Sunday, 8 December 2013

.फासीवाद का विरोध न केवल लेखकीय सरोकार है वरन मानवीय सत्ता का लोकतान्त्रिक धर्म भी है---कँवल भारती

लोकतंत्र में भी फासीवाद मरता नहीं है, बल्कि पूरी हनक के साथ मौजूद रहता है. यह किसी एक देश की बात नहीं है, बल्कि प्राय: सभी लोकतान्त्रिक देशों की बात है. अक्सर दो किस्म के लोग फासीवादी होते हैं, (एक) राजनेता, जो वोट की राजनीति करते हैं और (दो) धर्मगुरु, जो अज्ञानता फैलाते हैं. ज्ञान की रौशनी से ये दोनों लोग डरते हैं. इसलिए सत्य का गला दबाने के लिए ये दोनों एक-दूसरे से हाथ मिलाये रहते हैं. जब तक जनता गूंगी-बहरी बनकर जहालत की चादर ओढ़े रहती है, वे लोग खुश रहते हैं, क्योंकि इसी में उनकी तानाशाही सत्ता बनी रहती है. पर उन्हें जनता के जागरूक होने का डर हमेशा बना रहता है. इसीलिए ये दोनों लोग शान्ति और अमन की बातें करते हैं, ताकि समाज में यथास्थिति बनी रहे. यथास्थिति का अर्थ है राजनीति और धर्मगुरुओं का गठजोड़ कायम रहे और उनके द्वारा जनता का शोषण और संसाधनों की अबाध लूट चलती रहे. इसलिए जैसे ही नेताओं को पता चलता है कि जनता जहालत की चादर उतारकर फेंकने लगी है और उनके विरोध में प्रदर्शन करने वाली है, तो वे तुरंत शान्ति बनाने के लिए धारा 144 लगा देते हैं. इस धारा के तहत दस लोग भी एक जगह न इकठ्ठा हो सकते हैं और न मीटिंग कर सकते हैं. अगर इकठ्ठा होंगे और मीटिंग करेंगे, तो पुलिस को पूरा अधिकार दिया गया है कि वह उन्हें तुरंत गिरफ्तार करके जेल भेज सकती है, अगर विरोधी उनकी सत्ता के लिए चुनौती है, तो वह उस पर रासुका लगा सकती है, उसे जिला बदर कर सकती है, यहाँ तक कि उसे देश निकला तक दे सकती है या उसे देश छोड़कर जाने के लिए मजबूर कर सकती है. फ़िदा मकबूल हुसैन और तसलीमा नसरीन के मामले में हम यह देख भी चुके हैं. ( यहाँ मैं सिर्फ बुद्धिजीवियों तक सीमित हूँ, राजनीतिक दलों के विरोध प्रदर्शनों को इस सन्दर्भ में न देखें, क्योंकि वे फासीवादियों से अलग नहीं होते, बल्कि उनके हमशक्ल ही होते हैं, सिर्फ उनकी टीमें अलग-अलग होती हैं.) इस फासीवाद के तहत सत्य का स्वर बुलन्द करने वाले लेखकों, कलाकारों, बुद्धिजीवियों और जनता का दमन सिर्फ आज की हकीकत नहीं है, बल्कि यह दमन सदियों से होता आया है. चार्वाकों से लेकर शम्बूक तक, कबीर से लेकर मीरा तक, गैलेलियो से लेकर सुकरात तक, बहुत लम्बी सूची है. इस फासीवाद के अभी ताज़ा शिकार डा. विनायक सेन, सीमा आज़ाद, डा. दाभोलकर, तसलीमा नसरीन और शीबा फहमी हुए हैं. तसलीमा नसरीन के खिलाफ दरगाहे आला हज़रत के cleric के साहबजादे हसन रज़ा खां नूरी ने FIR लिखाई है कि उन्होंने ट्विटर पर अपने कमेन्ट से मुसलमानों की भावनाएं भड़कायी हैं. दरअसल ये भावनाएं जनता की नहीं होती हैं, वरन खुद धर्मगुरु (क्लेरिक) की होती हैं. शीबा फहमी ने ऐसा क्या लिख दिया कि जज ने उनके खिलाफ गिरफ़्तारी का वारंट निकाल दिया? उन्होंने एक साल पहले मोदी के खिलाफ फेसबुक पर लिखा था, जिसके विरुद्ध एक संघी ने FIR लिखाई थी, मामला अदालत में था, पर जज भी उसी शान्ति का पक्षधर निकला, जिसे मोदी जैसे नेता और धर्मगुरु चाहते हैं और जो फासीवाद चाहता है, सो जज ने शीबा के खिलाफ वारंट इशु कर दिया. यहाँ यही कहने को मन करता है कि जज ने साम्प्रदायिकता का साथ दिया, न्याय का नहीं. बहरहाल, ऐसे हजार जज मिलकर भी सत्य का गला नहीं घोंट सकते और न लेखक की आवाज़ को दबा सकते हैं. ख़ुशी है कि शीबा फहमी को उच्च अदालत से जमानत मिल गयी है. लोकतंत्र में आस्था रखने वाले हम सारे लेखक, कलाकार और बुद्धिजीवी तसलीमा नसरीन और शीबा फहमी के साथ पूरी तरह एकताबद्ध हैं. जितना संभव हो सकेगा, हम फासीवाद के विरुद्ध मिलकर लड़ेंगे. हम सब उनके साथ हैं. लोकतंत्र की जय और फासीवाद की क्षय होकर रहेगी.
 
https://www.facebook.com/kanwal.bharti/posts/3643618866337 

Saturday, 7 December 2013

दलित,अंबेडकर और भाकपा ---का .हरबंस सिंह

(का .हरबंस सिंह की एक पुस्तक के कुछ अंश 'पार्टी जीवन',खंड : 11,अंक: 24,लखनऊ,16 दिसंबर 2010 को प्रकाशित हुये थे उसी का एक छोटा सा भाग यहाँ 'साभार' दिया जा रहा है---विजय राजबली माथुर)
भाकपा ने काफी गहनता के साथ भारत में जातीय समस्या को समझा। हमारी यह समझ थी कि औद्योगीकरण बढ्ने के साथ बढ़ते मजदूर वर्ग में मार्क्सवादी समझ अंततः जातीय सचेतना को समाप्त कर देगी । इसीलिए हमने कभी भी अंबेडकर,उनके लेखन और कार्यों को गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन वर्गीय संघर्षों के दौरान हमारे अनुभवों ने हमें कुछ नई समझदारी पैदा करने के लिए विवश कर दिया। 

1-जाति और जातिवाद एक मारक बुराई है। यह कार्यशील लोगों के जेहन में बहुत गहरी पैठ रखती है। इसके खिलाफ संघर्ष एक बहुत ही लंबी लड़ाई है। 

2- कम्युनिस्टों को, जब तक वे पार्टी के सदस्य हैं, जातिवाद पर विश्वास करने का कोई अधिकार नहीं है। 

3-लेकिन जातिवादी पार्टियों के साथ लगातार बातचीत और उनके साथ एकता एवं संघर्ष की रणनीति बहुत ही आवश्यक है। 

4- बौद्ध धर्म ने जाति व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष किया। मध्यकाल में सूफी-संतों ने जाति व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष किया। राष्ट्रीय स्वतन्त्रता संग्राम ने 1920 से 1947 के काल में जाति व्यवस्था के खिलाफ अनथक  संघर्ष किया। परंतु हर बार पीछे हटने के बावजूद जाति व्यवस्था का भूत बार-बार फिर उपस्थित हो जाता है। हमें जाति व्यवस्था के खिलाफ हर संघर्ष के अनुभवों का बहुत ही सावधानी के साथ अध्यन करना चाहिए। 

5-जातियों के उन्मूलन के लिए अंबेडकर ने अनथक संघर्ष किया परंतु वे इसकी सफलता के लिए रास्ता खोज नहीं सके। 

6-वर्ग संघर्षों में हमारे दिलो-दिमाग में हमेशा यह बात रहनी चाहिए कि भारत में समाजवाद को जाने वाला रास्ता जातीय उन्मूलन के रास्ते के साथ-साथ चलेगा। इसलिए समाजवाद की प्राप्ति तक हमें वर्गीय शोषण के साथ-साथ जातीय शोषण और दमन के लिए संघर्षों को अनथक रूप से चलाते रहना होगा। 

7-हमें हमेशा इस बात को दिमाग में रखना होगा कि जातिवादी दलों ने जातियों के स्थायित्व और जातिवाद में निहित स्वार्थ विकसित कर लिए हैं। ऐसे दलों के साथ कुछ मुद्दों और चुनावी तालमेल जैसे तात्कालिक समायोजन करना पड़ सकता है परंतु जातियों के उन्मूलन के संघर्ष में वे हमारे कभी भी सहयोगी नहीं बन सकते।

Friday, 6 December 2013

Bhimrao Ramji Ambedkar ---by Indian Communists

Bhimrao Ramji Ambedkar ( 14 April 1891 – 6 December 1956), popularly also known as Babasaheb, was an Indian jurist, politician, philosopher, anthropologist, historian and economist. A revivalist for Buddhism in India, he inspired the Modern Buddhist movement. As independent India's first law minister, he was principal architect of the Constitution of India.
 
Since 1954-55 Ambedkar was suffering from serious health problems including diabetes and weak eyesight. On 6 December, 1956 he died at his home in Delhi. Dr. Ambedkar's name remains a sign of victory of the down-trodden and long-exploited.

Thursday, 5 December 2013

Left to develop and build a strong social combination ---Gurudas Dasgupta


The Exit Poll suggests a clean sweep for BJP. This is a sweep for a change, particularly younger generation is impatient with the present situation. Dr. Manmohan Singh, Mr. P. Chidambaram and Mr. Montek Singh Ahluwalia are squarely to be blamed for the crisis that has set in affecting the livelihood of common people particularly the younger generation.

But their expectations
will not be fulfilled because the BJP, particularly Narendra Modi, has been set up by the corporates of the country collectively.

There is a need for an effective alternative based on a pro-people economic policy. How that will emerge is the question. Left is still on back-foot. But in the coming period it is essential that the vocal public opinion reflects more and more in the mass action so that through struggles a new combination can emerge. Time is ripe for all of us to think how to get out of this bipartite political system both committed to the same economic policy. I wish and pray that people will realise the danger ahead and seek to regroup the democratic forces including the Left to develop and build a strong social combination committed to serve the people and ameliorate their grievances.


Wednesday, 4 December 2013

#India – MongoDB, CIA funded company will join with UIDAI #aadhaar #WTFnews


 एक्सपर्ट्स का कहना है कि यूआईडी की सेंट्रलाइज्ड डिजाइन को देखते हुए जोखिम है। सेंटर फॉर इंटरनेट एंड सोसायटी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर सुनील अब्राहम ने कहा कि सीआईए के जुड़ाव को देखते हुए जोखिम दो स्तरों पर है। पहला, अगर मोंगोडीबी डेटा कंट्रोलर है तो सीक्रेट कोड्स का इस्तेमाल डेटा तक पहुंच बनाने में हो सकता है। दूसरी बात यह है कि अगर मोंगोडीबी को यूआईडीएआई के डेटा सेंटर्स में एडमिनिस्ट्रेटर का दर्जा हासिल हो तो वह कुछ भी कर सकती है, यहां तक कि कभी भी पूरा सिस्टम ध्वस्त कर सकती है। उन्होंने कहा कि अगर यूआईडीएआई मोंगोडीबी से कमर्शियल रिलेशनशिप बनाए बगैर केवल सोर्स कोड का उपयोग करे तो भी उसे सोर्स कोड का ऑडिट करना चाहिए कि इसे बैक डोर से सीआईए ने तो पेश नहीं किया है।

MongoDB startup hired by Aadhaar got funds

from CIA

By Lison Joseph, ET Bureau | 3 Dec, 2013, 04.00AM IST  Post a Comment
The yet to be announced contract between , part-funded by the US’ and UIDAI for data collection, and analysing can raise eyebrows.
BANGALORE: Two weeks ago, Max Schireson, chief executive of MongoDB, a New York-based technology startup, was in New Delhi to sew up a very important contract for his company — with the Unique Identification Authority of India (UIDAI).
The contract is yet to be announced but what could raise eyebrows is the fact that MongoDB is part-funded by the US’ Central Intelligence Agency.
The company is expected to help in capturing and analysing data related to the ambitious plan to issue a unique identity number — Aadhaar — to over a billion citizens.
MongoDB, which makes software that helps manage large databases, especially unstructured data, has raised $231 million (Rs1,400 crore) since being founded in 2007. Some of its funding is from In-Q-Tel, the not-for-profit venture capital arm of CIA.
While MongoDB lists In-Q-Tel as one of its investors on its website, the company has not disclosed the quantum of funding received from it. The fund’s stated mission is to identify, adapt and deliver innovative technology solutions to support the missions of CIA and the broader US intelligence community.
MongoDB startup hired by Aadhaar got funds from CIA “Once an investment is made, IQT (the fund) works with the company and the intelligence community partner agency to complete a work program and facilitate solution delivery,” the fund’s website said. The quote describes IQT’s relationship with any company in which it invests in and is not specific to MongoDB.
Neither UIDAI nor MongoDB responded to queries from ET on whether the CIA link was considered before entering into a partnership. UIDAI Chairman Nandan Nilekani did not respond to emails, messages and phone calls.
For more details pl.read----

Tuesday, 3 December 2013

कामरेड गुरुदास जी 'जन विरोधी-आधार कार्ड योजना' को रद्द करने हेतु भी संसद में पहल कीजिये

आदरणीय कामरेड गुरुदास जी 'जन विरोधी-आधार कार्ड योजना' को रद्द करने हेतु भी संसद का ध्यानाकर्षण करने की कृपा करें :

(कामरेड इंद्रजीत गुप्ता जी के गृह मंत्रित्व काल में सी बी आई के डाइरेक्टर रहे सरदार जोगिंदर सिंह जी भी 'आधार कार्ड योजना' को देश के लिए अनुपयुक्त मानते है और रिटायर्ड न्यायाधीश पुट्टा स्वामी जी भी। )


Supply subsidised LPG without Aadhaar’
ANDHRA PRADESH NELLORE

The CPI city unit staged a protest at the district collectorate here on Monday demanding that the poor and lower middle class families be given subsidised LPG gas cylinders without insisting on Aadhaar cards and bank accounts. CPI city secretary Sk. Muneer said that most of the uneducated workers do not have bank accounts and Aadhaar cards.
इसी ब्लाग के माध्यम समस्त सांसदों से आग्रह किया गया था :

जन-हितैषी एवं देशभक्त सांसदों से आग्रह है कि वे जन-विरोधी तथा देशद्रोही 'आधार कार्ड' योजना को रद्द कराकर साधारण जनता के हितों की रक्षा करें 

http://communistvijai.blogspot.in/2013/10/blog-post_5.html 

*चौथी दुनिया में प्रकाशित उपरोक्त संदर्भित लेख के महत्वपूर्ण तथ्य :
यूआईडीएआई ने इसके लिए तीन कंपनियों को चुना-एसेंचर, महिंद्रा सत्यम-मोर्फो और एल-1 आईडेंटिटी सोल्यूशन. इन तीनों कंपनियों पर ही इस कार्ड से जुड़ी सारी ज़िम्मेदारियां हैं. इन तीनों कंपनियों पर ग़ौर करते हैं तो डर सा लगता है. एल-1 आईडेंटिटी सोल्यूशन का उदाहरण लेते हैं. इस कंपनी के टॉप मैनेजमेंट में ऐसे लोग हैं, जिनका अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए और दूसरे सैन्य संगठनों से रिश्ता रहा है. 
 http://www.chauthiduniya.com/2011/08/uid-this-card-is-dangerous.html

(अभी तक आंध्र-प्रदेश के नेल्लोर ज़िले के भाकपा सचिव कामरेड एस के मुनीर एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी के बयान ही आधार कार्ड योजना के विरुद्ध प्रकाश में आए हैं अब समय आ गया है की सम्पूर्ण संसद इस देशद्रोही,जनविरोधी योजना को रद्द कराने हेतु एकजुट हो)


 उपरोक्त सरकारी घोषणा द्वारा मूल प्रमाण पत्रों द्वारा सभी नागरिकों को देशद्रोही 'आधार कार्ड योजना' का पालन करने को कहा गया है।

आधार पर निराधार नहीं हैं आशंकाएं---जोगिंदर सिंह 

http://www.jagran.com/miscellaneous/aadhar-card-is-important-for-every-one-10764199.html 

 * आधार कार्ड के खत्म होने पर आसमान नहीं गिर पड़ेगा।
पहले ही आधार कार्ड ने काफी कुछ घालमेल किया हुआ है।
*1996 में तत्कालीन गृहमंत्री इंद्रजीत गुप्ता ने कहा था कि देश में ढाई करोड़ बांग्लादेशी भारत में रह रहे हैं।
*अगर तब से अब तक कोई नया बंग्लादेशी भारत में नहीं भी आया तो भी बढ़ती जनसंख्या की दर से आज 17 वर्ष बाद यह आंकड़ा दोगुना या तिगुना हो गया होगा। तब से अब तक असम और पूवरेत्तर के अन्य राच्यों की जनसांख्यिकी बांग्लादेशी नागरिकों की घुसपैठ की वजह से बदल चुकी है। कुछ जिलों में तो इन बांग्लादेशियों की तादाद ने भारत के मूल नागरिकों की तादाद को भी पीछे छोड़ दिया है।


*विकास और रियायती दरों की सभी योजनाएं केवल भारतीय नागरिकों के लिए होती हैं, लेकिन आधार कार्ड से अवैध रूप से देश में रह रहे पाकिस्तानी और बांग्लादेशियों को भी मुफ्त खाद्यान्न का लाभ मिल जाएगा और सब्सिडी की रकम सीधे उनके खातों में जमा होने लगेगी।

The Ministry had unveiled the scheme in 97 districts and planned to extend it to almost 265 districts by January 1, under which all consumers in these districts had to get their bank accounts linked with their Aadhaar number to avail themselves of the subsidy. The Aadhaar platform, which provides a resident a 12-digit unique number after recording bio-metric information like fingerprints and iris, is being used to implement the cash transfer scheme.
But the Supreme Court ruled that Aadhaar could not be made mandatory for people to get government services and nobody should be deprived of any such facilities for want of the card. It also rejected the review petition filed by the government on this issue. 
 
 

The Aadhaar scheme is unconstitutional---Justice K.S. Puttaswamy

The Aadhaar scheme is unconstitutional as applicants are required to part with personal information on biometrics, iris and fingerprints, infringing their right to privacy, which is held part of the fundamental right to life under Article 21 of the Constitution, Justice K.S. Puttaswamy, retired judge of the Karnataka High Court, and other petitioners told the Supreme Court.
“There are no safeguards or penalties and no legislative backing for obtaining personal information, and the proposed law introduced by the government has been rejected by the Parliamentary Standing Committee on Finance. Provisions for collection and retention of biometric data have been held impermissible in the United Kingdom and France by their top courts.”
 

Attack on India's sovereignty and democracy---S.G.Vombatkere 

 

Surveillance and security
Surveillance by USA on India’s leaders and private citizens is bad enough, but India is preparing for its own internal surveillance. Surveillance assumes that the subject surveilled is a suspected spy or a criminal [Note 2]. This assumption for general public surveillance in a democracy is unwarranted because the general public becomes “suspect”. Surveillance of criminal suspects (targetted surveillance) is standard police and intelligence practice and, in a democratic society, is done with appropriate established, well-defined checks and safeguards, so that the power of surveillance is not misused to gain advantage or blackmail or settle scores for political or partisan purposes. Even with checks and balances in place, targetted surveillance has led to innumerable cases of staged or false “encounters” resulting in extra-judicial killings based on questionable intelligence reports, mere suspicion or motivated political orders.
 
 
Petroleum Ministry has created a confusion to deprive the poor people. They have made AADHAAR CARD mandatory for disbursement of subsidy on LPG cylinder purchase.

I am shocked with this decision.
 
 

Monday, 2 December 2013

Governments one after another are running away from Parliament---Gurudas Dasgupta

Winter Session of Parliament is scheduled from 5th December and likely to continue till 20th. It is a very short Session. With the introduction of the new Constitution, Parliament used to meet for more than 100 days, even 120 days. During the Sessions, even the Prime Minister Nehru never used to go abroad and Ministers were asked to attend Parliament, answer the questions and to be attentive toward opposition. That is what Nehru said. Today Parliament Session has been curtailed. It is almost 60 to 70 days. Ever since I joined Parliament I fought for 100 days Session. Even I had raised the matter in the House and raised in the House and moved a Private Member's Resolution for necessary amendment of the Constitution to make it obligatory for 100 days Parliament Session every year. Unfortunately, the Government did not respond. Governments one after another are running away from Parliament. Questions are not answered, opposition's suggestions are ignored, whatever assurance is given is violated by the Government and it is the same for all parties. Unfortunately, shortening of the Sessions of Parliament, lack of responsiveness of the government towards opposition's views and incomplete answers, Ministers going abroad during Parliament Session,not excluding the Prime Minister, are making the Parliament redundant. This is a great danger. I repeat that in the ensuing Session, I shall move an adjournment motion on the first day asking the government to clarify what it has done on food price inflation, why it is unabated. Government cannot escape its responsibility. If the adjournment motion is not accepted, there is bound to be uproar. Price rise is the single biggest issue today. Parliament must discuss it as the first item during Session.