अनेक कठिनाइयाँ पैदा हो रही हैं जिसका सारा खामियाजा आम जनता और कोरोना से जूझ रहे सेवकों को भुगतना पड़ रहा है। लेकिन अब लाकडाउन-2 से यह सब असहनीय स्थिति में पहुँच चुका है। इन कठिनाइयों से जनता को उबारने के लिये तत्काल आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है।

यहाँ यह उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री अपने नये भाषण में अपनी पुरानी गलतियों पर पर्दा डालते नजर आये। यह सर्वविदित है कि लाकडाउन की पिछली घोषणा से पहले यदि प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने की व्यवस्था कर दी गयी होती तो न तो  उन प्रवासी मजदूरों की कठिनाइयाँ बढ़तीं न उस राज्य की जहां वे लगभग एक माह से कोरोंटाइन जैसी स्थिति में कैद हैं। उनको लाकडाउन से पहले उनके घरों तक पहुंचा कर 14 दिन तक कोरोंटाइन में रखना मौजूदा व्यवस्था से सस्ता और सुविधाजनक होता। पर तब सरकार चूक गयी और नतीजा सभी के सामने है।

अब एक बार फिर सरकार ने एक और बड़ी चूक की है। सरकार ने रेलवे का आरक्षण खोल दिये। लगातार इस आशय की खबरें मीडिया में आती रहीं कि 15 अप्रेल से रेल, बस और हवाई सेवाओं के चालू होने की पूरी तैयारी है। अतएव तमाम प्रवासी मजदूरों ने घर पहुँचने के लिये टिकिटें आरक्षित करा लीं। मुंबई में तो वे स्टेशनों पर पहुँच गये और शारीरिक दूरी का उल्लंघन हुआ। रेलवे ने टिकिटें क्यों बुक कीं इसकी जबावदेही सरकार की है। लाकडाउन खुलने के आभास से मुंबई में तमाम मजदूरों ने घर आने को सामूहिक रूप से बसें तक तय कर ली थीं।  

दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूर दोहरी समस्याएँ झेल रहे हैं। उनमें से अनेक फुटकर मजदूर हैं जो लाकड़ाऊन से पहले ही काम से हाथ धो बैठे थे। छोटे बड़े उद्योगों में कार्यरत मजदूरों को काम पर से हटा दिया गया है और उन्हें भुगतान तक नहीं किया। मोदीजी बड़े भोलेपन से बार बार अपील कर रहे हैं कि मजदूरों को काम पर से हटाया न जाये और उन्हें उनके वेतन का भुगतान किया जाये। पर जो उद्योगपति सामान्यकाल में मजदूरों को काम का पूरा मेहनताना नहीं देते वे भला बिना काम के मजदूरों का भुगतान करेंगे यह एक कोरी कल्पना मात्र है। छोटे व्यापारी और उद्यमी तो उन्हें भुगतान करने की स्थिति में भी नहीं हैं। मजदूरों पर जो धनराशि थी वो अब पूरी तरह खर्च होचुकी है।

अधिकांश प्रवासी मजदूरों को खाने योग्य और भरपूर खाना नहीं मिल पा रहा। अधिकतर जगह यह एक पहर ही मिल पा रहा है। हर राज्य वहां प्रचलित खाने के पैकेट सप्लाई कर रहे हैं जिसे वे लगातार खाने से ऊब गये हैं। वे दाल, आटा, आलू, चावल की मांग कर रहे हैं ताकि अपना भोजन खुद पका सकें। उनके रहने, नहाने- धोने की भी उचित व्यवस्था नहीं है।   इसके अलाबा दूर दराज गांव, शहर, कस्बों में रह रहे उनके परिवार भी संकट में आ गए हैं। परदेश में बेरोजगार बने ये मजदूर अपने घरों को वह धन नहीं भेज पा रहे। उन्हें उम्मीद थी कि 14 अप्रेल को लाकडाउन खुल जायेगा और वे घर जाकर फसल की कटाई करके कुछ कमाई कर लेंगे। लेकिन उनकी यह चाहत भी पूरी नहीं होसकी।

स्थानीय मजदूर और किसान भी संकट में हैं। हर तरह के रोजगार समाप्त हो गए हैं। मनरेगा का काम भी ठप पड़ा है। अलबत्ता फसल की कटाई चालू है जिससे ग्रामीण मजदूर और किसानों को कुछ राहत मिली है। परंतु सरकार के तमाम दाबों के बावजूद औसत गरीब परिवारों तक खाद्य पदार्थ पहुँच नहीं सके हैं। खाद्य पदार्थों के अभाव में आत्महत्याओं की खबरें कोरोना से हो रही मौतों की खबरों के तले दब कर रह गयी हैं। गोदामों में पर्याप्त अनाज भरे होने के दाबे अभावग्रस्तों को और भी मुंह चिढ़ा रहे हैं।

कोरोना से निपटने में जांच और चिकित्सा संबंधी उपकरणों की कमी की खबरें सुनने के हम अब आदी हो चले हैं। लेकिन दूसरे मरीजों की दुर्दशा की खबरें दिल दहलाने वाली हैं। गंभीर रूप से बीमारों को अस्पताल तक लाने को एंबुलेंस नहीं मिल पा रही हैं। हताश परिजन गंभीर मरीजों यहाँ तक कि प्रसव पीडिताओं को ठेले, साइकिल अथवा कंधे पर लाद कर ला रहे हैं। टीवी, ह्रदय, किडनी आदि के गंभीर मरीज दवा और इलाज के अभाव में जीवन से हाथ धो रहे हैं। घर तक दवा पहुंचाने और टेलीफोन पर दवा पूछने के दाबे भी हवा हवाई साबित होरहे हैं।  निजी अस्पताल और नर्सिंग होम जो आम दिनों में मरीजों की खाल तक खींच लेते हैं, शटर गिरा कर भूमिगत हो गये। सरकार ने निजी चिकित्सकों और उनके अस्पतालों से इस आपात्काल में सेवायेँ लेने का कोई प्रयास नहीं किया।

मौजूदा सामाजिक व्यवस्था में अधिकांश सीनियर सिटीजन्स अकेले रहने को अभिशप्त हैं। उन्हें तमाम नसीहतें दी जारही हैं। लेकिन उनकी जरूरतों को पूरा करने को कोई सिस्टम तैयार नहीं किया गया। वे दवा, फल सब्जी और दूसरी जरूरत की चीजों को हासिल नहीं कर पा रहे। उनमें से कई तो धनाभाव की पीड़ा झेल रहे हैं।

मोदी सरकार ने विभिन्न श्रेणियों के गरीबों के लिये रु॰ 500 उनके खातों में डाल दिया। अनेक लोग खाता अथवा रजिस्ट्रेशन न होने के कारण इस लाभ से वंचित रह गये। लेकिन जिनके खातों में पैसा आया वे अपनी जरूरतों को पूरा करने को पैसा निकालने को बैंकों और जनसेवा केन्द्रों लाइनों में खड़े होगए। शारीरिक दूरी बनाए रखने की धज्जियां तो बिखर ही गईं, अनेक जगह उन्हें पुलिस की लाठियां तक खानी पड़ीं। अनेक जगह संघ के कार्यकर्ताओं की लाठियाँ भी गरीबों पर बरसीं। इस धन को डाक विभाग के माध्यम से घर घर भिजवाने का विकल्प सरकार को सूझा ही नहीं।

कोरोना के संक्रमितों की संख्या बढ़ने से लाक डाउन बढ़ाना आवश्यक था यह सभी समझ रहे थे। लेकिन इस फैसले को दो दिन पहले भी तो सुनाया जा सकता था। इससे अचानक घोषणा से फैली अफरा- तफरी से बचा जा सकता था। घोषणा से दिन दो दिन पहले राज्य सरकारों को भी बता दिया जाना चाहिए था। लेकिन सभी को दुविधा में रखा गया। इससे मुंबई और सूरत जैसी घटनाएँ सामने आयीं।

श्री मोदी  खुद ही हर चीज की घोषणा करते हैं। अपने मंत्रिमंडल में भी शायद ही विचार करते हों। अचानक टीवी पर प्रकट होते हैं और एक लच्छेदार भाषण हमारे कानों में उंडेल दिया जाता है। पहले दो बार हमें तंत्र थमाये गये तो इस बार सात मंत्र। पर तंत्र- मंत्र से न पेट भरता है न इलाज होता है। कोरोना से लड़ाई देश के लोग मुस्तैदी से लड़ रहे हैं। पर उन्हें पर्याप्त भोजन, इलाज दवाएं जरूरी सामान और रहने की उचित व्यवस्था भी तो चाहिये। ये सब भाषण से नहीं मिलते। अच्छा होता आप एक समग्र राहत पैकेज के साथ सामने आते।

अतएव समय की मांग है कि आप एक व्यापक और समग्र पैकेज की तत्काल घोषणा करें। सभी की मुफ्त जांच और इलाज की घोषणा कीजिये। मनरेगा सहित सभी कामकाजी लोगों को अग्रिम वेतन भुगतान कराइए और करिए। सभी को बीमा संरक्षण की व्यवस्था करिए। संगठित और असंगठित सभी क्षेत्रों के मजदूरों की नौकरियों और वेतनों की सुरक्षा करिए। सभी के लिये सभी जरूरी चीजें सार्वजनिक प्रणाली से मुफ्त उपलब्ध करने की व्यवस्था कीजिये। वरिष्ठ नागरिकों के लिये विशेष रक्षा दल गठित कीजिये। किसानों की फसलों की कटाई और फसल की सही कीमत दिलाने की गारंटी कीजिये। छोटे व्यापारियों, उद्यमियों और फुटकर व्यापार करने वालों को राहत की घोषणा कीजिये। नियंत्रित हालातों में उद्योग खुलवाने और प्रवासियों को घर पहुंचाने की व्यवस्था कीजिये।

उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जहां के सर्वाधिक मजदूर दूसरे राज्यों में फंसे हैं, की राज्य सरकारों को उनके और उनके परिवार के भोजन वस्त्र रहन सहन की ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर तत्काल उठानी चाहिये।

सामान्य समय में कुछ भी चल जाता है और चल रहा भी था। पर शासन की जन जबावदेही की परीक्षा तो आपात्काल में ही होती है। इस परीक्षा में अब तक सफल नहीं हैं आप। आगे सफल रहने का प्रयास अवश्य कीजिये।


डा॰ गिरीश

दिनांक- 15 अप्रेल 2020

Tuesday, 14 April 2020

कामरेड पूरन चंद्र जोशी : व्यक्तित्व एवं कृतित्व ------ अरविन्द राजस्वरूप


Arvind Raj Swarup Cpi
कामरेड पूरन चंद्र जोशी ।

(जन्म 14 अप्रैल 1907 - मृत्यु 9 नवंबर 1980).

पार्टी के राज्य सचिव ने फेसबुक पर सब लोगों को ठीक ही याद दिलाया कि 14 अप्रैल तो काम पूरन चंद्र जोशी , पार्टी के पूर्व महामंत्री एवं एक अद्वितीय व्यक्तित्व का भी जन्मदिन है।

उस दिन हम उनको भी याद करेंगे।
उसी दिन जब कि हम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भी याद करते होंगे।

कामरेड पी सी जोशी को मैंने व्यक्तिगत रूप से जाना था , क्योंकि मेरे पिता और माता पर उनका अनन्य स्नेह था।

मैं कम से कम 2 बार अपने बाल्य काल में अपनें पिता के साथ दिल्ली में उनके घर पर गया था।

मेरी स्मृति में उनकी वह छवि है कि जिसमें वह हाफ पैंट और आधी बाहों की शर्ट पहने हैं और उनके कंधे पर कपड़े का एक झोला है।

दिल्ली में कहीं रैली हो रही थी तो वह उस रैली में साधारण लोगों की तरह घूम रहे थे।
जो लोग उनको जानते हैं उनसे वह बातें कर रहे थे।उस भीड़ भाड़ में।

मुझे याद पड़ता है चाहे तो दिल्ली का रामलीला मैदान हो या लाल किले का मैदान किसी एक रैली में वह अपनी इसी पोशाक में और झोला कंधे पर डालें लोगों से बातें करते हुए टहल रहे थे।
मैंने उनको देखा और उनके पास गया और जाकर उनको नमस्ते की।उनको अपने पिता का नाम बताया ।
वह बहुत खुश हुए उन्होंने पीठ थपथपाई ।मेरे से पूछा कि कौन सी क्लास में पढ़ते हो ।मैंने भी उनको बताने में यह कतई चूक नहीं की कि मैं ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन का नेता हूं और कानपुर के एक महाविद्यालय में अध्ययन करता हूं।
उन्होंने मेरे माता पिता दोनों ही के बारे में पूछा।दिल्ली से घर लौटने के पश्चात मैंने अपने पिता और माता दोनों को बताया कि मैं कामरेड जोशी से मिला था और उन्होंने आप दोनों के बारे में मेरे से पूछा था।
तो इतना तो मेरा उनसे व्यक्तिगत इंटरेक्शन हुआ।

हमारी पीढ़ी के लोगों के लिए तो कामरेड पीसी जोशी एक इतिहास का हिस्सा हैं। उन पर लिखे गए लेखों, पुस्तकों अथवा उनके द्वारा लिखे गए लेखों एवं कृतियों को पढ़कर ही हम कुछ अपनी राय कायम कर सकते हैं।
या प्राचीन तरीका है श्रुति , पुराने नेताओं से उनके बारे में सुना या किसी से भी उनके बारे में सुना और वह बातें स्मृति में बैठा लीं ।

महापुरुषों के बारे में मूल रचना लिखना यकायक ही आसान बात नहीं और ऐसा संभव भी नहीं।

वैसे भी करोना काल में उन पर मेटेरियल उपलब्ध हो सके वह आसान नहीं फिर भी जो कुछ उपलब्ध है और पुराने नेताओं के द्वारा उनके बारे में लिखा जा चुका है , इस समय उसका उल्लेख कर देने से काम तो चलेगा।

कामरेड पी सी जोशी का जन्म अल्मोड़ा में एक शिक्षित परिवार में हुआ था। उनके पिता अध्यापक थे ।
स्वतंत्रता आंदोलन के प्रभाव ,रूस की क्रांति की सफलता से प्रेरित समाजवाद के संघर्ष के फल स्वरूप 1925 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का जन्म कानपुर में हुआ था ।
रूसी क्रांति ने उस काल के अनेकों चैतन्य मस्तिष्कों को प्रभावित किया था। उसमें पी सी जोशी जैसे नवयुवक को मार्क्सवाद और
कम्युनिस्ट पार्टी की तरफ आकर्षित किया ।ठीक उसी तरह जिस तरह भगत सिंह और उनके साथी उस दिशा में आकर्षित हुए थे ।
इस प्रकार कामरेड जोशी एक कम्युनिस्ट कार्यकर्ता के रूप में विकसित हुए।
दिसंबर 1925 में कानपुर में पार्टी की स्थापना कान्फ्रेंस के बाद एक के बाद दूसरा जल्दी-जल्दी पार्टी के कई महासचिव चुने गए कामरेड बगरहट्टा, एस वी घाटे ,एस वी देशपांडे ,डॉक्टर गंगाधर अधिकारी।

महामंत्री
अंत में 1936 में पी सी जोशी पार्टी के सर्वोच्च पद पर चुने गए।
पी सी जोशी को उनके सहयोगी और पार्टी के कार्यकर्ता प्यार से पीसीजे के नाम से बुलाते थे। पार्टी के गठन के उन प्रारंभिक वर्षों में पी सी जोशी एक सर्वमान्य पार्टी निर्माता और पार्टी नेता के रूप में जाने जाते थे।
महासचिव के रूप में कामरेड जोशी के कार्यकाल में देश स्वतंत्रता आंदोलन के अंतिम और निर्णायक चरण में प्रवेश कर रहा था। ऐसा समय था जब राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़े गंभीर एवं महत्वपूर्ण घटनाक्रम चल रहे थे। निसंदेह कामरेड जोशी में अपने आप को इस अवसर की चुनौतियों का मुकाबला करने में समर्थ साबित किया और एक ऐसे व्यक्ति के रूप में स्वयं को साबित किया जो इन चुनौतियों को समझता था और उनका मुकाबला कर सकता था।

भारतीय कम्युनिस्टों के नेता की हैसियत से कॉमरेड जोशी ने विश्व के अंदर हो रहे घटनाक्रम का विश्लेषण किया और इन्हें ठीक तरह से समझा।

आगे वह सन 42 से 47 तक का समय था जब कामरेड पीसी जोशी ने बड़े पैमाने पर गतिविधियां चलाईं। उन्होंने लेखों, पुस्तिकाओं, पर्चों,रिपोर्टों के प्रकाशन की एक झड़ी सी लगा दी। अन्य पार्टियों के नेताओं से पत्र व्यवहार किया, साहित्यिक हस्तियों, कलाकारों, वैज्ञानिकों से मुलाकात की ।पार्टी के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को उन सबके सामने रखने के लिए अनेकानेक कांफ्रेंसों और रैलियों में हिस्सा लिया। कोई भी चीज ऐसी न थी जिस पर उनका ध्यान न गया हो या जिस पर उन्होंने लिखा ना हो।

महात्मा गांधी से पत्र व्यवहार।

उस समय महात्मा गांधी से जो उनका पत्र व्यवहार हुआ वह विशेष तौर पर उल्लेखनीय है। कम्युनिस्टों के विरुद्ध तमाम अफवाहों और झूठी निंदा को देखते हुए महात्मा गांधी ने उनसे कई सवाल पूछे थे और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव होने के नाते उनसे उनका जवाब एवं स्पष्टीकरण मांगा था।
कामरेड जोशी ने राष्ट्रीय नेता के प्रति अत्यंत शिष्टाचार लेकिन एक कम्युनिस्ट की शालीन गरिमा एवं आत्म सम्मान के साथ उनके हर सवाल का विस्तार से जवाब दिया।
गांधी जी ने जो सवाल पूछ रहे थे उनमें एक सवाल पार्टी की वित्त व्यवस्था के संबंध में था। पार्टी के निन्दकों की जिनकी जबान साँप से भी अधिक लंबी और जहरीली होती है आरोप लगाया था की पार्टी को सरकार से या संभव है रूस से पैसा मिलता है।

जवाब
कॉमरेड जोशी का जवाब सबके लिए जानने योग्य है:
उन्होंने लिखा यदि आप यानी गांधीजी जी पार्टी के अकाउंट की व्यक्तिगत रूप से जांच परख करना चाहते हैं तो जब आप चाहे वह यानी पार्टी कोषाध्यक्ष कामरेड सुंदरिया और अकाउंटेंट लीला तमाम रजिस्टरों के साथ आपके सामने हाजिर हो जाएंगे। यदि आप किसी प्रतिनिधि को नियुक्त करने का तय करें तो वह ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जिसे हम भी एक ईमानदार व्यक्ति के रूप में जानते हो और जो हमारे खिलाफ पहले से ही पूर्वाग्रह से ग्रसित न हो।
आप नहीं पाएंगे कि हमारे अकाउंट किसी वाणिज्य फर्म की तरह सही तरीके से रखा गया है
और मुझे पूरा विश्वास है कि इस बात पर ध्यान रखते हुए आप हमें सही पाएंगे कि हम अभी भी सीख रहे हैं की अकाउंट को कैसे रखा जाए क्योंकि गैरकानूनी होने के सालों में हमारा विवाद या रहा है कि रजिस्टरों और सही अकाउंट को रखना है आपराधिक बेवकूफी है।
उसमें आपको कुछ अनाम चंदा देने वाले मिलेंगे। पर मुझे विश्वास है कि आप भी अनाम चंदा देने वालों को स्वीकार करते हैं पर किसी ऐसे संदेह की अनाम सरकारी पैसे का कोड हो सकता है को दूर करने के लिए मैं आपको (आपके प्रतिनिधि को नहीं )उनके नाम बताने को तैयार हूं।
अपने अगले पत्र में गांधीजी ने माना कि आपका जवाब जितना है उसे मैं पूरी तरह संतोषजनक मानता हूं ।मैं आप की वित्त व्यवस्था के बारे में आगे कोई सबूत नहीं मांगूंगा।

बंगाल आकाल

कामरेड जोशी की और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की, उस समय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्थिति में फासिस्ट विरोधी पीपुल्स वार यानी जन युद्ध को चलाने में और भारत के लोगों को संघर्ष के लिए लामबंद करने में व्यस्तता , के बावजूद उनकी नजर में यह भयानक त्रासदी ओझल नहीं हुई जो अत्याधिक तबाही वाले अकाल के रूप में बंगाल में आई थी । आकाल में 2 लाख से अधिक लोग मर गए थे। लाखों लोग बेसहारा और भिखारी के रूप में भीख मांगते हुए सड़कों पर आ गए थे।

पार्टी ने और अन्य संगठनों में उस समय बड़े पैमाने पर राहत कार्य हाथ में लिया ।पैसा और राहत और सामग्री के लिए देशभर में स्वयंसेवकों को पूरी तरह लामबंद किया ।डॉक्टरों के दस्ते बंगाल भेजे गए।
कलाकारों एवं गायक दलों को लामबंद किया गया और जनता की मुसीबत को दिखाने वाले नुक्कड़ नाटक किए गए ।
यह सब बातें पीसीजे के जबरदस्त संगठन कौशल का सबूत है।
इस अभियान के दौरान ही इंडियन पीपल थियेटर एसोसिएशन ने जिसकी स्थापना की गई थी नें शुरुआती शोहरत और लोकप्रियता पाई।

कामरेड जोशी ने चित्र प्रसाद और सुनील जाना जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों की खोज की ।
चित्र प्रसाद की एक कार्टूनिस्ट के रूप में और जाना की मानव जीवन और समाज के लिए फोटोग्राफर के रूप में।
पृथ्वीराज कपूर ,बलराज साहनी ,ख्वाजा अहमद अब्बास और अनेक अन्य लोग इप्टा के झंडे के तले काम कर रहे थे और उन्होंने उन दिनों अत्यंत सराहनीय कार्य किया।

डंके की चोट पर कहा जा सकता है कि कॉमरेड जोशी ने कम्युनिस्ट पत्रकारिता की प्रवृत्ति को भी तय किया।
वे स्वयं एक कुशल पत्रकार थे जिन्होंने लेनिन के उस कथन का मर्म समझ लिया था की पार्टी की पत्र पत्रिकाएं पार्टी के प्रचार कर्ता,आंदोलन कर्ता, और संगठन कर्ता, का काम करती हैं। वह कयूर के कैदियों से फांसी होने से ठीक पहले मिले थे। उस मुलाकात की उन्होंने जो रिपोर्टिंग की वह पत्रकारिता का एक श्रेष्ठतम उदाहरण है।

कुछ आलोचना।

एक रिवाज है कि जब किसी एक बड़े व्यक्तित्व के बारे में लिखा जाता है जो अब जीवित नहीं है तो उनकी खामियां और गलतियों का जिक्र नहीं किया जाता।
परंतु ऐसा करना वास्तव में वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन नहीं कहलाएगा। एक ऐसे व्यक्तित्व द्वारा की गई गलतियों तथा खामियों को बताते हुए भी सकारात्मक गुणों से अलग नहीं किया जा सकता है ।इसके विपरीत वह केवल उनके मानवीय पहलू को ही रेखांकित करता है।

स्टॅलिन ग्राद में जर्मनी की पराजय के बाद यह साफ हो गया था कि युद्ध में फासिस्टों की पराजय सुनिश्चित है ।ऐसे में कार्य नीति में काफी लचीलापन दिखाना था जो संभव ना हुआ होगा।

पार्टी उस उत्कट एवं ज्वलंत देशभक्ति को समझने में भी असफल रही जिस नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अपने सभी कार्यकलापों में प्रेरित किया था।
लेकिन इन सब मसलों पर कहीं दूसरी जगह ही विचार करना समीचीन होगा।

1947 के उत्तरार्ध में केंद्रीय समिति ने उन्हें महासचिव के पद से हटा दिया और उनकी जगह कामरेड बीटी रणदिवे को पदस्थापित कर दिया।
कामरेड बीटी रणदिवे के कार्यकाल में पार्टी एक दुस्साहस वादी भटकाव में चली गई ।

पर  यह भी यहां पर बहुत महत्वपूर्ण बिंदु नहीं है कहीं अन्यत्र ही इसकी चर्चा की जा सकती है।

1857 का विद्रोह ।

कामरेड पीसी जोशी ने 1957 में 1857 के विद्रोह की शताब्दी पर एक अत्यंत मूल्यवान संगोष्ठी - जिसका सार तत्व स्वयं उन्हीं का 1857 पर सौ पृष्ठों का लेख था- का संपादन किया ।

वह एक विद्वतापूर्ण निबंध था जिसमें कुछ सिपाहियों द्वारा एक तथाकथित विद्रोह के बारे में साम्राज्यवादी एवं ब्रिटिश समर्थक लेखन और उसके पीछे बदनाम करने वाले इरादों को उद्घाटित किया एवं आलोचना की ।उसमें उन कुछ प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकारों के योगदान को धारा शाही कर दिया जिन्होंने उसमें अपने खोए विश्व को पुनः प्राप्त करने के लिए शयोन्मुख सामंती स्वामियों सरदारों एवं उनके परिजनों के अंतिम हताश प्रयास को देखा था। उन्होंने इस मसले पर स्वयं जवाहरलाल नेहरू से भी विवाद किया जिनका इतिहास में इस घटना के बारे में वह उभयभावी दृष्टिकोण था। उन्होंने अपने इस निबंध में 200 से अधिक स्रोतों का उल्लेख किया जिनमें अनेक भारतीय थे और यह दिखाने के लिए ब्रिटिश स्रोतों की आलोचनात्मक जांच की कि वह एक राष्ट्रीय विद्रोह था जो विदेशी शासन एवं शोषण के खिलाफ भारतीय जनता के संघर्ष का अग्रदूत था सेना के विद्रोह ने उसे एक सशस्त्र टकराव का स्वरूप प्रदान किया।

कामरेड पी सी जोशी और उनके सहयोगी सहयोगियों की टीम ने उस अवधि के लोकगीतों, मौखिक परंपराओं का संग्रह किया जो उस समय सामान्य जनता के मिजाज तथा मनोविज्ञान को प्रदर्शित करने वाला मूल्यवान स्रोत है। इतिहास में जोशी के योगदान की खास विशेषता यह थी कि उन्होंने 1857 को उसके ऐतिहासिक परिपेक्ष में रखा और स्वतंत्रता के लिए उभरते राष्ट्रीय आंदोलन पर उसके प्रभाव को सामने प्रस्तुत किया।
कानपुर से संबंध।

कामरेड पीसी जोशी कानपुर से भी बहुत अरसे तक जुड़े रहे ।ऐसा मुझको कानपुर के पुराने नेताओं ने ज़बानी बताया था । कानपुर में 1955 में हुई टेक्सटाइल मिलों की 80 दिन की हड़ताल में भी कामरेड पीसी जोशी का बहुत योगदान रहा। कानपुर की पार्टी में सदैव ही कामरेड पी सी जोशी का नाम अत्यंत सम्मान पूर्वक लिया जाता रहा और मेरी से पहले की पीढ़ी के नेतागण जो उनको नजदीक से जानते थे ,उनके कृतित्व की चर्चा आम मीटिंगों में करते रहे जिसको हमने पार्टी के एक साधारण कार्यकर्ता होने के नाते और विद्यार्थी एक्टिविस्ट होने के नाते जाना।

गांधी जी का मेरठ जेल में कम्युनिस्ट नेताओं से मिलना।

एक उल्लेख और भी महत्वपूर्ण है वो यह कि कांग्रेस के लाहौर सत्र के बाद गांधी जी सीधे मेरठ जेल जाकर कम्युनिस्ट बंधुओं से मिले।कामरेड जोशी भी मेरठ जेल में ही थे।गांधी जी ने कहा:
मैंने अपना वादा पूरा कर दिया है ।हम अब स्वतंत्रता के लिए एक राष्ट्रीय संघर्ष शुरू करने जा रहे हैं। जेल के बाहर अपने साथियों से इसका समर्थन करने के लिए कहिए। कम्युनिस्ट नेताओं की ओर से कामरेड डॉक्टर गंगाधर अधिकारी ने उनसे पूछा क्या हम आशा करें कि आप इसे वापस नहीं लेंगे जैसा आपने चौरी चौरा में किया था।
महात्मा गांधी ने कहा ।
नहीं।
तो ऐसे थे हमारे नेता ,कामरेड पीसी जोशी ।एक मानव ,कम्युनिस्ट और भारत में कम्युनिस्ट पार्टी के निर्माता एवं नेता।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को निर्मित करने में उनके योगदान को कभी भूला नहीं जा सकता। किसी भी पार्टी को बनाने में और उसको चलाने में गलतियां भी हो सकती हैं !पर किससे वह गलतियां नहीं होती!

(संदर्भ साहित्य: स्मृतिशेष कामरेड ए बी बर्धन ,स्मृतिशेष कॉमरेड हरबंस सिंह और कॉमरेड अनिल राजिमवाले।)
कानपुर
13 अप्रैल 2020
https://www.facebook.com/arvindrajswarup.cpi/posts/2610656415819147

14 अप्रैल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर स्मरण ------ अरविन्द राजस्वरूप





Arvind Raj Swarup Cpi is with Sunita Chawla Renke.

14 अप्रैल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर।

कोई भी विद्वान महापुरुष अपने जीवन काल में इतना काम कर जाता है कि दूसरों को उसकी प्रतिभा के विभिन्न आयामों को आत्मसात करते ही पूरा जीवन व्यतीत हो जाता है।

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ऐसे ही कुछ चुनिंदा महापुरुषों में एक हैं।

हम विश्व विद्यालय में जब तक पढ़ते थे तो तब पॉलिटिकल साइंस के विद्यार्थी होने के नाते डॉक्टर अंबेडकर के इस पक्ष की जानकारी थी कि वह भारत के संविधान को लिखने वाली ड्राफ्टिंग कमिटी के चेयरमैन थे।

उन्होंने बहुत ही विद्वतापूर्ण एवं अर्जित ज्ञान के प्रकाश में संविधान सभा में हुई बहसों के आधार पर संविधान का प्रारूप तैयार किया था।

विद्यार्थी जीवन तक हम डॉक्टर अंबेडकर के बारे में सिर्फ इतना ही ज्ञान रखते थे।

पार्टी के नेतागण भी डॉक्टर अंबेडकर के बारे में बहुत अधिक चर्चा नहीं करते थे ।

सीपीआई नें बाद में और हमारे जीवन काल में ही अपने विचारों को परिवर्तित किया और पार्टी के एक महाधिवेशन में 14 अप्रैल के दिन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सामाजिक और राजनीतिक योगदान के बारे में चर्चा की।

पार्टी के उस महाधिवेशन में मुझको भी एक प्रतिनिधि होने के नाते जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।
पार्टी महाधिवेशन में चर्चा के पश्चात ये वड़ा स्वाभाविक था कि हमारी पीढ़ी के कम्युनिस्टों को डॉक्टर अंबेडकर के विचारों को जानने की उत्सुकता हुई।

कम्युनिस्टों की एक विशेषता है वह अपनी सोची-समझी लाइन पर चलते रहते हैं। उनके विचार बड़े स्थिर होते हैं। विचार स्थिर होने से यह अभिप्राय नहीं कि यदि परिस्थिति बदलती है तो उन विचारों को परिस्थिति के अनुकूल परिवर्तित नहीं किया जाता।
कम्युनिस्टों के विचारों का स्थायित्व उनकी राजनैतिक एवं दार्शनिक सोच के आधार पर निर्मित होता है। इसलिए उनको बड़ी आसानी होती है कि वह नवीन विचारों को भी ग्रहण कर सकें और यदि कुछ विचार पुराने हो गए हैं तो उनको त्याग दें या उनको त्यागने की कोशिश करें।

शुरुआती वैदिक काल में वर्ण व्यवस्था लचीली रही होगी यानी आपस में तब्दील होने वाली हो, अर्थात पेशे या काम के आधार पर स्थापित वर्णों में बदलाव हो सकता हो । परंतु परिवर्ती काल में जो व्यवस्था बन गई और जातियों का जिस तरीके से स्थायित्व हो गया उसमें दूसरे वर्ण में परिवर्तित होने की कोई गुंजाइश ही नहीं रह गई।भले ही पेशे के आधार पर वह कुछ भी काम करते हो।

परवर्ती काल में जिसको हम मनुवादी व्यवस्था का भी काल कहते हैं उसमें जातियों की व्यवस्था इतनी स्थायित्व की हो गई उसमें तीन जातियों को छोड़कर बाकी तो सभी जातियां शूद्र ठहरा दी गई। इन 3 जातियों नें अपनें आप को द्विज घोषित कर दिया और शूद्रों के लिए उस सामाजिक व्यवस्था में कोई स्थान ही नहीं रह गया।

आधुनिक भारत में , विशेष रूप से जब पश्चिमी दुनिया से मानव की बराबरी का विचार आया और एक आधुनिक जनतंत्र के जीवन का प्रादुर्भाव हुआ तो उसमें इस मनुवादी व्यवस्था को, उसकी ना टूटने वाली जाति व्यवस्था को और उस जाति व्यवस्था के आधार पर करोड़ों गरीब लोगों को जिनको समाज में शूद्र का स्थान दिया गया था ,के विरुद्ध आवाजें उठनीं शुरू हो गई।

विश्व भर में उन आवाजों का अलग अलग विकास क्रम सामने आया।

कम्युनिस्ट लोग तो अपनी विचारधारा के आधार पर ही वर्ण व्यवस्था ,जातिवाद और धर्म के आधार पर शोषण के विरुद्ध थे और कम्युनिस्ट पार्टी के पीछे लाखों ऐसी जनता थी जो समाज सत्ता के द्वारा परित्यक्त थी।

ब्रिटिश काल में जब आजादी के आंदोलन का संघर्ष शुरू हुआ तो एक तरफ राजनीतिक अभियान प्रारंभ हुआ और समानांतर रूप से सामाजिक संघर्ष भी प्रारंभ हुआ।

इन परिस्थितियों में हम कम्युनिस्ट डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण समझते हैं।

आज के दिन यह  कहा जा सकता है कि अनेकों समाज सुधारकों नें जो आंदोलन किए उनमें यदि दलित जातियों को समाज में बराबरी का और सम्मान जनक स्थान दिलवाने का संघर्ष डॉक्टर अंबेडकर ने ना प्रारंभ किया होता तो संभवत दलितों की हालात में ईतना भी सुधार ना हुआ होता जितना अभी कुछ दिखता है।


1950 में संविधान बनने के साथ-साथ दलितों को 22.5% का आरक्षण मिला परंतु मनुवादी जातियों को और शक्तियों को वह आरक्षण कभी भी हजम नहीं हुआ ।

आजादी के इतिहास को पढ़ने वाला प्रत्येक व्यक्ति जानता है कि हिंदुत्ववादी मनुवादी पोंगा पंथी शक्तियों ने देश के हर सामाजिक सुधार का विरोध किया है।
आज भी हम देख सकते हैं कि अगर इस आरक्षण का विरोध सबसे प्रबल कहीं से उठता है तो हम पाते हैं कि वह जो तथाकथित ऊंची जातियां हैं ,उनके संगठन हैं और उनका जो फलसफा है उसके आधार पर चलकर वही उसका सबसे अधिक विरोध करती हैं।

भारतीय जनता पार्टी के राज सत्ता में आने के बाद वो शक्तियां निर्द्वंद हो गई है।

अलग बात है बीजेपी अनेकों जातियों को एकत्रित करके शासन तो चला रही है परंतु यह आसानी से देखने में आता है कि वह पूरा शासन मनुवादी शक्तियों के आधार पर ही समाज को चलाने के लिए उद्यत रहता है।

सामाजिक न्याय के नाम पर भारत में राजनैतिक एक्सपेरिमेंट सरकारों के रूप में देखा गया है।

अगर हम ओबीसी आरक्षण के बाद के राज को इस समय ना देखें और सिर्फ एससी / एसटी आरक्षण के बाद के समय को देखें तो हम पाते हैं जो कि सामाजिक वैज्ञानिकों के लिए एक विश्लेषण की बात भी है कि बावजूद इसके कि श्री कांशीराम एवं सुश्री मायावती ने राजनैतिक सत्ता उत्तर प्रदेश में प्राप्त कर ली और सुश्री मायावती चार बार ,उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री भी रह चुकी जिनमें एक बार तो पूरे 5 साल तक उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री थी।
परंतु हम  कम्युनिस्ट, दावे के साथ ये कह सकते कि उनके राज में दलितों की स्थिति , जिनके नाम पर वह सत्ता में आई, गांवों में वही की वही रही। चाहे उनकी आर्थिक हालत हो या उनका समाज में सामाजिक स्थान।
अलग बात है कि राज्य सत्ता से कुछ पाने के लिए मनुवादी उच्च जातियों के अनेकों लोग सुश्री मायावती जी के चरण स्पर्श करते दिखे।
चरण स्पर्श करने से उनको भले ही कुछ लाभ, आर्थिक सामाजिक अथवा राजनैतिक मिल गया हो परंतु उन समस्त शक्तियों ने कभी भी मनु
वादी गैर बराबरी की व्यवस्था को समूल नष्ट करने की चेष्टा नहीं की और इसके साथ साथ भले ही कांशीराम जी का और सुश्री मायावती जी का राज कायम हो गया हो परंतु दलितों के सामाजिक स्तर में बहुत अधिक सुधार नहीं हुआ।
ऐसा सुधार जिसकी परिकल्पना डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने की थी।
हम कम्युनिस्ट आज के दिन डॉक्टर अंबेडकर के उस भाषण का हवाला देना चाहते हैं जो वो दे नहीं पाए थे और फिर उन्होंने अपने संबोधन को एक पुस्तिका के रूप में छपवाया था।वर्ष था 1936.

पाठक के लिए इस भाषण के संबंध में भी कुछ अगर कह दिया जाए तो उचित होगा। डॉक्टर अंबेडकर का यह भाषण स्वागत समिति द्वारा सम्मेलन को इस आधार पर रद्द कर दिए जाने के परिणाम स्वरूप नहीं पढ़ा जा सका की भाषण में व्यक्त विचार सम्मेलन के लिए असहनीय होंगे।

अनादि काल से चलने वाला सेंसर ही तो यह था! इसकी प्रवृत्ति संभवत है वही थी जिसमें एक धनुर्विद्याविद्या में पारंगत युवक का अंगूठा कटवा दिया जाता था।

डॉक्टर अंबेडकर के हिंदी में 21 वॉल्यूम के उपलब्ध वांग्मय में उनके भाषण का टाइटल "जाति प्रथा उन्मूलन " छपा है उनकी यह कृति एक पुस्तिका के रूप में भी बाजार में मिलती है और बहुत पॉपुलर है ।वो इस आलेख में एक जगह उल्लेख करते हैं:

" जाति व्यवस्था समाप्त करने की एक और कार्य योजना है कि अंतर्जातीय खानपान का आयोजन किया जाए। मेरी राय में यह उपाय भी पर्याप्त नहीं है। ऐसी अनेक जातियां हैं जो अंतरजातीय खानपान की अनुमति देती हैं। इस विषय में सामान्य अनुभव यह रहा है कि अंतरजातीय खानपान की व्यवस्था जाति भावना या जाति बोध को समाप्त करने में सफल नहीं हो पाई है। मुझे पूरा विश्वास है कि इसका वास्तविक उपचार अंतरजातीय विवाह ही है। केवल खून के मिलने से ही रिश्ते की भावना पैदा होगी और जब तक सजातीयता की भावना को सर्वोच्च स्थान नहीं दिया जाता तब तक जाति व्यवस्था द्वारा उत्पन्न की गई पृथकता की भावना अर्थात पराये पन की भावना समाप्त नहीं होगी। हिंदुओं में अंतरजातीय विवाह सामाजिक जीवन में निश्चित रूप से महान शक्ति का एक कारक सिद्ध होगा। गैर हिंदुओं में इसकी आवश्यकता नहीं है। जहां समाज संबंधों के ताने-बाने में सुगठित होगा वहां विवाह जीवन कि एक साधारण घटना होगी। लेकिन जहां समाज छिन्न-भिन्न हो वहां बाध्यकारी शक्ति के रूप में विवाह की परम आवश्यकता होती है। अतः जाति व्यवस्था को समाप्त करने का वास्तविक उपाय अंतरजातीय विवाह ही है। जाति व्यवस्था समाप्त करने के लिए जाति विलय ऐसे उपाय को छोड़कर और कोई उपाय कारगर सिद्ध नहीं होगा...
जात पात तोड़क मंडल को संबोधित करते हुए वह आगे लिखते हैं कि :

"आपके जात पात तोड़क मंडल ने आक्रमण की सही नीति अपना रखी है। यह सीधा और सामने का आक्रमण है। मैं आपके सही निदान और हिंदुओं से कहने का साहस दिखाने के लिए आपको बधाई देता हूं ।वास्तव में उनमें (हिंदुओं में) क्या दोष है। सामाजिक अत्याचार के मुकाबले राजनीतिक अत्याचार कुछ भी नहीं है और वह सुधारक जो समाज का विरोध करता है उस राजनीतिज्ञ से अधिक साहसी होता है जो सरकार का विरोध करता है। आपका यह कहना सही है की जाति व्यवस्था उसी स्थिति में समाप्त होगी जब रोटी बेटी का संबंध सामान्य व्यवहार में आ जाए आपने बीमारी की जड़ का पता लगा लिया है। लेकिन क्या बीमारी के लिए आपका नुस्खा ठीक है ?यह प्रश्न अपने आप से पूछिए। अधिसंख्य हिंदू रोटी बेटी का संबंध क्यों नहीं बनाते ?आपका उद्देश्य लोकप्रिय क्यों नहीं है? उसका केवल एक ही उत्तर है और वह है रोटी बेटी का संबंध उन आस्था और धर्म सिद्धांतों के प्रतिकूल है, जिन्हें हिंदू पवित्र मानते हैं।

तो यह सन 1936 था यानी आज से 84 वर्ष पहले।
सुश्री मायावती जी की सरकार आई चली गई।

पर क्या इन रिश्तो में यानी डॉक्टर अंबेडकर के बताए गए रास्ते से समाज में कोई मूलभूत परिवर्तन आया।
संभवतः बहुत कम।
आज भी खाप पंचायतों का व्यवहार देखकर और सुनकर शरीर कांप उठता है। खाप पंचायतें और कथित 'सम्मान की खातिर हत्याएं' न केवल सगोत्र विवाह के खिलाफ हैं बल्कि मिली जुली जातियों के ऐसे विवाहों के भी विरुद्ध हैं जिनमें निम्न जाति का कोई प्राणी किसी दूसरी उच्च जाति के प्राणी से विवाह करें।ये हकीकत में घातक किस्म के षड्यंत्रकारी हत्यारे हैं। समाज द्वारा उनका इलाज अपेक्षित है।

हम कम्युनिस्ट, डॉक्टर अंबेडकर के इन विचारों का अनुमोदन करते हैं और हम यह जानते हैं कि चाहे कोई भी सामाजिक न्याय के आवरण में किन्ही जातियों को एकत्रित करके सत्ता प्राप्त कर ले परंतु वह बिना डॉक्टर अंबेडकर के इन विचारों के पालन किए समाज में परिवर्तन नहीं ला सकता।
कम्युनिस्टों को यह भी भली प्रकार से ज्ञात है कि बिना सामाजिक ,आर्थिक और राजनीतिक संघर्ष किए समाज में शक्तियों का बैलेंस बदला नहीं जा सकता ।
इसलिए कम्युनिस्ट मेहनत कश जन समुदाय की वर्ग एकता कायम करते हुए और शासकों के खिलाफ वर्ग संघर्ष विकसित करते हुए जरूरी समझते हैं कि सभी तरह के जातीय भेदों और शत्रुता का दृढ़ता से विरोध किया जाए ताकि दलित और तथाकथित नीची जातियों के खिलाफ किए जाने वाले किसी भी प्रकार के अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध लड़ा जा सके तथा जातिवाद के खिलाफ लगातार वैचारिक, राजनैतिक संघर्ष चलाया जा सके। कम्युनिस्टों के लिए संघर्ष के यह विभिन्न आयाम है।

तो आइए आज 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर हम यह फिर हलफ़ उठाएं कि हम वर्गीय संघर्षों के साथ-साथ सामाजिक संघर्षों को भी मजबूती से लड़ते रहेंगे और उन लोगों की भी नकाब उतारते रहेंगे जो सामाजिक न्याय के वास्तविक उसूलों से हटकर सामाजिक न्याय के नारे को सिर्फ जाति वर्चस्व का अस्त्र बनाना चाहते हैं या बना रहे हैं।
जय भीम!
लाल सलाम!!
इंकलाब जिंदाबाद!!!
अरविन्द राज स्वरूप
कानपुर 14 अप्रैल 2020
https://www.facebook.com/arvindrajswarup.cpi/posts/2610865835798205

Thursday, 9 April 2020

कोरोना काल की राजनीति ------ डा॰ गिरीश



Girish CPI

2:35 PM (4 hours ago)
 me, विजय

   जब सारा देश एकजुटता के साथ अभूतपूर्व कोरोना संकट से जूझ रहा है और संपूर्ण विपक्ष  पूरी तरह सरकार के प्रयासों का समर्थन कर रहा है, वहीं भारतीय जनता पार्टी, उसकी केन्द्र और राज्यों की सरकारें और समूचा संघ समूह आज भी अपनी तुच्छ और संकीर्ण राजनीति को आगे बढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

भाजपा और संघ की दलीय हितों में संलिप्त रहने की कारगुजारियों का ही परिणाम था कि भारत में कोरोना के खिलाफ जंग लगभग एक माह लेट शुरू हुयी। जनवरी के प्रारंभ में ही जब पहले कोरोना ग्रसित की पहचान हुयी, केरल सरकार ने उसे अंकुश में रखने की जो फुलप्रूफ व्यवस्था की उसकी सर्वत्र प्रशंसा होरही है। लेकिन केन्द्र सरकार और भाजपा की  राज्य सरकारों ने फरबरी के अंत तक कोई नोटिस नहीं लिया।

इस पूरे दौर में वे सीएए, एनपीआर एवं एनआरसी के विरोध में चल रहे  आंदोलनों को सांप्रदायिक करार देने में जुटे रहे। दर्जनों की जान लेने वाले और अरबों- खरबों की संपत्ति को विनष्ट करने वाले सरकार संरक्षित दिल्ली के दंगे भी इसी दौर में हुये। मध्य प्रदेश की पूर्ण बहुमत वाली सरकार को षडयंत्रपूर्वक अपदस्थ करने का खेल भी इसी दरम्यान खेला गया। कोरोना की संभावित भयावहता पर फोकस करने के बजाय संपूर्ण सरकारी तंत्र और मीडिया चीन, पाकिस्तान और मुसलमान पर ही अरण्यरोदन करता रहा।

लोगों की आस्था के दोहन की गरज से सारा फोकस राम मंदिर निर्माण की तैयारियों पर केन्द्रित था। जब देश को कोरोना से जूझने के लिये तैयार करने की जरूरत थी, तब हमारी केन्द्र सरकार और कई राज्य सरकारें, सपरिवार निजी यात्रा पर भारत भ्रमण को आये अमेरिकी राष्ट्रपति के भव्य और बेहद खर्चीले स्वागत की तैयारियों में जुटी थीं। यूरोप और अमेरिका में भी जब कोरोना पूरी तरह फैल चुका था, श्री ट्रंप ने अमेरिकी नागरिकों की रक्षा से ज्यादा निजी यात्रा को प्राथमिकता दी। परिणाम सामने है।

जनवरी और फरबरी में ही कोरोना ने चीन, यूरोप, अमेरिका आदि अनेक देशों को बुरी तरह चपेट में ले लिया था, तब उच्च और उच्च मध्यम वर्ग के तमाम लोग धड़ाधड़ इन देशों से लौट रहे थे। इन वर्गों के लिये पलक- पांबड़े बिछाने वाली सरकार ने एयरपोर्ट पर मामूली जांच के बाद उन्हें घरों को जाने दिया। ये ही लोग भारत में कोरोना के प्रथम आयातक और विस्तारक बने। चिकित्सा और बचाव संबंधी तमाम सामग्री का निर्यात भी 19 मार्च तक जारी रहा।

सरकार को होश तब आया जब कोरोना भारत में फैलने लगा। अपनी लोकप्रियता और छवि निर्माण के लिये हर क्षण प्रयत्नशील रहने वाले प्रधान मंत्री श्री मोदी ने 22 मार्च को 14 घंटे के लाक डाउन और और शाम को थाली- ताली पीटने का आह्वान कर डाला। निशाना कोरोना से जूझ रहे उन स्वास्थ्यकर्मियों के कंधे पर रख कर साधा गया जिन्हें आज तक सुरक्षा किटें नहीं मिल सकी हैं और उसकी मांग करने पर उन्हें बर्खास्तगी जैसे दंडों को झेलना पड़ रहा है।

यह ध्रुव सत्य है कि कोरोना अथवा किसी भी महामारी और बीमारी का निदान विज्ञान के द्वारा ही संभव है, उन मंदिर, मस्जिद, चर्च से नहीं जिन पर आज ताले लटके हुये हैं। लेकिन शोषक वर्ग खास कर धर्म, पाखंड और टोने- टोटकों के बल पर वोट बटोरने वाली जमातों को वैज्ञानिक सोच से बहुत डर लगता है। सभी जानते हैं कि श्री दाभोलकर, गोविन्द पंसारे, कलबुर्गी और गौरी लंकेश की हत्याओं के पीछे इन्हीं विज्ञान विरोधी कट्टरपंथियों का हाथ रहा है।

भारत में साँप के काटने पर लोग आज भी थाली बजाते हैं। आज भी पशुओं में बीमारी फैलने पर तंत ( तंत्र ) कर खप्पड़ निकालते हैं और थाली ढोल मंजीरा पीटते हैं। तमाम ओझा, फकीर और मौलवी- मुल्ले कथित भूत्त- प्रेत बाधा का निवारण और कई बीमारियों का इलाज भी झाड फूक और थाली लोटा बजा कर करते हैं। प्रधानमंत्री ने आम जन को इसी तंत्र मंत्र में उलझा कर विज्ञान की वरीयता को निगीर्ण करने की चेष्टा की। अति उत्साही उनके अनुयायियों ने उसमें आतिशबाज़ी का तड़का भी लगा दिया। वैज्ञानिक द्रष्टिकोण रखने वाले लोगों ने स्वास्थ्यकर्मियों को सैल्यूट कर उनके प्रति क्रतज्ञता का इजहार किया।

प्रधानमंत्री जी का रात आठ बजे टीवी पर प्रकट होना और आधी रात से लागू होने वाले उनके फैसले देश के लिये संकट का पर्याय बन चुके हैं। नोटबंदी और जीएसटी से मिले घाव अभी देश भुला नहीं पाया था कि अचानक प्रधानमंत्री टीवी पर पुनः प्रकट हुये और 25 मार्च से 3 सप्ताह के लिये लाक डाउन की घोषणा कर दी। अधिकतर ट्रेनें, बसें और एयर लाइंस पहले ही बंद किए जाचुके थे। अचानक और बिना तैयारी के उठाये इस कदम से सभी अवाक रह गये।

कल- कारखाने, व्यापार- दुकान बन्द होजाने से करोड़ों मजदूर सड़क पर आगये। रोज कमा कर खाने वाले और गरीबों के घर में तो अगले दिन चूल्हा जलाने को राशन तेल भी नहीं था। बदहवाश लोग बाज़ारों की ओर दौड़े। अधिकांश बाजार बंद हो चुके थे। जो दुकानें खुली थीं उन्होने भीड़ बढ़ती देख मनमानी कीमत बसूली। गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के पास पर्याप्त दवा तक नहीं थी।

अनेकों सेवायोजकों ने मजदूरों को काम पर से हठा दिया। मकान मालिकों ने उन्हें घरों से निकाल दिया। धनाढ्य लोगों के कहने पर दिल्ली पुलिस ने उनकी झौंपड़ियों को उजाड़ दिया और उन्हें दिल्ली की सीमाओं के बाहर छोड़ दिया। सरकार की इस अदूरदर्शिता ने करोड़ों लोगों को सड़क पर ला दिया। बहु प्रचारित सोशल डिस्टेन्सिंग तार तार होगयी और विस्थापन को मजबूर मजदूर और अन्य गरीबों ने पहाड़ जैसी पीड़ा झेलते हुये जन्मभूमि का रुख किया। भूख- प्यास और थकान से तीन दर्जन लोगों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सरकार की कड़ी आलोचना हुयी। तब भाजपा और उसकी सरकार हानि की भरपाई के रास्ते तलाशने में जुट गयी।

सीएए विरोधी आंदोलन और बाद में हुये दिल्ली के दंगों के चलते दिल्ली में धारा 144 लागू थी। सारे देश में राजनैतिक दलों के कार्यक्रमों के आयोजन की इजाजत दी नहीं जा रही थी। तमाम वामपंथी जनवादी दलों एवं संगठनों ने कोरोना की भयावहता को भाँप कर अपने अनेकों कार्यक्रम रद्द कर दिये थे। पर ये केन्द्र सरकार थी जो विपक्ष के आगाह करने के बावजूद संसद को चलाती रही। भाजपा के लिये राजनीतिक जमीन तैयार करने वाले धर्मध्वजधारी समूह अपने कार्यक्रमों को अंजाम देते रहे।

दफा 144 के बावज़ूद दिल्ली के निज़ामुद्दीन मरकज में जमात चलती रही। लाक डाउन लागू होने के बाद भी जमातियों को हटाने और गंतव्य तक पहुंचाने को कदम उठाए नहीं गये। जब जमाती बीमार पड़ने लगे तब भी सरकार के कान पर जूं नहीं रेंगी। आखिर क्यों?

फिर क्या था, सरकार और मीडिया को आखिर वह नायाब शैतान मिल ही गया जिस के ऊपर कोरोना के विस्तार की सारी ज़िम्मेदारी डाल कर वह सरकार की मुजरिमाना नाकामियों पर पर्दा डाल सकते थे। सरकार, उसके मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री, भाजपा और संघ के प्रवक्ता, भाजपा की मीडिया सेल और सारा गोदी मीडिया जनता के कोरोना विरोधी संघर्ष को सांप्रदायिक बनाने में जुट गये। स्वाष्थ्य मंत्रालय के मना करने के बावजूद भी यह आज तक उसी रफ्तार से जारी है।

दूसरे धर्मों के ठेकेदार भी उन दिनों वही सब कर रहे थे जो जमात कर रही थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ जी सोशल डिस्टेन्सिंग की धज्जियां उड़ाते हुये अयोध्या में अगली कार सेवा का आगाज कर रहे थे। कोरोना की विभीषिका की फिक्र से कोसों दूर वे पूरे दो दिनों तक अयोध्या में थे। इससे पहले वे मथुरा में वे लठामार होली का आनंद ले रहे थे।

इस बीच कई बार भाजपा के जन प्रतिनिधियों के बयानों और कारगुजारियों से भाजपा का जन विरोधी, गरीब विरोधी, फासिस्ट चेहरा उजागर हुआ। एक विधायक लाक डाउन में पुलिस की मार खारहे लोगों को गोली से उड़ाने का आदेश देते दिखे तो एक अन्य विधायक तब्लीगियों को कोरोना जेहादी बता रहे थे। यूपी के बलरामपुर की भाजपा जिलाध्यक्ष ने खुलेआम पिस्तौल से फायरिंग कर कानून की धज्जियां बिखेरीं।

मोदीजी 3 अप्रेल को फिर टीवी पर नमूदार हुये। उन्होने एक बार फिर 5 अप्रेल को रात 9 बजे घर की बत्तियाँ बंद कर 9 मिनट तक घर के दरवाजे या बालकनी में रोशनी करने का आह्वान किया। किसी की समझ में नहीं आया कि इस नए टोने से कोरोना पर क्या असर पड़ेगा? प्रबुध्द जनों ने खोज निकाला कि 40 वर्ष पूर्व 5 अप्रेल को विगत जनसंघ के शूरमाओं ने नई पार्टी- भाजपा बनाने का निर्णय लिया था, जिसकी घोषणा 6 अप्रेल को की गयी थी। यह लाक डाउन में भी पार्टी के स्थापना दिवस को भव्य तरीके से मनाने की जुगत थी।

यूं तो कार्यक्रम को स्वैच्छिक बताया गया लेकिन केन्द्र और राज्यों की कई सरकारें इसकी  कामयाबी के लिये पसीना बहाती दिखीं। संगठन और मीडिया तो और भी आगे थे। ठीक 9 बजे सायरन भी बजाए गए। जागरूक लोगों को यह समझने में देर नहीं लगी कि कोरोना की आड़ में यह एक राजनीतिक कार्यक्रम है। अतएव वैज्ञानिक सोच के लोगों, तार्किक लोगों, पोंगा पंथ विरोधी लोगों और सामाजिक न्याय की ताकतों ने इससे दूरी बनाए रखी।

लेकिन 5 अप्रेल की रात को जो सामने आया वह केवल वह नहीं था जिसकी भावुक अपील श्री मोदी  ने की थी। मोदी जी ने स्ट्रीट लाइट्स जलाये रखने को कहा था, पर अति उत्साही प्यादों ने अनेक जगह वह भी बुझा दी। गांवों में अनेक जगह ट्रांसफार्मर से ही बिजली उड़ा दी गयी। दीपक, मोमबत्तियाँ, टार्च जलीं यहाँ तक तो ठीक था। पर जय श्रीराम एवं मोदी जिंदाबाद के नारे लगे और सोशल डिस्टेन्सिंग की धज्जियां बिखेरते हुये कैंडिल मार्च निकाले गये।

और इस सबसे ऊपर वह था जिसकी गम के इस माहौल में कल्पना नहीं की जा सकती। कोरोना प्रभावित कई दर्जन लोगों की मौतें होचुकी थीं। अपने घरों की राह पकड़े भूख प्यास से मरे लोगों की संख्या भी तीन दर्जन हो चुकी थी। पर 9 बजते ही बेशुमार पटाखों की आवाजों से आसमान गूंज उठा। आतिशबाज़ी का यह क्रम 20 से 25 मिनट तक जारी रहा। सोशल मीडिया के माध्यम से मिनटों में पता लग गया कि यह आतिशबाज़ी पूरे देश में की जारही थी। मध्यवर्ग का अट्टहास तो देखते ही बनता था। वे गरीब भी पीछे नहीं थे जिनके घरों में मुश्किल से चूल्हे जल पारहे थे। वे युवा भी थे जो अपनी नौकरियाँ गंवा बैठे थे। लाशों पर ऐसा उत्सव पहले कभी देखा सुना नहीं गया।

सवाल उठता है कि जब सारे देश में लाक डाउन था इतनी बारूद लोगों तक कैसे पहुंची? क्या लोगों के घरों में आतिशबाज़ी की इस विशाल सामग्री का जखीरा जमा था? दीवाली पर शहरों की सुरक्षित जगहों पर आतिशबाज़ी के बाज़ार सजते हैं, पर अब तो बाज़ार ही बंद थे।  छान बीन से नतीजा निकला कि आम लोगों तक दीपक और पटाखे पहुंचाये गये थे। संघ समूह का खुला एजेंडा रोशनी करना- कराना था, पर छुपा एजेंडा था बड़े पैमाने पर आतिशबाज़ी कराकर जनता पर मोदी जी के कथित प्रभाव का प्रदर्शन कराना। गणेश जी को दूध पिलाने जैसा यह जनता की विवेकशक्ति को परखने का एक और हथकंडा था।

लेकिन इसकी पहुँच में सरकारी अधिकारी और अर्ध सैनिक बल भी थे। तमाम पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने ड्यूटी छोड़ घरों पर सपरिवार रोशनी करने की तस्वीरें सगर्व सार्वजनिक कीं।

एक जाने माने हिन्दी कवि श्री कुमार विश्वास ने इस पूरे कथानक पर अपनी गहन पीड़ा व्यक्त करते हुये इसे “विपदा का प्रहसन” करार दिया। पर जिन लोगों ने फासीवाद का इतिहास पड़ा है वे जानते हैं कि फासीवादी शक्तियाँ अपनी भावुक अपीलों से जनता को छलती रहीं हैं।

किसी मुद्दे पर विपक्ष के मुंह खोलते ही उस पर राजनीति का आरोप जड़ने वाली भाजपा आज भी अपनी परंपरागत राजनीति धड़ल्ले से चला रही है। सत्ता और मीडिया के बल पर झूठ और दुष्प्रचार की सारी सीमाएं लांघ रही है। पूरे देश में एक साथ लाइटें बंद करने से ग्रिड पर संकट मंडराने लगा था। ग्रिड के अधिकारियों ने इस स्थिति से निपटने को वाकायदा तैयारियां कीं और अधिकारी कर्मचारियों को मुस्तैद रहने के लिखित निर्देश जारी किये। विपक्ष ने जब आवाज उठायी तो सरकार सकपकाई। फ्रिज, एसी आदि चालू रखने की अपीलें की गईं। भले ही वो विपक्ष पर आरोप लगाये कि वह अफवाह फैला रहा है, पर इससे यह खुलासा तो हो ही गया कि अति उत्साह में मोदीजी ने ग्रिड को संकट में डाल दिया था।

कोरोना के विरूध्द इस जंग में विज्ञान की प्रभुता और धर्मों का खोखलापन उजागर होगया है। धीरे धीरे धर्मों के नाम पर समाज को बांटने की साज़िशों की कलई खुलती जारही है। भाजपा और संघ इससे परेशान हैं। वे कोरोना के विरूध्द जनता के संयुक्त संघर्ष को अकेले मोदी जी का संघर्ष बताने में जुटे हैं। विपक्ष की गतिविधियों को पिंजड़े में बंद कर अपने एजेंडे पर वे पूर्ववत कार्य कर रहे हैं।

डा॰ गिरीश

दिनांक- 9 अप्रेल 2020

Thursday, 5 March 2020

उसने प्रेम खर्च किया और बदले में प्रेम पाया : कन्हैया कुमार ------ जगदीश्वर चतुर्वेदी

Jagadishwar Chaturvedi
9 hrs
नरेन्द्र मोदी और कन्हैया कुमार में अंतर है !

नरेन्द्र मोदी हम जानते हैं आप फेसबुक शौकीन हो,यहां जो लिखा जा रहा है,उसको पढ़ते हो।हमने सबसे पहले आगाह किया था और कहा था यह कंस की तरह काम मत करो।सच सामने है जनता पर हमले हो रहे हैं। अंतत: तुमने कन्हैया कुमार आदि पर मुकदमा चलवा ही दिया! अब आएगा मजा! कन्हैया के भाषणों से आप बहुत आहत हैं! इसी प्रसंग में धूमिल की ये पंक्तियां पढ़ो ," मैं तीन बार संसद कहूँगा/ और चार बार संविधानः/हिन्दुस्तानी लुकमें की आदती जुबान/दाँतों की दलबंदी तोड़कर बाहर आ जाएगी।"
क्या राजनीतिक साख रह गयी तुम्हारी। पहली बार जब कन्हैया बोल रहा था तुम घर में बैठे उसके एक एक अक्षर को सुन रहे थे,तुम्हारे मंत्री सुन रहे थे,बटुक सुन रहे थे।यही ताकत है कन्हैया की कि उसने तुमको तुम्हारे ड्राईंगरूम में जाकर घेर लिया,तुम उसे सुन रहे थे और बड़बड़ा रहे थे,यही ताकत है मार्क्सवादी नेता की कि उसकी विचारधारात्मक मार सीधे दुश्मन के हृदय पर चोट करती है,हम जानते हैं कन्हैया ने तुमको बुरी तरह घायल किया है।
हिन्दी के बागी कवि हैं धूमिल उन्होंने भारत के बारे में लिखा है,"न कोई प्रजा है/न कोई तंत्र है/यह आदमी के खिलाफ/आदमी का खुलासा /षडयंत्र है।"

कन्हैया सामान्य नागरिक है,वह तुम्हारी तरह प्रायोजित नायक नहीं है।वह रीयलसेंस में छात्रों का नायक है।नरेन्द्र मोदी जान लो भारत में लोकतंत्र है,तुम इसे भडुआतंत्र बनाने में लगे हो,भडुआतंत्र प्रायोजित तंत्र है,तुम उसके वैध नायक हो,जबकि कन्हैया तो इस तंत्र के खिलाफ लड़कर ही बड़ा हुआ है,वह छात्र है,आज उसके साथ देश का सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय खड़ा है,सारा देश उसे सुन रहा है,सारे चैनल उसे दिखा रहे हैं,इसके लिए उसने एक पैसा खर्च नहीं किया,बिना पैसा खर्च किए इतना विशाल कवरेज,इतनी प्रशंसा और लाखों छात्रों का नायक बनने में उसने क्या खर्च किया ? उसने प्रेम खर्च किया और बदले में प्रेम पाया।तुमको तो प्रेम से ही चिढ़ है।
संघी लोग उसके खिलाफ हीनताग्रंथी से ग्रस्त राग अलाप रहे हैं।संघियो कन्हैया के सामने रखकर देखो अपने को।सच कहो हीनताग्रंथी के शिकार हो या नहीं? सच कहो रात में ठीक से नींद आती है या सपने में भी कन्हैया कन्हैया जपते हो! 
नरेन्द्र मोदी यह जान लो जेएनयू के हाथों जो नेता पिटता है उसको स्वर्ग-नरक कहीं पर जगह नहीं मिलती,आज तुम त्रिशंकु हो! जेएनयू के भावबोध को धूमिल ने सही व्यक्त किया है,लिखा है-" मेरा जानना/और तुम्हारा नकारना/हमें इस काबिल बनाते हैं/ कि हम/ चेहरे को चेहरा और चाकू को चाकू कह सकें।"

मोदी के ज़रिए जो लोग आधुनिक भारत का सपना देख रहे थे उनके सपनों पर मोदी ने सीएए-एनआरसी-नोटबंदी नामक तेज़ाब फेंक दिया है। इससे मोदी का आधुनिक नहीं मध्यकालीन रुप सामने आया है ।

धूमिल ने कहा है- "पेट और प्रजातंत्र के बीच का संबंध/ उसके पाठ्यक्रम में नहीं है।"

नरेन्द्र मोदी सोचो तुम आज कन्हैया के सामने बौने क्यों लग रहे हो? मोदी ,तुमने छात्रों की ललकार और प्रतिवाद को नहीं देखा !तुम हमेशा चाटुकारों में रहे,चाटुकार विचारधारा का आनंद लिया,तुम क्या जानो भारत क्या है ? भारत के छात्र का दर्द क्या है? तुमको तो कभी ठीक से किसान- मजदूर से बात करते हुए भी नहीं देखा किसी ने ! तुमने वही बोला जो सत्ता के लुटेरों ने बुलवाया,तुमने कभी भारत के मन को जानने का प्रयास नहीं किया।तुम सत्ता,अमीर और विज्ञापन कंपनियों की बैसाखियों पर सवार होकर पीएम बने हो,तुम क्या जानो आम आदमी का दर्द !देखो कन्हैया कहां से खड़े होकर देश को देख रहा है और तुम कहां से खड़े होकर देख रहो !तुम्हारी जमीन और कन्हैया की जमीन अलग है,तुम्हारे सपनों का भारत और कन्हैया के सपनों का भारत अलग है,तुम्हारे राजनीतिक सरोकार और कन्हैया के सामाजिक सरोकार अलग हैं,तुम्हारी भाषा और उसकी भाषा अलग है,तुम्हारी घृणा और उसकी घृणा अलग है,तुम्हारे दोस्त और कन्हैया के दोस्त अलग हैं,तुम्हारा देशप्रेम और कन्हैया का देशप्रेम अलग है।कन्हैया में देश बोल रहा है तुममें संघी बोल रहा है,तुम सारे देश में उन्माद के नायक बनकर आए लेकिन कन्हैया देशप्रेम और संघर्ष का नायक बनकर उभरा है।यही वजह है नरेन्द्र मोदी तुम कन्हैया के सामने बौने लग रहे हो।

धूमिल ने लिखा- "यौवन एक ऐसा सिक्का है/जिसके एक ओर प्यार/और दूसरी ओर गुस्सा छपा है।"

नरेन्द्र मोदी तुम भय और सत्ता का आतंक पैदा करके बुद्धिजीवियों और जनता को चुप कराना चाहते थे,लेकिन तुम्हारी सारी रणनीति जेएनयूवालों ने पंक्चर कर दी है।अब आगे सोचो क्या करोगे? बुद्धिजीवियों पर धूमिल ने लिखा है- "वह एक दुधमुँही दिलचस्पी है/कुलबुल जिज्ञासा है/जिसे मारने के लिए इस पृथ्वी पर/ अभी कोई गोली नहीं बनी।"

असल में भाड़े के टट्टुओं के बल पर राजनीति करने वाले और जनबल के आधार पर राजनीति करने वाले का फर्क देखना हो तो नरेन्द्र मोदी और कन्हैया में अंतर देखो,मोदी ने अरबों रूपये खर्च करके जितनी जनप्रियता हासिल की उससे कहीं ज्यादा जनप्रियता कन्हैया ने फूटी कौड़ी खर्च किए बिना हासिल कर ली ।
जिस समय कहा जा रहा था वाम का अंत हो गया ठीक उसी समय जेएनयू की राख से कन्हैया का जन्म हुआ और आज यह वाम का नायक हर शिक्षित की जुबान पर है।मीडिया की सुर्खियों में है,इसे कहते हैं धूल का फूल। कन्हैया का मार्ग वह है जिसका 
धूमिल ने जिक्र किया है, लिखा, "आज की भूख से भूख के अगले पड़ाव तक/लिख दें/यह रास्ता लोकतंत्र को जाता है।"
पीएम मोदी की बड़ी उपलब्धि है कि उनके सत्तारूढ होते ही भाजपा हेट स्पीच पार्टी में रूपान्तरित हो गयी ।मीडिया इन घृणा प्रचारकों की भक्ति में डूबा है।

कन्हैया को मोदी की तरह किसी विज्ञापन एजेंसी ने प्रमोट नहीं किया,कन्हैया को किसी अदानी-अम्बानी ने मुखौटे के रूप में खड़ा नहीं किया,कन्हैया तो विलोम है पूंजीवादी शोषण का।आज कन्हैया करोडो़ं भारतीयों के घर में पहुंच गया है,प्रत्येक छात्र उसका नाम जानता है,हर बुद्धिजीवी उसे सुन रहा है,उसके बारे में पढ़ रहा है,वह संसद से साइबर तक आम भारतीय का कण्ठहार बन गया है ,जानते हो ऐसा क्यों हुआ ? क्योंकि कन्हैया सच्चा देशप्रेमी है।सच्चा कम्युनिस्ट है।कम्युनिस्ट सारी दुनिया में अपने विचारों और आदर्शों के कारण जनप्रिय रहे हैं,कन्हैया की जनप्रियता और देशप्रेम की धुरी है उसका मार्क्सवादी नजरिया।

धूमिल ने लिखा है-" मैं ...ज...हूँ...ज/और तुम ...न ...हो/ हम दोनों मिलकर "जन" बनाते हैं/तुम मुझे कहीं भी देख सकते हो।"

कन्हैया ने अपने लाइव टीवी प्रसारणों के जरिए "आजादी" और इंकलाब के नारे को भारत की जनता का जनप्रिय नारा बना दिया ।आज आज़ादी और इंकलाब एक विचार हैं, जनांदोलन हैं। अंत में

धूमिल के ही शब्दों में "न मैं पेट हूँ/न दीवार हूँ/न पीठ हूँ/अब मैं विचार हूँ।"

साभार : 

https://www.facebook.com/jagadishwar9/posts/3235359559826062

Tuesday, 3 March 2020

कन्हैया कुमार से घबराहट किनको ? ------ सुमन कुमार

 
  Suman Kumar
'कन्हैया कुमार' से जुड़े 15 रोचक तथ्य, जिन्हे हर भारतीय को जानने चाहिए*

1- कन्हैया कुमार का जन्म 13 जनवरी 1987 को बिहार राज्य के बेगुसराय जिले बीहट गाव के मसनदपुर टोला (वार्ड 15) मे एक भूमिहार परिवार मे हुआ।

2- कन्हैया पिता स्वर्गीय जयशन्कर सिह एक किसान थे।जो अपने जीवन के अन्तिम दिनो मे लकवे का शिकार थे। कन्हैया की माँ मीना देवी एक आन्गनवाड़ी कार्यकत्री है।कन्हैया के दो भाई और एक बहन है।

3- वर्ष 1962 मे तेघरा विधानसभा से विधायक रहे एव बिहार की पहली गैर कान्ग्रेसी सरकार मे सिचाई,ऊर्जा एव कृषि मन्त्री रहे प्रसिध्द कम्यूनिष्ट नेता चन्द्रशेखर सिह, कन्हैया के दादा थे। कन्हैया का परिवार कम्यूनिष्ठ विचारधारा का परम्परागत सपोर्टर रहा है।
वह अपने दादा चंद्रशेखर सिंह को नहीं देखा पर उनके विचारों के मार्ग पर चलने वाले अपने टोला के राम प्रकाश सिंह (रिश्ते के बाबा) और गाँव के चंदेश्वरी सिंह (चानो दा) जैसे कॉम्युनिस्ट विचारधारियों को देख बड़ा हुआ!

4- कन्हैया की स्कूली शिक्षा उनके गाव (बीहट) मे हुई।यहाँ ये इप्टा जैसे संस्था से जुड़ा कन्हैया ने दसवी की परीक्षा प्रथम श्रेणी मे उत्तीर्ण की। फिर पटना के 'कालेज आफ कामर्स' से स्नातक एव परास्नातक की परीक्षा भी। कालेज के दिनो मे ही कन्हैया AISF से जुड़ गये। जो भारतीय कम्यूनिष्ठ पार्टी की एक शाखा है।

5- वर्ष 2011 मे कन्हैया ने दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्विविद्यालय मे अफ्रीकन स्टडीज विषय मे शोध के लिए दाखिला लिया। इस विषय के शोध के लिए प्रवेश परीक्षा को कन्हैया ने पूरे देश मे टॉप किया। कन्हैया ने जेएनयू में अफ्रीकन स्टडीज में पीएचडी पूरी की और डॉक्टरेट की उपाधि ली!

6- अपने शोध की पढाई के दौरान कन्हैया जेएनयू छात्र सन्घ के अध्यक्ष चुने गये। कन्हैया ने अपने जबरदस्त भाषण देने के अन्दाज से छात्र सन्घ चुनाव जीत हासिल की। 2015 में कन्हैया जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष पद के लिए चुने जाने वाले एआईएसएफ के पहले सदस्य बने। इस चुनाव में उन्होंने एआईएसए, एबीवीपी, एसएफआई और एनएसयूआई के उम्मीदवारों को हरा कर जीत हासिल की थी। जेएनयू में उनके जानने वाले (हेमंत कुमार, मधरापुर) बताते हैं कि विश्वविद्यालय में चुनावों के एक दिन पहले भी कन्हैया ने दमदार भाषण दिया था। माना जाता है कि उनका भाषण इतना असरदार था कि अगले दिन वही उनकी जीत का कारण बन गया।कन्हैया की बोलने की शैली काफी काबिले तारीफ है। अपने शानदार स्पीच की बदौलत आज देश विदेश तक कन्हैया की करोड़ो की फैन फालोविन्ग है। लिंक :-https://youtu.be/6kkj7ju1w3A

12 फरवरी 2016 को कन्हैया जेएनयू मे देश विरोधी नारे लगाने के लिए गिरफ्तार कर लिये गये। इस दौरान उन पर धारा 124-A और 120-B के तहत मुकदमा चलाया गया। कन्हैया को जेल के जिस वॉर्ड में रखा गया था उसका नाम भी 'मदर टेरेसा वॉर्ड' था। इस घटना से कन्हैया पूरे भारत मे चर्चित हुए और कई दिनो तक देश के अखबारो की पहली खबर बनते रहे।कन्हैया ने खुले मंच और न्यूज़ चैनलों / प्रिंट मिडीया से कई बार सत्ताधारी पार्टी और तमाम आलोचकों से चैलेंज किया कि अग़र इसके ख़िलाफ़ किसी के पास कोई सबूत हो तो कोर्ट को दें! 3साल से ऊपर हो गया आज़ तक पुलिस प्रशासन या सत्ताधारी दल ने कोर्ट मे एक सही से चार्जशीट नही दाख़िल कर पाई!

9- फरवरी 2016 में जेएनयू में भारतीय संसद पर हमले के दोषी, मोहम्मद अफजल गुरु की फांसी की सजा के खिलाफ कथित रूप से राष्ट्रविरोधी नारे लगाए गए थे। इस दौरान कन्हैया छात्र संघ के अध्यक्ष थे, इसलिए उन पर देशद्रोह के आरोप में मामला दर्ज किया गया। इसी दौरान कन्हैया, राष्ट्रीय मीडिया में आए। देशद्रोह का आरोप लगने पर कन्हैया पूरे देश मे देशद्रोही की नजर से देखे जाने लगे। उनको जान से मारने के नाम पर इनाम घोषित किया जाने लगा। जैसे जीभ काटने पर पान्च लाख और गोली मारने पर 11 लाख आदि।

10- 2 मार्च 2016 को दिल्ली हाइकोर्ट की जस्टिस प्रतिभा रानी ने कन्हैया कुमार को यह कहते हुए अन्तरिम जमानत दे दी कि सबूत के तौर पर देश विरोधी नारे लगाने वाले इस विडियो मे कन्हैया कही भी नही दिख रहे और उनके वहा रहने का कोई सबूत नही है।चुनाव आयोग भी इसे चुनाव लड़ने की हरी झंडी दे दिया!

11- जेएनयू की एक 'हाइ लेवल कमेटी' की जाच मे भी कन्हैया कही भी दोषी नही पाये गये। कमेटी ने जाच मे पाया की देश विरोधी नारे लगाने वाले लोग बाहरी थे जिन्होंने मुह पे मास्क पहन रखे थे।

12- कन्हैया कुमार ने जेल मे रहते हुए अपनी एक किताब लिखी है 'बिहार टू तिहाड़'। इस किताब का विमोचन के समय ही कन्हैया ने पिता का देहान्त हो गया था, जिसके कारण किताब विमोचन के समय घर से इनके चाचा प्रेम प्रकाश ही केवल शरीक़ हो सके थे और के सी त्यागी और मणिशंकर अय्यर शरीख़े राजनेता उपस्थित हुये थे! ये किताब में कन्हैया के बचपन के स्कूल से लेकर जेएनयू तक के जीवन सफर का चित्रण करती है।इस किताब को पांच भागों में पूरा किया गया है! बचपन, पटना, दिल्ली, जेएनयू और तिहाड़. !कन्हैया बिहार के बेगूसराय ज़िले के एक सबसे संपन्न गांव के बेहद गरीब परिवार से है! कैसे सामान्य जाति का होने के बावजूद भी, गरीबी जीवन में बड़ी-बड़ी चुनौतियां खड़ी करती है, इसकी सहज झलक इस किताब में देखने को मिलती है!

13-कन्हैया कुमार का आजादी सान्ग भी बहुत प्रसिध्द है। जिसमे वह ढपली लेकर देश की तमाम समस्याओ से आजादी पाने की बात करते है। कन्हैया के तमाम रोचक विडियो, यूट्यूब आदि पर मौजूद है। जिसमे भाजपा प्रवक्ता सम्बित पात्रा के साथ 44 मिनट की डीबेट खूब पसन्द की जाती है।

14- कन्हैया कुमार 21 वी सदी का सबसे चर्चित एव ऊर्जावान चेहरा है। उसके ऊपर देशद्रोही होने का किसी के पास कोई ठोस सबूत नही है। पर कुछ बिकाऊ मीडिया ने सत्ताधारी दल के सपोर्ट में इसके इमेज़ को बदनाम किया

15- वर्तमान समय मे कन्हैया 17 वी लोकसभा मे बेगुसराय की लोकसभा सीट से सीपीआई के प्रत्याशी है। कन्हैया कुमार की वजह से बेगुसराय की लोकसभा देश की सबसे चर्चित लोकसभा बन चुकी है। और बेगूसराय का ये बेटा बेगुसरायवासी के आशीर्वाद प्राप्त करने मे सफ़ल रहा! राजनीति में सफल और धामेकार एंट्री हो जाने के बावजूद कन्हैया शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। कन्हैया का मुकाबला भाजपा के दिग्गज नेता और 2014 में नवादा से जीते गिरिराज सिंह से है। गिरिराज पहले इस सीट से कन्हैया कुमार के सामने प्रतियाशी बन लड़ना नहीं चाहते थे लेकिन अब ये उनके लिए भी सम्मान की लड़ाई में बदल चुका है। कन्हैया अक्सर यह कहते हैं कि वो चाहे जीतें या हारें, मगर भाजपा के खिलाफ उनकी लड़ाई लगातार जारी रहेगी।
https://www.facebook.com/photo.php?fbid=508559516740219&set=a.164461981149976&type=3

Sunday, 1 March 2020

क्या वामपंथी देश के दुश्मन हैं? ------ सुधांशु धर द्विवेदी


एक लंबे समय से कम्युनिस्ट केजरीवाल को अच्छा बताते हुए उनका समर्थन करते चले आ  रहे हैं। दिल्ली की तीसरी जीत पर बाकायदा बड़े - बड़े कामरेड्स ने केजरीवाल को बधाई दी  व प्रशंसा में खूब लिखा। मुझे खूब अच्छे तरीके से याद है कि, उत्तर - प्रदेश भाकपा के कार्यालय पर २६ दिसंबर २०१० को पार्टी स्थापना के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के बोल चुकने के बावजूद विलंब से आए केजरीवाल को बुलवा कर अपनी पार्टी के राष्ट्रीय नेता को अपमानित किया गया था। क्या अब भी वे अपना दृष्टिकोण बदलेंगे या अब भी केजरीवाल के समर्थक बने रहेंगे ? ------ विजय राजबली माथुर 
******                                                                    ******                                         ******




सुधांशु धर द्विवेदी is with Sudhanshu Dwivedi.

क्या वामपंथी देश के दुश्मन हैं? ( दो भागों में से प्रथम)

ऐसा माना जाता है ( जो कुछ दिन पहले खुली वास्तविकता थी ) कि इस्लाम व ईसाइयत से भी ज्यादा संख्या मार्क्सवादी लोगों की है , ज्यादा सही शब्द होगा कि वामपंथी लोगों की है।

वामपंथी विचारधारा अपने अंदर मार्क्स, लेनिन , माओ , ट्राटस्की से लेकर सोशल डेमोक्रेटिक , सोशलिस्ट आदि तमाम धाराओं को समेटे है। इसमें अति वामपंथी भी शामिल हैं जिनको माओवादी कहा जाता है, भारत में इनको नक्सलबाड़ी आंदोलन से निकले होने की वजह से नक्सली कहा जाता है। अति पूंजीवादी देशों में तो लिबरल लोगों को भी वामपंथी मान लिया जाता है( भारत में भी बीजेपी आई टी सेल इनको लिब्रान्डु से लेकर वामी कामी कांगी आदि जाने क्या क्या कहती है।)।

वामपक्ष का उदय इंग्लैंड व फ्रांस से शुरू हुआ ऐसा माना जाता है। ग्यारहवीं व बारहवीं शताब्दी में राजा व सामंतों के बीच अधिकारों को लेकर जंग शुरू हुई। इस जंग का मंच थी इंग्लैंड की नवोदित संसद। इसमें राजा की शक्तियों के तरफदार लोग राजा के सिंहासन के दाहिनी तरफ बैठते थे , वे आमतौर पर रूढ़िवादी लोग थे( आज वे कंजरवेटिव पार्टियों से जुड़े हैं) , वे दक्षिण पंथी कहलाने लगे। राजा के अधिकारों में कटौती करके अधिकारों का विकेंद्रीकरण करने के समर्थक राजा के बाएँ बैठते थे , यही लोग वामपंथी कहलाये ( आज लेबर पार्टी टाइप दल )...ये लोग धर्म , समाज , राजनीति आदि में परिवर्तन वादी थे। बाद में उदारवादी, परिवर्तनवादी, क्रान्तिवादी लोगों के लिए वामपंथी शब्द रूढ़ हो गया। इसीलिए जब फ्रेंच क्रांति के समय स्टेटस जनरल की मीटिंग्स हुईं तो परिवर्तन वादी लोग अध्यक्ष के सिंहासन के बाएँ बैठे, यहाँ से वामपक्ष परिवर्तन कामियों के लिए एक आम प्रचलन वाला शब्द बन गया। यही कारण था कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट हों या लेनिनवादी या फिर माओवादी सभी वामपंथी ही कहे जाते हैं यहाँ तक कम्युनिष्टों को शत्रु मानने वाले सोशलिस्ट भी आख़िर कार कम्युनिस्ट लोगों के ही समान वामपंथी घोषित हो गए क्योंकि आक्रामक रूढिवादियों( दक्षिणपंथी लोगों) के लिए लिबरल , सोशलिस्ट व कम्युनिस्ट सभी उनके विरोधी थे इसलिए वे वामपंथी के रूप में उनके साझा शत्रु समझे जाने लगे।

कम्युनिष्टों में मार्क्सवादी मोटे तौर पर मार्क्सवादी वे लोग थे जो क्रान्ति को स्वतःस्फूर्त मानते थे। लेनिनवादी वे थे जो मानते थे क्रांति को संगठित( पार्टी बनाकर ) करना पड़ेगा। माओ वादी वे लोग थे जो खूनी क्रांति में यकीन रखते थे ( क्योंकि माओ जादोनांग का मानना था कि शक्ति बंदूक की नली से निकलती है)...भारत के नक्सली अपने को माओ व लेनिनवादी दोनों बताते हैं क्योंकि यहाँ पार्टी व सैन्य दल दोनों का गठन होता है। सोशलिस्ट संवैधानिक व्यवस्था के तहत संसाधनों के समान बंटवारे पर जोर देते हैं।भारत में लोहिया , नरेन्द्र देव इसके पुरोधा थे हालाँकि स्वाधीनता आंदोलन के दौरान ही नेहरू व सुभाष के साथ जेपी , अच्युत पटवर्द्धन आदि लोग समाजवादी खेमे से जुड़े थे। इनको पहले वाम में नहीं गिना जाता था पर जब लिबरल्स को वाम कहा जाने लगा व बीच का रास्ता ही नही बचा ( मध्यम मार्ग इसलिए नही बचा क्योंकि दक्षिण पंथियों ने अपने से अलग पहचान का दावा करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपना शत्रु व वामपंथी घोषित कर दिया था)। धीरे धीरे जैसे दुनिया भर में दक्षिण पंथ का बोलबाला शुरू हुआ वाम पक्ष को शत्रु ही नही उनको राक्षस , देशद्रोही इत्यादि घोषित कर देने के लिए पूरी शक्ति झोंक दी गयी। ताकि अखबार , मीडिया व तंत्र पूंजीवादी ताकतों के नियंत्रण में थे इसलिए घृणा व झूठ का यह अभियान बहुत जोर पकड़ चुका है। जबकि असलियत बिल्कुल अलग है।

आज कल अडानी अम्बानी के कालेधन से मजबूत ट्रोलर्स , व्हाट्सएप आर्मी वाली बीजेपी आई टी सेल वाम पंथ के पीछे पड़ी है, जैसे कि मनुष्य मनुष्य की समानता , विषमता का नाश वगैरह अपराध हो ।
राजनीति में उस पक्ष या विचारधारा को कहते हैं जो समाज को बदलकर उसमें अधिक आर्थिक और जातीय समानता लाना चाहते हैं। इस विचारधारा में समाज के उन लोगों के लिए सहानुभूति जतलाई जाती है जो किसी भी कारण से अन्य लोगों की तुलना में पिछड़ गए हों या शक्तिहीन हों।

दुनिया मे जब से वामपक्ष उभर कर सामने आया है तबसे सबसे पढ़े लिखे , रचनात्मक लोग इससे जुड़ते रहे हैं क्योंकि यह रूढिवाद व यथास्थिति वाद का विरोधी था। ग्राम्शी , टेरी ईगलटन , बर्टोल्ड ब्रेख्त , डीपी चटोपाध्याय, डी डी कोसंबी , डेविड हार्वे ,जार्ज लुकाच , रोजा लक्जेमबर्ग, जॉर्जी फ़्लेखनोव, रेमंड विलियम्स, नॉम चोम्स्की , जीन स्टीनबेक, एल्डोस हक्सले, अल्बर्ट आइंस्टीन, हॉवर्ड जिन, थॉमस पिकेटी, एमिल जोला, चार्ल्स डिकिन्स, एच जी वेल्स , गैब्रियल गार्शिया मार्केज, एम एन रॉय , रामविलास शर्मा , मुक्तिबोध जैसे हज़ारों महान लेखक, फ़िल्मकार , इतिहासकार आदि इस विचारधारा से जुड़े रहे हैं। यहाँ तक कि भगत सिंह , चंद्रशेखर आज़ाद , सुभाष चन्द्र बोस , जवाहर लाल नेहरू जैसे अपनी पीढ़ी के सबसे सक्षम लोग वामपंथी थे। आज़ादी के बाद भी कलमकारों व रचनात्मक लोगों की सबसे बड़ी संख्या वामपंथी लोगों की थी।

मैं यकीन के साथ चैलेंज देकर कहता हूँ कि दक्षिण पंथी कट्टरपंथियों ने ही भारत का विभाजन किया चाहे वो मुसंघी हों या हिंदू कट्टरपंथी । आज़ादी के बाद भी ये लगातार भारत को खोखला करने का काम कर रहे हैं। ये लोग दुनिया में भारत की छवि को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। वामपंथी भी अपने मकसद से भटक गए हैं , ज़मीन पर काम करने की ताकत इन्होंने गँवा दी है, इसलिए मध्यम मार्गी लिबरल्स ही अब दक्षिण पंथियों के मुख्य विपक्षी रह गए हैं। दक्षिण पंथी खुले तौर पर विषमता , धार्मिक-जातीय-लैंगिक ऊंच नीच को मान्यता देते हैं व धार्मिक, क्षेत्रीय , भाषायी , धार्मिक अलगाव की गन्दी राजनीति करते हैं। लिबरल्स का यह कर्तव्य है कि वे वामपक्ष द्वारा छोड़े गए निर्वात को भरें व दक्षिणपंथी घृणा अभियान का समुचित प्रति उत्तर दें और बताएँ कि दक्षिण पंथ आम लोगों व प्रगतिशीलता का शत्रु कैसे बन गया है। यह हर उदार भारतीय का कर्त्तव्य है कि वह हर तरह के कट्टरपंथी विचार को बेनकाब करे और हर तरह के आर्थिक , राजनीतिक, सामाजिक , सांस्कृतिक , धार्मिक सच को सामने लाये जो दक्षिणपंथी प्रोपेगैंडा के शोर में दब रहा है।

https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=163478741595620&id=100038004842492