Wednesday, 1 July 2015

समाजवाद और साम्यवाद में क्या अंतर है ? --- विजय राजबली माथुर

आज एक साहब ने फेसबुक मेसेज के जरिये यह सवाल पूछा है-
"Sir what is the main difference between socialism and communism---"
उनको जो उत्तर मैंने प्रेषित किया वह यह है ------

'समाजवाद ' वह 'आर्थिक प्रणाली' है जिसमें 'उत्पादन' व 'वितरण' के साधनों पर समाज ( सरकार के माध्यम से ) का आधिपत्य होता है और सबके लिए समान अवसर उपलब्ध करवाए जाते हैं।
'साम्यवाद' वह सामाजिक अवस्था है जिसमें 'प्रत्येक से उसकी क्षमतानुसार व प्रत्येक को उसकी आवश्यकतानुसार' कार्य व उसका प्रतिफल उपलब्ध करवाया जाता है। 'आदिम-अवस्था' साम्यवाद की ही अवस्था थी।
मनुष्य द्वारा मनुष्य के शोषण से समाज में विषमता व असमानता उत्पन्न हो गई है । इस अप्राकृतिक लूट व अमानवीय शोषण को समाप्त करने के लिए पहले 'समाजवाद' की स्थापाना करनी होगी जिसे बाद में धीरे-धीरे साम्यवाद में परिवर्तित किया जाएगा।
https://www.facebook.com/vijai.mathur/posts/904395446289099?pnref=story

**********



******************************************************************************
***** *****
हमारे वरिष्ठ नेता गण सोशल मीडिया पर जिस तरह आपस में अनावश्यक उलझते रहते हैं उससे न तो कोई 'क्रान्ति' हो सकती है न ही लोगों को शोषक सत्ता के विरुद्ध 'विद्रोह' के लिए लामबंद किया जा सकता है। पहले साम्यवादी दलों में सक्रिय रहे विद्वान अब क्यों साथ नहीं हैं और वे क्या सोचते हैं इस पर भी चिंतन-मनन किए जाने की  महती आवश्यकता है।
**जिन दलों से अक्सर हम लोग सहयोग करते हैं और जिनका हम लोगों को कमजोर करने में भारी योगदान है ज़रा उनके भी विचारों पर गौर कर लेना चाहिए --- वे तो cpi को ही संघ का रास्ता आसान करने वाला प्रचारित कर रहे हैं। सिर्फ यह कहने भर से काम नहीं चलेगा कि वे सिर फिरे लोग हैं और जनता उनकी बात नहीं मानेगी क्योंकि खुद वामपंथी रहे विद्वान भी कह रहे हैं कि 'दोनों पार्टियों (cpi -cpm ) ने भारत की आम जनता को दिग्भ्रमित किया है।
*****

'विद्रोह' या 'क्रान्ति' कोई ऐसी चीज़ नहीं है कि जिसका विस्फोट एकाएक -अचानक हो जाता है। बल्कि इसके अनंतर 'अंतर' के तनाव को 'बल' मिलता रहता है जो अवसर पाकर प्रस्फुटित हो जाता है।

वस्तुतः समस्त वामपंथी -साम्यवादी दलों ने 'संकीर्ण रूढ़ीवाद' के रूप में 'नास्तिकता'-एथीस्टवाद' को उसी प्रकार गले लगा रखा है जिस प्रकार बंदरिया अपने मरे बच्चे को भी गले से चिपकाए रहती है। जिनका खुद अपने ऊपर विश्वास नहीं होता है वे ही खुद को नास्तिक कहते हैं। वैसे चार्वाक ऋषि भी खुद को नास्तिक कहते थे और उनका मूल मंत्र था- 'जब तक जियो मौज से जियो , घी पियो चाहें उधार ले के पियो'। यह 'नास्तिक संप्रदाय ' पोंगापंथ-शोषण-लूट-ब्राह्मणवाद जैसी कुरीतियों को मजबूत करने व जनता को भटकाने का एक अहम शस्त्र है। जब आप मौज-मस्ती में तल्लीन रहेंगे तब तो कर चुके जन-कल्याण ! और यही तो हो ही रहा है पार्टी कार्यालयों  तक का प्रयोग 'मदिरालय' के रूप में किया जाता है ; क्या इसी जन-सेवा के भरोसे 'क्रांति' व 'विद्रोह' का आह्वान किया जाता है?
'धर्म' के संबंध में भी साम्यवादी-वामपंथी दलों ने घोर प्रतिगामी रुख अख़्तियार किया हुआ है इस संबंध में वास्तविकता यह है :
  • मजहबों व संप्रदायों को 'धर्म' कहना व मानना ही सर्व-विवाद का हेतु है। धर्म सिर्फ वह होता है जो व्यक्ति तथा समाज को धारण करने हेतु आवश्यक हो। उदाहरणार्थ एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए मूली व दही का सेवन करना तो धर्म है लेकिन जुकाम से पीड़ित रोगी के लिए इंनका सेवन करना अधर्म होगा। इसी प्रकार देश,काल,पर्यावरण आदि के अनुसार आचरण करके जीवन को धारित बनाना ही धर्म है न कि मंदिर,मस्जिद,मज़ार,गुरुद्वारा,चर्च आदि-आदि जाना। सड़कों पर ऊधम मचाना व सार्वजनिक जीवन बाधित करना तो घोर अधर्म है ।
    https://www.facebook.com/vijai.mathur/posts/903737333021577?pnref=story 
  • Narendra Parihar jeewan ki samajik seekh va raah ko dharam maan lena moorakhta hai ....... khud me hi bhagwaan kee theory maane ya fir adharmee bane yane dharam ko maane ......dharam ko moortiyo ya disha me baandhna hi adharam hai

  • Anita Gautam Exactly

  • Jeevan Yadav पथ्य व आचार को धर्म का नाम ही क्यों दिया जाए!धर्म को जिस रूप में अपनाए आज की तारीख में इंसानियत से परे शोषको का औजार

  • Satyanarayn Tirpathi सच लगता है

 काश अपने परिसरों से क्रांति का आह्वान करने की अपेक्षा जनता को 'सामाजिक- विषमता' और उसके कारक 'ब्राह्मणवाद' के विरुद्ध जाग्रत करके उसे 'वास्तविक-धर्म' समझाया जाये तब निश्चय ही समग्र जनता हमारे साथ होगी और हम जनवाद के जरिये अपने लक्ष्य की ओर बढ़ सकेंगे । अन्यथा तो बढ़ते 'दक्षिण पंथी- असैनिक तानाशाही' के  खतरे के अपना खुद का अस्तित्व भी बचाना मुश्किल हो जाएगा। जीवन नष्ट करके भी दुश्मन को मजबूत करना कौन सी क्रान्ति होगी?

Sunday, 28 June 2015

पहचान के संकट से जूझ रहा है- कम्युनिस्ट पार्टी की तरह --------- डॉ गिरीश




*****युवा दृष्टिकोण :
*2012 मथुरा विधानसभा क्षेत्र :
**2012 में उत्तर-प्रदेश विधानसभा के  चुनाव लड़े भाकपा प्रतियाशियों के प्राप्त मत :
***14 may 2015 रास्ता रोको अभियान :
***

 **अपने ब्लाग-पोस्ट में रामचन्द्र गुहा साहब के एक लेख को उद्दृत करते हुये मैंने अंतिम अनुच्छेद में लिखा था :

Friday, June 26, 2015


एमर्जेंसी 26 जून 1975 की ---

"रामचन्द्र गुहा साहब ने उचित रूप से ही कांग्रेस व भाजपा को आपातकाल लगाने वालों से युक्त बताया है। मुलायम,लालू व नीतीश की पार्टियों को भी जे पी के रास्ते से भटका बता कर सही बात कही है। शेष बचते हैं साम्यवादी-वामपंथी दल उनमें भी कुछ कांग्रेस के साथ थे। आज के संन्दर्भ में फासीवाद की तलवार सिर पर लटकने के बावजूद वे ठोस मोर्चा बना कर जनता को अपने पीछे लामबंद करने में तब तक असमर्थ रहेंगे जब तक सामाजिक स्तर पर ब्राह्मणवाद से टकराना नहीं चाहेंगे। विभिन्न साम्यवादी दलों में ब्राह्मणों का प्रभाव व अस्तित्व देखते हुये अभी तो उनके ब्राह्मणवाद के विरुद्ध उठ खड़े होने की कोई संभावना नहीं है जो उन फासीवादी शक्तियों के लिए टानिक का काम कर रही है जो कि संविधान व लोकतन्त्र को नष्ट करने की दिशा में कदम उठा चुकी हैं।"  
http://krantiswar.blogspot.in/2015/06/26-1975.html

इस पर एक युवा कम्युनिस्ट ने घोर आपत्ति की थी कि कम्युनिस्ट विरोधी गुहा साहब का कथन क्यों उद्धृत किया गया जबकि हिन्दी के वृद्ध विद्वान की टिप्पणी यह थी: 
("विभिन्न साम्यवादी दलों में ब्राह्मणों का प्रभाव व अस्तित्व देखते हुये अभी तो उनके ब्राह्मणवाद के विरुद्ध उठ खड़े होने की कोई संभावना नहीं है" अभी नहीं प्रारंभ से इनका प्रभुत्व रहा है और इनके प्रभुत्व के कारण ही साम्यवादी आंदोलन अपने अपेक्षित लक्ष्य को नहीं प्राप्त कर सका|)

इस पर मुझे यह लिखना पड़ा : 
अक्सर अपने ब्लाग-पोस्ट के समर्थन में किसी विद्वान के द्वारा व्यक्त विचारों वाला लेख स्कैन कटिंग के रूप में लगा देते हैं। सम्पूर्ण विवरण ब्लाग में ही होता है जिसे पढे बगैर सिर्फ फेसबुक लिंक को देख कर कुछ उतावले लोग असंदर्भित टिप्पणियाँ कर देते हैं उंनका जवाब देना मेरे लिए जरूरी नहीं है।

 परंतु मेरा कहना यह है कि भले ही रामचन्द्र गुहा कम्यूनिज़्म के विरोधे हों और उनका लेख हमारे पक्ष के लिए नहीं लिखा गया हो एक कम्युनिस्ट के नाते हम क्यों न उनके लेख का अपने हक में स्तेमाल कर लें। इसी वजह से उनके लेख को अपने ब्लाग पोस्ट के समर्थन में लिया है। खेद इस बात का है कि खुद कम्युनिस्ट लोग ही इसकी आलोचना करके अपने विरोधियों का उत्साह वर्द्धन करने लगे हैं। 
https://www.facebook.com/vijai.mathur/posts/902430993152211?pnref=story
 कहा तो यह जाता है कि संकट के समय परस्पर संघर्षरत लोग एकजुट हो जाते हैं। लेकिन  जब फ़ासिज़्म की ओर तेज़ी से बढ़ रही सरकार निरंतर जन-विरोधी कार्यों में संलग्न है विभिन्न वामपंथी गुट ऊपरी एकता की बातें एक ओर करते तो हैं लेकिन भीतरी तौर पर अपने ही लोगों को काटने में मशगूल भी हैं। इस संबंध में लखनऊ नगर के एक विद्वान का कहना है कि ऊपर के वामपंथी नेता भीतर-भीतर मोदी सरकार को ही मजबूत करने में लगे हैं उनको जनवाद और जनता से उतना ही सरोकार है जितना प्रदर्शनों में भीड़ जुटाने की ज़रूरत है। केवल और केवल आर्थिक लड़ाई द्वारा साम्यवाद नहीं स्थापित किया जा सकता है जब तक कि जनता के सामाजिक सरोकारों को न समझा जाये और सामाजिक -विषमता को दूर करने का प्रयास न किया जाये। और  जबकि वामपंथी नेतृत्व भी उच्च सामाजिक वर्ग से संबन्धित है यह कैसे संभव है?
------(विजय राजबली माथुर )
*******************************************************************************
Comments on Facebook :



Thursday, 18 June 2015

हमें कभी माफ़ नहीं करेंगी आने वाली पीढ़ि‍याँ --- -- कविता कृष्‍णपल्‍लवी

कला-संस्‍कृति और विचार की दुनिया पर बर्बरों का हमला

-- कविता कृष्‍णपल्‍लवी

नरेन्‍द्र मोदी की सरकार जिस धुँआधार रफ्तार से नवउदारवादी आर्थिक नीतियों का पाटा चला रही है, जिस संगठित ढंग से संघ परिवार के अनुषंगी संगठन, गुण्‍डा वाहिनियाँ और संत-महंत-नेता आदि साम्‍प्रदायिक ध्रुवीकरण और दंगों का कुचक्र रच रहे हैं, उतने ही योजनाबद्ध और ख़तरनाक तरीके से शिक्षा, संस्‍कृति, मीडिया और अकादमि‍क दुनिया के भगवाकरण की मुहिम भी लगातार जारी है। कला-संस्‍कृति की शासकीय-अर्द्धशासकीय स्‍वायत्‍त संस्‍थाओं और शिक्षा परिसरों का रहा-सहा जनवादी स्‍पेस छीज-सिकुड़कर नष्‍ट होता जा रहा है।
भाजपा शासित राज्‍यों के विश्‍वविद्यालयों में तमाम चम्‍पू कुलपति बिठाने के बाद केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालयों में भाजपा के लोगों को बैठाने की कोशिशें लगातार जारी हैं। आई.आई.टी., आई.सी.एच.आर., आई.सी.सी.आर. आदि के भगवाकरण के बाद अब एन.सी.ई.आर.टी. और एन.बी.टी. को भी कब्जियाने की साजिशें चल रही हैं। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्‍वविद्यालय में संघी चम्‍पू कुलपति कुठियाला के खिलाफ वहाँ के छात्रों का आन्‍दोलन लगातार जारी है। अब पत्रकारिता के अन्‍य अग्रणी संस्‍थान आई.आई.एम.सी. की तबाही की संघी योजना भी तैयार हो जाने की ख़बरें सुनने में आ रही हैं।
संघी फासिस्‍टों का ताज़ा हमला अन्‍तरराष्‍ट्रीय प्रतिष्‍ठा प्राप्‍त भारतीय फिल्‍म और टेलीविजन संस्‍थान, पुणे (एफ.टी.आई.आई.) पर हुआ है। महाभारत में युधिष्ठिर की भूमि‍का निभाने के बाद हिन्‍दी की कई सी-ग्रेड और सॉफ्ट-पोर्न फिल्‍मों में भू‍मि‍का निभाने वाले तथा टी.वी. चैनल पर हनुमान जी का रक्षा-कवच-यंत्र बेचने वाले गजेन्‍द्र चौहान को संस्‍थान का नया चेयरमैन बनाया गया है। यह व्‍यक्ति गत 20 वर्षों से भाजपा कार्यकर्ता है और लोकसभा और हरियाणा विधान सभा के विगत चुनावों में भाजपा का एक अगुआ प्रचारक था। यही नहीं, संघियों के लिए प्रचार फिल्‍में बनाने वाले अनघ घइसास और शैलेश गुप्‍ता को एफ.टी.आई.आई. की गवर्निंग कौंसिल का सदस्‍य भी बनाया गया है। स्‍मरणीय है कि सेंसर बोर्ड, बाल चित्र विकास निगम आदि संस्‍थाओं को पहले ही संघ के विश्‍वसनीय लोगों के हवाले किया जा चुका है।
संस्‍कृति और कला की दुनिया के फासिस्‍टीकरण-मुहिम के इस नये कदम का देश भर के सेक्‍युलर, जनवादी कलाकर्मी और सिनेकर्मी पुरजोर विरोध कर रहे हैं। एफ.टी.आई.आई. के छात्र इन नयी नियुक्तियों के विरुद्ध आन्‍दोलन चला रहे हैं।
हिन्‍दुत्‍ववादी फासिस्‍टों की इस कार्रवाई को अप्रत्‍याशित कत्‍तई नहीं माना जा सकता। सभी फासिस्‍ट जितनी बर्बरता से धार्मि‍क-नस्‍ली अल्‍पसंख्‍यकों, मज़दूरों और स्त्रियों को अपना निशाना बनाते हैं, उतनी ही सक्रिय घृणा के साथ वे विज्ञान, इतिहास-बोध, कला और संस्‍कृति की दुनिया पर भी हमला बोलते हैं। सामाजिक ताने-बाने में और जनमानस में जनवाद और तर्कणा की ज़मीन को नष्‍ट करने के लिए हर तरह के फासिस्‍ट ऐसा करते हैं। इतिहास के उदाहरण और सबक हमारे सामने हैं। यदि संस्‍कृति, कला-साहित्‍य और अकादमि‍क क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध, सेक्‍युलर, जनवादी, प्रगतिशील लोग अभी से एकजुट होकर विचार और संस्‍कृति की दुनिया पर फासिस्‍ट बर्बरों के इन हमलों को पुरज़ोर प्रतिरोध नहीं शुरू करेंगे, तो कल बहुत देर हो चुकी रहेगी। हमारी गै़रज़ि‍म्‍मेदारी, कायरता और लापरवाही के लिए इतिहास हमें कभी माफ़ नहीं करेगा। आने वाली पीढ़ि‍याँ हमें कभी माफ़ नहीं करेंगी।
https://www.facebook.com/notes/kavita-krishnapallavi/
****************************************************************************
(अहम अथवा स्वयं की श्रेष्ठता सिद्ध करने के फेर में यदि वास्तविकता पर ध्यान न दिया गया तो  कविता कृष्‍णपल्‍लवी जी का सही  आंकलन घटित हुये बगैर नहीं रह सकता । 
--- विजय राजबली माथुर )
*********************************************************************
Comments on Facebook :

Thursday, 11 June 2015

कामरेड सूरज लाल का स्मरण क्यों?



(भाकपा उत्तर-प्रदेश के  सह-सचिव कामरेड अरविंद राज स्वरूप स्मृति सभा का प्रारम्भ करते हुये )

आज दिनांक 05 जून.2015 को 22 क़ैसर बाग , लखनऊ स्थित भाकपा कार्यालय में दिवंगत कामरेड सूरज लाल जी की स्मृति में एक भावभीनी श्रद्धांजली सभा सम्पन्न हुई। प्रदेश सह-सचिव कामरेड अरविंद राज स्वरूप ने उनके साथ UPTUC में किए गए उनके कार्यों का स्मरण किया और उनके पुत्र दिनेश जी को प्रदेश पार्टी की ओर से आश्वस्त किया कि सम्पूर्ण कम्युनिस्ट परिवार उनके साथ है। IPTA के राकेश जी ने उनके द्वारा निस्वार्थ भाव से दिये गए योगदान को स्मरण करते हुये बताया कि 1978 के लगभग IPTA के रिहर्सल कार्यक्रम में सूरज लाल जी ने भाग ले रहे कलाकारों को चाय पिलवाने का कार्य गुप्त रूप से किया था जिसका खुलासा तब हुआ जब चाय वाले को भुगतान करना चाहा तब उसने बताया कि सूरज लाल जी सारा भुगतान कर चुके हैं। इसी प्रकार उस समय के जिलामंत्री और होल टाईमर (जो प्रदेश सचिव होते हुये अब राष्ट्रीय नेता हो गए हैं ) कामरेड अशोक मिश्रा जी को सूरज लाल जी ने अपने नाम से सरकारी मकान एलाट करा कर दिया था जिसके आधार पर अशोक जी लखनऊ में सुगमता से सेटिल हो सके। कामरेड फूलचंद यादव जी ने उनके सिद्धांतनिष्ठ व दृढ़ विचारों के अनेक उदाहरण दिये।कामरेड मधुकर मौर्या ने सूरज लाल जी की 'निष्पक्षता' को रेखांकित किया और इस संदर्भ में उनके द्वारा की गई एक बैठक की उनकी अध्यक्षता का उदाहरण प्रस्तुत किया। कामरेड ख़ालिक़ ने उनके साथ अंतरंग आत्मीयता का मार्मिक वर्णन किया जबकि विजय माथुर ने सूरज लाल जी के सौहार्दपूर्ण व मधुर सम्बन्धों का ज़िक्र किया। अन्य प्रमुख वक्ताओं में सर्व कामरेड ओ पी अवस्थी,पी एन दिवेदी,अकरम,एन्नुद्दीन,ओ पी सिंह,डॉ संजीव सक्सेना,कान्ति मिश्रा जी,कल्पना पांडे जी आदि थे।


https://www.facebook.com/vijai.mathur/posts/890071551054822?pnref=story 


 **********************************************************************************
********************************************************************************
पहली मई 1944 को जन्मे सूरज लाल जी का निधन 29 मई 2015 को हो गया था उनकी स्मृति में भाकपा कार्यालय पर एक स्मृति सभा विगत 05 जून 2015 को आयोजित की गई थी। संचालन करते हुये जिलामंत्री कामरेड मोहम्मद ख़ालिक़ साहब ने उनका संक्षिप्त परिचय देते हुये उनके साथ मिल कर किए गए संघर्षों और उनमें उनकी निष्ठा व लगन का वृहद वर्णन किया था। कामरेड अरविंद राज जी ने उनके सुपुत्र दिनेश जी को इंगित करते हुये यह भी कहा था कि जब कोई महत्वपूर्ण कामरेड संसार छोड़ जाता है तब उसके परिवार से पार्टी का रिश्ता टूट जाता है ऐसा नहीं होना चाहिए और उनकी अपेक्षा थी कि दिनेश जी अपने पिता के संघर्षों की पार्टी से जुड़ें। दिनेश जी ने सकारात्मक रुझान का संकेत भी दिया। 

सूरज लाल जी बिजली कर्मचारी संघ के कोषाध्यक्ष रहे थे उन्होने वरिष्ठ नेता कामरेड हरीश तिवारी जी की स्मृति में एक विस्तृत लेख लिखा था जिसका अंतिम भाग फोटो स्कैन के रूप में प्रस्तुत है। इससे हमें उनकी लेखन क्षमता व तथ्यों के गहन अध्यन करने की प्रवृति का पता चलता है वह मार्क्सवाद के अच्छे ज्ञाता थे।  मार्क्सवाद के साहित्य की दो दर्जन से अधिक पुस्तकें भावी पीढ़ी के ज्ञानार्जन के लिए उन्होने ज़िला कार्यालय को भेंट कर दी थीं। सूरज लाल जी जैसे ज्ञानवान व संघर्षशील कामरेड्स का आज नितांत आभाव है। जहां एक ओर कुछ स्थापित वरिष्ठ कामरेड नए लोगों को आगे बढ़ना तो दूर पनपने भी नहीं देना चाहते और अपना व अपने परिवार का पार्टी व जन-संगठनों में दबदबा कायम रखने में ही मशगूल हैं वहीं दूसरी ओर सूरज लाल जी जैसे सहयोगी व नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने व उठाने में संलग्न  कामरेड का चला जाना पार्टी के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। 
(--- विजय राजबली माथुर )
***************************************************************************
Comments on Facebook :

Wednesday, 27 May 2015

सांप्रदायिकता /साम्राज्यवाद को परास्त करना है तो कम्यूनिज़्म का भारतीय वांगमय अपनाना होगा --- विजय राजबली माथुर


जो लोग दिवा स्वप्न देखने के अभ्यस्त रहे हैं उनकी आँखें अब तो इस वक्तव्य को पढ़ कर खुल जानी चाहिए। जब तक वर्तमान सरकार को संविधान संशोधन करने लायक तीन चौथाई बहुमत हांसिल नहीं है तभी तक वह संविधान का पालन करेगी अब उस पार्टी के अध्यक्ष ने ही यह स्पष्ट कर दिया है। राज्यों में दिल्ली के केजरीवाल फार्मूले को लागू करते हुये मन-पसंद दूसरे दलों की सरकार होने से केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी किसी भी इल्ज़ाम से साफ-साफ बची रहेगी जबकि उसके मंसूबे पूरे होते ही रहेंगे। केंद्र व राज्यों में तीन चौथाई बहुमत प्राप्त होते ही वर्तमान संविधान को रद्द कर दिया जाएगा और दक्षिणपंथी असैनिक तानाशाही स्थापित कर दी जाएगी।
लेकिन लोकतन्त्र की रक्षा हेतु भी विपक्ष के दल,विद्वान,चिंतक एकजुट होने को तैयार नहीं हैं केवल थोथे अहंकार से सांप्रदायिक/साम्राज्यवादी शक्तियों को परास्त नहीं किया जा सकता है यदि अब भी न सम्हले तब यह समझा जाना चाहिए कि आत्मघाती कदम उठाए जा रहे हैं।

https://www.facebook.com/photo.php?fbid=885845981477379&set=a.154096721318979.33270.100001559562380&type=1&theater 
**********************************
(वस्तुतः 'साम्यवाद' को  जो कि भारतीय वाङ्ग्मय की देंन  है को विदेशी दृष्टिकोण से लागू करवाने की असफल कोशिशें ही इसकी विफलता का हेतु हैं। समय-समय पर इस ओर ध्यानाकर्षण करने का प्रयास करता रहा हूँ परंतु मेरी हैसियत ही क्या है जो उस पर गौर किया जाये?)

मेरा विचार है कि अब समय आ गया है जब भारतीय कम्यूनिस्टों को भारतीय सन्दर्भों के साथ जनता के समक्ष आना चाहिए और बताना चाहिए कि धर्म वह नहीं है जिसमें जनता को उलझा कर उसका शोषण पुख्ता किया जाता है बल्कि वास्तविक धर्म वह है जो वैदिक मतानुसार जीवन-यापन के वही सिद्धांत बताता है जो कम्यूनिज्म का मूलाधार हैं.
 http://krantiswar.blogspot.in/2011/05/blog-post_14.html

**
काश सभी बिखरी हुई कम्युनिस्ट शक्तियाँ  दीवार पर लिखे को पढ़ें और  यथार्थ को समझें और जनता को समझाएँ तो अभी भी शोषक-उत्पीड़क-सांप्रदायिक शक्तियों को परास्त किया जा सकता है। लेकिन जब धर्म को मानेंगे नहीं अर्थात 'सत्य,अहिंसा (मनसा-वाचा-कर्मणा),अस्तेय,अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य' का पालन नहीं करेंगे 'एथीस्ट वाद' की जय बोलते हुये ढोंग-पाखंड-आडंबर को प्रोत्साहित करते रहेंगे अपने उच्च सवर्णवाद के कारण तब तो कम्यूनिज़्म को पाकर भी रूस की तरह खो देंगे या चीन की तरह स्टेट-कम्यूनिज़्म में बदल डालेंगे।  
http://krantiswar.blogspot.in/2014/05/blog-post_22.html 
*******************************************************************
Comment on Facebook :

Friday, 15 May 2015

भाकपा का प्रतिरोध मार्च : पटना --- आनंद झा


भूमी अर्धिग्रहण बिल के खिलाफ मे आर ब्लाक चौराहा पर गरजते पूर्व सासंद गुरूदास दास गुप्ता
**
डॉ हेमचन्द झा 




https://www.facebook.com/photo.php?fbid=868229266582224&set=pcb.290809297709457&type=1&theater


    केन्द्र सरकार के द्वारा किसान विरोधी काला भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का प्रतिरोध मार्च पटना मे सम्पन्न हुआ । प्रतिरोध मार्च गाॅधी मैदान से डाकबंगला चौराहा , स्टेशन गोलम्बर होते हुए आर ब्लाक पहुची जहाँ राज्य सचिव काॅ0 सत्यनारायण सिंह की अध्यक्षता मे सभा हुई । सभा को भाकपा के राष्ट्रीय उप महासचिव काॅ0 गुरुदास दासगुप्ता, बीकेएमयू के राष्ट्रीय महासचिव काॅ0 नगेन्द्र नाथ ओझा ने सम्बोधित किया ।भीषण गर्मी और देह जला देने वाली धूप के बावजूद लगभग पचास हजार लोगों ने प्रतिरोध मार्च में भाग लिया। इस मार्च में ग्रामीण महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
    गुरूदास दास गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आज समूचे देष में केन्द्र सरकार के भूमि अधिग्रहण विधेयक तथा अध्यादेष के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी विरोध दिवस का आयोजन कर रही है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी इस विधेयक का इसलिए विरोध कर रही है, क्योंकि नरेन्द्र मोदी की सरकार कानून बनाकर किसानों की जमीन बलपूर्वक छीनना चाहती है। जमीन पर न सिर्फ किसानों; बल्कि समाज के अन्य तबके के लोगों का जीवन यापन निर्भर है। इसलिए इस विधेयक के खिलाफ की लड़ाई सिर्फ किसानों की लड़ाई नहीं है; बल्कि समाज के अन्य लोगों की भी यह लड़ाई है। जमीन छीन जाने का मतलब है, करोड़ों लोगेां को जीवन यापन का जरिया छीन जाना है। जमीन का सवाल देष के करोड़ों लोगों की जिन्दगी का महत्वपूर्ण सवाल है। इसीलिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बार-बार यह संकल्प दोहराती है कि हम लोग खून देंगे, जान देंगे, लेकिन जमीन नहीं देंगे। श्री दासगुप्ता ने देष के लोगों से इस विधेयक के खिलाफ बड़ी और दीर्घकालीन लड़ाई के तैयार रहने की अपील की। आज का यह प्रतिरोध मार्च उस बड़ी लड़ाई का आरंभ है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आगे भी अपनी इस लड़ाई को जारी रखेगी। इस बड़ी लड़ाई को हम सभी वामदलों और लोकतांत्रिक दलों के साथ मिलकर लड़ेंगे।
    गाँधी मैदान से जुलुस निकल जाने के बाद भी शहर के विभिन्न सड़कों से लाल झंडे लिए हुए हजारों लोग बस से, जीप से मिनी बस से और पैदल लोग आते रहे। शहर में जिधर भी देखे लाल झंडों का जनसैलाब दिखलाई पड़ रहा था।
    इस दुःखद पहलू यह था कि उत्तर बिहार में आये भूकंप के कारण जैसी तैयारी थी उसके अनुकूल मार्च में भाग लेने वालों की संख्या नहीं हुई। यदि भूंकप का प्रकोप नहीं होता तो लगभग एक लाख लोग सभी जिलों से प्रतिरोध मार्च में भाग लेते। भूकंप के असर, भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को झेलते हुए लगभग पंचास हजार लोग मार्च में शामिल हुए। इससे स्पष्ट है कि भूमि अधिग्रहण विधेयक के खिलाफ व्यापक जन आक्रोष है।
    संध्या 5 बजे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिहार राज्य परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल बिहार के राज्यपाल से मिला और एक ज्ञापन पत्र उन्हें दिया। ज्ञापन पत्र में मांग की गई है कि केन्द्र सरकार जनहित का ख्याल करते हुए और जन भावना का सम्मान करते हुए भूमि अधिग्रहण संषोधन विधेयक को वापस ले, क्योंकि यह विधेयक जनविरोधी, अमानवीय; क्रूर और लोकतांत्रिक कल्याणकारी राज्य के मूल तत्वों के विरूद्ध हैं ।

Thursday, 14 May 2015

भाकपा के देशव्यापी आन्दोलन को उत्तर प्रदेश में जबर्दस्त सफलता ------ अरविंद राज स्वरूप

भूमि अधिग्रहण अध्यादेश तथा मौसम की मार से बरवाद किसानों को पर्याप्त मुआवजा न देने के खिलाफ भाकपा के देशव्यापी आन्दोलन को उत्तर प्रदेश में जबर्दस्त सफलता
लखनऊ 14 मई। भाकपा के राष्ट्रीय आह्वान पर केन्द्र सरकार द्वारा थोपे जा रहे भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को रद्द कराने और मौसम की मार से बरवाद हुए किसान और ग्रामीण मजदूरों को पर्याप्त राहत दिलाने की मांगों को लेकर आज उत्तर प्रदेश में भी भाकपा के लगभग 50 हजार कार्यकर्ता ने सड़कों पर उतर कर विभिन्न स्थानों पर रास्तों पर जाम लगाकर जनता के आक्रोश को आवाज दी। प्रेस बयान जारी किये जाने तक 60 से अधिक जिलों में भाकपा कार्यकर्ताओं के गिरफ्तार किये जाने के समाचार राज्य मुख्यालय को प्राप्त हो चुके हैं।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगभग 200 भाकपा कार्यकर्ता पार्टी के राज्य मुख्यालय कैसरबाग से जुलूस की शक्ल में सड़कों पर उतरे, जुलूस विशेश्वर नाथ रोड होते हुए विधान सभा मार्ग पर पहुंचा और जीपीओ पर रास्ता रोकने का सफल प्रयास किया। अतिरिक्त नगर मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस ने सभी भाकपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। भाकपा कार्यकर्ताओं का नेतृत्व भाकपा के राज्य सह सचिव अरविन्द राज स्वरूप,सचिव मंडल सदस्य श्रीमती आशा मिश्रा और सदरूद्दीन राना के साथ ही जिला मंत्री मो. खालिक तथा सह मंत्री डा. अशोक सेठ ने किया।
सुल्तानपुर में भाकपा राज्य सचिव डा. गिरीश तथा जिला मंत्री शारदा पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ों भाकपा कार्यकर्ताओं ने अलीगंज बाजार में जाम लगाया। लगभग 2 घंटे के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 500 भाकपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है जो अभी हिरासत में हैं।
मऊ में राज्य सह सचिव एवं पूर्व विधायक इम्तियाज अहमद तथा राज्य कार्यकारिणी सदस्य विनोद राय के नेतृत्व में सैकड़ों भाकपा कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाया जबकि बुलन्दशहर में भाकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य अजय सिंह के नेतृत्व में भाकपा कार्यकर्ताओं ने बुगरासी में हाईवे पर जाम लगाया। फैजाबाद में भाकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य अतुल सिंह तथा जिला मंत्री अशोक तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों भाकपा कार्यकर्ताओं ने कचेहरी गेट पर तथा रोडवेज चौराहे पर रास्ता जाम किया।
इसी तरह भाकपा कार्यकर्ताओं ने बहराईच में गोण्डा मार्ग पर, गोण्डा में लखनऊ रोड पर, बलरामपुर में गोण्डा रोड पर तथा उतरौला में, मुरादाबाद में नेशनल हाईवे पर, कानपुर नगर के बिल्हौर में जी. टी. रोड पर, कानपुर देहात में माती रोड पर, औरैया में तहसील के सामने, जालौन में कचेहरी पर, आजमगढ़ के लालगंज में आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर, झांसी में कचेहरी चौराहे पर तथा मऊरानीपुर तहसील के सामने, ललितपुर में कचेहरी के सामने, भदोही में तहसील के सामने, मथुरा में आगरा रोड पर, प्रतापगढ़ में कचेहरी पर, सोनभद्र के चोपन में, खलीलाबाद में नेशनल हाईवे पर, गाजीपुर में लंका चौराहे पर, वाराणसी में कचेहरी पर, इलाहाबाद में कचेहरी पर, फतेहपुर में खागा चौराहे पर, सीतापुर में कचेहरी पर, बरेली में जिलाधिकारी आवास के सामने, बाराबंकी में कचेहरी के सामने, बिजनौर के अफजलगढ़ में, ज्योतिर्बाफूलेनगर के मंडी धनौरा में, देवरिया में जिला मुख्यालय पर, मुजफ्फरनगर के जानसठ में, पीलीभीत में कचेहरी पर, हाथरस के मेंडू में, महाराजगंज में कचेहरी पर, बदायू में कचेहरी के सामने, अलीगढ़ में मथुरा रोड पर, बलिया में मेन रोड पर जाम लगाया।


14 मई 2015 भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरुद्ध भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की लखनऊ रैली।
गिरफ्तारी एवं रिहाई।
कार्यकर्ताओ का जलूस कैसर बाग़ से बापू भवन चौराहे होते हुए विधान सभा से बापु प्रतिमा पंहुचा और वहा सामने की सड़क रास्ते पर बैठ गया।रास्ते में व्यवधान हो गया।प्रदर्शन कारियों ने कहा जेल ले चलो।पर ACM ने गिरफतारी का आदेश दिया और रिहाई का भी।
नेतृत्व में अरविन्द राज स्वरुप राज्य सह सचिव,सदरुद्दीन राणा एवं आशा मिश्रा सदस्य सचिव मंडल,मोहम्मद खालिक ज़िला मंत्री एवं अन्य।
****************************************************************